ताजा खबर
सरकारी भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर: बर्मामाइंस में स्टार टॉकीज के पास हटीं 17 अवैध दुकानें, साकची में भी होगी अगली कार्रवाई•बिरसानगर में छठ घाट की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा! युवाओं और महिलाओं ने डीसी-एसडीओ से की शिकायत, कार्रवाई का मिला आश्वासन•छठ घाट की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा! बिरसानगर के बस्तीवासियों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की शिकायत, पार्क व छठ घाट निर्माण की मांग•कैंसर से जूझ रही निरूपा से अपनों ने मोड़ा मुंह, सगे भाई पर घर पर कब्जे का आरोप, बच्चे की पढ़ाई भी हुई बंद•3,816.83 करोड़ रुपये के सर्टिफिकेट केस मामले में जल्द कानूनी कदम उठाएगी बीसीसीएल, सेबी और शेयर बाजार को दी जानकारी•सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने बिष्टुपुर व साकची में जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री•डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक: जमशेदपुर में NH से हटेगा अतिक्रमण, दोबारा कब्जा किया तो बुलडोजर का खर्च वसूलेगा प्रशासन•पिछले 30 वर्षों से व्यवसाय कर रहे 39 दुकानदारों को हटाने का विरोध: निष्पक्ष जांच और वैकल्पिक स्थान की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन•पोषण माह: पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड रहा अव्वल, बोड़ाम को दूसरा व बहरागोड़ा को मिला तीसरा स्थान•व्हाट्सएप पर ‘शादी का कार्ड’ या ‘RTO चालान’ के नाम से आ रहे APK मैसेज से रहें सावधान, एक क्लिक करते ही हैक हो सकता है मोबाइलसरकारी भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर: बर्मामाइंस में स्टार टॉकीज के पास हटीं 17 अवैध दुकानें, साकची में भी होगी अगली कार्रवाई•बिरसानगर में छठ घाट की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा! युवाओं और महिलाओं ने डीसी-एसडीओ से की शिकायत, कार्रवाई का मिला आश्वासन•छठ घाट की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा! बिरसानगर के बस्तीवासियों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की शिकायत, पार्क व छठ घाट निर्माण की मांग•कैंसर से जूझ रही निरूपा से अपनों ने मोड़ा मुंह, सगे भाई पर घर पर कब्जे का आरोप, बच्चे की पढ़ाई भी हुई बंद•3,816.83 करोड़ रुपये के सर्टिफिकेट केस मामले में जल्द कानूनी कदम उठाएगी बीसीसीएल, सेबी और शेयर बाजार को दी जानकारी•सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने बिष्टुपुर व साकची में जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री•डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक: जमशेदपुर में NH से हटेगा अतिक्रमण, दोबारा कब्जा किया तो बुलडोजर का खर्च वसूलेगा प्रशासन•पिछले 30 वर्षों से व्यवसाय कर रहे 39 दुकानदारों को हटाने का विरोध: निष्पक्ष जांच और वैकल्पिक स्थान की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन•पोषण माह: पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड रहा अव्वल, बोड़ाम को दूसरा व बहरागोड़ा को मिला तीसरा स्थान•व्हाट्सएप पर ‘शादी का कार्ड’ या ‘RTO चालान’ के नाम से आ रहे APK मैसेज से रहें सावधान, एक क्लिक करते ही हैक हो सकता है मोबाइल

एक नई सोच, एक नई धारा

कैंसर से जूझ रही निरूपा से अपनों ने मोड़ा मुंह, सगे भाई पर घर पर कब्जे का आरोप, बच्चे की पढ़ाई भी हुई बंद

file 00000000304c82119315babc5c57a9a8

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

बिरसानगर की रहने वाली निरूपा पिछले लगभग दो वर्षों से कैंसर जैसी जानलेवा और गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। एक तरफ जहां इस जानलेवा बीमारी ने उनकी जिंदगी को शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद कष्टदायी बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ अपनों की बेरुखी और गहराते आर्थिक संकट ने उनकी राह और मुश्किल कर दी है।file 00000000304c82119315babc5c57a9a8

​सगे भाई पर घर पर कब्जे का आरोप, परिवार ने भी छोड़ा साथ

पीड़िता निरूपा का आरोप है कि इस कठिन और संवेदनशील दौर में उनके अपने परिवार वालों ने ही उनसे मुंह मोड़ लिया। हद तो तब हो गई जब उनके सगे भाई पर ही उनके घर पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगा है। बीमारी से कमजोर हो चुकी निरूपा अब अपनों के ही धोखे और उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।b 1

​आर्थिक तंगी से थमी मासूम की पढ़ाई, दर-दर भटकने को मजबूर

निरूपा का कहना है कि इलाज के भारी-भरकम खर्च और आय का कोई साधन न होने के कारण उनके सामने अब भुखमरी और दैनिक जीवन का संकट खड़ा हो गया है। इस भीषण आर्थिक तंगी की गाज उनके मासूम बच्चे के भविष्य पर गिरी है, और पैसों के अभाव में बच्चे की पढ़ाई पूरी तरह से बंद हो गई है।a 2

​प्रशासनिक मदद का इंतजार, समाज से उम्मीद की आस

निरूपा ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्होंने न्याय और आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन का द्वार भी खटखटाया, लेकिन अब तक उन्हें प्रशासनिक स्तर से केवल आश्वासन ही प्राप्त हुआ है। कोई ठोस मदद न मिलने से उनकी परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं।

​अब सवाल यह उठता है कि जब जानलेवा बीमारी के वक्त अपनों का साथ भी छूट जाए और प्रशासनिक तंत्र भी सिर्फ आश्वासनों तक सीमित रहे, तो निरूपा जैसी बेबस और जरूरतमंद महिला की मदद के लिए कौन आगे आएगा?

​📌 तीसरी धारा न्यूज

जब अपनों ने छोड़ा साथ, तब समाज और प्रशासन बढ़ाए हाथ: निरूपा को मिले न्याय और सहारा!

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!