ताजा खबर
जमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहरजमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर

एक नई सोच, एक नई धारा

एनआईए कोर्ट में पेश किया गया पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, 8 दिनों की रिमांड पर

रविवार को गिरफ्तार होने के बाद प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच टेरर फंडिंग मामले में एनआईए टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया। एनआईए ने दिनेश गोप से पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड कोर्ट से मांगी। दिनेश गोप के वकील की ओर से विरोध दर्ज करने के बाद अंत में कोर्ट ने दिनेश गोप को 8 दिनों के लिए एनआईए की रिमांड में सौंप दिया। गौरतलब है कि दिनेश गोप के खिलाफ एनआईए ने नोटबंदी के दौरान रुपये की बरामदगी मामले में चार्जशीट दायर की थी। एनआईए ने आरसी-02/2018/एनआईए/डीएलआई दर्ज किया है। उसके पास से 25.38 लाख बरामद हुए थे।

दिनेश गोप के खिलाफ 102 से ज्यादा आपराधिक मामले

एनआईए रांची शाखा दिनेश गोप से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है। उसके खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने दिनेश गोप पर 25 लाख के इनाम की नाम की घोषणा की थी। एनआईए द्वारा भी 5 लाख के इनाम का ऐलान किया गया था।

बुंडू टोल प्लाजा पर 2 बार टैक्स कटने से गाड़ी चालकों की बढ़ रही परेशानी, बहस में लगता जाम

झारखंड : जमशेदपुर से राँची जाने के क्रम में बुंडू स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे 33 (NH33) स्थित इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों के फास्टैग से एक बार की जगह 2 बार पैसे कट रहे हैं और टोल प्लाजा में पूछे जाने पर कोई समाधान भी नहीं किया जाता, उल्टा जनता से बहस किया जाता है, जिसकी वजह से जाम भी लग जाती है।

IMG 20230521 WA0002


यात्रियों से बात करने पर यह बात सामने आई है कि इस तरह की घटना ज्यादातर आईसीआईसीआई बैंक के फास्टैग से होता है। इन सब से पीड़ित एक यात्री ने बताया कि उनका इस रूट पर आना जाना होता रहता है और अक्सर 2 बार पैसे कट जाते हैं। कभी कभी तो तुरंत और कभी कभी यहाँ से निकलने के 1-2 घण्टे बाद कटते हैं। टोल प्लाजा या बैंक में शिकायत करने पर भी कोई फायदा नहीं होता है। आखिर दो बार टैक्स हम क्यों दें। 1033 पर भी शिकायत करने के बाद कोई समाधान अब तक नहीं हो पाया है, सब कुछ राम भरोसे ही चल रहा। आम जनता को होने वाली तकलीफ पर किसी का भी ध्यान नहीं ।

अभय सिंह की जमानत याचिका हुई खारिज, अब उच्च न्यायालय से लेनी होगी जमानत

जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर हिंसा मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता अभय सिंह की सुनवाई आज 22 मई को एडीजे 2 आभाष वर्मा की अदालत में हुई। जहाँ उनकी जमानत याचिका को खारिज़ कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले 15 मई को अदालत ने 17 मई की तारीख दी थी और उस दिन अधिवक्ता चंदन चौबे सहित 7 लोगों को जमानत मिली थी और अभय सिंह को 22 मई की तारीख दी गयी थी। जिसके बाद आज कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अब अगले चरण में अभय सिंह की जमानत याचिका उच्च न्यायालय में दाखिल की जाएगी।

इन लोगों की हुई जमानत याचिका खारिज

अभय सिंह के साथ साथ भाजपा नेता सुधांशु ओझा, रंजीत कुमार पंडित, उमेश सिंह, संदीप पांडेय, मुकेश कुमार मिश्रा, जावेद शेख, रफीक मंडल, जितेन्द्र कुमार पांडेय और गोपी प्रमाणिक की भी जमानत याचिका खारिज की गई है। इसके पहले अदालत ने जीतेश झा की जमानत नामंजूर की थी।

क्या कह रहे अभय सिंह के समर्थक

वहीं अभय सिंह के समर्थकों में थोड़ी मायूसी देखने को मिली, किन्तु समर्थकों ने कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास है और उन्हें उम्मीद है कि उच्च न्यायालय से अभय सिंह को जमानत जल्द ही मिल जाएगी, क्योंकि प्रशासन के पास अभय सिंह के विरुद्ध कोई भी ठोस साक्ष्य मौजूद नहीं है।

गुरु तेग बहादुर पर लेख लिख केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित तन्नू साहू का सीजीपीसी ने किया सम्मान

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर लेख लिख सुर्खियां बटोरनेवाली झारखण्ड की बेटी तन्नू साहू को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सम्मानित किया। सीजीपीसी कार्यालय में सोमवार को प्रधान सरदार भगवान सिंह ने तन्नू साहू तथा उसके परिवार को शॉल ओढ़ा एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया।

भगवान सिंह ने कहा- तन्नू ने सिख इतिहास, गुरुओं और उनकी शहीदी का मान बढ़ाया

सरदार भगवान सिंह ने शाबासी देते हुए कहा कि तन्नू साहू ने सिखों के इतिहास और उनके गुरुओं की शहीदीगाथा को वर्णित कर झारखण्ड राज्य ही नहीं बल्कि पुरे सिख कौम का नाम ऊँचा किया और सिख बच्चे भी तन्नू की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर सिख इतिहास को जन-जन तक पहुचायें। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह और साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने तन्नू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा उन्होंने सिख गुरुओं का मान बढ़ाया है।

सीजीपीसी के सम्मान से मनोबल बढ़ा, सरकार से शिक्षा में मदद की उम्मीद: तन्नू

IMG 20230522 WA0029

वहीँ, सम्मानित होने के बाद तन्नू साहू ने कहा कि सीजीपीसी के सम्मान से उसका और उसके परिवार का मनोबल ऊंचा हुआ है परन्तु वह झारखण्ड सरकार से भी उम्मीद करती है कि सरकार उसकी आगे की शिक्षा-दीक्षा में उसकी मदद करेगी। तन्नू के माता-पिता क्रमशः हराधन साहू व रूबी साहू के आलावा पारिवारिक सदस्य उपेन्दर को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, सीजीपीसी उपाध्यक्ष चंचल सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, महासचिव अमरजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा प्रधान हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, परमजीत सिंह काले, सुखदेव सिंह बिट्टू व नरेंद्रपाल सिंह भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि, चांडिल की 10वीं की छात्रा तन्नू साहू को 9 मई को संसद भवन में सम्मान किया गया था जहाँ समस्त भारत से कुल 22 प्रतिभागी पहुंचे थे। तन्नू साहू ने सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर लेख लिखा था जिस कारण उन्हें नई दिल्ली के संसद भवन में 17वें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था।

हाइवा- ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दोनों गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत।

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है, बावजूद इसके ना तो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर रहे, ना ही ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग हादसों को रोकने का कोई ठोस प्रबंध कर रही है। नतीजतन हर दिन जिले की सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। खासकर कांड्रा – चौका, कांड्रा – सरायकेला मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। सोमवार अहले सुबह कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा चौका मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर काली मंदिर से हाईवा संख्या जेएच 05 बीवाई – 6953 और ट्रक संख्या जेएच 05 सीएम – 7606 के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा और ट्रक के परखच्चे उड़ गए और हाइवा और ट्रक दोनों के चालकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

IMG 20230522 WA0017

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों वाहनों के चालकों का शव गाड़ियों में ही फंस गया। जिसे निकालने का प्रयास जारी है। सूचना मिलते ही। कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बालू लदा हाईवा चौका से कांड्रा की ओर। आ रही थी और ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रही थी। इसी दौरान रघुनाथपुर काली मंदिर के समीप दोनों में जोरदार टक्कर हो गई।

बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में भाजयुमो का युवा चौपाल सम्पन्न हुआ

जमशेदपुर : राष्ट्र की चहुंमुखी विकास, प्रमुख क्षेत्रों में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, नारी सशक्तिकरण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण और अन्यान्य जनहित को समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधामन्त्रित्व काल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर रविवार को बारीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान में भाजयुमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष श्री कंचन दत्ता जी के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये गए विकास पूरक कार्यों पर चर्चा परिचर्चा की गई एवं मोदी सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभुकों से सम्पर्क और जन-जन तक पहुंच मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने हेतु युवाओं को प्रेरित किया गया।

IMG 20230522 WA0003

इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा Y20 के माध्यम से नौजवानों को जोड़ने का काम कर रही है। वहीं Y20 चौपाल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे नौजवानों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। Y20 चौपाल का आयोजन प्रदेश के हर विधानसभा स्तर पर चौपाल लगाकर 200 से ज्यादा नौजवानों को जोड़कर किया जायेगा। वहीं आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाब लोग जैसे डॉक्टर, वकील, किसान, शिक्षक आदि को मुख्य अतिथि के रूप में रखा जाएगा।

IMG 20230522 WA0002

इस युवा चौपाल में मुख्य रूप से जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष गूँजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, एवं सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।

सोनारी की संगत ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई

जमशेदपुर : सोनारी कागलनगर के सिख संगत की ओर से स्टेट बैंक बिल्डिंग कागल नगर में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील रविवार को लगाई गई। इसमें राहगीरों के बीच चना और ठंडा शरबत तथा मीठे फल वितरित किए गए। पिछले 15 सालों से इलाके की साध संगत इसका आयोजन कर रही है।

तेरा भाणा मीठा लागे

IMG 20230522 WA0001

पिंकी वीरजी के अनुसार मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर रावी नदी के तट पर शहीद कर दिया गया था। उन्हें गर्म तवा पर बैठाया गया, गर्म रेत उनके शरीर पर डाली गई और खौलता हुआ पानी भी शरीर पर डाला गया। लेकिन गुरु जी ने कष्टों को बड़े धैर्य के साथ सहा और संगत को यह कह, तेरा भाणा मीठा लागे, प्रेरणा दी कि ईश्वर की रज़ा में सभी को रहना चाहिए।
उनके अनुसार यह पहली शहादत थी और यही शहादत का जाम पी-पीकर सिखों ने मुगलों एवं अंग्रेजों के अत्याचार का नाश किया एवं देश को आजाद करने में भूमिका निभाई.

पैन, आधार सहित अन्य सरकारी दस्तावेज त्रुटि सुधार शिविर में 270 लोग हुए लाभान्वित

साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय में पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य जरुरी सरकारी दस्तावेजों में त्रुटि सुधार व अद्यतीकरण शिविर में 270 लोग लाभान्वित हुए।
रविवार को गैर सरकारी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन (एनएसएफ) के सहयोग से सीजीपीसी कार्यालय में एकदिवसीय शिविर लगाया गया जिसे लाभूकों ने खूब सराहा।

IMG 20230521 WA0008

गैर सरकारी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन (एनएसएफ) की टीम की ओर से मुख्य रूप से आकाश श्रीवास्तव, सिमरन भोगल, विजय सिंह सोय, जितु कुमार, शैलेन्द्र शर्मा व ओमप्रकाश रजक जबकि सीजीपीसी की तरफ से प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सुखवंत सिंह सुखु, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह सैंकी व गुरपाल सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लाभूकों के सहायक बने रहे।
गौरतलब है कि जमशेदपुरवासीयों के लिए एक छत के नीचे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आधार के साथ पैन लिंक करना, त्रुटि सुधार और अद्यतीकरण जैसी सेवा लाभ के लिए एकदिवसीय शिविर लगाया गया था।
झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह नाम्या स्माइल फाउंडेशन के कुणाल षाडंगी ने शिविर में पहुँच के कार्यकलाप का जायजा लिया।

लाभूकों ने सीजीपीसी की जनोपयोगी पहल को खूब सराहा

IMG 20230521 WA0007

इस अवसर पर सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह ने ग़ैर सरकारी संस्था के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित भी किया। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, परविंदर सिंह सोहल, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, महासचिव अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, त्रिलोचन सिंह, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह सिद्धू, जगजीत सिंह गांधी, जसपाल सिंह व अमरजीत सिंह भामरा ने शिविर में पहुँच कर चल रही गतिविधि का जायजा लिया। सेवा का लाभ लेने आये गोलमुरी के राजकमल सिंह और अन्य ने अनुभव साझा करते हुए बताया की सीजीपीसी द्वारा लगाये गये इस शिविर से आम जन को काफी लाभ पहुँचा है इस जनोपयोगी शिविर के आयोजन पर भगवान सिंह एवं पूरी सीजीपीसी टीम प्रशंसा के पात्र है।

IMG 20230521 WA0010
बाराद्वारी में फ्रेंक रॉस का पहला आउटलेट खुला, इमामी के साथ ही कई ब्रांडेड सामान मिलेंगे, चिकित्सकों एवं पैथोलॉजी की भी सुविधा रहेगी

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय स्तर की ब्रांडेड इमामी ग्रुप का फ्रैंक्र रॉस फार्मेसी का झारखंड में पहला आउटलेट लौहनगरी बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा मेन रोड में रविवार को खुल गया है। इसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय सांसद एवं बीजेपी के वरीय नेता विद्युत वरण महतो ने दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया।
आउटलेट की प्रोपराइटर श्रीमती अनीता शर्मा के अनुसार शहर के लोगों की वेलनेस की जरूरत को देखते हुए उन्होंने इसकी शुरुआत की है। उनके अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर के इमामी के हेल्थ फूड एवं हर्बल औषधीय, बेबी केयर बेबी केयर, पर्सनल केयर प्रसाधन, सेक्सुअल वेलनेस, ओवर द काउंटर मेडिसिन संबंधी जड़ी-बूटी पर आधारित औषधि और उत्पाद उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश-विदेश के ब्रांडेड उत्पाद कंपनियों के साथ टाइ-अप है और उनके उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैथोलॉजी कंपनी पैथ काइंड लैब के स्किल्ड व्यक्ति अपनी सेवाएं देंगे और कटक के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सनातन रथ क्लिनिक के न्यूरो सर्जन डॉक्टर दीपक दास, गैस्ट्रोलॉजिस डॉ रोहित कुमार एवं पीएम से अवकाश प्राप्त चिकित्सक शशि शेखर अपनी सेवाएं देंगे।


सांसद विद्युतवरण महतो ने अनीता शर्मा एवं अरुण शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने शहर की जरूरत को देखते हुए हर्बल मेडिसिन को प्राथमिकता दी है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसका लाभ शहर वासियों को मिलेगा।

IMG 20230521 WA0004
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन तीन दिवसीय दौरे पर 24 को आएंगी झारखंड, तैयारियां शुरू, देखें कार्यक्रम सूची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 24 मई को झारखंड आयेंगी। वे 24 से 26 मई तक झारखंड में रहेंगी। उनके कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद सरकार और प्रशासन ने तीन जिलों देवघर, खूंटी और रांची में तैयारियां शुरू कर दी है। ईस्टर्न एयर कमांड के सीनियर मेंटनेंस स्टाफ देवेंद्र श्रीवास्तव आज बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में अहले सुबह पूजा करने के बाद मंदिर की भौगोलिक स्थिति व अलग-अलग जगहों को देखकर रिपोर्ट तैयार की।

मुर्मू 24 मई को एयरफोर्स के विमान से सुबह सात बजे नयी दिल्ली से रवाना होंगी और सुबह 8:55 बजे देवघर पहुंचेंगी। वहां 9:20 बजे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद 10:20 बजे वह देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी।
पूजा के बाद राष्ट्रपति करीब 30 मिनट तक परिसदन में रुकेंगी। यहां पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बाबा मंदिर का स्मृति चिह्न, प्रसाद आदि भेंट की जायेगी। इसके बाद करीब 11 बजे राष्ट्रपति का विमान रांची के लिए रवाना होगा।
राष्ट्रपति का विमान दोपहर 12:00 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा। बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और 12:30 बजे अलबर्ट एक्का चौक स्थित अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

राष्ट्रपति दोपहर एक बजे राजभवन पहुंचेंगी। विश्राम करने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में ही दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आदिम जनजाति समूह से मुलाकात करेंगी। शाम पांच बजे से छह बजे तक झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए वे राजभवन लौटेंगी।

रांची के धुर्वा के तिरिल मौजा में 24 मई को हाई कोर्ट भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में भारत के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सहित कई जस्टिस मौजूद रहेंगे। लगभग 600 करोड़ की लागत से बनकर तैयार झारखंड का नया हाई कोर्ट देश का सबसे बड़ा हाई कोर्ट कैंपस है। इसका क्षेत्रफल सुप्रीम कोर्ट के कैंपस से भी साढ़े तीन गुणा ज्यादा है।
इसके लिए झारखंड सरकार की ओर से 165 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसमें 72 एकड़ जमीन पर हाई कोर्ट बिल्डिंग सहित वकीलों के लिए आधारभूत संरचना तैयार की गयी है। शेष जमीन पर न्यायाधीशों और रजिस्ट्री के कर्मियों के लिए आवासों का निर्माण कराया जाना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में B.Tech और M.Tech के 2019-23 के करीब 120 विद्यार्थी डिग्री हासिल करेंगे।
समारोह में राष्ट्रपति के हाथ से विषयों के टॉपर्स को मेडल दिया जाएगा। समारोह में बीटेक के दो ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच एक-एक गोल्ड और एक-एक सिल्वर मेडल दिया जायेगा।
एमटेक दो ब्रांच- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद स्पेशलाइजेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ECC विद स्पेशलाइजेशन इन एंबेडेड सिस्टर एंड आईओटी- के टॉपरों के बीच एक-एक गोल्ड मेडल बंटेगा।

इसके अलावा एक बेस्ट गर्ल स्टूडेंट मेडल, एक इंस्टीट्यूट मेडल और एक बेस्ट स्टूडेंट शील्ड प्रदान किया जाएगा। इसी दिन शाम चार से पांच बजे तक नामकुम स्थित JUT परिसर में ट्रिपल IT के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन, CM हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।
25 मई की सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक खूंटी स्थित स्टेडियम में कल्याण विभाग की ओर से आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
रांची राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 26 मई की सुबह नौ बजे से 10:00 बजे तक उनका विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित है। दिन के 11:30 बजे राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नयी दिल्ली चली जायेंगी।

error: Content is protected !!