जमशेदपुर : सेवा निवृृत आई पी एस राजीव रंजन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर आज उनके कार्यालय में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र सिंह रिंकू एवं इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में उन्हें अंगवस्त्र सह पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया,राजीव रंजन सिंह जी ने कहा कि देश के यशवी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की देश हित की नीतियों और उनकी देश सेवा की कार्य को देखते हुवे भाजपा में शामिल हुवे है,उनके स्वागत में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र सिंह रिंकू,इंदरजीत सिंह,हरविंदर सिंह,समाज सेवी प्रवीण गोस्वामी,परमिंदर सिंह गोल्डी,कुमार गौरव उपस्थित थे,वही रविंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि राजीव रंजन सिंह के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी
जमशेदपुर : देसी महीने अनुसार आषाढ़ महीने की संगरांद को समर्पित साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के तत्वावधान में किया गया। साकची के रागी जत्थे भाई साहब भाई अमृतपाल सिंह जी मन्नन ने गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया तथा भाई साहब भाई प्रदीप सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची ने मनोहर गुरबाणी कीर्तन गायन किया। इस दौरान विश्व शांति और सरवत के भले कि अरदास भी की गई। कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संगरांद कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सरदार निशान सिंह के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विशेषरूप से सिख स्त्री सत्संग सभा साकची, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था ने भी सहयोग किया सराहनीय सहयोग किया।
सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष बीबी पिंकी कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, बीबी जितेंद्र पाल कौर सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी गुरदीप कौर तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की ओर से चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह, मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गांधी, मुख्य सलाहकार सरदार सुरजीत सिंह छीते, सरदार जयमल सिंह बरियार, सरदार मनोहर सिंह मित्ते, सरदार दलजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार बलबीर सिंह, सरदार जसपाल सिंह जस्से, सरदार गुरपाल सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया।
आज विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद निर्मल महतो भवन उलियान कदमा जमशेदपुर में सुबह 9:00 से 3:00 तक किया गया है। रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया,शिविर में 12 लोगों को अलग अलग कारणों से रक्तदान से वंचित रहना पड़ा। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओ को जमशेदपुर ब्लड बैंक और दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया एवं छाता भेंट किया गया। इस उपलक्ष्य में कदमा स्थित जावेद हबीबी और मोती महल रेस्टोरेंट की तरफ से डोनर को डिस्काउंट कूपन दिया गया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रीना दत्ता ने सफल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक और ब्लड डोनर्स का आभार जताया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सौरभ दत्ता, डॉ शाज़िया परवीन,डॉ दिलीप,डॉ एलबी सिंह,रविन्द्र सिंह रिंकू,इंदरजीत सिंह,कुमार गौरव,शहज़ाद क़ुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने विश्वविद्यालिय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सियूईटी) के नाम एक अनुशंसा पत्र लिख कर सिख छात्र-छात्राओं को कड़ा व कृपाण धारण कर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने देने की सिफारिश की है। इस अनुशंसा पत्र का जमशेदपुर के सिख छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है। वहीं मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने इसे स्वागत योग्य करार दिया है। भगवान सिंह का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के लिए की गई यह सिफारिश सिख धार्मिक भावनाओं का सम्मान है और इससे सिख छात्रों का मनोबल और बढ़ेगा। यह सिख धर्म का मान बढ़ाने वाली अनुशंसा है। उन्होंने कहा सीजीपीसी सहित पूरे जमशेदपुर का सिख समुदाय इस अनुशंसा का इस्तकबाल करता है।
कड़ा व कृपाण धारण किए सिख छात्रों को प्रवेश परीक्षा में अनुमति की अनुशंसा
उल्लेखनीय है कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा के महानिदेशक के नाम के पत्र लिखा है जिसमे जिक्र किया गया है की प्रवेश परीक्षा के दौरान सिख छात्रों को कड़ा और कृपाण के साथ शामिल होने की अनुमानित दी जाये। इस पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद २५ का भी जिक्र किया गया है जिसके अनुसार सिख अपनी धार्मिक भावनाओं के तहत कड़ा और कृपाण धारण कर सकता है क्योंकि यह सिख धर्म का अभिन्न भाग है ।
जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह के पिताजी करम सिंह का मंगलवार सुबह देहांत हो गया। वे 65 साल के थे। करम सिंह के अचानक देहांत से उनके परिजनों और चाहने वाले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। करम सिंह एक पुत्र एक पुत्री और नाती पोता से भरा पूरा खुशहाल परिवार अपने पीछे छोड़ कर चले गए। करम सिंह की अंतिम यात्रा बुधवार दिनांक 14 जून को ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मामाइंस उनके आवास से सुबह 10 बजे भुइयांडीह बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी। उनके पुत्र सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह को उनके पिता के अचानक निधन से गहरा आघात लगा है। हम सभी भगवान से प्रार्थना करेगें की भगवान करम सिंह जी के दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।
जमशेदपुर : देश के जाने माने सेलिब्रिटी सिंगर गुरु रंधावा जल्द ही झारखण्ड की राजधानी रांची आएंगे और लोगों को अपनी धुनों पर झूमने के लिए मजबूर करेंगे। रांची के कांके रिजॉर्ट में गुरु रंधावा के लाइव कॉन्सर्ट शो को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसकी जानकारी लाइव कॉन्सर्ट के आयोजक ब्लूस्टोन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर के होटल रमाडा में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
आयोजक ब्लूस्टोन के सदस्य आशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांके रेज़ॉर्ट में आगामी 17 जून को भव्य स्टेज प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड के सिंगर गुरु रंधावा को बुलाया गया है। गुरु रंधावा यहां की शाम युवाओं के नाम करने आएंगे। यह कार्यक्रम पॉप बेस्ड होगा। गुरु रंधावा ने छोटे से शहर से निकल कर अपनी सिंगिंग से देश और दुनिया में नाम और शोहरत कमाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कई कलाकार हैं लेकिन उन्हें प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता कि वो झारखण्ड और बॉलीवुड के म्यूजिक को मिलाकर देश विदेश में परफॉर्म कर सके। उनको देखकर झारखण्ड के यूथ और लोकल म्यूजिकल ग्रुप व सिंगर भी बहुत कुछ सीख पाएंगे और प्रोत्साहित होंगे।
आशीष बताते हैं कि 17 जून की शाम को शानदार बनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कांके रेज़ॉर्ट में यह कार्यक्रम होना है। यहां दर्शकों के लिए कई तरह के जोन बनाए जा रहे हैं जैसे- वीआईपी जोन, डायमंड जोन, प्लैटिनम जोन व गोल्ड जोन। वीआईपी जोन में बैठने की सुविधा होगी व यहां एक्सक्लूसिव ड्रिंक और स्नैक्स परोसे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि झारखंड में पहली बार किसी प्राइवेट आयोजन में देश की सबसे बड़े सिक्योरिटी एजेंसी एसआईएस के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अक्सर देखा जाता है ऐसे कार्यक्रमों में बाउंसर रखे जाते हैं, लेकिन सिक्योरिटी को पुख्ता करना और किसी भी तरह का मिस मैनेजमेंट से बचने के लिए एसआईएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोगों को कार्यक्रम में सिक्योरिटी की चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
प्रेस वार्ता में अश्मित सेठी ने बताया कि इस कॉन्सर्ट से होने वाले मुनाफे से आने वाले दिनों में जो बच्चे बच्चियां शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं उनकी शिक्षा निःशुल्क कराने का कार्य किया जाएगा और इस मुहिम में एडुकेशन पार्टनर हरयाणा की एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी भी सहयोग करेगा और यूनिवर्सिटी ने यह आश्वासन दिया है कि झारखंड के बच्चों को जो कला के क्षेत्र में जुड़े हैं उन्हें 100% स्कोलरशिप दिया जाएगा। यह बहुत बड़ी बात है कि झारखण्ड की कला को बढ़ाने के लिए दूसरे राज्य की यूनिवर्सिटी सामने आ रही है।
जाने टिकट की कीमत
गुरु रंधावा के शो के टिकट की बात करें तो इसका दाम 1,000 रुपये से शुरू होकर 30,000 रुपये तक जाता है। 1,000 रुपये के टिकट में लोग स्टैंडिंग ज़ोन में खड़ा होकर म्यूजिक का लुफ्त उठा सकते हैं। वहीं, 30,000 रुपये में वीआईपी टिकट ले सकते हैं, जो 6 लोगों के लिए मान्य होगा। यह कार्यक्रम 17 जून, 2023 की शाम 6 बजे से रात के 11 बजे तक चलेगा।
इस मौके पर ब्लूस्टोन के एमडी संजीव सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ भट्ट, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू, बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू, समाजसेवी चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।
झारखंड के रिटायर्ड पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर शनिवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने राजीव रंजन सिंह के सफलतम कार्यकाल और समाज सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान राजीव रंजन सिंह ने कहा की सिख समुदाय से शुरू से ही उन्हें स्नेह रहा इसलिए वे अनौपचारिक मुलाकात के लिये सीजीपीसी कार्यालय पहुंच गये। मुलाक़ात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विशेषकर समाज सेवा पर खुल का बात हुई।
मुलाकात में प्रधान सरदार भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर, सीनियर मीत प्रधान चंचल सिंह, मुख्य सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, हरजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, जगतार सिंह नागी व जगदीप सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे।
सिख छात्र-छात्राओं के बीच अलख जगाने हेतु सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने शिक्षा विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मुहिम छेड़ दी है और इस मुहिम का नाम दिया गया है ‘सिख विजडम’। भविष्य के स्कॉलर्स बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ‘सिख विजडम’ जैसे मंच की स्थापना की गयी है।
शिक्षा विकास में वरदान साबित होगा सिख विजडम: भगवान सिंह
मंगलवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की शिक्षा विकास को लेकर वे और उनकी पूरी टीम विशेषकर शिक्षा विंग पूरी तरह मुस्तैद व गंभीर है। भगवान सिंह का कहना है ‘सिख विजडम’ शिक्षा विकास क्षेत्र में वरदान साबित होगा कर भविष्य के स्कॉलर्स पैदा करेगा। शिक्षा विंग के कुलविंदर सिंह पन्नू और महासचिव अमरजीत सिंह ने साफ किया कि पिछले दिनों जो सिख बच्चों के लिए ग्यारहवीं और बारहवीं की कक्षा तक की निःशुल्क कोचिंग की घोषणा की गयी थी दरअसल उसी मुहिम का नामकरण करते हुए ‘सिख विजडम’ नाम दिया गया है।
मनप्रीत भाटिया क्लासेज व मास्टर माइंडस के शिक्षाविद देंगे कोचिंग
भगवान सिंह ने बताया की शहर के जानेमाने शिक्षाविद ‘मनप्रीत भाटिया क्लासेज’ के मनप्रीत सिंह भाटिया और ‘मास्टर माइंडस’ के मनदीप सिंह भाटिया ने कोचिंग सेवा देने की सहर्ष सहमति दी है। पंजीकरण की प्रक्रिया अभी भी चल रही है इच्छुक सिख छात्र-छात्रायें व परिजन 15 जून तक अपना नाम दर्ज करा सकतें हैं। परविंदर सिंह सोहल ने बताया कि जमशेदपुर में सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के द्वारा सिख छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस की शुरुवात की जा रही है, शहर के दो प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर के द्वारा छात्रों को शिक्षा दी जाएगी। शिक्षाविद मनप्रीत सिंह भाटिया और मनदीप सिंह भाटिया ने विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि कोचिंग सेंटर की शुरुआत आगामी 18 जून को होगी जहां कक्षा 11वीं तथा 12वीं के तीनो स्ट्रिम के छात्रों का नामांकन यहाँ लिया जा रहा है, और इसके लिए रेजिस्ट्रेशन शुरू हो चूका है, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस कोचिंग सेंटर मे उच्च स्तर के शिक्षा के लिए तैयार किया जायेगा। मौके पर सिजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की सिख गुरुओं ने तीन तरह के लंगर की शुरुआत की थी जिसमे भोजन के अलावे शिक्षा और स्वास्थ्य था, और फिलहाल भोजन के अलावे बाकि दोनों लंगरों मे हम पीछे है, और अब शिक्षा के लंगर को आगे बढ़ाने हेतु यह आगाज किया जा रहा है। साकची गुरुद्वारा साहिब संचालित मॉर्डन स्कुल में कोचिंग सेंटर बनाया गया है जहाँ क्लास होगीं। पहले चरण मे अब तक करीब 100 से अधिक छात्रों का रेजिस्ट्रेशन किया जा चूका है, हर तबके के सिख छात्र यहाँ नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।
सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बेहतर करने के उद्देश्य से काफी दिनों के मंथन चल रहा था। अंतत: प्राइवेट कोचिंग के तर्ज पर सिख समुदाय के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करने पर सहमति बनी। जिसके लिए 13 सदस्यों की कमिटी शिक्षा विंग बनाई गई। भगवान सिंह ने बताया कि सिख विजडम के नाम से कोचिंग क्लास का संचालन शिक्षाविद् मनप्रीत सिंह भाटिया एवं मनदीप सिंह करेंगे। मनप्रीत सिंह भाटिया ने बताया कि शुरुआती दौर में आईसीएसई और सीबीएसई के 11वीं एवं 12वीं कक्षा के आर्टस्, कॉमर्स और साइंस के लिए कोचिंग शुरू की जाएगी। छात्रों के रुझान को देखते हुए इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को विषय के अलावा उनके व्यक्तिव विकास के लिए क्लास होंगे साथ ही उन्हें इंगलिश स्पीकिंग कोर्स भी कराया जाएगा। मास्टर माइंड्स के मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि आगामी 18 जून को इंडक्शन क्लास का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों से सुझाव लेकर क्लास का समय निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा 9234061313 पर फोन करके इच्छुक छात्र-छात्रायें अपना पंजीकरण अभी भी करवा सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जैसै लोगों के विचार प्राप्त होंगे उसके आधार पर प्रतियोगिता परीक्षा एवं जैक बोर्ड के लिए भी कोचिंग क्लासेस की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार गुरुचरण सिंह बिल्ला, शिक्षा विंग के कुलविंदर सिंह पन्नू,परविंदर सिंह सोहेल,अमरजीत भामरा, सुखदेव सिंह बिट्टू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : नवभारत सेवा शक्ति सामाजिक संस्था की ओर से पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर “पेड़ है तो कल है” कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के दिन बारीडीह के पार्क मे पौधारोपण किया गया, कार्यक्रम मे मुख्यरूप से संस्था के संरक्षक शैलेश गुप्ता,अधिवक्ता सूरज प्रकाश, सौरभ चौधरी, चन्दन भारती, जग्गी सिंह, सुखराज सिंह, लालटू, विशाल कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
सुखदेव सिंह खालसा फिर चुने गए अकाली दल के प्रधान, हरजिंदर सिंह होंगे ऑडिटर
वर्तमान प्रधान सुखदेव सिंह खालसा को अगले तीन वर्ष के लिए फिर से अकाली दल, जमशेदपुर का प्रधान चुन लिया गया है। अतिविशेष बात यह रही की सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में न सरोपा दिया गया और न ही फूलमालायें पहनायीं गयीं। मंगलवार को सादे तरीके से हुए चुनाव में हरजिंदर सिंह को ऑडिटर चुना गया। मनीफिट स्थित सोखी कॉलोनी में संपन्न हुए चुनाव में सिखों के नारे बोले सो निहाल, सत्श्रीअकाल के साथ ही अकाली दल का मुखी चुन लिया गया। संदेश देता यह चुनाव दर्शाता है कि अन्य गुरद्वारों में भी सरोपा और फूलमालाओं के बिना सादे व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव आसानी से करवाया जा सकता है। मुखी चुने जाने के उपरांत ज्ञानी सुखदेव सिंह खालसा ने संगत के नाम सन्देश में कहा कि सिख धर्म प्रचार और अमृत संचार को बढ़ावा देना तथा गुरुओं की बाणी को घर-घर तक पहुँचाना उनके एजेंडे में शामिल है। वे जल्द ही बैठक आयोजित कर बाकी कमिटी की घोषणा करेंगे।
अकाली दल सदस्य भाई जरनैल सिंह, भाई रामकिशन सिंह, भाई रविंदर सिंह, भाई रविंदरपाल सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई अजीत सिंह, भाई कुलदीप सिंह बिरसानगर वाले, भाई अमृतपाल सिंह, भाई इंदरजीत सिंह तथा भाई प्रितपाल सिंह की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ।