ताजा खबर
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरूशारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू

एक नई सोच, एक नई धारा

बिरसानगर में बढ़ता अपराध: भाजपा ने घेरा थाना, नशाखोरी और अवैध कब्जों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

1002295052

​जमशेदपुर (बिरसानगर): बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनों-दिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पनपते अवैध कारोबार के खिलाफ भाजपा बिरसानगर मंडल ने बिगुल फूंक दिया है। मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा, जिसमें क्षेत्र में बढ़ रही डकैती, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की पुरजोर मांग की गई।

1002295052

​इन प्रमुख मुद्दों पर जताया कड़ा विरोध

​भाजपा नेताओं ने बिरसानगर की वर्तमान स्थिति को ‘भय और असुरक्षा’ वाला बताते हुए निम्नलिखित गंभीर आरोप लगाए:

  • ​अवैध कब्जा और अतिक्रमण: सरकारी जमीनों, नालों और सार्वजनिक स्थलों पर भू-माफियाओं द्वारा तेजी से अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे भविष्य की सरकारी योजनाओं पर खतरा मंडरा रहा है।
  • ​अवैध लोहा टाल: क्षेत्र के लगभग हर जोन में अवैध लोहा टाल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की ओर से अब तक इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
  • ​जुए के अड्डे और नशाखोरी: घनी आबादी वाले इलाकों में मेलों के नाम पर मुर्गा-पाड़ा, जुआ और ‘हब्बा-डब्बा’ जैसे अवैध खेल खुलेआम चल रहे हैं। इससे बेरोजगार युवा वर्ग नशे और अपराध की दलदल में फंसता जा रहा है।
  • ​अपराध में बढ़ोतरी: क्षेत्र में चोरी और डकैती की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद हराम कर दी है।

​“जनता त्रस्त, अपराधी मस्त”

​मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने कहा कि प्रशासनिक सुस्ती के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिरसानगर की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन अवैध गतिविधियों और नशाखोरी पर रोक नहीं लगाई गई, तो सामाजिक माहौल पूरी तरह बिगड़ जाएगा और भाजपा आंदोलन को और उग्र करेगी।

1002295048

​प्रशासन से ठोस कार्रवाई की उम्मीद

​प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि पुलिस अपनी गश्त बढ़ाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़े। भाजपा मंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही शांति और सुरक्षा बहाल करेगा ताकि लोग भयमुक्त होकर रह सकें।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!