जमशेदपुर : जमशेदपुर के केबल टाउन स्थित न्यू डीएस फ्लैट में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस आयोजन किया गया। यह आयोजन मुखी समाज के अध्यक्ष संजय मुखी के नेतृत्व में किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन देवाशीष झा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच 101 कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। (जारी…)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष एवं मजदूर नेता राकेश्वर पांडे जी उपस्थित रहे। उनके साथ जयंती दास, यूनियन उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज सिंह, गुरुचरण मुखी, सुमित मुखी, आकाश मुखी, सिकंदर मुखी, स्नेह मुखी, ज्योति मुखी, अरुण मुखी, सहिद मुखी, मिलन मुखी, तिपन मुखी, अरुण कुमार, रितेश नाग, अनिल सेनापति, सौरव आदि टाउन वासी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टाटानगर-चक्रधरपुर पैसेंजर ट्रेन की सुविधा बंद होने के कगार पर है, क्योंकि चक्रधरपुर रेल मंडल ने 15 जनवरी से अप-डाउन में ट्रेन को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। इससे कोल्हान स्थित सात ग्रामीण स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। विशेषकर गम्हरिया, सीनी, राजखरसावां, महलीमरूप, बीरबांस एवं अन्य स्टेशन के ग्रामीण यात्रियों को टाटानगर आने में परेशानी हो रही है। इससे पहले भी रेलवे ने ट्रेन को एक सप्ताह तक रद्द किया था, जबकि हर महीने में दो-चार दिन यह ट्रेन हमेशा रद्द होती थी। (जारी…)
दरअसल, टाटानगर स्टेशन होकर राउरकेला बादामपहाड़ मेमू ट्रेन शुरू होने से रेलवे चक्रधरपुर पैसेंजर के परिचालन पर ध्यान नहीं देता है, क्योंकि टाटानगर से चक्रधरपुर पैसेंजर दोपहर तीन बजे रवाना होती थी, जबकि बादामपहाड़ राउरकेला मेमू ट्रेन टाटानगर से साढ़े तीन बजे खुलती है। आधे घंटे के अंतराल में एक मार्ग पर दो-दो ट्रेनों के परिचालन से लाइन की समस्या उत्पन्न होती है। स्थिति यह है कि चक्रधरपुर मंडल से सुझाव मांगने पर टाटानगर के रेलवे अधिकारी चक्रधरपुर पैसेंजर को बंद करने पर सहमति जता सकते हैं, ताकि अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए उक्त समय में प्लेटफार्म की लाइन खाली रहे। जानकार बताते हैं कि मेमू ट्रेन शुरू होने के बाद टाटानगर चक्रधरपुर पैसेंजर को यात्री भी नहीं मिल रहे थे।
जमशेदपुर : उड़ीसा के राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी एवं पर्सनल सेक्रेटरी और पूर्व पत्रकार रह चुके मनिंदर चौधरी का आज टीएमएच में निधन हो गया। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा था। उन्हें एयर एंबुलेंस से उड़ीसा एम्स ले जाने की भी तैयारी चल रही थी किन्तु दो और स्ट्रोक आने की वजह से उनका देहांत हो गया।
वर्षों से मेरे सहयोगी रहे मनिंदर चौधरी जी के आकस्मिक निधन की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
उनके परिजनों से टेलीफोन पर वार्ता कर ढांढस बंधाया। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें यह आघात… pic.twitter.com/MMNnJfMSev
उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “वर्षों से मेरे सहयोगी रहे मनिंदर चौधरी जी के आकस्मिक निधन की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों से टेलीफोन पर वार्ता कर ढांढस बंधाया। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।”
जमशेदपुर : गुरुवार की शाम कोल्हान के लिए तब दोहरी खुशी लेकर आई, जब केंद्र सरकार ने जमशेदपुर के बिरसानगर की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो व सरायकेला-खरसावां की आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की। यह पुरस्कार पूर्णिमा को खेल के क्षेत्र में तथा चामी को पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने के लिए देने की घोषणा हुई है।
मैं बहुत खुश हूं: पूर्णिमा महतो
उधर, पुरुलिया (बंगाल) के दुखु मांझी का भी चयन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए इस पुरस्कार के लिए किया गया है। इधर, दैनिक जागरण से बातचीत में पूर्णिमा महतो ने कहा कि मैं काफी खुश हूं। केंद्र सरकार और टाटा स्टील के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि पद्मश्री मिलने की घोषणा मात्र से और अधिक जिम्मेवारी महसूस कर रही हूं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य शख्सियतों ने पूर्णिमा व चामी को बधाई दी है।
पूर्णिमा ने देश के नाम किए अनगिनत तीरंदाज
तीरंदाज लिंबा राम के साथ पूर्णिमा महतो
टाटा तीरंदाजी अकादमी की कोच पूर्णिमा को 29 अगस्त, 2013 को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें द्रोणाचार्य के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बिरसानगर के गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूर्णिमा ने अपनी जीवटता व जुनून से तीरंदाजी की दुनिया में अलग पहचान बनाई और पद्मश्री दीपिका कुमारी, जयंत तालुकदार और डोला बनर्जी जैसे अनगिनत तीरंदाज देश के नाम समर्पित किए।
लंदन ओलंपिक में भी भारतीय टीम के साथ रहीं
2008 ओलंपिक तीरंदाजी टीम की कोच रही पूर्णिमा ने लंदन ओलंपिक में भी भारतीय टीम के साथ रहीं। 1992 में राज्य तीरंदाजी टीम में पहली बार उनका चयन हुआ। वह कई वर्षों तक राष्ट्रीय चैंपियन रहीं। 1993 में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी की टीम स्पर्धा में पदक जीतने वाली पूर्णिमा ने 1994 में पुणे में आयोजित नेशनल गेम्स में छह स्वर्ण जीतकर तहलका मचा दिया। 1994 में आयोजित एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्णिमा ने 1997 में सीनियर नेशनल में रिकार्ड के साथ दो स्वर्ण अपने नाम किए।
1998 से दे रहीं टाटा तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण
1998 कामनवेल्थ गेम्स में रजत हासिल करने वाली बिरसानगर की इस बाला ने 1994 में टाटा तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण देना शुरू किया। 2005 में स्पेन में आयोजित भारतीय टीम ने रजत पदक जीता। 2007 में सीनियर एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में पुरुष टीम ने स्वर्ण व महिला टीम ने कांस्य पर कब्जा जमाया। उधर, चामी, पेड़ों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुकी हैं।
जमशेदपुर : गुरु तत्व की कृपा तथा दिव्या प्रेरणा से श्री गोकुल नंद मिश्र द्वारा प्रस्तावित निर्मित श्री ओमकार मंदिर में योगेश्वर श्री श्री परम सदाशिव बाबा, योगीराज श्याम चरण लाहिरी, महाशय पंचानंद बाबा देवघर, नित्यानंद ठाकुर जी महाराज एवं योगीराज श्री रंगनाथ तिवारी जी बिहार के मूर्तियों का स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा आज आज दिनांक 25 जनवरी 2024 को किया गया। योग संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा भगवान की मूर्ति के नगर भ्रमण कराया गया। क्रिया योग संस्था के द्वारा आदित्यपुर एलआईजी रोड हाउस 2 में श्री ओमकार नाथ बाबा जी के मंदिर में बाबा जी महाराज उनके शिष्य योगीराज श्याम चरण लहरी बाबा जी, पंचानन बाबा महाराज उनके शिष्य योगेश्वर नित्यानंद भट्टाचार्य बाबा जी, उनके शिष्य गुरु जी महाराज का आज नगर भ्रमण के साथ भव्य रूप से उनकी मूर्ति की स्थापना की गई। (जारी…)
इस भव्य नगर भ्रमण में संस्था के अध्यक्ष गोकुलानंद मिश्र, ओमप्रकाश जी, आर एस निराला जी, तारकेश्वर पाठक जी, सचिव उषा शर्मा जी, पुष्पा रानी सिंह जी के साथ करीब हजारों की संख्या में भक्तों के साथ नगर भ्रमण कराया गया।
जमशेदपुर : मानगो संकोसाईं स्थित जयप्रकाश स्कूल (जे पी स्कूल)में भारत के स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह स्कूल परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि एवम माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में अभय सिंह ने कहा सुभाष चंद्र बोस एक उत्तीर्ण्य विद्यार्थी होने के साथ-साथ एक विद्वान क्रांतिकारी भी थे। उनके बाल अवस्था से ही उनके जेहन में भारत माता की आजादी का सपना था, जिसकी संकल्प लेकर उन्होंने कई आंदोलन किए। (जारी…)
बच्चों से मुखातिब होते हुए श्री सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने ही नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और साथ ही जय हिंद का नारा भी उनके उद्घोष के द्वारा ही हुआ और यह दोनों नारा आज तक भारतीय राजनीति और भारतीय युवाओं के प्रेरणा के स्रोत बन चुके हैं। आज भी उनकी गाथा भारत के नौजवानों के लिए प्रासंगिक है, जिसे हमें समझना होगा। सुभाष चंद्र बोस एक निडर, निर्भीक, महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। वे केवल भारत के नेता नहीं बल्कि जापान, जर्मन, कोरिया, चीन, रंगून जैसे देश में भी लोकप्रिय थे। (जारी…)
अभय सिंह ने बच्चों को बताया कि मोहनदास करम चंद्र गांधी को उन्होंने ही महात्मा कहकर संबोधित किया, जिसके कारण लोगों ने मोहनदास करम चंद्र गांधी को महात्मा गांधी कहने लग गए। वे महात्मा गांधी के प्रति बहुत ही आदर करते थे, लेकिन कुछ बातों में उनकी मतभिन्नता भी थी। सुभाष चंद्र बोस आईसीएस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद देश के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी और देश की आजादी के आंदोलन में कूद गए। आज सभी प्यारे बच्चों को उनकी कहानी को केवल अध्ययन नहीं करना है बल्कि उनके विचारों को आत्मसात भी हमें करना है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस में एक अच्छे कुशल नेतृत्व देने की क्षमता उनके अंदर में कूट-कूट कर भरी थी, तभी वह मात्र कुछ वर्ष के अंदर ही भारत में ख्याति प्राप्त कर लिए। दुर्भाग्य है इस देश की कि आजादी के 2 वर्ष पहले ही उनकी मृत्यु हो गयी। अगर वे जीवित होते तो भारत के मानचित्र में और ही कुछ परिवर्तन होता। हम सभी प्यारे प्यारे बच्चों को उनके जीवन से कुछ सीखना है और उनके अच्छे विचारों को अपनाना सह संकल्प लेना है। (जारी…)
स्कूल के महाप्रबंधक अर्जुन शर्मा, भाजपा नेता विजय तिवारी, शंभू त्रिवेदी सहित स्कूल परिसर के शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी। बच्चों ने वंदे मातरम गीत और राष्ट्रगान गाकर के कार्यक्रम को प्रारंभ किया। इस अवसर में असंख्य बस्ती भी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर एलआईजी 2 में झारखण्ड का पहला श्री ओंकार जी महाराज का मंदिर बन कर तैयार हो गया है। 23 जनवरी बाबा जी की मूर्ति को स्नान कराने के लिए विशाल कलश यात्रा बाबा के भक्तों द्वारा निकाली गयी। मंदिर में योगी राज श्री शायमा चरण लाहिरी जी महाराज, श्री पंचनान भटचार्य जी महाराज, श्री योगी निताई चरण बन्दोंपाध्य जी महाराज और योगिराज श्री रंग नाथ तिवारी जी महाराज की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।
कार्यक्रम विवरण
24 जनवरी दिन बुधवार को स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसमें वेदीपुजन, अन्न, फल, वस्त्र इत्यादि अधिवास एवं आरती होगी। इसके बाद 25 जनवरी दिन गुरुवार को पूजन, स्नान, नगर भ्रमण, स्थापना, सुन्दरकाण्ड पाठ एवं आरती की जाएगी।
इन भक्तजनों ने कराई उपस्थित दर्ज
इस पुण्य कलश यात्रा में विशेष रूप से आचार्य श्री श्रीराम त्रिपाठी, अध्यक्ष श्री गोकुलानंद मिश्रा, श्री तारकेश्वर पाठक, श्री आर एम निराला सिंह, श्री मदन मिश्रा, ददन मिश्रा, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती पुष्पा राय जैसे अन्य भक्तजनों के साथ करीब सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश ने हर्षोल्लास के साथ उत्साह मनाया। रामभक्तों ने अपने अपने तरीके से श्री रामलला का स्वागत अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में किया।इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर के धर्म सेवा कार्यों से जुड़ी संस्था सेवा परमो धर्मः ने भी टिनप्लेट स्थित काली मंदिर में 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। मंदिर में दीपक द्वारा जय श्री राम लिखा गया और मंदिर को पूरी तरह से दीया जलाकर रौशन किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। (जारी…)
इस मौके पर मंदिर में आने वाले भक्तजनों ने भी दीप प्रज्वलित करने में सहयोग करते हुए धर्म कार्य किया। प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व संस्था द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में कुल 2000 दीया और बाती का दान भी किया गया। इस पावन अवसर पर संस्था के प्रकाश सिंह, मंटू कुमार, विशाल साव, अजय, तारक, सोनू कैशल, भूपेंद्र सोनार, शुभम सिंह, विजय, आकाश, रोहित कुमार वर्मा एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।
जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आज पूरा देश राममय हो गया। इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साकची के मानसरोवर लाइन स्थित बीणापानी ट्रेड सेंटर एसोसिएशन द्वारा भी भक्तिमय आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने प्रभु राम की छवि के आगे दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की और उसके उपरांत भक्तों में भोग स्वरूप महाप्रसाद का वितरण किया गया। (जारी…)
इस मौके पर जसबीर सिंह ऋषि, सुभाष रोहिला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सुरेश चौरसिया, रविंदर के साथ एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
जमशेदपुर : अयोध्या में राम जन्मभूमि में नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर सोनारी राम मंदिर द्वारा आयोजित कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस) सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किए। भगवान श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। (जारी…)
इस पुण्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार के केंद्र मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी, सांसद विद्युत वरण महतो जी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिए।