जमशेदपुर : भारत वर्ष के अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों, सेनानियों, देशभक्तों के अमिट, अथक, अविस्मरणीय प्रयास के फलस्वरूप प्राप्त आज़ादी की 77वीं वर्षगांठ पर उन अमर शहीदों के शौर्य, पराक्रम और परतंत्रता की बेड़ी को काटने की लगन को याद करते हुए आज जमशेदपुर महानगर स्थित भाजपा बारीडीह मंडल द्वारा स्थानीय सिदगोड़ा गणेश पूजा मैदान में सभी वरीय पदाधिकारियों, अनेक कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर जी के नेतृत्व में और महामंत्री श्री कुमार अभिषेक जी के संचालन में देश की आन, बान और शान “तिरंगा” झंडा को फहराया गया। (जारी…)
इस यादगार पल को संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, कमलेश सिंह, विनोद सिंह, रूबी झा ने मंचासीन होकर भव्यता प्रदान की और भाजपा बारीडीह मंडल, भाजयुमो बारीडीह मंडल, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एस टी मोर्चा, एस सी मोर्चा, महिला मोर्चा से जुड़े अनेक कार्यकर्त्ताओं ने कड़ी धूप की परवाह किए बगैर अपनी सक्रियता से जीवंतता प्रदान की।
◆ माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोतोलन, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, एसडीएम धालभूम समेत जिले के अन्य प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारी समारोह में हुए शामिल
◆ शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई कर्मी तथा पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, JAC, CBSE, ICSE के 12वीं के जिला टॉपर को किया गया सम्मानित
◆ परेड में एनसीसी बालक प्रथम, जिला पुलिस बल (पुरूष) द्वितीय तथा जिला पुलिस बल की महिला टुकड़ी को मिला तृतीय पुरस्कार, अन्य 5 प्लाटूनों को भी दिया गया सांत्वना पुरस्कार
◆ के.जी.बी.वी पटमदा की छात्राओं ने बैंड की प्रस्तुति से किया भाव विभोर
जमशेदपुर : 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान बिष्टुपुर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता ने परेड का निरीक्षण के उपरांत झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने । (जारी…)
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने समस्त राज्यवासी एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भारती के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को शत शत नमन करते हैं । देश के आजादी की लड़ाई में ना जाने हमारे कितने सूफी, संतों, महापुरुषों, देशभक्तों ने मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति दिया है। आजादी हमारे वीरों के बलिदान से, उनके त्याग से मिली है । सभी वीर योद्धाओं को शत शत प्रणाम करता हूं । आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर बलिदानियों भगवान बिरसा मुंडा, शहीद तिलका मांझी तथा वीरांगनाओं के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलन हुए जिसमें झारखंड के वीरों ने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर किया । (जारी…)
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मजबूती और दृढ़ता से राज्य की जनता के हित में कदम उठाये जा रहे हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, युआओं को रोजगार से जोड़ेने हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नई नियोजन नीति, खेल नीति, राज्य के सरकारी सभी सरकारी कर्मचारियों को तत्काल 05 लाख रू. तक का स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, पुरानी पेंशन नीति कर्मचारियों के लिए लागू करना या सर्वजन पेंशन योजना का लाभ राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं । (जारी…)
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल की विषम परस्थितियों में जनसामान्य के लिए दृढ़ता से खड़ा रहना हो या स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाये हैं जिसका परिणाम है कि वर्तमान में उपचार हेतु 5276 नॉन ऑक्सीजन बेड, 11356 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 1447 आईसीयू बेड, 1456 वेंटिलेटर बेड, पेडियाट्रिक आईसीयू 510 बेड, पेडियाट्रिक HDU 455 बेड, अन्य पेडियाट्रिक मामले हेतु 1180 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। (जारी…)
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाईकर्मी तथा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल कुल 08 प्लाटूनों में से प्रथम एनसीसी बालक, जिला पुलिस बल (पुरूष) द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिला पुलिस बल (महिला) के प्लाटून कमांडर को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । साथ ही अन्य सभी प्लाटून कमांडर को सांत्वना पुरस्कार के रूप में शील्ड प्रदान किया गया। (जारी…)
निम्नांकित स्थानों पर भी झण्डोतोलन किया गया
समाहरणालय एवं उपायुक्त आवास कार्यालय – जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा झंडोतोलन किया गया ।
एसएसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन- वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा झंडोतोलन किया गया ।
धनबाद : कतरास के जोगता 11 नंबर बस्ती में सोमवार की देर रात जोरदार आवाज के साथ गोफ बन गया। करीब दो सौ मीटर की परिधि में बीस फीट गोफ बना, जिसमें बजरंगबली मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग समा गए।
तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है
स्थानीय लोगों ने दिलेरी व साहस का परिचय देते हुए रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकाला, जिसमें पिता श्याम भुइयां, पुत्र अरूण कुमार और तरुण शामिल हैं। लोग जान पर खेलकर उन्हें बचाने में कामयाब रहे। (जारी…)
जख्मियों को आनन-फानन में लोग निचितपुर नर्सिग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। जहां तीनों स्थिति गंभीर बनी हुई है।
देर रात जोरदार आवाज के साथ बना गोफ
इस दौरान पांच घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जमीन में दरारें पड़ गई हैं, जिनमें से धुंआ निकल रहा है। गोफ बनने के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। सोमवार देर रात को बस्ती के लोग अपने-अपने घरों में सोये हुए थे। (जारी…)
इसी बीच करीब 2:15 बजे जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर अनहोनी की आशंका से लोग घरों से बाहर निकल गए। श्याम भुइयां तथा उसके स्वजन के चिल्लाने की आवाज लोगों को सुनाई दी। लोग गोफ के पास पहुंचे।
कई लोगों के घर हुए बर्बाद
रस्सी गोफ के अंदर फेंककर पहले श्याम भुइयां, फिर उनके 11 वर्षीय पुत्र अरूण कुमार तथा नौ वर्षीय पुत्र तरूण कुमार को निकाला गया। घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। (जारी…)
इस घटना में कारू भुइयां, रामबहादुर भुइयां , घनपत भुइयां, रामप्रवेश भुइयां आदि का भी निजी आवास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जमीन में दरारें पड़ी हैं। घटना के बाद से यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
जमशेदपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत काल में इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर स्वतंत्रता दिवस” अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज सुबह बारीडीह डीएस दुर्गा पूजा मैदान से निकलकर डीएस कॉलोनी में जनसम्पर्क अभियान और हर घर तिरंगे का नारा देते हुए जागरूकता फैलाया गया। (जारी…)
इसमें जमशेदपुर डाकघर के मुख्य अधिकारी दिवाकर कुमार, विनोद सिंह, संजीव सिंह, ठाकुर संजय सिंह, राकेश सिंह, सतीश कुमार, अप्पू कुमार, आकाश दास, शिवा राव, निक्कू सिंह, सन्नी दुबे, मारुत पांडे, कंचन दत्ता, रोहित कुमार वर्मा, मयंक लोहरा, राहुल मिश्रा, विशाल उपाध्याय, सौरव सिंह,सभी लोगों ने इस यात्रा मे अहम् भूमिका निभाई। (जारी…)
इस अवसर पर लोगों से यह कहा गया कि स्वतंत्रता के लिए लड़ाई का अवसर तो नहीं मिला, लेकिन देश के लिए कुछ करने का अवसर मिला। यह उन महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं पूजा होगी, जिन्होंने तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
जमशेदपुर : सामाजिक सरोकार के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए मशहूर संस्था “कोशिश एक मुस्कान लाने की” द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यस्मृति में कल 13 अगस्त 2023 रविवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर सोन मंडप में स्वैच्छिक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसकी शुरूआत प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक सिदगोड़ा में होगी। संस्था पिछले 6 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक कर रही है और मानवता के हित में लगातार रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के रक्त की तत्काल आवश्यकता को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। यही वजह है कि शहरवासियों की उम्मीद देश के किसी कोने पर होने पर भी रक्त की आवश्यकता होने पर – कोशिश संस्था से होती है। (जारी…)
संस्था के माध्यम से नए रक्तदाताओं को जोड़ा एवं हजारों जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया जाता रहा है। आगामी 13 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में एक हजार से ज्यादा यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है और इस शिविर में लोगों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रबल संभावना है। इसलिए रक्तदाताओं व व्यवस्था में सहयोगी सभी बंधुओं के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल के साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल की व्यवस्था है। संस्था के संरक्षक समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने शहर के लोगों से मानवता हित में अधिक से अधिक संख्या में महादानी बनने की अपील की है।
गिरिडीह : इस वक्त बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के अमरनाथ के पुलवामा से आ रही है, जहां अवंतीपुरा में आज (शनिवार) सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह का एक जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवान देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह के रहने वाले अजय कुमार राय हैं।
अजय कुमार राय फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। सुबह-सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें अजय कुमार राय नामक जवान की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वह देश के लिए शहीद हो गए। (जारी…)
घटना की जानकारी जैसे ही अजय कुमार राय के परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ भी उमड़नी शुरू हो गई है। बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी। आज सुबह 12 से 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें अजय कुमार राय शहीद हो गए। घटना के बाद अजय कुमार राय के पिता राजू राय व पत्नी स्वाति के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा।
धनबाद : पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर सेल चासनाला के बी टाइप गेट के समक्ष अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कांड्रा निवासी संदीप सुमन राय (30 वर्ष) बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हुआ। आनन-फानन में उन्हें चासनाला सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर पर वाहन के आगे का चक्का चढ़ गया था। सुमन बोकारो के तेलगड़िया वेदांता कंपनी में सहायक प्रबंधक थे। वे मासस (मार्क्सवादी समाजवादी समिति) नेता स्व झगड़ू राय के पोते थे। पाथरडीह पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी।
घटना से आक्रोशित लोगों और परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। भारी वाहन की तेज रफ्तार, सड़कों पर गड्ढे और स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के विरोध में भड़के लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। कांड्रा के समीप एक ट्रक को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। तीन और वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर गौशाला ओपी सहित विभिन्न थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। सामान लदा ट्रक धू-धू कर जल गया, लेकिन लोगों के आक्रोश के सामने बचाव कार्य नहीं हो सका। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस सीएचसी में डटी हुई थी।
रोड पर तड़पते रहे संदीप वीडियो बनाते रहे लोग
हादसे में मारे गए संदीप सुमन राय बोकारो के तेलगड़िया वेदांता कंपनी में सहायक प्रबंधक थे। वह कार्य समाप्त कर शुक्रवार की शाम अपनी अपाची बाइक से कांड्रा अपने घर लौट रहे थे। तभी चासनाला बी टाइप ऑफिसर कॉलोनी गेट समक्ष झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग अपने वाहनों को रोक वीडियो और फोटो लेते रहे, परंतु घायल संदीप को छटपटाते देखकर भी अस्पताल नहीं ले गए।
संदीप करीब 20 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे। मौके पर स्थानीय पत्रकार व पाथरडीह पुलिस पहुंची तो घायल को उठाकर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। अगर समय पर संदीप को अस्पताल लाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। हादसे के बाद समय पर 108 एंबुलेस भी नहीं मिली। निजी वाहन से संदीप को अस्पताल लाया गया। अगर एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो इलाज संभव था। लोग 108 डायल करते रहे। मौत होने के बाद 108 एंबुलेंस पहुंची। (जारी…)
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बारिश के बीच चासनाला मोड़ व कांड्रा में सड़क जाम कर दी। आरोप लगाया कि सड़कों पर भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार प्रशासन को कहा गया परंतु वाहनों की रफ्तार पर रोक नहीं लगाया जा सकी। लोगों ने कहा कि वाहनों कि तेज गति पर रोक नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सूचना पाकर पाथरडीह, सुदामडीह, जोड़ापोखर, सिंदरी, गौशाला ओपी, भौरा ओपी सहित विभिन्न थानों की पुलिस सहित अतिरिक्त बल घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
एक साल पूर्व हुआ था विवाह
संदीप की मौत के बाद मां साधन राय और पत्नी शिवली राय का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बिष्टूपुर राजस्थान भवन में शुरू हो गई है। इसमें राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रुमख नेता, झारखंड भाजमो के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, विधायक सरयू राय सहित कई नेता शामिल हुए हैं।
बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा हो रही है। चुनाव में पार्टी की भूमिका क्या होगी, इसपर विचार हो रहा है। बैठक के बाद विधायक सरयू राय मीडिया से मुखातिब होंगे और चुनावों में पार्टी का स्टैंड क्या होगा, इसकी जानकारी देंगे।
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिेनट की बैठक हुई। इस कैबिनेट की बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इसके तहत एक रुपये प्रति किलो चना दाल सरकारी राशन दुकानों में देने की मंजूरी दी गयी। इसके अलावा पश्चिम सिंहभूम जिले के अलावा दुमका, लातेहार, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा समेत सात जिलों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को मंजूरी दी गयी। वहीं, इडब्ल्यूएस के रुप में नियुक्ति के लिए आवेदन करने की मंजूरी दी गयी। इसके अलावा पश्चिम सिंहभूम जिले में तीन नये थाना गुदड़ी, लोढ़ाई, सेरेंगदा बनाने को मंजूरी दी गयी। वहीं, डिजिटल पंचायत योजना को मंजूरी दी गयी। रांची में 27 अक्तूबर से वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा, जिस पर 13 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी।
झारखंड मंत्रालय में 11 अगस्त को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :-
● विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार की उदय योजना की प्रशासनिक स्वीकृति के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) को ऋण स्वरूप विमुक्त की गयी सम्पूर्ण राशि 6136.37 करोड़ रुपये का 3 चौथाई 4,602.2775 करोड़ रुपये अनुदान एवं एक चौथाई 1534,0925 करोड़ रुपये हिस्सा पूंजी में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई। ● पुलिस संस्करण के ध्रुव हेलिकॉप्टर के लिए संविदा पर पूर्व स्वीकृत 03 (तीन) हेलिकॉप्टर पायलट के अनुबंध राशि की अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। ● पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला अंतर्गत नये पुलिस थाना सृजन की स्वीकृति दी गई। ● राज्य में पुलिस थानों के सामान्य कार्यों के निष्पादन हेतु स्थायी अग्रिम की स्वीकृति दी गई। ● दुलकी जलाशय योजना के पुनरुद्धार एवं मुख्य नहरों के लाईनिंग कार्य हेतु रूपये 3470.55 लाख (रूपये चौतीस करोड़ सत्तर लाख पचपन हजार) रुपये मात्र के प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड राज्य के ग्राम पंचायतों में अवस्थित पंचायत भवन में डिजिटल पंचायत केन्द्र के स्थापना हेतु डिजिटल पंचायत योजना की स्वीकृति दी गई। (जारी…)
● राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अन्तर्गत भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के झारखण्ड राज्य बंदोबस्त कार्यालयाधीन मुंसरीम सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली-2023 के गठन की स्वीकृति दी गई। ● 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुए वर्ष के लिये झारखण्ड में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पर भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक के लेखापरीक्षा प्रतिवेदन (निष्पादन लेखापरीक्षा) को झारखण्ड विधानसभा के पटल पर उपस्थापन की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड रांची में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्राफी 2023 का आयोजन करने एवं उक्त आयोजन के क्रम में व्यय होने वाली राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। ● केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत संचालित पोषण अभियान योजना के कार्यान्वयन संबंधी मार्गनिर्देश में संशोधन की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड राज्य के 24 जिलों के जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्टों के वर्ष 2020-21 के वार्षिक प्रतिवेदनों को झारखण्ड विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड राज्य के 24 जिलों के जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्टों के वर्ष 2021-22 के वार्षिक प्रतिवेदनों को झारखण्ड विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई। ● सातवें वेतन आयोग के अनुशंसा के आलोक में सरकारी सेवकों को विभिन्न भत्तों की अनुमान्यता से संबंधित वित्त विभागीय संकल्प संख्या-737/ वि०, दिनांक 27.03.2018 में संशोधन की स्वीकृति दी गई। ● गुमला जिला अन्तर्गत सिसई पुलिस अंचल के सृजन की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा गठित दी हाइकोर्ट ऑफ झारखंड के रुल 2019 पर राज्यपाल का अनुमोदन प्राप्त करने के निमित्त प्रस्तावित नियमावली पर स्वीकृति दी गई। ● झारखंड में 40 कोर्ट बिल्डिंग कार्य की कुल लागत राशि 35,70,14,737 (पैंतीस करोड़ सत्तर लाख चौदह हजार सात सौ सैंतीस रूपये) रुपये मात्र पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड राज्य खुला विश्वविद्यालय की स्थापना के उपरांत आवश्यक मदों में व्यय हेतु बीज धन की वृद्धि की स्वीकृति दी गई। ● राज्यान्तर्गत संचालित सरकारी पारामेडिकल संस्थानों के सफल छात्र-छात्राओं को एक वर्ष के लिए राज्य के अस्पतालों में बॉण्ड आधारित सेवाएं देने की स्वीकृति दी गई। ● राज्य सरकार के वैसे कर्मी, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया दिनांक 1 दिसंबर 2004 के पूर्व पूर्ण हो गयी हो, परन्तु 1 दिसबर 2004 के पश्चात् नियुक्त हुए हो, उन्हें पुरानी पेंशन योजना की अनुमान्यता हेतु निर्गत संकल्प संख्या 126 दिनांक 1 अगस्त 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड राज्य के कैंसर रोगियों की चिकित्सा हेतु वित्त नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए नियम 245 के अन्तर्गत टाटा मेडिकल सेन्टर, न्यू टाउन राजार हाट, कोलकता के मनोनयन, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 5,00,000 (पाँच लाख) रूपये के अतिरिक्त विभागीय स्तर से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अन्तर्गत 20,00,000 (बीस लाख) रूपये तक अर्थात् कुल 25,00,000 लाख रुपये, तक के चिकित्सा व्यय की स्वीकृति तथा उक्त चिकित्सा संस्थान एवं झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसाईटी, राँची के साथ एमओयू की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। ● वन टाइम सेटलमेंट योजना को तीन माह (जुलाई 2023 से सितम्बर 2023) का अवधि विस्तार प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड राज्य के वैसे जिले, जहाँ जिलास्तरीय पदों में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के लिए झारखण्ड पदों एवं सेवाओं में आरक्षण शून्य है, वैसे जिलों में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1 ) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के सदस्यों को इडब्ल्यूएस के रूप में, अगले आदेश तक आवेदन करने तथा नियुक्ति हेतु पात्र किए जाने की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड ऑफ्टर केयर (पश्चात्वर्ती देख-रेख ) दिशानिर्देश, 2023 की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड राज्य के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग, झारखण्ड लोक सेवा आयोग, केंद्रीय और झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग और विभिन्न भर्ती एजेंसियाँ जैसे बैंकिंग या रेलवे भर्ती बोर्ड आदि के द्वारा वर्ग ‘ए. ‘बी’ और ‘सी’ में भर्ती हेतु प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रदान करने हेतु “एकलव्य प्रशिक्षण योजना” के विस्तृत मार्गदर्शिका की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड राज्य के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि, जन संचार, फैशन डिजाईनिंग / फैशन टेक्नॉलोजी, होटल मैनेजमेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आईसीडब्लूए से संबंधित प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रदान कराने हेतु ‘मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के विस्तृत मार्गदर्शिका की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड राज्य वित्त आयोग (अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति, सेवाशर्त एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई। ● वित्तीय वर्ष 2023-2024 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। ● सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका को पारित न्यायादेश के अनुपालन में झारखण्ड राज्य में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के असमायोजित कर्मियों को 1 जुलाई 2004 से राज्य सरकार वैचारिक रूप से समायोजन करने एवं देय वित्तीय लाभों की स्वीकृति दी गई। ● क्षमता विकास हेतु राज्य के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के लिए अनिवार्य इ-लिटरेसी कार्यक्रम की नयी व्यवस्था के तहत् परीक्षा के संचालन हेतु नीति निर्धारण के संशोधन एवं परीक्षा के आयोजन हेतु वित्तीय नियमावली 235 को शांत करते हुए वित्तीय नियमावली 245 के तहत् मनोनयन के आधार पर एनआइइएलआइटी, रांची के साथ एकरारनामा करने की स्वीकृति दी गई। ● झारखण्ड सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (जेएसएफएसएस) से आच्छादित सभी परिवारों के लिए प्रति परिवार 01 (एक) किलोग्राम चना दाल प्रतिमाह 1.00 (एक) रूपये प्रति किलोग्राम के अनुदानित दर पर वितरण करने की चना दाल वितरण की संशोधित योजना की स्वीकृति दी गई।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कद्दावर भाजपा नेता अभय सिंह को जमशेदपुर कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका आज खारिज़ कर दी। अभय सिंह के अलावा उनके बड़े भाई दिलीप सिंह और छोटे भाई निर्भय सिंह की भी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। अब अभय सिंह के साथ दोनों भाइयों को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत लेनी पड़ेगी। बता दें कि अभय सिंह पिछले 10 अप्रैल से जेल में बंद है। पहले कदमा हिंसा मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उसमें जमानत मिलने के बाद अलग अलग मामले में प्रोडक्शन लगा कर उन्हें जेल में ही रखा गया था। बताया जाता है कि इस मामले में 4 अगस्त को सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने 11 अगस्त तक केस दायरी देने और अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी। पुलिस ने इस मामले में केस डायरी जमा किया, केस डायरी में अभय सिंह के साथ साथ निर्भय सिंह और दिलीप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने अपनी केस डायरी में बताया है कि मानगो निवासी मोहम्मद सागिर को अल्पसंख्यक होने की जांच की गयी, उसके साथ मारपीट की गयी और रंगदारी भी मांगी गयी थी। (जारी…)
करीब एक घंटे तक चली लंबी बहस के दौरान अभय सिंह और उनके दोनों भाईयों की ओर से प्रख्यात अधिवक्ता प्रकाश झा ने बहस की थी और पुलिस की ओर से लोक अभियोजक ने बहस की थी। इस बहस के बाद कोर्ट ने तीनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। (जारी…)
अभय सिंह के अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि इस मामले में अब वे लोग हाईकोर्ट जायेंगे ताकि न्याय मिल सके। इस मामले में यह उम्मीद थी कि 11 अगस्त को अभय सिंह को जमानत मिल जायेगी। इसको लेकर भव्य स्वागत की तैयारी थी। कोर्ट में भी अभय सिंह के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी, लेकिन कोर्ट ने उसके विपरीत फैसला सुनाया। आपको बता दें कि पहले दिलीप सिंह और निर्भय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने पर रोक लगा दी गयी थी। गौरतलब है कि जमशेदपुर के मानगो निवासी मोहम्मद सागिर ने मानगो थाना में भाजपा के नेता अभय सिंह, उनके भाई दिलीप सिंह और निर्भय सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने जेल जाने के बाद केस दायर किया था।