ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

दिल्ली की रैली में कल्पना सोरेन बोलीं- ‘हेमंत सोरेन पर कोई आरोप साबित नहीं कर पाया’

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली दौरे पर है। कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचीं हैं।

इंडी गठबंधन की महारैली में कल्पना सोरेन ने कहा कि आज यहां उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं, उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है। 

IMG 20240309 WA0028 2

“हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं” 

कल्पना ने कहा कि आज भारत में बाबा साहब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा।

कल्पना सोरेन ने कहा कि हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इंडी अलायंस की पार्टियां यहां इकट्ठा हो रही हैं और इसके माध्यम से हम देश के लोगों और आज यहां एकत्र हुए लोगों को बताना चाहते हैं कि आपको अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए आगे आएं। वहीं, इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हुए।

IMG 20240309 WA0027 2

बता दें कि बीते शनिवार को कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। इस अवसर पर सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। इसके बाद कल्पना ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान सोनिया गांधी और कल्पना सोरेन ने कई मुद्दों पर बातचीत की।

IMG 20240309 WA0026 2
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!