जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 26 सितंबर को ई वोटिंग के माध्मय से वोटिंग होगी। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ई- वोटिंग के लिए चैंबर में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। चुनाव अधिकारी रमाकांत गुप्ता ने बताया कि चैंबर के कुल 1960 सदस्य हैं। कुछ सदस्यों द्वारा अपनी सदस्यता शुल्क जमा नहीं किए जाने कारण उन्हें वोटिंग करने के अधिकार से वंचित रखा गया है। इस वर्ष निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उद्देश्य से मतदान ई-वोटिंग के माध्यम से कराने की व्यवस्था की गई है। (जारी…)
उन्होंने बताया कि सोमवार को शाम 5 बजे तक रिमोट वोटिंग का टाइम था। रिमोट वोटिंग के माध्यम से 1059 सदस्यों में अपना मतदान किया है। चैंबर चुनाव में अभी तक 80 से 85 प्रतिशत ही वोटिंग की परंपरा रही है। उस दृष्टिकोण से मंगलवार को लगभग 30 से 35 प्रतिशत वोटिंग की संभावना है। इस बार ई-वोटिंग के कारण मतगणना भी जल्दी हो जाएगा और जीतने वाले उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। (जारी…)
वहीं दूसरी ओर मुनका केडिया और सोंथालिया दोनों गुट द्वारा अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे है। वहीं महासचिव पद के लिए मुकेश मित्तल द्वारा अपनी उम्मीदवारी किए जाने से महासचिव पद का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। कल मतगणना के पश्चात यह साफ हो जाएगा की व्यापारियों का समर्थन किसको मिला।
राँची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को करमा पूजा पर वीमेंस कॉलेज में बालक-बालिका आदिवासी छात्रावास द्वारा आयोजित करमा पर्व में शामिल हुए। उन्होंने सभी को करमा की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आदिवासी समाज का यह परंपरागत त्योहार है, जो हमारे पूर्वज भी करते आए हैं, हम भी कर रहे हैं और हमारी आने वाली पीढ़ी भी करती रहेगी।
बस इसका ध्यान रखना होगा कि हम आगे कैसे इसे सामूहिक रूप से सभी के साथ मिलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग के जितने भी हॉस्टल हैं, उनका जीर्णोद्धार होगा। सरकार सभी छात्रावास में रहनेवाले विद्यार्थियों को सुरक्षा देने के साथ ही खाने के लिए अनाज भी देगी। (जारी…)
आदिवासी समाज प्रकृति की पूजा पर आस्था रखने वाला समाज है। नदी, नाला, पहाड़, पर्वत इन्हीं का उपासक आदिवासी समाज है। लेकिन वर्तमान भौतिकवादी युग में इन सभी पहाड़-पर्वत, नदी नाले के ऊपर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है। विशेष कर आदिवासी समाज के लिए. हमलोग आज विकास काे और गति देने के प्रयास में हैं, जहां कहीं न कहीं बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ हो रहा है। यह न केवल आदिवासी के लिए बल्कि पूरे मानव समाज के लिए चिंता का विषय है। आज पूरी दुनिया में पर्यावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पहाड़ धंस रहे हैं, रेगिस्तान में बाढ़ आ रहा है, कहीं सूखा पड़ रहा है। इसलिए हम पूजा के साथ-साथ इस मानव जीवन को भी कैसे संरक्षित करें, यह हमलोगों पर ही निर्भर करता है। (जारी…)
आज इस परिसर में करम उत्सव के लिए एकत्रित हुए हैं। मगर रांची शहर की हरियाली धीरे-धीरे खत्म हो रही है। इसे हम हल्के में ले रहे हैं, जिसके कारण कई ऐसी समस्याओं से हम जूझने लगते हैं, जो हमारे पूर्वजों के बीच में कभी नहीं रही। यह मानव विचार और सोच में भी बदलाव होता है। इसलिए हमें प्रकृति के साथ रिश्ता बनाते हुए विकास का पैमाना तय करना होगा।
चलते-चलते कई विषयों को देखता हूं। इसके आधार पर मैं निर्णय भी लेता हूं। हमने एक निर्णय लिया है. कल्याण विभाग के जितने भी हॉस्टल हैं, उनका जीर्णोद्धार होगा। यहां भी एक हॉस्टल तैयार हुआ। आज भी हमारे छात्र जर्जर व्यवस्था में रहने काे मजबूर हैं। यहां लड़कियों एवं लड़कों के लिए दो भव्य मल्टी स्टोरेज हॉस्टल बनेंगे। जो बच्चे हॉस्टल में आते हैं, वह गरीब परिवार के होते हैं, मिल बांटकर खाना पड़ता है। इसलिए सरकार सभी छात्रावास में रहनेवाले विद्यार्थियों को सुरक्षा देने के साथ ही खाने के लिए अनाज भी देगी। आपको घर से चावल- दाल लाने की जरूरत नहीं है। आपके खाने-पीने और रहने के साथ ही साथ पढ़ाई तक का खर्च सरकार उठायेगी। आप कभी सोचते थे कि आदिवासी, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के बच्चे विदेश में पढ़ेंगे। यह काम हमारी सरकार कर रही है। (जारी…)
हमारे बीच कई बहुत गरीब आदिम जनजाति के हैं, उन परिवारों को गुम होने नहीं देंगे। कई ऐसे वर्ग हैं जिनकी संख्या दो -तीन हजार हैं। 2000 आदिम जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है। हर तरह का काम हमलोग कर रहे हैं। मगर इस पर चलने की जिम्मेवारी आपकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी समाज कई तरह के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में हमें एकजुट होना होगा। एकजुटता बनाए रखते हुए आगे बढ़ना होगा।
इस मौके पर भाजपा नेत्री गंगोत्री कुजूर ने कहा कि भादो एकादशी के दिन करमा पर्व पर आदिवासी छात्रावास में सामूहिक पूजा की परंपरा निभाई जा रही है। यह बहुत शुभ अवसर है। ऐसे समय में जो करम पूजा होती है।आपने कथा भी सुना जो सच्चा कर्म है, वही धर्म है। सभी छात्र-छात्राओं को भी अपना कर्म करना चाहिए। आप जो कर्म करोगे, उसका फल आपको मिलेगा। कर्म के साथ-साथ अपना धर्म का भी पालन करना चाहिए। (जारी…)
इस मौके पर कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने आने वाली पीढ़ी को मार्गदर्शन दिया। हमें धर्म के रास्ते में चलने का अवसर दिया। कर्म और धर्म भाई थे। कर्म और धर्म भी हमें यही सिखाता है। अपने स्वार्थ से बचते हुए अपना कर्म और धर्म पर चलना चाहिए। ताकि कर्म ही धर्म और धर्म ही कर्म बने। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष आनंद भगत, संजय महली, नवनीत भगत सहित कई शामिल थे।
जमशेदपुर : देश में लगातार सिखों पर हो रहे हमलों पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने गहरी चिंता जतायी है। रविवार को उत्तर प्रदेश में एक तथाकथित नेता ने सिख युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न किये जाने की घटना पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भगवान सिंह ने दोषी पर कार्यवाई कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। (जारी…)
भगवान सिंह ने घटना की भर्त्स्ना करते कहा कि आखिर देश के हर क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली सिख कौम के खिलाफ इतनी नफरत क्यों जाहिर की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में सरकार यथाशीघ्र उचित कार्यवाई कर दोषी को सलाखों के पीछे डाले। (जारी…)
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य में कानपुर के श्याम नगर निवासी अमोलदीप सिंह उनकी पत्नी गुनीत कौर के साथ देर रात अपनी थार गाड़ी घर वापस आ रहा था। तभी भारतीय जनता पार्टी से वार्ड 95 यशोदा नगर से पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला ने शराब के नशे में ओवरटेक करते समय पास ना मिलने पर अपने बाउंसरों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया है। जिससे उसकी एक आंख में गंभीर चोट आई है। (जारी…)
वही बीच-बचाव करने पत्नी को भी दबंगों ने नही बख्शा और उसको जमकर पीटा, घायल युवक को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए ले दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उसकी हालत गम्भीर है। वही पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मुकदमा नही दर्ज किया है।
किरीबुरू : मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी अजय सिंह का होनहार पुत्र संदीप कुमार सिंह उर्फ लाल्टू (29 वर्ष) की मृत्यु डेंगू की वजह से हो गई। इस खबर से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर में शोक की लहर फैल गई है। (जारी…)
घटना के बाबत लाल्टू के पिता अजय सिंह ने बताया कि लाल्टू जमशेदपुर में था और डेंगू से ग्रसित हो गया था। जमशेदपुर से उसे लेकर किरीबुरु आये एवं सेल अस्पताल किरीबुरु में इलाज हेतु भर्ती किया। यहां रक्त जांच हुआ एवं प्लेट्लेट्स लगभग डेढ़ लाख बताया गया। 24 सितम्बर को अनार का जूस दिये, जिसके बाद उल्टी होने लगी। स्थिति में सुधार नहीं होकर तबीयत और खराब होने लगी। (जारी…)
इसके बाद उसे चिकित्सक अन्यत्र ले जाने को कहा गया। लाल्टू को 24 सितम्बर की शाम बेहतर इलाज हेतु पहले जोड़ा अस्पताल ले गये, लेकिन वहां चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। स्थिति गंभीर देख एक सरकारी अस्पताल में रुके। वहां आक्सीजन आदि लगाकर अविलम्ब भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल जाने लगे, लेकिन कटक पहुंचने पर लाल्टू का शरीर ठंडा पड़ते देख एक निजी अस्पताल में ले गये। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लाल्टू का शव को लेकर परिजन किरीबुरु स्थित आवास पहुंच गए हैं।
जमशेदपुर : राँची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का रविवार की शाम राँची से होते हुए टाटानगर स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हुई। इस मौके पर टाटानगर स्टेशन में एक भव्य आयोजन किया गया। जहाँ वंदे भारत ट्रेन को विधिवत पूजते हुए इसे हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक मंगल कालिंदी, चक्रधरपुर डीआरएम अरुण जे राठौर समेत अन्य ने किया। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के स्वागत में रेलवे स्टेशन पर शहर वासियों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने सफर किया। वंदे भारत को रवाना करने से पूर्व कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया। (जारी…)
नागरिकों की सुविधा को उपलब्ध कराने में रेलवे सबसे बड़ा क्षेत्र – अर्जुन मुंडा
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह झारखंड वासियों के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन पूरे भारतवर्ष में आज के दिन नौ जगहों से शुरू की गई है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक साथ झंडी दिखाकर रवाना किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न स्थानों को जोड़ने हेतु रेलवे की उत्तम कोटी के लिए जिसे बुलेट ट्रेन कहते हैं के रूप में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की है। नौ स्थानों से एक साथ 9 ट्रेन दी गई है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि यह ट्रेन रांची से जमशेदपुर के रास्ते हावड़ा जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों की सहजता को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। नागरिकों की सुविधा को उपलब्ध कराने में रेलवे सबसे बड़ा क्षेत्र है। पहले रेलवे की आधुनिक व सुसज्जित सुविधा रेलवे में नही थी, लेकिन प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आमजनों को समय पर सुविधा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि रेलवे में हो या अन्य क्षेत्र में अर्थव्यवस्था का जो निवेश किया जा रहा है उसका आम जनता को फायदा मिले। (जारी…)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश की हरेक जनता राष्ट्र सेवा में अपना योगदान कर रहे हैं। रेल मंत्रालय का आगे भी प्रयास रहेगा कि रेलवे की सुविधा को और कैसे बेहतर किया जाये। उन्होंने कहा की जमशेदपुर उद्यमिता के नाते बड़ी पृष्ठभूमि रखता है। इसलिए जमशेदपुर की देश में खास पहचान है, इसलिए टाटानगर स्टेशन को भी बहुत जल्दी आधुनिक बनाने का प्रोग्राम किया जा रहा है। (जारी…)
यह आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है – रघुवर दास
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है। मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में भारत ने हर क्षेत्र में विकास किया है। यह झलक एक नए भारत की शुरुआत है।
भारत हर क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर नम्बर 1 दिखेगा – विद्युत वरण महतो
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वंदेभारत ट्रेन आत्मभारत की शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए आभार जताते हुए कहा कि रेलवे की ओर से और सौगात देशवासियों के साथ जमशेदपुर वासियों को मिलने वाला है, जिसका आमजनता को फायदा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेलमंत्री ने अपने रेलवे बजट में वंदे भारत की चर्चा की थी जिसे आज पूरा किया है। आगे भी यह झलक देखने के लिए मिलेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का न सिर्फ निर्माण होगा बल्कि भारत हर क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर नंबर वन बनेगा। उन्होंने शहरवासियों को वंदे भारत ट्रेन शुरू होने पर बधाई दी।
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यूलेआउट सीतारामडेरा में श्री श्री अमरज्योति दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाये जाने वाले पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। पूजा में समिति के अध्यक्ष सहित सभी सद्स्य मौजूद रहे। बस्तीवासियों ने भी भूमिपूजन में सम्मिलित हो कर अपना सहयोग दर्ज कराया।
गिरिडीह के अटका निवासी मुशाहिद खान को संयुक्त सनातन गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगठन मंत्री बनाया गया है। इस संबंध में संयुक्त सनातन गौरक्षा वाहिनी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जीशान चौहान, राष्ट्रीय संरक्षक कपाली बाबा महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक अनंता सरस्वती महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य पंकज कृष्ण महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बीपी सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक जितेंद्र महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्माचार्य मोर्चा स्वामी आत्मबोधानंद पुरी महाराज, राष्ट्रीय संयोजक एवं उपाध्यक्ष ठाकुर आरके चौहान की सहमति से मनोनयन पत्र जारी कर मुशाहिद को वाहिनी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। (जारी…)
बताया गया है कि उनके मनोनयन से संयुक्त सनातन गौ रक्षा वाहिनी और अधिक मजबूत एवं संगठित होगा। तथा सुचारू एवं संघर्षील कार्यकर्ता संगठन से जुड़कर संगठन के सिद्धांतों नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उक्त पद पर मुशाहिद खान का मनोनयन एक वर्ष के लिए निर्धारित होगा।
राँची : युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह उड़ीसा के प्रभारी युवा नेता विशु विशाल का इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से पूरा राजद परिवार मर्माहत और दुखी है। (जारी…)
पार्टी नेताओं ने विशु विशाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा कि हम सब ने एक तेज तर्रार और युवा नेता खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दुख के विकट क्षण में उनके समस्त परिवार व चाहने वालों को दुख सहने की शक्ति दें। (जारी…)
विशु के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम, राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कल्पना देवी, श्यामदास सिंह, अनीता यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, रामकुमार यादव, हरदेव साहू, घनश्याम चौधरी, चंद्रशेखर भगत, साहिल साहनी, बिनोद भोक्ता ने दुख जताया है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे पुरुलिया से जमशेदपुर आ रही मजदूर से भरी बस बोड़ाम मोड़ में दुर्घटना का शिकार हो गई। बोड़ाम मोड में मजदूरों से भरी बस पलटी हो गई। इस कारण बस में सवार 6 मजदूर घायल हो गए, बस में कुल 40 लोग सवार थे। जिनमें ज्यादातर जमशेदपुर आकर काम करने वाले मजदूर शामिल थे। (जारी…)
कुल 6 घायल लोगों को बोड़ाम पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घायलों में सनत सरदार, जीवन सरदार, जोखू सरदार, रामपतिक और जानुम सरदार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत परसुडीह कालिंदी बस्ती में छोटी बेटी के सकुशल घर लौटने पर मां ने एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और भाजपा नेता विमल बैठा का धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने एसपी सुमित कुमार को बुके के देकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एसपी ने मां की पीड़ा को समझी। और महिम चलाते हुए छोटी बेटी को सकुशल घर वापस लौटाया। इसके लिए उन्होंने जमशेदपुर पुलिस की पूरी टीम को धन्यवाद दी है। (जारी…)
गौरतलब है कि एक महीना पूर्व दो बच्चियों को अपहरण करके गुजरात और राजस्थान में बेचा गया था। दोनों ही बच्ची अपने घर लौट गई है। बड़ी बच्ची पहले ही लौट गई थी और जमशेदपुर पुलिस के प्रयास से गुरुवार को दूसरी बच्ची भी घर वापस आ गई। वही बच्ची के माता ने रो रो कर भाजपा नेता विमल बैठा को धन्यवाद किया। साथ ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को बुके देकर खुशी जाहिर की।