एक नई सोच, एक नई धारा

पटना साहिब की दक्षिण बिहार सीट से झारखंड को किया गया बाहर, सीजीपीसी ने जाहिर किया रोष

आखिर वही हुआ जिस बात का अंदेशा था तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना का संचालन करने वाली प्रबंधक कमिटी ने दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड के सिखों को बाहर का रास्ता दिखा ही दिया है। रविवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अंतिम सांस तक हक़ की लड़ाई लड़ने की बात कही है।
वहीँ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने इसे झारखण्ड के सिखों का अपमान करार दिया है। संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू से इसे अस्तित्व पर हमला कहा है जिसे मिलकर लड़ने की बात कही है। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

अब आर-पार की होगी लड़ाई, क़ानूनी कार्यवाई के लिए तैयार रहे प्रबंधन समिति: भगवान सिंह

IMG 20230525 WA0075

भगवान सिंह ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में कहा की जिन लोगों ने यह निर्णय लिया है उन्हें यह निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। यह एक मनमाना फैसला है। सीजीपीसी झारखण्ड के सिखों के हक़ की लड़ाई के लिए न्यायपालिका का भी सहारा ले सकती है।

झारखण्ड के सिखों का अपमान बर्दाश्त योग्य नहीं, धरना प्रदर्शन करेंगे: शैलेन्द्र सिंह

IMG 20230619 WA0054

सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जरुरत पड़ी तो झारखण्ड के सिख पटना साहिब जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा है कि जनसँख्या क्षेत्रफल के हिसाब से झारखंड को मिनी पंजाब कहा जाता है और इस तरह के झारखण्ड के सिखों को वंचित रखना नाइंसाफी है जिसका वे घोर विरोध करते हैं।

गौरतलब है कि तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह सोही की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में लिया गया जहाँ प्रबंधन कमेटी ने दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड को बाहर कर दिया है। यानि अब झारखंड भौगोलिक क्षेत्र में स्थित 124 गुरुद्वारों के सिंह सभाएं आगामी मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। यह फैसला कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह सोही की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में लिया गया। इतना ही नहीं बल्कि पटना निर्वाचन क्षेत्र एक के निवर्तमान प्रतिनिधि राजा सिंह की जीत को सुनिश्चित करने के लिए भक्तों के सभी कर्मचारियों की दो- दो हज़ार रूपए वेतन वृद्धि का फैसला लिया गया। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमेटी का कार्यकाल 14 जुलाई को खत्म हो चुका है और कोई भी नीतिगत निर्णय नहीं लिया जा सकता है। चुनावी प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची अद्यतन करने की प्रक्रिया चल रही है और इस चुनाव में किसी भी हाल में किसी चुनाव क्षेत्र का परिसीमन नहीं किया जा सकता है। उनके अनुसार इसका फैसला तो अब बिहार उच्च न्यायालय एवं कस्टोडियन जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा बिहार सरकार के स्तर से ही लिया जा सकेगा।

गिरिडीह अपडेट : नदी में गिरी बस हादसे में 6 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार में चल रही एक बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नदी में डूब रहे लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग

IMG 20230708 WA0057

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि सम्राट ट्रेवल्स की बस रांची से गिरिडीह के लिए निकली थी। जैसे ही बस गिरिडीह-डुमरी पथ पर पहुंची तो अनियंत्रित हुई बस पुल की रेलिंग की तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, लोगों की चिल्लाने की आवास सुनकर राहगीर ने पुलिस को सूचित किया और स्थानीय लोग तत्काल ही लोगों को बस से निकालने में जुट गए।

केंद्रीय मंत्री और विधायक मौके पर पहुँचे

AddText 08 02 01.40.24

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही गिरिडीह के, डीसी नमन प्रियेस लकड़ा और स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी पहुंची और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। लोगों को चीखते सुन ग्रामीणों के साथ विधायक खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रहे कांवरियों ने भी नदी में से लोगों को निकालने में मदद की।

गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, कई लोगों के डूबने की आशंका

झारखंड : गिरिडीह में एक बस नदी में गिर गई, कई लोगों के डूबने की आशंका है। स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार बस में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस रांची से गिरिडीह जा रही थी, इसी बीच यह हादसा हुआ है। किन कारणों से बस नदी मे गिरी इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान (सम्राट) नामक बस बराकर नदी में जा गिरी। (जारी…)

628541b61ddba1fc55ef9efb689a174cd8b7275fcd4676208b2de69f8819c4b0.0
IMG 20230708 WA0057

जानकारी के अनुसार, चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोग बचाव कार्य के जुट गए. थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोग बचाव में जुटे हैं। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बस पर तीस से अधिक लोग सवार थे।

AddText 08 02 01.40.24
जमशेदपुर : उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में अभियुक्त अखिलेश सिंह बरी, 2 लोग दोषी करार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ट्रांसपोर्टर और झामुमो नेता उपेंद्र सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर अखिलेश सिंह समेत नौ लोगों को जमशेदपुर कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस कांड में मुख्य शूटर मोलबी और सोनू सिंह को कांड में दोषी करार दिया गया है। वहीं, इस कांड का एक और आरोपी शूटर हरीश सिंह फरार है, जिसका केस अलग से चलेगा। शनिवार को जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे 1 की अदालत में इस मामले में फैसला सुनाया गया। इस मामले में पुलिस ने 26 लोगो को गवाह बनाया है। गौरतलब है कि 30 नवंबर 2016 को हुई थी उपेंद्र सिह की हत्या कोर्ट परिसर में गोली मारकर की गई थी। उस समय उपेंद्र सिंह अपने वकील के कार्यालय में बैठे थे। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

घटना के समय हरीश मोबाइल पर अखिलेश सिंह के संपर्क में था और पल-पल की खबरें दे रहा था। अखिलेश के निर्देश पर ही गोली मारी गई थी। घटना के समय पकड़े गए आरोपियों ने भी हरीश का ही नाम लिया था। उस पर आरोप है कि अपने शूटरों के माध्यम से उसने हत्या कराई थी। इसी मामले में बलबीर सहित अन्य को भी बाद में आरोपी बनाया गया था। मौके वारदात पर मोगली एवं सोनू सिंह और विनोद सिंह पकड़े गए थे। अदालत ने हत्या से प्रयुक्त हथियार मामले में सोनू सिंह एवं विनोद सिंह उर्फ मोगली को दोषी करार दिया है। इस पर फैसला अब 14 अगस्त को सुनाया जायेगा। इस मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह और हरीश सिंह समेत सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था जिसमें सोनू सिंह उर्फ विक्की, विनोद सिंह उर्फ मोगली, संजय जोजो, पंकज सिंह, अजय यादव, अविनाश श्रीवास्तव शामिल है। इस मामले में सीतारामडेरा थाना में तीन अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए थे।

AddText 08 02 01.40.24
घाटशिला : पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने श्राद्धकर्म में किया आर्थिक सहयोग

घाटशिला: घाटशिला प्रखंड की झाटीझरना पंचायत के भोमराडीह गांव निवासी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता तारापदो सिंह के पिता का विगत दिनों आकस्मिक देहांत हो गया था। शनिवार को उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होकर घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने श्रद्धांजलि अर्पित किया और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

मौके पर लखन मार्डी, जिला मंत्री संजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री पोल्टू सरदार, पंचायत समिति सदस्य बेहूला मुंडा, वार्ड सदस्य बांमकीन सिंह, रबी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

AddText 08 02 01.40.24
अमृत महोत्सव के समापन पर देश प्रेम जगाने की सरकार की मुहिम, 9 से 15 अगस्त तक चलेगा “मेरी माटी मेरा देश” अभियान

सरायकेला : आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आमजनों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक “मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आम जनों में राष्ट्र भावना एवं राष्ट्रप्रेम जागृत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामों से कलश में मिट्टी एकत्र कर उसे प्रखंड के माध्यम से जिले को भिजवाने को कहा गया एवं मिट्टी एकत्र करते हुए सेल्फी भी लेने को कहा गया। उक्त मिट्टी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां देश भर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

जिले से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने का अपील किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता काफी अहम है। इस दौरान “मेरी माटी मेरा देश” के अलावे शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण, 5 शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन एवं झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रगान कार्यक्रम किया जाएगा। पंचायतों में स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर 75 स्वदेशी वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका बनाने की भी बात कही गई। यदि किसी पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण नहीं किया गया है तो जलस्रोत वाले स्थान पर अमृत वाटिका का विस्थापन करने को कहा गया। अमृत वाटिका में वीर शहीदों की याद में एक शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण करने को कहा गया। साथ हीं 13, 14 एवं 15 अगस्त को हर घर, सरकारी, गैर सरकारी सभी कार्यालयों एवं संस्थान में तिरंगा फहराने एवं राष्ट्रगान का अपील किया गया। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

उन्होंने कहा कि देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं है इसलिए ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से सभी पंचायत प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दुराईबरू, जिला-भू-अर्जन पदाधिकारी सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सामान्य शाखा उप समाहर्ता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

अधिवक्ता श्री राम दूबे को पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनके आवास से किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के अधिवक्ता श्री राम दुबे दुबे को बीती रात बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी उन्हें किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। वही जमशेदपुर बार की ओर से अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात कर सारी जानकारियां लेगा। गौरतलब हो कि श्री राम दुबे के खिलाफ के खिलाफ बिरसा नगर थाना में एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां बिरसा नगर थाना की जगह बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि उन्हें वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि सीतारामडेरा निवासी सावन फिलिय मेठास ने श्री राम दुबे के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए है। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

सीतारामडेरा निवासी सावन ने पुलिस को बताया है कि वह एवं उसका मित्र मुकेश श्रीवास्तव साकची पुराना कोट बार बिल्डिंग के नीचे बात कर रहे थे।तभी श्री राम दुबे एवं उसके साथ नवीन ने डंडे से सावन और मुकेश के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। श्रीराम दुबे ने उस दौरान उन पर आरोप लगाया कि वे दोनों शराब पीने यहां पर आए हैं। श्री राम दूबे ने अपने आपको जिला बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बता रहे थे। सावन ने बताया कि वह भी लॉ कॉलेज का अंतिम वर्ष का छात्र है और अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार के पास इंटरशिप कर रहे है। उसके बाद श्री राम दुबे एवं उसके साथी ने सावन और उसके दोस्त को कान पकड़ कर उठक बैठक करवाया और उसका वीडियो भी बनाया।

AddText 08 02 01.40.24

वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर पैसे का भी डिमांड किया। उनके और दोस्त के पास कुल मिलाकर 2500 रुपया थे, उसे श्रीराम दुबे के हाथ में दे दिया और वीडियो वायरल नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद भी वह मारते हुए भाग जाने की बात कही और धमकी दी कि लॉ कॉलेज में डिग्री पाने के बाद भी तुम जैसे जंगली आदिवासी को यहां पर प्रैक्टिस नहीं करने दूंगा। सावन ने कहा इस घटना को काफी अधिवक्ता एवं अन्य लोग देखे हैं।घटना को लेकर सावन और उसके दोस्त काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस बात को लेकर सावन फिलिय मिठास ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।यह घटना 29 जुलाई शाम 7:30 बजे के आस पास की है।

भाजयुमो ने हेमंत सोरेन की जनविरोधी सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

जमशेदपुर : जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की उपस्थिति में हेमंत सरकार के जनविरोधी सरकार के खिलाफ हजारों युवाओं की संख्या में आज भाजपा जिला कार्यालय से साकची गोल चक्कर तक मशाल जुलूस निकालकर निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

नीति को कुनीति बनाकर युवाओं के भविष्य को कानूनी मकड़जाल में फंसा रही सरकार – किसलय तिवारी

IMG 20230708 WA0057

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा झारखंड में बेरोजगारी दर देश के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक है लेकिन एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री को तो सिर्फ अपने – अपने करीबियों और सत्ता के दलालों के रोजगार की ही चिंता रहती है और जब-जब भाजपा और युवाओं के आंदोलन से सरकार दबाव में आती है तो नीति को कुनीति बनाकर युवाओं के भविष्य को कानूनी मकड़जाल में फंसा देती है। लेकिन सरकार यह भूल रही है कि युवाओं के आक्रोश की आग में झामुमो ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। वहीं नौकरी नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। झामुमो की सरकार बनी, हेमंत सोरेन सीएम बने, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। अब फिर शिक्षक नियुक्ति के नाम पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को धोखा देने का काम शुरू किया है। श्री तिवारी ने कहा कि सीएम को चाहिए कि वह कोई ठोस नियम बनाकर बीएड पास युवाओं को मौका दें।

झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी का काला कानून- अमित अग्रवाल

IMG 20230804 WA0023

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा राज्य में झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी का काला कानून है, इससे हेमंत सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को कुचलने के काम करेगी नियोजन और स्थानीय नीति के अभाव में लाखों युवा बेरोजगार हैं। राज्य सरकार टेट की परीक्षा नहीं हो रही, सरकार सीटेट की परीक्षा के अंकों आधार नहीं मान रही।
बीएड करके हजारों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हैं, नियुक्ति नियमावली स्पष्ट नहीं होने से अभ्यर्थी कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। युवाओं की इस पीड़ा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा शुरू से संघर्षरत है। हेमंत की सरकार में आज राज्य के लाखों युवा ठगे गए है, नौकरी नहीं देने पर सत्ता से सन्यास लेने का दावा ठोकने वाले सीएम साहब बस कुंभकरणी निद्रा में सोए हुए हैं।

कौन कौन हुए शामिल

AddText 08 02 01.40.24

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, प्रदीप मुखर्जी, विनोद राय, सुमित श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नारायण महतो, प्रकाश दुबे, राकेश चौबे, जोगिंदर सिंह सोनू, अमित सिंह, विकास सिंह, अभिषेक दे, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज राष्ट्रवादी, राकेश कुमार, अविनाश मोहंती, मुकेश कुमार, सत्येंद्र रजक, इकबाल सिंह सहमी, द्विपल विश्वास, राहुल कुमार, अंसुल कुमार, उमेश साव, नवजोत सिंह सोहल, रविजेंट सिंह, सुशील पांडे, राहुल तिवारी, इंदरजीत सिंह, कंचन दत्ता, अनुराग मिश्रा, संजय गोरई, लकी दास, भीम दास, विशाल कुमार, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गुरविंदर सिंह सेठी बने भाजपा के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी, देखें किस प्रमंडल के कौन प्रभारी बने

राँची : भारतीय जनता पार्टी के बैठक में गुरुवार को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आज कई प्रमंडल प्रभारी का चयन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी को कोल्हान प्रमंडल प्रभारी बनाया गया। जिसके बाद गुरविंदर सिंह सेठी संगठन महामंत्री एवं प्रदेश महामंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से उन्हें यह प्रभार दिया, उस विश्वास को और मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु एवं आगामी चुनाव को देखते हुए कार्य किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

बैठक में संताल परगना का प्रभार रोहित लाल सिंह को, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभार दीनदयाल बरनवाल को, पलामू प्रमंडल का प्रभार जवाहर पासवान को एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभार सुदेश चंद्रवंशी को दिया गया।

AddText 08 02 01.40.24
मोती महल कदमा में हुआ किशोर कुमार म्यूजिक नाइट का आयोजन

प्रख्यात गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मोती महल डिलक्स तंदूरी ट्रेल, कदमा, जमशेदपुर में एक संगीतमय शाम का किशोर कुमार म्यूजिक नाइट का आयोजन किया जिसमें जमशेदपुर के युवा गायकों ने किशोर कुमार को सुरों से श्रद्धांजलि दी। किशोर कुमार के गानों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए,रेस्टोरेंट में किशोर कुमार म्यूजिक नाइट के आयोजन को लोगों ने काफी सराहा और संगीतमय शाम का आनंद लिया। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

संगीतमय शाम में जमशेदपुर के CCR एवं ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक Dy.SP श्री अनिमेष गुप्ता ने अपने सुरों से महफ़िल की शोभा बढ़ा दी,झारखंड के उदयमान क्रिकेटर IPL में प्रतिनिधित्व करने वाले जसकरण सिंह, समाजसेवी चंचल भाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे। (जारी…)

IMG 20230805 WA0012

मोती महल कदमा की निदेशक श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के किशोर कुमार महान गायक रहे हैं उन्होंने ने सुरों की ताकत से देश के कोने कोने में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।हम ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम से अपने ग्राहकों को खूबसूरत यादें देना चाहते हैं।
कार्यक्रम में सौरभ दत्ता,डॉ शाज़िया प्रवीण,डॉ श्रुति हेगड़े,डॉ विजय कौटलिया,मणिपाल टाटा के देवासिष सिन्हा, डॉ पूनम प्रजापति, शहज़ाद कुरैशी,सहित कई गणमान्य उपस्थित थें।

AddText 08 02 01.40.24
error: Content is protected !!