ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

आदित्यपुर : पिता से झगड़े के बाद युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

आदित्यपुर : आदित्यपुर की सालडीह बस्ती में एक युवती ने पिता से झगड़े के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती सरस्वती लोहार पिता से झगड़े के बाद अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लोगों ने सोचा कि वह ऐसे ही जाकर लेट गई होगी। जब काफी देर तक वह नहीं निकली तो घर के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। तो सभी अवाक रह गए। सरस्वती लोहार का शव पंखे से लटक रहा था। परिजन उसे फौरन उतारकर जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरस्वती लोहार के पिता ने बताया कि वह काम करने के लिए गुजरात गई थी। गुजरात से 21 अप्रैल को लौट कर आई है। सरस्वती लोहार का शव एमजीएम अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सायबर ठग अब पेटीएम के जरिये कर रहे ठगी, 5 ठग गिरफ्तार

जामताड़ा : जामताड़ा का ठग गैंग हर दिन ठगने का नया आईडिया इजाद करता है। जामताड़ा के एक ऐसे ही ठग गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है, जो पेटीएम के नाम पर कई लोगों को चूना लगा चुका था। ये शातिर गैंग पेटीएम के सर्च कॉलम में फर्जी नंबर डालकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने इस मामले में 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव और नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहलीडीह गांव में छापेमारी कर इन ठगों को पकड़ा गया है।

Screenshot 2023 0430 232635

पकड़े गए अपराधियों के नाम विशाल दास, शरद दास, राजेश दास, सचिन दास, और रोहित दास हैं। वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव से कुंदन दास को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि जामताड़ा का शातिर सायबर गैंग पूरे देश में ठगी की वारदात को अंजाम देता है। अलग-अलग तरीकों से अब तक हजारों लोगों को जिले के ऐसे गैंग ने चूना लगाया है। देश का शायद ही कोई कोना होगा, जहां इन शातिरों ने अपनी वारदात से लोगों को चूना ना लगाया हो।

मानगो : उलीडीह गोलीकांड में घायल युवक की इलाज़ के दौरान मृत्यु

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर के रहने वाले इरशाद हुसैन ने टीएमएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इरशाद हुसैन को शुक्रवार की दोपहर बाद हयात नगर डिमना बस्ती में गोली मारी गई थी। उन्हें इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बच्चों के विवाद में इरशाद हुसैन की हत्या हुई है। इस हत्याकांड में शहबाज और उसके साथियों का नाम आ रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

3a7b5e8ad9904eda58743462a392ed2a523f7e46b6bdcd1156a1fadce3ce4663.0

उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर डिमना बस्ती में बदमाशों ने शुक्रवार को एक युवक इरशाद हुसैन को गोली मार दी थी। गोली इरशाद हुसैन के सीने में मारी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी। इरशाद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से घायल इरशाद को उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया था। बताते हैं कि इरशाद हुसैन इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी बदमाश तमंचा लेकर घूम रहे थे और इरशाद हुसैन को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस्ती के लोगों का कहना है कि हयात नगर के लोगों ने बताया कि ईद के दिन हयातनगर नीचे बस्ती और ऊपर बस्ती के बच्चों के बीच विवाद हुआ था।
इस विवाद में नीचे बस्ती के लड़कों ने ऊपर बस्ती के बच्चों को पीट दिया था। तभी से ऊपर बस्ती के लोग खार खाए हुए थे। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर नीचे बस्ती के कुछ बच्चे ऊपर बस्ती की तरफ गए थे। तो उन पर युवकों ने पिस्टल से फायरिंग की थी। लेकिन फायर मिस हो गया था. बच्चे भाग कर आए और इरशाद हुसैन को बताया कि उन पर गोली चलाई गई है। इसके बाद इरशाद हुसैन ऊपर बस्ती पहुंचा और गोली चलाने वालों से पूछा कि बच्चों पर क्यों गोली चलाया। इस पर युवकों ने कहा कि वह इरशाद को भी गोली मार देंगे। इसी बहस में इरशाद को सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली चलाने वाले युवकों में शहबाज और उसके साथियों का नाम आ रहा है।

मानगो : उलीडीह में बाइक सवार अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत हयातनगर में बाइक सवार अपराधियों ने स्थानीय निवासी मो इरशाद पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर इरशाद को इसके साथियों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इरशाद के छाती में गोली लगी है। सूचना पाकर डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार अस्पताल पहुंचे और साथियों से पूछताछ की। साथियों ने बताया कि इरशाद इलेक्ट्रीशियन का काम करता है. वह बाइक से अपने घर को ओर जा रहा था तभी बाइक से आए अपराधियों ने उसे रोककर गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोलमुरी : होटल में लड़कों के बीच विवाद में चली गोलियाँ, युवक घायल

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत केवल बस्ती स्थित एक होटल के बाहर दो पक्षों में विवाद के बाद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं जैसे ही गोली अपराधियों द्वारा चलाई गई, युवक भागकर होटल के अंदर घुस गया। जिससे युवक के सिर्फ पैर में एक गोली लगी।

477ca9225bef872a48e65d07c2847e78077d2fe57ff330315e974cb34f00da2c.0

हालांकि घटना के बाद वहां से अपराधी फरार हो गए और आसपास के लोगों ने घायल युवक को टीएमएच अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर गोलमुरी थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि युवक का नाम रोशन सिंह है जो कि कदमा का रहने वाला है और देर रात होटल मैं खाने पीने के बाद विवाद शुरू हुआ और बाहर आते ही रोशन सिंह को गोली मार दी गई। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है ।

“वारिस पंजाब दे” के चीफ की मोगा से हुई गिरफ्तारी

वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को पुलिस ने रविवार को मोगा स्थित एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।” सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था जब उसके और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू की गई थी। उन पर और उनके सहयोगियों पर वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और लोक सेवकों द्वारा कर्तव्य के वैध निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक मामलों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

18 मार्च से फरार था अमृतपाल

पहले 18 मार्च को पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस बीच पुलिस ने उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अमृतपाल भागने में सफल रहा। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह भेष बदल कर पुलिस से बचता रहा।

साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका

अमृतपाल के सभी साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। उसके साथियों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। माना जा रहा है कि जब पुलिस ने उनकी पत्नी पर दबाव बनाना शुरू किया तो उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा सकता है। फरार होने के दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए कई बार वीडियो जारी कर चुका था।

डिब्रूगढ़ में अभी बंद हैं ये आरोपी

अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह सहित आठ अन्य सहयोगी पहले डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद हैं। पापलप्रीत के साथ, वारिस पंजाब दे संगठन के बंदियों की जेल में कुल संख्या नौ हो गई है। इन सभी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सिदगोड़ा: शादी से इनकार करने पर युवती ने नदी में लगाई छलांग जांच में जुटी पुलिस

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सूखा तालाब की रहने वाली 21 वर्षीय युवती किरण कुमारी ने नदी में छलांग लगा दी है। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी में ढूंढने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिली। युवती के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवती की मां उर्मिला ने बताया कि किरण चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह साकची में कपड़ा दुकान में काम करती थी। बस्ती के ही एक युवक विवेक दत्ता से उसका 3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

6 महीने पहले ही उसकी मां को इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद किरण को विकास से नहीं मिलने दिया जाता। किरण 2 माह की गर्भवती हो गई थी। यह बात सामने आने के बाद विकास के परिजनों से शादी की बात की गई तो उन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया और शर्त लगाई कि अगर उन्हें दहेज दिया जाए। तभी वह शादी करेंगे। मंगलवार को किरण विकास के घर गई थी। वहां किरण के साथ परिजनों ने मारपीट की और उसे भगा दिया है। इससे आहत होकर उसने नदी में छलांग लगाई है। घटना के बाद विकास के परिजन घर से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्वर्णरेखा नदी में मिले शव की हुई पहचान, मानगो का रहने वाला था छात्र

साकची थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नदी में चेक डैम में मिले शव की पहचान हो गई है। यह शव मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के रहने वाले हितेश कुमार गुप्ता का था। हितेश कुमार गुप्ता विकास विद्यालय का छात्र था। हितेश घर से लापता हो गया था। बताते हैं कि 14 अप्रैल को उसके पिता ने बेटे को किसी बात को लेकर डांटा था। इसी के बाद वह घर से निकल गया था। सोमवार को हितेश के पिता ने मानगो थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

1681822825118 edited

इसी के बाद दोपहर में स्वर्णरेखा नदी में शव मिला था। मछली पकड़ने गए लोगों ने शो देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। शव की पहचान हितेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हितेश का पूरा परिवार पोस्टमार्टम हाउस गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शादी के लिए युवक ने दी लड़की के परिवार को धमकी, युवती से भी की छेड़छाड़, मामला दर्ज

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 की रहने वाली किशोरी से ट्यूशन जाते समय एक युवक जबरन छेड़छाड़ करता है, युवक का नाम प्रदीप है। इस मामले में किशोरी के पिता ने उलीडीह थाने में मामले की शिकायत की है। शिकायत होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि प्रदीप, उसकी मां, मौसी और उसका भाई दीपक घर आकर किशोरी के साथ प्रदीप की शादी करने का दबाव बना रहे हैं। एक दिन घर आकर किशोरी के माता-पिता के साथ इन लोगों ने मारपीट भी की है और धमकी दी कि वह लोग पहले भी दो बार जेल गए हैं।

किशोरी के पिता ने बताया कि एक दिन यह लोग पिस्टल लेकर आए और धमकी दी कि अगर अपनी बेटी के साथ प्रदीप की शादी नहीं करोगे तो गोली मार देंगे। धमकी मिलने के फौरन बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को फोन किया। पुलिस पहुंची तो प्रदीप भाग गया था। लेकिन दीपक पकड़ा गया था। किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी बेटी काफी डरी हुई है। बेटी की जान को खतरा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जमशेदपुर : कदमा के टाइल्स दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी के सामान भी ले गए

जमशेदपुर के कदमा में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। ताजा मामला न्यू रानी कुदर का है जहां चोरों ने अखिलेश कुमार सिंह की टाइल्स दुकान को अपना निशाना बनाया। इसकी जानकारी अखिलेश को तब हुई जब वह सोमवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने पाया की दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान का शटर उठाने पर अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अखिलेश के अनुसार उनकी दुकान से चार लाख के सामानों की चोरी हुई है।

n49092389016817136786583cbec6b24d02a48942e8b06da091d96da68f1a4f68899fe098c20f01e8d9d0e8

अखिलेश ने बताया कि चोरों ने उनके दुकान में रखे सामान समेत सीसीटीवी से जुड़े सामान भी ले गए। उनके दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ है पर चोरों ने डीवीआर और टीवी भी चुरा लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!