जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर में शनिवार को पत्रकारों के लिए डाटा एंड वेरिफिकेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारों को फेक खबर को कैसे पहचाना जाये इसके बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार को आमंत्रण किया गया था। उन्हें पौधा और किताब देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। वहीं अन्य सदस्यों में अलकोर होटल के मालिक राजीव दुग्गल, वरिष्ट पत्रकार जयप्रकाश, ब्रजभुषण सिंह, ब्रजेश सिंह, संजीव भारद्वाज, पुतूल समेत अन्य को पौधा देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत अन्नी अमृता और द वायरल कंपनी की संचालिका अंतरा बोस ने किया। वहीं जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि समाज को जो मीडिया दिखाती है, वहीं लोग देखना पसंद करते है। वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकारों का काम समाज तक केवल जानकारी पहुंचाना नहीं हैं, उनका काम लोगों को जागरुक और शिक्षित करना भी है। खबर के द्वारा समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी पत्रकारों को ध्यान देना चाहिए।
सिखों के पांच तख्तों में से एक तख़्त श्री दमदमा साहिब के साबका (पूर्व) जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह ने जमशेदपुर के सिखों को मनमत से दूर रह गुरमत से जुड़ने का सन्देश दिया है। ज्ञानी केवल सिंह गयारह सदस्यीय टीम के साथ दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास पर थे। रविवार को सीजीपीसी कार्यालय में उन्हें टीम सहित सम्मानित भी किया गया।
भगवान सिंह ने कहा जत्थेदार का जमशेदपुर आगमन गौरव के क्षण
जमशेदपुर प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न गुरुद्वारों में जनसम्पर्क किया और सिखों के अधिकारों और गुरमत विचारों से संगत को अवगत भी कराया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह, झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, मानगो गुरुद्वारा के प्रधान हरजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह व बीबी मनप्रीत कौर समेत अन्य सदस्यों के साथ धर्म रक्षा पर गहन चिंतन-मंथन किया। भगवान सिंह ने कहा की जत्थेदार साहब का जमशेदपुर पहुँचाना गौरव का क्षण है उनके सानिध्य में रह कर बहुत सारा धार्मिक और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित होता है।
इस मौके पर जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह को टीम के अन्य सदस्य डॉ खुशहाल सिंह, सरदार राजविंदर सिंह राही, कर्नल जगतार सिंह मुल्तानी, प्रोफेसर शाम सिंह, भाई बलबीर सिंह भट्ठल और सरदार रविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। इनके अलावा बीबी मनप्रीत कौर भी मौजूद थीं। अपने प्रवास के दौरान ज्ञानी जी ने गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा, सीतारामडेरा गुरुद्वारा समेत अन्य गुरद्वारों में भी पहुंचे।
ज्ञानी केवल सिंह ने बताया की असल में उनके जमशेदपुर आगमन का मकसद यहाँ की सिख संगत को धार्मिक समागम के लिए आमंत्रण देना था। उन्होंने आगे कहा धार्मिक संस्था सिंह सभा लहर के 150 वर्ष पुरे हो रहें है और इसी उपलक्ष्य में एक विशाल धार्मिक समागम इसी वर्ष अक्टूबर माह में गुरु की नगरी अमृतसर में मनाया जायेगा। इसी समागम के आमंत्रण के लिए वे ओडिशा, बंगाल और झारखण्ड यात्रा पर निकले हैं और व्यक्तिगत रूप से सबको आमंत्रित कर रहें हैं। दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास के बाद दोपहर को वे रांची के लिए रवाना हो गए।
सीजीपीसी कार्यालय में सम्मान समारोह के दौरान प्रधान भगवान सिंह के अलावा अकाली दल के जरनैल सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, हरजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह छिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरिक सिंह, जसपाल सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह रोशन, सुखराज सिंह, परमजीत सिंह विक्की, ज्ञानी कुलदीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : सामाजिक कार्यकर्ता चंचल भाटिया ने आज शनिवार को 12वीं बार प्लेटलेट्स दान किया। ब्लड बैंक द्वारा चंचल भाटिया से संपर्क किया गया तो सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान किए। ज्ञात हो की हाता गीतीलता निवासी श्रीमती उषा मार्डी (72वर्ष) जो टीएमएच अस्पताल में एडमिट हैं। इसके लिये प्लेटलेट्स की आवश्कता थी ताकि उनका इलाज सुचारू रूप से हो सके। इससे पूर्व भी वह 11 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं।
संजय चौधरी जी ने चंचल भाटिया का धन्यवाद एवं आभार किया कि वो लगातार जरूरत मंद मरीज़ों के लिये प्लेटलेट्स एवं रक्तदान करते रहते है जो कि निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मौसम बदलाव के कारण डेंगु का प्रकोप आजकल बढ़ा हुआ है एवं प्लेटलेट्स के जरूरतमंद की कतार बढ़ती जा रही है। इस दौरान हौंसला अफजाई के लिये मुख्य रूप से ब्लड बैंक के प्रमुख संजय चौधरी, डा॰मनोज महतो, रेड क्रॉस के jt सेक्रेटेरी अरिजीत सरकार, प्रभुनाथ सिंह, कोआपरेटिव कॉलेज के बी.के.सिंह उपस्थित रहे ॥
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर हिंसा मामले में कैद भाजपा नेता अभय सिंह पर जुगसलाई थाना में एक नया मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद शास्त्रीनगर हिंसा मामले में जमानत मिलने के बाद भी अभय सिंह को कारावास में रहना पड़ रहा है। जिसको लेकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मौजूदा सरकार और उनके मंत्री पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट में पोस्ट किया। (जारी…)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा कि “सरकार के तमाम हथकंडों के बाद भी हाईकोर्ट ने अभय सिंह समेत सभी रामभक्तों को जमानत दे दी। लेकिन, फिर एक फर्जी मुकदमा लिखकर रामभक्तों को जेल से बाहर आने से रोक दिया गया। यह उत्पीड़न स्थानीय मंत्री और सत्ताधारियों के दबाव में हो रहा है। रामभक्तों से यही कहूंगा कि घबराना नहीं है, सबका हिसाब बराबर चुकता किया जाएगा।” (जारी…)
जमशेदपुर हिंदू विरोधी हिंसा मामला…
सरकार के तमाम हथकंडों के बाद भी हाईकोर्ट ने अभय सिंह समेत सभी रामभक्तों को जमानत दे दी। लेकिन, फिर एक फर्जी मुकदमा लिखकर रामभक्तों को जेल से बाहर आने से रोक दिया गया।
जिसपर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे साझा भी किया। उनके ट्वीट को प्रमोद पांडेय नामक समर्थक ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि “दरअसल हेमंत सरकार बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं और आम आदमी पर जो झूठे मुकदमे दर्ज कर जो कर्रवाई कर रही हैं,कल को जब वो विपक्ष में होंगे तो उनको भी इस प्रकार की कार्रवाई से गुजरना पड़ेगा क्योंकि गलत रास्ता वो दिखा रहे हैं,राजनीति में बदले की भावना से कर्रवाई नहीं होनी चाहिए।” वहीं बिपिन कुमार समर्थक ने लिखा कि “हिंदू से इतना नफरत क्यों ये भारत तो हिंदू का भूमि है अगर JMM सरकार नहीं सुधरा तो इसका हिसाब आने वाले मौका में समझा दिया जाएगा।”
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के वर्तमान ढांचा का सुदृढ़ीकरण करने और इसके विस्तारित फेज-2 का क्रियान्वयन करने पर विचार करने के लिए एक बैठक का आयोजन जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी पियुष सिन्हा, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, संजय कुमार और टाटा स्टील यूआईएसएल राजवर्द्धन तथा इस परियोजना के लिए चयनित परामर्शी वेपकोस के प्रतिनिधि शामिल हुए। टाटा स्टील के पदाधिकारियों ने बताया कि वे अब तक 5000 नये पेयजल कनेक्शन दे चुके है और पहले की 6000 अवैध कनेक्शन में से 3700 को वैध कर दिया है। शेष 2300 कनेक्शन को वैध करने का काम चल रहा है। कनेक्शन को वैद्य करने के लिए सर्वे के साथ साथ कैम्प लगाया जाएगा। वर्तमान मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के क्षेत्र में 7000 मीटर नये पाईपलाईन बिछाने पर काम चल रहा है, जिससे 1000 नये घरों में पेयजल कनेक्शन दिया जायेगा। पेयजल कनेक्शन का जो पाइप नालों में से होकर गुजरे हैं, वे भी अलग होंगे और 1500 नये कनेक्शन जुड़ेंगे। इस तरह कुल मिलाकर करीब 2000 नये पेयजल कनेक्शन इसके माध्यम से मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना क्षेत्र में लाये जायेंगे। (जारी)
विधायक सरयू राय ने बैठक में बताया कि समय पर गुणवत्तायुक्त जलापूर्ति हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए नए सेटलिंग पोंड का निर्माण, नए राइजिंग पाइप का निर्माण, भुवनेश्वरी मंदिर के पास नए जीएसआर पानी टंकी का निर्माण कराना अत्यंत आवश्यक है। विधायक श्री राय ने बताया कि सभी पानी टंकियों का जीर्णोद्धार करना एवं सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण आवश्यक है। श्री राय ने अक्षेस को निर्देश दिया कि पानी टंकी परिसर में पर्याप्त रोशनी के लिए सोलर लाइट अधिष्ठापन करवाया जाये। परिसर में अनुदेश बोर्ड लगवाया जाये ताकि कोई भी संपत्ति को क्षति न पहुंचाये। आगे चलकर सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जा सकती है। विधायक श्री राय ने कहा कि क्षेत्र वासियों के हित को ध्यान में रखते हुए कनेक्शन चार्ज को कम करने के लिए प्रत्येक मुहल्लों में पाइपलाइन बिछायी जाये, जिससे नजदीक से कनेक्शन मिलने के कारण कनेक्शन चार्ज भी कम होगा पाएगा और पानी का प्रेशर भी ठीक रहेगा। विधायक श्री राय ने सेटलिंग पौंड का निर्माण, नए राइजिंग पाइप का निर्माण, भुवनेश्वरी मंदिर के पास नए जीएसआर टंकी का कार्य के लिए सर्वे कार्य 5 अगस्त तक फिजीबिलिटी रिपोर्ट 15 अगस्त तक एवं 30 अगस्त तक डीपीआर तैयार कर लेने के लिए कहा। इसके लिए नियुक्त परामर्शी वेपकोस को युद्ध स्तर पर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्ट के साथ इसका विश्लेषण करने के लिए अगली बैठक 18 अगस्त को करना तय किया गया। विधायक श्री राय ने कहा कि पानी टंकी के नीचे अतिरिक्त रिजर्वर बनाने की संभावना तलाशी जाये। उन्होंने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए कहा कि बीपीएल श्रेणी के परिवार को निःशुल्क पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करायी जाये। जमशेदपुर की बढ़ती आबादी, बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 9592 परिवारों के साथ साथ जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 25000 घरों में पेयजल आपूर्ति की सुविधा के लिए मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज-2 के निर्माण पर जोर दिया। मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज 2 के तहत 25 एमएलडी अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विधायक सरयू राय ने पूरे जमशेदपुर शहर एवं आसपास जैसे बागबेड़ा, परसुडीह, खडंगाझार, प्रकाशनगर, गोविंदपुर, मानगो, आदित्यपुर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार के विभागीय सचिव एवं टाटा स्टील लिमिटेड के साथ रांची में वार्ता करने की बात कही।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने टेल्को थाना प्रभारी रणविजय शर्मा को लाइन क्लोज कर दिया है. उनकी जगह नरेश प्रसाद सिन्हा को नया थाना प्रभारी बनाया गया है. बताया जाता है कि रणविजय शर्मा के खिलाफ कार्य में लापरवाही पाई गयी थी. उनके खिलाफ कुछ लोगों ने शिकायत की थी, जिसकी जांच एसएसपी प्रभात कुमार ने कराई जिसमें रणविजय शर्मा दोषी पाए गए. इसके बाद उनको लाइन क्लोज कर दिया गया है।
पाकुड़ ज़िला अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तलाब खोदाई निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं। यह आरोप आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने लगाया है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सचिव / आयुक्त ग्रमीण विकास विभाग एवं पाकुड़ उपायुक्त को आवेदन देकर जांच की मांग की।
आलमगीर आलम ने कहा कि जिले में सरकारी पैसे का बंदरबांट हो रहा है। पाकुड़ जिला अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग, पाकुड़ द्वारा क्रियान्वित तालाब जीर्णोधार, तालाब निर्माण योजनाओं का प्रखंड के उदयनारायणपुर, झिकरहट्टी, फरसा, चेंगाडांगा, नसीपुर, कुमारपुर, जादुपुर, हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड में हो रहे कार्यों का जांच कराया जाना अति आवश्यक है।
तालाब निर्माण, तालाब जीर्णोद्धार योजनाओं के चयन से लेकर निर्माण तक में विचौलियों एवं सरकारी तंत्र की मिलीभगत से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के निर्माण के नियमों को ताक पर रखकर अपने स्वार्थ सिद्धि हेतु सरकारी पद का दुरुपयोग करके लोकधन को लूटा जा रहा है। जाहिर है सरकार की ये योजना का मूल उद्देश एक मात्र जल संरक्षण है ताकि किसान इससे अपने खेतों में पटवन कर सके। आजसू जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राक्कलन में तालाब जीर्णोधार, तालाब निर्माण संबंधित उल्लेखित समस्त बिंदु अर्थात भूमि की स्तिथि, घाट का निर्माण, गहराई को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए जैसे-तैसे सिर्फ कोरम पूरा कर राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा जैसे ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया बड़े खेद के साथ सभी संबंधित अधिकारियों एवं माननीयों को यह सूचना भेज रहा हूं। अनुरोध है कि मामले की तहकीकात गहनता से कराई जाए। तथा जांचोपरांत दोषी कर्मी/ पदाधिकारी तथा विचौलियों को चिन्हित कर नियमानुसार अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई करने की कृपा करें, ताकि इन योजनाओं में लागत पैसे का सदुपयोग हो सके और किसानों एवं आम जनता को इस योजना से लाभ मिल सके।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के पांच और नए मरीज मिले। इसमें एमजीएम कॉलेज के तीन एमबीबीएस छात्र भी शामिल हैं। वहीं, दो अन्य मरीज हैं। ये मरीज कदमा व साकची के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (एमजीएम) में चल रहा है।
इसके साथ ही डेंगू के छह संदिग्ध मरीज भी मिले। इन मरीजों का इलाज टिनप्लेट अस्पताल, मर्सी अस्पताल व टेल्को अस्पताल में चल रहा है। वहीं, ये मरीज बारीडीह, गोलमुरी व मानगो के रहने वाले हैं। जिला सर्विलांस विभाग ने सभी का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजा है।
रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अबतक 42 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही शुक्रवार को दो जापानी बुखार के भी संदिग्ध मरीज मिले। इसका इलाज टीएमएच में चल रहा इलाज। वहीं, जिला सर्विलांस विभाग ने दोनों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम कालेज के लैब में भेज दिया है। इसमें एक मरीज कदमा व दूसरा साकची के रहने वाला है। दोनों का रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है।
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में विगत रामनवमी में हुए हिंसा मामले में तीन महीने से कारावास में बंद भाजपा नेता अभय सिंह को आज हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी है। हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस सुभाष चंद की खंडपीठ में भाजपा नेता अभय सिंह और अन्य की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। अदालत ने अभय सिंह के साथ 30 से ज्यादा लोगों को जमानत की सुविधा प्रदान की है, जिसके बाद अब वह अदालत द्वारा जमानत के लिए दी गई शर्तों का पालन करने के बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। जिसकी खुशी अभय सिंह के समर्थकों के बीच देखने को मिली। जमानत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर अभय सिंह के समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए भिन्न भिन्न तरह के पोस्ट किये।
किन्तु प्रशासन द्वारा 20 जुलाई को जुगसलाई थाना में अभय सिंह के विरुद्ध एक और केस दर्ज किया गया था। जिसमें रामनवमी के दौरान जुगसलाई में हुए हिंसा में भी उन्हें गुनाहगार बताया गया, जिसके बाद समर्थकों के अंदर राज्य सरकार और प्रशासन के प्रति एक आक्रोश देखने को मिला। अभय सिंह के समर्थकों ने कहा कि जुगसलाई मामले में सरकार और प्रशासन मिलकर कदमा मामले की तरह ही झूठा केस दर्ज की है और अभय सिंह एवं उनके परिवार को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। समर्थकों ने यह भी कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार अभय सिंह द्वारा उठाई गयी हिंदुत्व की आवाज़ से डर गयी है और जिला प्रशासन को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करके अभय सिंह को फंसाने की जी तोड़ कोशिश की जा रही है। अब देखना यह है कि हाइकोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेती है।
जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) अब अपने कार्यालय की आधारभूत सरंचना का विकास करेगा और निर्मित नए तल्ले का उपयोग शिक्षा विकास और स्वास्थ संबंधी कार्यक्रमों के लिए किया जायेगा। भवन उसारी और नए तल्ले के निर्माण के मद्देनजर सीजीपीसी ने शनिवार को एक बैठक आहूत की थी जिसकी अध्यक्षता प्रधान सरदार भगवान सिंह ने की। बैठक के बाद भगवान सिंह ने बताया कि रविवार से सीजीपीसी कार्यालय में एक और तल्ले के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा और उसारी कार्य आरंभ करने से पूर्व गुरु महाराज जी की इजाजत लेने के लिए रविवार सुबह दस बजे अरदास की जाएगी।
भगवान सिंह ने बताया कि नए तल्ले का उपयोग शिक्षा विकास और मेडिकल संबंधित जरुरत के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने सभी गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों को अरदास में शामिल होने की अपील की है। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा की भगवान सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए पूरी तरह तत्पर है और क्रमबद्ध तरीके से कार्यों को सूचीबद्ध कर निष्पादित कर रहें है।
बैठक में चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह तोते, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कुलदीप सिंह बग्घा, अकाली दल के रविंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह भामरा, ज्ञानी कुलदीप सिंह, अर्जुन सिंह वालिया समेत अन्य लोग शामिल थे।