ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20261007 173511
साइबर ठगों की धमकियों के आगे नहीं झुके सीतारामडेरा के पप्पू राम, सूझबूझ से नाकाम की साजिश; प्रशासन से की शिकायत

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी के रहने वाले पप्पू राम नामक युवक को पिछले तीन दिनों से साइबर ठगों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। शातिर ठगों द्वारा अलग-अलग अनजान नंबरों से फोन कर कभी फर्जी पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी, तो कभी मामले को रफा-दफा करने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जा रही थी।IMG 20261007 173511

​सूझबूझ से साइबर ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

साइबर अपराधियों के इस दबाव और धमकी के आगे झुकने के बजाय पप्पू राम ने गजब की सूझबूझ और धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने ठगों के झांसे में आने से इनकार करते हुए तत्काल इस पूरे मामले की शिकायत जिला प्रशासन और पुलिस से की। उनके इस जागरूक कदम ने न केवल उनके पैसे डूबने से बचाए, बल्कि देश के करोड़ों लोगों के लिए सतर्कता और जागरूकता का एक बड़ा संदेश भी दिया है।b 1

​जिला प्रशासन ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है और पीड़ित को आश्वस्त किया है कि साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।a 2

​सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं साइबर ठग, रहें सावधान

इन दिनों सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर साइबर अपराधी बेहद सक्रिय हैं। डिजिटल अरेस्ट, फर्जी केस और ब्लैकमेलिंग जैसे हथकंडे अपनाकर लोगों को डराया जा रहा है। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल या धमकी से घबराने के बजाय सावधान और सतर्क रहने तथा तुरंत पुलिस/साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) पर शिकायत दर्ज कराने की जरूरत है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता ही बचाव: डरें नहीं, सतर्क रहें और प्रशासन को दें सूचना!

 

7ac638e1b7e803f6194cd3e9f118d977ea80679f1feb40258d22697b27a62337.0
जमशेदपुर एनकाउंटर: सोनारी मॉल गोलीकांड के दो मुख्य शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, रिकवरी के दौरान पुलिस पर ही चला दी थी पिस्टल

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ (एनकाउंटर) हो गई। सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट के पास सुबह करीब 3:30 बजे हुई इस मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधियों को गोली लगी है। घायल अपराधियों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई है, जो सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उडीपी रेस्टोरेंट में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना के मुख्य शूटर हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।9bf30758bbffae33e104ec4850d8d8b82b365145cfb2eab80e8b49a56becd5bc.0

​दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामद करने लाई थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, उडीपी रेस्टोरेंट में बैठे चार लोगों पर जानलेवा हमला करने के बाद दोनों शूटर फरार हो गए थे, जिन्हें जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार किया था। दिल्ली से जमशेदपुर लाने के बाद बुधवार अहले सुबह पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल की बरामदगी के लिए फागु बाबा श्मशान घाट लेकर पहुँची थी।a69e1df5aa396ee1eb51c2b012cb375a8436d408fc1304c8403b28e1a8ff5711.0

​झाड़ियों से पिस्टल निकालकर पुलिस पर ही झोंक दी फायरिंग

पुलिस को हथियार छिपाने की जगह दिखाते हुए आरोपियों ने जैसे ही झाड़ियों से पिस्टल निकाली, अचानक पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले के बाद पुलिस ने त्वरित और आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों अपराधियों के पैर (निचले हिस्से) में गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए हथियार जब्त किया और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुँचाया।

​एसएसपी व सिटी एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, इलाका सील

एनकाउंटर की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी ललित मीणा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे श्मशान घाट परिसर व आसपास के इलाके को सील कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

अपराध पर कड़ा प्रहार: कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस का मुंहतोड़ जवाब!

n7293904481791300831544b3d61d4c0eb8884231c448be82afb3fb118a836bebde9fb62980e8ce6823a5c3
सरकारी भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर: बर्मामाइंस में स्टार टॉकीज के पास हटीं 17 अवैध दुकानें, साकची में भी होगी अगली कार्रवाई

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है। मंगलवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टार टॉकीज के समीप स्थित आशीर्वाद होटल के पीछे अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर करीब 17 अवैध दुकानों को हटा दिया गया।n7293904481791300831544b3d61d4c0eb8884231c448be82afb3fb118a836bebde9fb62980e8ce6823a5c3

​टाटा स्टील के आवेदन और नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संबंधित जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से जिला प्रशासन को आवेदन सौंपा गया था। इसके बाद संबंधित अतिक्रमणवाद में पारित कानूनी आदेश के आधार पर कब्जाधारियों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर स्वेच्छा से जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुँचकर दंडात्मक कार्रवाई की।b 1

​दंडाधिकारी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान

मंगलवार को नियुक्त दंडाधिकारी, अंचल सह राजस्व विभाग के अधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में चिह्नित क्षेत्र में बनी अवैध दुकानों व अस्थायी ढाँचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या विरोध से निपटा जा सके।a 2

​साकची क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की सूची तैयार

अनुमंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, साकची थाना क्षेत्र में भी विभिन्न अतिक्रमणवादों के तहत पारित आदेशों के आधार पर सरकारी भूमि को मुक्त कराने का शेड्यूल तय कर दिया गया है। संबंधित राजस्व अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त संदेश: नियम तोड़ेंगे तो चलेगा प्रशासन का चाबुक!

IMG 20261006 WA0038
बिरसानगर में छठ घाट की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा! युवाओं और महिलाओं ने डीसी-एसडीओ से की शिकायत, कार्रवाई का मिला आश्वासन

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित ओम नगर बस्ती में सार्वजनिक छठ घाट की जमीन पर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं की दबंगई का मामला अब सीधे जिला प्रशासन के चौखट तक पहुंच गया है। मंगलवार को स्थानीय युवाओं के साथ बस्ती की महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त (DC) और धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई।IMG 20261006 WA0038

​दबंगई और भय का माहौल बनाने का आरोप

प्रशासन से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि ओम नगर स्थित छठ घाट की जमीन को भू-माफिया अमूल्य कर्मकार और उसके पाले हुए असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। विरोध करने पर बस्ती में डर और भय का माहौल पैदा किया जाता है।b 1

​पूर्व में CO की जांच में ‘बिहार सरकार’ की निकली थी जमीन

प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को याद दिलाया कि कुछ महीनों पूर्व भी अमूल्य कर्मकार और उसके सहयोगियों ने इस जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था। उस समय अंचलाधिकारी (CO) मनोज कुमार ने स्थल की जांच की थी और अवैध निर्माण को ध्वस्त करवा दिया था। समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह जमीन ‘बिहार सरकार’ (सरकारी भूमि) पाई गई थी, जिस पर किसी भी निजी व्यक्ति का कोई दावा नहीं बनता है।a 2

​छठ घाट, पार्क और वॉकिंग ट्रैक के निर्माण की मांग

स्थानीय लोगों ने डीसी और एसडीओ से मांग की है कि इस पूरे मामले की पूरी ईमानदारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि उक्त भूमि पर पूर्व में छठ घाट और पार्क का प्रस्ताव था, तो वहां बस्तीवासियों के लिए छठ घाट, सुंदर पार्क और बुजुर्गों के टहलने (जॉगिंग) के लिए ट्रैक का निर्माण कराया जाए ताकि सार्वजनिक संपत्ति सुरक्षित रह सके।

​उपायुक्त और एसडीओ ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त और एसडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस पर जल्द ही कड़ा संज्ञान लेगा। अधिकारियों ने कुछ दिनों का समय मांगते हुए कहा कि जमीन की पूरी जांच कराई जाएगी और यदि वहां छठ घाट व पार्क का प्रस्ताव है तो उसका निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

जय छठी मैया: सार्वजनिक आस्था और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ, जनता के साथ खड़े!

IMG 20261006 WA0037 scaled
छठ घाट की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा! बिरसानगर के बस्तीवासियों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की शिकायत, पार्क व छठ घाट निर्माण की मांग

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर ओम नगर बस्ती में सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे और खरीद-बिक्री का एक गंभीर मामला सामने आया है। बस्ती के स्थानीय लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।IMG 20261006 WA0037

​अमूल्य कर्मकार पर छठ घाट की जमीन बेचने का आरोप

विधायक से मुलाकात के दौरान बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि ओम नगर स्थित जिस जमीन पर छठ घाट और पार्क का निर्माण प्रस्तावित था, उस जमीन पर भू-माफिया अमूल्य कर्मकार द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमूल्य कर्मकार सार्वजनिक उपयोग की इस कीमती जमीन को कब्जा करके ऊंचे दामों पर लोगों को बेच रहा है।b 1

​घर बनने से बस्तीवासियों की बढ़ेगी परेशानी, पार्क और छठ घाट की मांग

बस्तीवासियों ने विधायक पूर्णिमा साहू को अपनी चिंताओं से अवगत कराते हुए कहा कि यदि उस जमीन पर अवैध निर्माण हो जाता है, तो पूरे क्षेत्र के लोगों को छठ पूजा के दौरान और आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पूर्व में उस स्थान पर छठ घाट और स्थानीय लोगों के लिए एक सुंदर पार्क बनाने की बात तय हुई थी।a 2

​विधायक से संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से इस संवेदनशील मामले में तत्काल प्रशासनिक संज्ञान लेने और भू-माफिया के अवैध कब्जे को रोकवाने की मांग की है। बस्तीवासियों ने आग्रह किया कि उक्त चिन्हित जमीन को सुरक्षित कर वहां जल्द से जल्द पार्क एवं छठ घाट का निर्माण कराया जाए, ताकि पूरे ओम नगर बस्ती के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

जनहित की आवाज: सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जे के खिलाफ, जनता के साथ खड़े!

file 00000000304c82119315babc5c57a9a8
कैंसर से जूझ रही निरूपा से अपनों ने मोड़ा मुंह, सगे भाई पर घर पर कब्जे का आरोप, बच्चे की पढ़ाई भी हुई बंद

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

बिरसानगर की रहने वाली निरूपा पिछले लगभग दो वर्षों से कैंसर जैसी जानलेवा और गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। एक तरफ जहां इस जानलेवा बीमारी ने उनकी जिंदगी को शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद कष्टदायी बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ अपनों की बेरुखी और गहराते आर्थिक संकट ने उनकी राह और मुश्किल कर दी है।file 00000000304c82119315babc5c57a9a8

​सगे भाई पर घर पर कब्जे का आरोप, परिवार ने भी छोड़ा साथ

पीड़िता निरूपा का आरोप है कि इस कठिन और संवेदनशील दौर में उनके अपने परिवार वालों ने ही उनसे मुंह मोड़ लिया। हद तो तब हो गई जब उनके सगे भाई पर ही उनके घर पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगा है। बीमारी से कमजोर हो चुकी निरूपा अब अपनों के ही धोखे और उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।b 1

​आर्थिक तंगी से थमी मासूम की पढ़ाई, दर-दर भटकने को मजबूर

निरूपा का कहना है कि इलाज के भारी-भरकम खर्च और आय का कोई साधन न होने के कारण उनके सामने अब भुखमरी और दैनिक जीवन का संकट खड़ा हो गया है। इस भीषण आर्थिक तंगी की गाज उनके मासूम बच्चे के भविष्य पर गिरी है, और पैसों के अभाव में बच्चे की पढ़ाई पूरी तरह से बंद हो गई है।a 2

​प्रशासनिक मदद का इंतजार, समाज से उम्मीद की आस

निरूपा ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्होंने न्याय और आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन का द्वार भी खटखटाया, लेकिन अब तक उन्हें प्रशासनिक स्तर से केवल आश्वासन ही प्राप्त हुआ है। कोई ठोस मदद न मिलने से उनकी परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं।

​अब सवाल यह उठता है कि जब जानलेवा बीमारी के वक्त अपनों का साथ भी छूट जाए और प्रशासनिक तंत्र भी सिर्फ आश्वासनों तक सीमित रहे, तो निरूपा जैसी बेबस और जरूरतमंद महिला की मदद के लिए कौन आगे आएगा?

​📌 तीसरी धारा न्यूज

जब अपनों ने छोड़ा साथ, तब समाज और प्रशासन बढ़ाए हाथ: निरूपा को मिले न्याय और सहारा!

bccl 1785469596700
3,816.83 करोड़ रुपये के सर्टिफिकेट केस मामले में जल्द कानूनी कदम उठाएगी बीसीसीएल, सेबी और शेयर बाजार को दी जानकारी

तीसरी धारा न्यूज / धनबाद:

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) 3,816.83 करोड़ रुपये के सर्टिफिकेट केस मामले में जल्द ही कानूनी कदम उठाने जा रही है। हाल ही में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई बीसीसीएल ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) और शेयर बाजारों को नियामकीय नियमों के तहत इस पूरे मामले की औपचारिक जानकारी दी है।bccl 1785469596700

​झारखंड सरकार ने जताया 3,816.83 करोड़ रुपये का दावा

बीसीसीएल के अनुसार, धनबाद के प्रमाणपत्र पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता की ओर से ‘बिहार व ओडिशा लोक मांग वसूली अधिनियम, 1914’ के तहत यह सर्टिफिकेट कार्यवाही शुरू की गई है। इस कार्यवाही में झारखंड सरकार की ओर से 38,16,83,32,765.16 रुपये (लगभग 3,816.83 करोड़ रुपये) की राशि वसूल योग्य होने का दावा किया गया है।b 1

​कंपनी ने फिलहाल देनदारी स्वीकार करने से किया इनकार

बीसीसीएल को इस संबंध में प्रमाणपत्र कार्यवाही का नोटिस प्राप्त हुआ है, हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसने फिलहाल इस राशि को अपनी देनदारी के रूप में स्वीकार नहीं किया है। कंपनी प्रशासन का कहना है कि वह पहले इस भारी-भरकम दावे के आधार, गणना और उससे संबंधित विस्तृत दस्तावेजों व ब्योरे की गहन जांच कर रहा है।a 2

​जांच पूरी होने के बाद तय होगी आगे की कानूनी रणनीति

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बीसीसीएल ने बताया है कि मामले से जुड़ी अतिरिक्त जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जांच और दस्तावेजों की समीक्षा पूरी होने के बाद ही कंपनी अपनी आगे की कानूनी रणनीति तय करेगी और आवश्यक कदम उठाएगी। बीसीसीएल ने यह भी आश्वस्त किया है कि इस मामले में होने वाले हर महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी सेबी और शेयर बाजारों को नियमित रूप से दी जाती रहेगी।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

IMG 20261006 WA0005 scaled
सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने बिष्टुपुर व साकची में जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

सामाजिक संगठन ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ की ओर से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता के उद्देश्य से विशेष सेवा अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों—बिष्टुपुर राम मंदिर और साकची शीतला माता मंदिर के आसपास रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।IMG 20261006 WA0005

​केला, बिस्कुट और स्मूदी का किया गया वितरण

सेवा कार्य के दौरान संस्था के सदस्यों ने सड़क किनारे रहने वाले असहाय लोगों और बच्चों के बीच केला, बिस्कुट तथा स्मूदी जैसी पौष्टिक खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुँचाना और आम लोगों के बीच मानव सेवा व आपसी संवेदना की भावना को सुदृढ़ करना है।b 1

​मानवता ही सबसे बड़ा धर्म: पीयूष ठाकुर

इस अवसर पर ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। संस्था आगे भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के लिए लगातार इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित करती रहेगी। उन्होंने समाज के सक्षम और प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।a 2

​युवाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

इस वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में युवाशक्ति टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी आयुष सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, मिठेश और निखिल सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

सेवा ही लक्ष्य, मानवता ही धर्म: समाज सेवा में निभाएं अपनी भागीदारी!

n7292973361791219283392713ea9a1fc4d611cc157f0ec95aa724a20ea262311362145fe7dccdd0f554d86
डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक: जमशेदपुर में NH से हटेगा अतिक्रमण, दोबारा कब्जा किया तो बुलडोजर का खर्च वसूलेगा प्रशासन

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

समाहाराणालय सभागार में सोमवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं की स्थिति में त्वरित आपातकालीन चिकित्सा सहायता जैसे गंभीर मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई।n7292973361791219283392713ea9a1fc4d611cc157f0ec95aa724a20ea262311362145fe7dccdd0f554d86

​इन प्रमुख इलाकों में चलेगा विशेष अभियान

उपायुक्त राजीव रंजन ने पारडीह, डिमना चौक, डांगा और बालिगुमा क्षेत्रों में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में एनएचएआई (NHAI) के प्रतिनिधियों ने बताया कि धालभूमगढ़, घाटशिला और कोकपाड़ा क्षेत्रों में अब तक 71 अतिक्रमित स्थानों को मुक्त कराया जा चुका है। उपायुक्त ने हाईवे की जमीन की स्पष्ट मार्किंग कराने का भी निर्देश दिया ताकि आम जनता को सीमा रेखा की सही जानकारी रहे।b 1

​अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा बुलडोजर कार्रवाई का खर्च

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई से पहले माइकिंग के जरिए लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया और प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी, तो इस प्रक्रिया में आने वाला पूरा खर्च संबंधित अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा। इसके अलावा, दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए नियमित पुलिस गश्ती की व्यवस्था की जाएगी तथा धूल नियंत्रण के लिए दिन में तीन बार पानी का छिड़काव अनिवार्य किया गया है।a 2

​हादसों पर लगाम के लिए लगेंगे स्पीड गन कैमरे और साइनेज बोर्ड

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पूर्व में चिह्नित सात संवेदनशील स्थानों पर जल्द से जल्द स्पीड गन कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर गति सीमा और नो-पार्किंग के साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ चालान व जुर्माने की कार्रवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। एनएचएआई ने जानकारी दी कि कोकपाड़ा के चोईरा में ‘वे-साइड एमेनिटीज’ का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि तीन अन्य स्थानों पर यह प्रस्तावित है। साथ ही, हादसों के समय त्वरित मदद के लिए हाईवे पर औसतन हर 32 किलोमीटर पर एंबुलेंस तैनात रहेगी।

​इस बैठक में एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब और धालभूम एसडीओ अर्णब मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

IMG 20261005 222232
पिछले 30 वर्षों से व्यवसाय कर रहे 39 दुकानदारों को हटाने का विरोध: निष्पक्ष जांच और वैकल्पिक स्थान की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

पूर्वी सिंहभूम जिला बर्मामाइंस थाना अतंर्गत स्थित ट्यूब कंपनी महानंद बस्ती क्षेत्र में पिछले लगभग 30 वर्षों से दुकान संचालित कर अपनी आजीविका चला रहे 39 गरीब दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नगर परिषद व टाउन स्टेशन प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व लिखित नोटिस के इन दुकानों को अचानक हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में और उचित वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पीड़ित दुकानदारों ने उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपा है।IMG 20261005 222232

​वैकल्पिक व्यवस्था और निष्पक्ष जांच की मांग

ज्ञापन में दुकानदारों ने उल्लेख किया है कि वे पिछले तीन दशकों से लगातार यहाँ सब्जी, फल, राशन और अन्य आवश्यक सामान बेचकर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। पूर्व में प्रशासन द्वारा इन सभी दुकानदारों को पुनर्स्थापित करने के लिए एक वैकल्पिक स्थान (लगभग 15 फीट का स्थान) चिह्नित किया गया था। इसके अलावा, संबंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण भी किया था, लेकिन इसके बावजूद बिना किसी ठोस कारण के उन्हें अचानक हटने को कहा जा रहा है।b 1

​प्रशासनिक रवैये से दुकानदारों में रोष

दुकानदारों का आरोप है कि स्टेशन प्रशासन के अधिकारी अपनी हठधर्मिता पर अड़े हैं और उनका कहना है कि वे उन्हें कहीं और जगह नहीं दे सकते। बिना किसी लिखित आदेश या नोटिस के इस तरह की कार्रवाई से दुकानदारों में भारी असंतोष और रोष व्याप्त है। दुकानदारों का कहना है कि यदि उन्हें बिना कोई वैकल्पिक स्थान दिए अचानक हटा दिया जाता है, तो उनके समक्ष भुखमरी और गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा।a 2

​39 दुकानदारों ने हस्ताक्षर कर लगाई न्याय की गुहार

प्रभावित दुकानदारों ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जब तक उन्हें कोई उचित वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं करा दिया जाता, तब तक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। इस ज्ञापन में रवींद्र प्रसाद, विजय सिंह, प्यारेलाल यादव, श्रीनाथ यादव, दीपक कुमार सिंह, रुबी देवी, रामविलास यादव सहित सभी 39 दुकानदारों के नाम और हस्ताक्षर शामिल हैं।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

error: Content is protected !!