ताजा खबर
सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूदसरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद

एक नई सोच, एक नई धारा

बिरसानगर में बढ़ता अपराध: भाजपा ने घेरा थाना, नशाखोरी और अवैध कब्जों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

1002295052

​जमशेदपुर (बिरसानगर): बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनों-दिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पनपते अवैध कारोबार के खिलाफ भाजपा बिरसानगर मंडल ने बिगुल फूंक दिया है। मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा, जिसमें क्षेत्र में बढ़ रही डकैती, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की पुरजोर मांग की गई।

1002295052

​इन प्रमुख मुद्दों पर जताया कड़ा विरोध

​भाजपा नेताओं ने बिरसानगर की वर्तमान स्थिति को ‘भय और असुरक्षा’ वाला बताते हुए निम्नलिखित गंभीर आरोप लगाए:

  • ​अवैध कब्जा और अतिक्रमण: सरकारी जमीनों, नालों और सार्वजनिक स्थलों पर भू-माफियाओं द्वारा तेजी से अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे भविष्य की सरकारी योजनाओं पर खतरा मंडरा रहा है।
  • ​अवैध लोहा टाल: क्षेत्र के लगभग हर जोन में अवैध लोहा टाल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की ओर से अब तक इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
  • ​जुए के अड्डे और नशाखोरी: घनी आबादी वाले इलाकों में मेलों के नाम पर मुर्गा-पाड़ा, जुआ और ‘हब्बा-डब्बा’ जैसे अवैध खेल खुलेआम चल रहे हैं। इससे बेरोजगार युवा वर्ग नशे और अपराध की दलदल में फंसता जा रहा है।
  • ​अपराध में बढ़ोतरी: क्षेत्र में चोरी और डकैती की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद हराम कर दी है।

​“जनता त्रस्त, अपराधी मस्त”

​मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने कहा कि प्रशासनिक सुस्ती के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिरसानगर की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन अवैध गतिविधियों और नशाखोरी पर रोक नहीं लगाई गई, तो सामाजिक माहौल पूरी तरह बिगड़ जाएगा और भाजपा आंदोलन को और उग्र करेगी।

1002295048

​प्रशासन से ठोस कार्रवाई की उम्मीद

​प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि पुलिस अपनी गश्त बढ़ाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़े। भाजपा मंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही शांति और सुरक्षा बहाल करेगा ताकि लोग भयमुक्त होकर रह सकें।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!