ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ने किया बोड़ाम का दौरा, सबर जनजाति के उत्थान पर दिया जोर

1002342505

​जमशेदपुर: झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रवास के दौरान बोड़ाम प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने लायलम पंचायत स्थित सबर बहुल गांव हाथी टोला और डांगर टोला का भ्रमण कर आदिम जनजाति परिवारों की स्थिति का जायजा लिया।

1002342505

​प्रशासन के प्रयासों की सराहना

​भ्रमण के दौरान अध्यक्ष ने सबर समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किए गए शहद उत्पादन कार्यक्रम की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि आजीविका के इन साधनों से समुदाय की मुख्यधारा में वापसी सुनिश्चित होगी।

​ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

​अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि:

  • ​दस्तावेजों की कमी: आधार कार्ड, राशन कार्ड और जाति प्रमाण पत्र न होने से योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही है।
  • ​पेंशन व पट्टा: वृद्धों को पेंशन और भूमि स्वामित्व पट्टा मिलने में आ रही बाधाओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।
1002342508

​अधिकारियों को सख्त निर्देश

​ग्रामीणों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि:

  1. ​गांव में नियमित रूप से स्वास्थ्य और राजस्व कैंप आयोजित किए जाएं।
  2. ​लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं और आजीविका के साधनों से जोड़ा जाए।

​उपस्थित पदाधिकारी

​इस भ्रमण के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, बीडीओ और अंचल अधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!