तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब के प्रबंधन से झारखंड के 124 गुरुद्वारों के नाम काटे जाने पर विधायक सरयू राय ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और इस निर्णय में सुधार की मांग की है।
विधायक का कहना है कि श्री हरमंदिरजी पटना साहिब के पर्यवेक्षण के लिए एक 15 सदस्यीय समिति गठित है। 1955 में तख्त श्री हरमंदिरजी पटना साहिब प्रबंधन समिति में जिस समय दक्षिण बिहार की सिख सभाओं और सोसाइटी द्वारा एक सदस्य निर्वाचित होने का प्रावधान किया गया था, उस समय झारखंड और बिहार एक थे। समिति के लिए सदस्य निर्वाचन में झारखंड के गुरुद्वारों की भी भागीदारी थी। समिति के एक सदस्य के निर्वाचन के लिए चिन्हित दक्षिण बिहार के झारखंड क्षेत्र में कुल 124 गुरुद्वारे हैं, जबकि शेष क्षेत्र में मुश्किल से डेढ़ दर्जन गुरुद्वारे हैं।
संविधान के अनुसार, प्रबंधन समिति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, जो पूरा हो गया है। इसके बाद सदस्यों ने बैठक कर दक्षिण बिहार से निर्वाचित होने वाले सदस्यों में से राज्य के सिखों की भागीदारी समाप्त कर दी, जो अनुचित है। जब अमृतसर, कोलकाता, लखनऊ आदि की भागीदारी सदस्य के रूप में समिति में रह सकती है, तो झारखंड के प्रतिनिधि का भी भागीदारी अवश्य होनी चाहिए।
भगवान सिंह से सहयोग से झारखण्ड की अगुवाई करेंगे शैलेन्द्र सिंह
हल निकलने की उम्मीद; नहीं निकलने पर आंदोलन के लिए होंगे बाध्य: भगवान सिंह
प्रबंध समिति से मिल रखेंगे अपने अधिकार की बात: शैलेन्द्र सिंह पटना साहिब संचालन समिति द्वारा झारखण्ड के सिखों को दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किये जाने पर सीजीपीसी चुप न बैठते हुए अगली रणनीति के तहत मंगलवार को पटना साहिब रवाना होगी और अपनी बात मौजूदा प्रबंध समिति सामने रखेगी। सोमवार को इस सिलसिले में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय में कोल्हान के सभी गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों संग इसी मुद्दे पर एक अहम बैठक रखी गयी थी। जिसकी अध्यक्षता सरदार भगवान सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल यानि मंगलवार को अहले सुबह सीजीपीसी सहित अन्य गुरुद्वारों के प्रतिनिधि तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंचकर तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह सोही से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जायेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के सहयोग से पटना साहिब में झारखण्ड के सिखों की अगुवाई करेंगे।
बैठक उपरांत सरदार भगवान सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस समस्या का कोई न कोई हल अवश्य निकलेगा यदि नहीं निकलता है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि केवल कोल्हान ही नहीं बल्कि बोकारो, रांची और धनबाद से भी प्रतिनिधि पटना साहिब पहुंच रहे हैं। सीजीपीसी के चेयरमैन और झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सरदार जगजीत सिंह सोही से मिलकर झारखण्ड के सिखों के अधिकार की बात रखी जाएगी। शैलेन्द्र सिंह ने आगे कहा की सोही के अलावा पटना जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा जायेगा।
भगवान सिंह ने सीधे-सीधे कहा कि सीजीपीसी चाहती है कि हल शांतिपूर्ण तरीके से निकले ऐसा नहीं होने पर लोकतान्त्रिक आंदोलन और धरना प्रदर्शन ही एकमात्र रास्ता बचता है। बैठक में प्रधान भगवान सिंह केअलावा चेयरमैन एवं झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, रविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, दलबीर सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, रणजीत सिंह माथारू, प्रकाश सिंह, त्रिलोक सिंह, सलविंदर सिंह, सुजीत सिंह, परमजीत सिंह काले, बलदेव सिंह, जगजीत सिंह गांधी, कुलविंदर सिंह, जोगा सिंह, इंदरजीत सिंह, सुखबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, हरभजन सिंह, परमजीत सिंह विक्की, ज्ञानी कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह काले, जोगिंदर सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, ओंकार सिंह एवं हरविंदर सिंह शामिल हुए।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित द टिनप्लेट न्यू काली मंदिर के प्रांगण में बाबा भोलेनाथ का पूजनकर जलाभिषेक किया गया. यह कार्यक्रम सावन के पांचवे सोमवार को किया गया. वहीं इसके पश्चात जरूरतमंदों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया. इसके साथ ही अथिति सम्मान और भोग का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, टिनप्लेट यूनियन महामंत्री मनोज सिंह, इंटक नेता ददन सिंह उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, फिर बाबा भोलेनाथ का पूजन कर, वहां उपस्थित जरूरतमंदों के बीच 51 साड़ी और धोती का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के महामंत्री खोखन चकलाधार, विश्वजीत, मनोज पाठक, प्रीतपाल सिंह, आदि मंदिर के सदस्य गण उपस्थित रहे.
सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस माह भक्त पूरी श्रद्धा से उनकी अराधना करते हैं. इस साल सावन का महीना बेहद ही खास है क्योंकि इस बार एक नहीं बल्कि दो सावन पड़ रहे हैं.
क्योंकि इस बार अधिकमास यानि मलमास भी है जिसे अंग्रेजी भाषा में लीप ईयर कहते हैं. इसलिए सावन का 30 दिन का नहीं, बल्कि 59 दिनों का होगा. ऐसे में सावन के सोमवार भी 4 नहीं, बल्कि 8 होंगे. आज यानि 7 अगस्त को सावन अधिकमास का पांचवा सोमवार है. कहते हैं कि यदि कोई भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस दिन भगवान शिव की अराधना करता है तो भोलेनाथ उसे कभी निराश नहीं करते. आइए जानते हैं आज भोलेनाथ की अराधना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा की सही विधि.
सावन सोमवार 2023 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार यदि कोई भी पूजा-पाठ शुभ मुहूर्त में की जाए तो वह शुभ फल प्रदान करती हैं. आज आज सावन के पांचवे सोमवार के दिन दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. आज रवि योग और शूल योग रहेगा जो कि पूजा के लिए बेहद ही खास माना गया है. पंचांग के अनुसार आज सुबह 5 बजकर 46 पर रवि योग शुरू होगा और इसका समापन कल यानि 8 अगस्त को रात 1 बजकर 16 मिनट पर होगा. वहीं शूल योग आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. यदि आप शुभ मुहूर्त में पूजा न कर पाएं तो अभिजित मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं. इसे भी शुभ मूहूर्त माना जाता है और यह आज दोपहर 12 बजकर 53 पर शुरू होगा.
सावन सोमवार पूजन विधि
सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करना बेहद ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर भगवान शिव के मंदिर जाएं और उनका जलाभिषेक करें. ध्यान रखें कि जल में थोड़ा सा दूध और कुछ दाने चीनी के भी मिलाएं. इसके बाद शहद अर्पित करें और चंदन का तिलक लगाएं. फिर उन्हें भांग, धतूरा, बेलपत्र और फूल अर्पित करें. इसके बाद मीठे का भोग लगाएं और आरती करें. अगर आप सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो पूजा के बाद व्रत कथा अवश्य पढ़ें.
ईसाई मूल्यों पर आधारित देश अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल भारतीय मूल के विवेक जी रामास्वामी ने खुद के हिंदू होने का बड़े ही जोरदार तरीके से बचाव किया है। उन्होंने धार्मिक मान्यता से जुड़े एक सवाल का इस ढंग से जवाब दिया है कि अमेरिका से लेकर भारत तक में इसकी चर्चा हो रही है।
ट्विटर पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा दिखावा नहीं करूंगा जो मैं हूं ही नहीं। वैसे भी मैं पादरी प्रमुख के रेस में नहीं हूं। मुझे इस देश का कमांडर इन चीफ बनना है।”
उनकी हिंदू आस्था के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने सबसे पहले समानता बताई कि कैसे वह बाइबल को एक औसत ईसाई से बेहतर जानते हैं। अपने जवाब से उन्होंने उस तर्क को ध्वस्त कर दिया है जो उनके खिलाफ उनके धर्म के आधार पर बनाया जा रहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है, ”ईश्वर साकार है। हम अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं लेकिन एक समान पंथ से बंधे हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को वह पैट्रिक बेट-डेविड और वैल्यूटेनमेंट टीम के साथ एक विशेष लाइव टाउन हॉल कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह अपनी पार्टी रिपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की रेस में शामिल हैं।
क्या भारत विश्व शक्ति के रूप में चीन की जगह ले सकता है? रामास्वामी से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”उनके पास अपने कुछ साथी उम्मीदवारों की तुलना में विदेश नीति का कम अनुभव है, लेकिन पुतिन और शी जिनपिंग जैसे लोगों के साथ काम करते समय भी वह इसे कमजोरी के रूप में नहीं देखते हैं। व्यापारिक लेन-देन के इतिहास ने उन्हें सच बोलने और अमेरिकी हितों को प्राथमिकता देने के लिए तैयार किया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी वृद्धि होगी। भारत के साथ साझेदारी चीन के खिलाफ एक अच्छा कदम साबित हो सकता है। रामास्वामी ने युद्ध से बचते हुए उस साझेदारी को मजबूत करने और अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी योजना प्रस्तुत की।
गम्हरिया: चांडिल के शहरबेड़ा में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मारे गए भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा उर्फ चीकू के मौत की सूचना पर रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा श्री बेसरा के गम्हरिया स्थित आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने अपनी संवेदना में भाजपा नेता बास्को बेसरा को ढांढस बनाते हुए कहा पूरा भाजपा परिवार दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है, हिम्मत से काम ले और परिवार को संबल प्रदान करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, गणेश महाली, बॉबी सिंह, संजय सरदार, शारदा देवी सहित अन्य मौजूद रहे। (जारी…)
बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे के आसपास ट्यूशन के बाद अपने दोस्तों संग घूमने निकले बास्को बेसरा के पुत्र अनमोल बेसरा का चांडिल के शहरबेड़ा के समीप स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घटना इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे। स्कॉर्पियो में अनमोल बेसरा उसकी ट्यूशन की दोस्त अनन्या वर्मा एवं युवराज सिंह शामिल थे। सभी को गंभीर चोटें आई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद अनमोल एवं अनन्या को मृत घोषित कर दिया था, जबकि युवराज की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद भाजपा नेता बास्को बेसरा के घर मातम छा गया है। अनमोल बास्को बेसरा का छोटा पुत्र था और बारहवीं में पढ़ता था।
गम्हरिया : रविवार की अहले सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास आदित्यपुर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर जेवरात लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि शादी की जेवरात खरीदारी के नाम पर अपराधी दुकान में घुसे और जेवरात निकलवाया इसके बाद पिस्तौल सटाकर थैले में जेवरात भर कर चलते बने. जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया इससे पहले सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सभी स्टाफ का मोबाइल तोड़ दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे. फिलहाल कितने की लूट हुई है इसका आकलन किया जा रहा है.
जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया इससे पहले सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सभी स्टाफ का मोबाइल तोड़ दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे. फिलहाल कितने की लूट हुई है इसका आकलन किया जा रहा है.
रांची में जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने एक नया केस इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट दर्ज किया है। यह केस रांची के सदर थाने में एक जून 2023 को दर्ज कांड संख्या 272/2023 के आधार पर दर्ज किया गया था।
इस केस का आरोपित बड़ागाईं अंचल का राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद है, जिसे ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत छानबीन के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है।
ईडी ने 13 अप्रैल व 26 अप्रैल को भानु प्रताप प्रसाद के आवास में छापेमारी की थी, जिसमें उसके आवास से ईडी ने बड़ागाईं अंचल से संबंधित 17 सरकारी दस्तावेज (पंजी-2) बरामद किये थे।
उक्त दस्तावेज को भानु प्रताप ने अपने यहां अवैध तरीके से रखा था। सभी पंजी-2 में हेराफेरी की पुष्टि हुई थी। इन सभी दस्तावेजों को भानु प्रताप प्रसाद ने अपने आवास में रखे 11 अलग-अलग ट्रकों में रखा था।
जालसाजी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
ईडी की अनुशंसा के आधार पर रांची के उपायुक्त के आदेश से बड़ागाईं के अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गत एक जून को जालसाजी से संबंधित धाराओं में भानु प्रताप प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसी केस को ईडी ने टेकओवर करते हुए अब नया केस किया है। अब इस केस के दायरे में पूरा बड़ागाईं अंचल मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के दायरे में आ जाएगा।
बरामद सरकारी दस्तावेजों पर ईडी ले रही बयान
केस दर्ज करने के बाद ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार को होटवार स्थित केंद्रीय कारा में भानु प्रताप प्रसाद से दिनभर पूछताछ की। अब ईडी इस नए केस में उसका बयान ले रही है। ईडी ने उससे बरामद दस्तावेज के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
यह भी पूछा कि उसने कौन-कौन से जमीन दलाल की मदद की। ईडी ने यह जानने की कोशिश की कि वह सरकारी दस्तावेज किसकी अनुमति से अपने घर में ले जाकर रखा था। दस्तावेजों में हेराफेरी के लिए उसे कौन निर्देशित करता था।
इस हेराफेरी में उसने किसकी-किसकी मदद ली। दस्तावेजों में हेरफेरी कर उसने कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की है। अवैध कमाई का हिस्सा कहां-कहां बंटा।
इन सभी बिंदुओं पर ईडी ने विस्तार से जानने की कोशिश की है। उसने पूर्व में दिए गए बयान को भी दोहराया है कि वह तत्कालीन रांची के उपायुक्त छवि रंजन तक हर महीने ढाई लाख रुपये पहुंचाता था। तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन के कहने पर कई जमीन के दाखिल खारिज में उसने पद का दुरुपयोग किया।
बीमार पड़ जा रहा है विष्णु अग्रवाल
जमीन घोटाले में गिरफ्तार न्यूक्लियस माल के संचालक विष्णु अग्रवाल ईडी की रिमांड पर है। इस दौरान तीसरे दिन ईडी ने उससे जब स्मार्ट सिटी में निवेश से संबंधित सवाल किया तो वह बीमार पड़ गया।
ईडी ने उसका इलाज भी करवाया है, साथ ही उससे सिरमटोली व पुगड़ू की जमीन की खरीद-बिक्री में किए गए निवेश के संबंध में भी सवाल किया है।
कहां से कितने पैसे आए, किसने-किसने उसके साथ मिलकर निवेश किया, इन सभी बिंदुओं पर ईडी उससे पूछताछ कर रही है।
अब तक की पूछताछ में ईडी को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है, जिसे फिलहाल गोपनीय रखा गया है। ईडी उक्त गोपनीय जानकारियों पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
राज्य के करीब चार सौ बिल्डर्स से झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (झारेरा) जुर्माना वसूलेगा। प्रोजेक्ट की क्वार्टर रिपोर्ट देने में लगातार कोताही बरतने वाले बिल्डर्स की झारेरा ने सूची तैयार करके कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
झारेरा के मुताबिक इन बिल्डर्स ने जनवरी से अब तक किसी भी क्वार्टर की अपडेट रिपोर्ट नहीं दी है। बता दें कि झारखंड के अधिकतर बिल्डर समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इस लापरवाही का खामियाजा फ्लैट खरीदारों को उठाना पड़ रहा है। बता दें कि राज्य के वैसे बिल्डर जिनका प्रोजेक्ट झारेरा से निबंधित है, उन्हें हर तीन माह में प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट अथॉरिटी की वेबसाइट पर अपलोड करनी होती है।
झारेरा से निबंधित प्रोजेक्ट
झारेरा के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल राज्य के 567 प्रोजेक्ट ही झारेरा से ऑनलाइन निबंधित हैं। इसके अलावा 617 प्रोजेक्ट ऑफलाइन निबंधित हैं। 43 बिल्डर्स ने झारेरा से प्रोजेक्ट एक्सटेंशन की अनुमति ली है। पूरे राज्य में सिर्फ चार ही एजेंट्स झारेरा से निबंधित हैं।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। जम्मू के पुंछ और राजौरी में लोगों ने इस कंपन को महसूस किया है।
दिल्ली में भूकंप के झटके रात 9.34 बजे महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदु कुश में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?
0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा