ताजा खबर
जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायलजमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

ऑपरेशन कन्हैया सफल: 61 दिनों बाद कोडरमा से मिला ओरमांझी का ‘लाडला’, मां की आंखों में लौटे खुशी के आंसू

1002295399

​रांची/ओरमांझी: झारखंड पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता साबित करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। रांची के ओरमांझी से 61 दिनों पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुए 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने सोमवार को कोडरमा जिले के चंदवारा से सकुशल बरामद कर लिया।

1002295399

​कन्हैया के मिलने की खबर मिलते ही ओरमांझी ब्लॉक चौक पर खुशियां छा गईं, जहां उसकी मां गोलगप्पे (फुचका) बेचकर अपने बीमार बेटे और परिवार का पेट पालती हैं।

​22 नवंबर से शुरू हुआ था दुखों का सिलसिला

​कन्हैया कुमार 22 नवंबर 2025 की शाम से लापता था।

  • ​घटनाक्रम: उस दिन कन्हैया एसएस प्लस-टू हाई स्कूल के पास फुटबॉल खेलने गया था। खेल के बाद वह अपनी मां की दुकान पर लौटा, खुद चाट बनाकर मां को खिलाया और फिर ‘थोड़ी देर में आने’ की बात कहकर निकला, जिसके बाद वह कभी वापस नहीं आया।
  • ​पारिवारिक स्थिति: कन्हैया का बड़ा भाई कृष्णा (19 वर्ष) किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, जबकि पिता शारीरिक रूप से काम करने में असमर्थ हैं। ऐसे में कन्हैया का गायब होना परिवार के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं था।

​झारखंड से लेकर दिल्ली तक 7 राज्यों में खाक छानी

​एसएसपी रांची राकेश रंजन की सीधी निगरानी में गठित SIT ने कन्हैया की तलाश में केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि 7 राज्यों (बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र) के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। हाल ही में पकड़े गए ‘गुलगुलिया गैंग’ के नेटवर्क से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस कन्हैया तक पहुंचने में कामयाब रही।

​कोडरमा के चंदवारा में मिली सफलता

​सोमवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कन्हैया को कोडरमा के चंदवारा इलाके में रखा गया है। रांची पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तत्काल घेराबंदी की और मासूम को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

​‘गुलगुलिया गैंग’ से जुड़े हो सकते हैं तार

​पुलिस को अंदेशा है कि कन्हैया का अपहरण भी उसी संगठित अंतरराज्यीय गिरोह ने किया था, जिसने हाल ही में अंश और अंशिका का अपहरण किया था। यह गिरोह गरीब बच्चों को उठाकर उन्हें भीख मंगवाने या तस्करी के लिए दूसरे राज्यों में बेच देता था। पुलिस अब कन्हैया की काउंसलिंग कराएगी ताकि अपहरणकर्ताओं के चेहरे बेनकाब हो सकें।

​एसएसपी का संदेश: “कन्हैया की बरामदगी हमारे ‘ऑपरेशन मासूम’ की बड़ी जीत है। हम इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्द ही कन्हैया को उसकी मां से मिलाया जाएगा।”

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!