एक नई सोच, एक नई धारा

1002009325
तेज रफ्तार स्कूटी के टक्कर से वृद्ध की मौत, स्कूटी सवार सहित तीन गंभीर रूप से घायल, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

कोलाबीरा : आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत सालडीह मोड़ के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो युवक और एक अन्य राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए.

1002009325

सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. घायलों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. मृतक वृद्ध की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस उनके पहचान के प्रयास में लगी हुई है तथा परिजनों की तलाश जारी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है.
पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और स्कूटी सवार युवकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

1002009305
स्वर्णपुर में आंगनबाड़ी बनाये जाने के चिह्नित जमीन को जबरनकब्जा करने का प्रयास

सीनी : मोहितपुर पंचायत अंतर्गत स्वर्णपुर वार्ड में वार्ड सदस्य रेखा मुखी के आवास के समीप स्वर्णपुर ग्रामवासी द्वारा गैरमजरूवा जमीन पर प्रस्तावित आंगनबाड़ी बनाये जानेवाले चिह्नित किये जमीन को असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी पारूल सिंह स्वर्णपुर वार्ड के दौरे के क्रम आश्वासन दिया था कि स्वर्णपुर वार्ड में 0 से 3 वर्ष के 70 बच्चों की संख्या के आधार पर बहुत जल्द आंगनबाड़ी केंद्र बनाये जायेंगे। उनका स्थानांतरण आदित्यपुर हो जाने से अब तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बन पाई।

1002009307

इधर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बनाये जाने वाले प्रस्तावित जमीन को जबरन कब्जा करने के नीयत से कभी ईंट जोड़ाई तो कभी मुरूम डाला जा रहा है। इसकी सूचना पूर्व में अंचलाधिकारी सरायकेला को दी गई थी, त्वरित संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए असमाजिक तत्वों को ईंट एवं अन्य सामग्री हटा लेने की सख्त हिदायत दी गई थी। इधर इस मामले को लेकर स्वर्णपुर ग्रामीणों में भी काफी रोष व्याप्त है जो कभी भी उग्र रूप ले सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे असमाजिक तत्वों को गांवों से बाहर करने का फरमान जारी करेंगे। स्वर्णपुर वार्ड के निवासीयों ने उपायुक्त नितिन कुमार सिंह एवं आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत से आग्रह किया है कि इस ज्वलंत मुद्दे पर हस्तक्षेप कर स्वर्णपुर वार्ड में आंगनबाड़ी बनाये जाने में सहयोग प्रदान करें।

1002009305
1002005406
घाटशिला में EVM के साथ फोटो खींचना पड़ा महंगा — दो बीजेपी नेताओं पर एफआईआर दर्ज!

घाटशिला उपचुनाव के दौरान मतदान की गोपनीयता भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो भाजपा समर्थकों विमल किशोर बैठा और मनी मोहंती पर एफआईआर दर्ज कराई है।

1002005406

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मतदान केंद्र के अंदर EVM मशीन में वोट डालते समय फोटो खींची और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) हरकत में आई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों भाजपा से जुड़े हुए हैं। प्रशासनिक निर्देश पर घाटशिला थाना में मामला दर्ज किया गया है।

विमल किशोर बैठा ने पोस्ट में लिखा था — “घाटशिला की जनता ने शुरुआत कर दी है, इस बार कमल खिलेगा।”
वहीं मनी मोहंती ने लिखा — “पहले मतदान, फिर जलपान — वोट कमल को।”
दोनों ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में खुले तौर पर मतदान की अपील की थी।

📜 चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान कक्ष के अंदर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन और आचार संहिता का गंभीर अपराध माना जाता है।

प्रशासन का सख्त संदेश:
“चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में यदि किसी ने मतदान केंद्र की गोपनीयता भंग की, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

1024px Supreme Court of India 01
इसे तुरंत रिहा करो…’, निठारी हत्याकांड में ‘सुप्रीम’ आदेश; 18 साल बाद जेल से बाहर होगा सुरेंद्र कोली

सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड के अंतिम मामले में सुरेंद्र कोली की सजा रद कर दी और तत्काल रिहाई का आदेश दिया। कोली को पहले अन्य मामलों में बरी किया जा चुका था। न्यायालय ने कोली की उस याचिका को स्वीकार किया जिसमें उसने अपनी सजा को चुनौती दी थी। यह मामला 2006 में नोएडा में बच्चों के कंकाल मिलने के बाद सामने आया था, जिसमें कोली मुख्य आरोपी था।

1024px Supreme Court of India 01

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड से जुड़े अंतिम बचे मामले में भी अपना फैसला सुना दिया। शीर्ष न्यायालय ने इस हत्याकांड मामले में सुरेंद्र कोली की सजा को रद कर दिया है और कोर्ट ने उसकी तुरंत रिहाई का आदेश भी दिया है।

दरअसल, सीजेआई बीआर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कोली की ओर से दायर क्यूरेटिव याचिका का स्वीकार कर लिया। बता दें यह याचिका में उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र कोली की सजा को बरकरार रखा था।

1002004166

याचिका में दी गई थी ये दलील
बता दें कि कोली की ओर से ये याचिका इस आधार पर दायर की गई थी, कि उसे अन्य बाकी मामलों में बरी किया जा चुका है। जस्टिस विक्रम नाथ ने आदेश सुनाते हुए कहा कि कोली को सभी आरोपों से बरी किया जा रहा है। उसकी रिहाई तुरंत की जाए।

आज के फैसले के दौरान सुप्रीम कोर्ट का 15 फरवरी 2011 का फैसला, जिसमें कोली की सजा को बरकरार रखा गया था और 28 अक्तूबर 2014 का वह आदेश जिसमें कोली की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया गया, दोनों को शीर्ष न्यायालय ने आज रद कर दिया। इसी के साथ कोली को बरी करने का आदेश दे दिया।

1002003060
धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी और ईशा देओल ने जताई नाराज़गी, कहा – “माफी के लायक नहीं है”

मुंबई : बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो रहा. धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. हालांकि सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका निधन हो गया. हालांकि ये सारी खबरें फर्जी है और धर्मेंद्र का निधन नहीं हुआ है. एक्टर की बेटी ईशा देओल ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता अभी ठीक है और डॉक्टर्स की निगरानी में है. वहीं, हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को लेकर चल रही फेक न्यूज पर काफी नाराजगी जताई है. उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

1002003587

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन की खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जो कुछ हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है! जब कोई व्यक्ति इलाज का जवाब दे रहा हो और ठीक हो रहा हो, तो जिम्मेदार चैनल इस तरह की झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं? यह बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक है. कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें..”

1002003588

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर एक पोस्ट किया है. उनके पोस्ट के अनुसार, ‘मीडिया हद से ज्यादा एक्टिव है और झूठी खबरें फैला रही है. मेरे पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.’ ईशा के इस पोस्ट से फैंस को बहुत राहत मिली है. सभी फैंस अब उनके लिए लगातार प्रार्थना कर रहे है.

1002003357
घाटशिला उपचुनाव से बड़ी खबर: घाटशिल उपचुनाव की वोटिंग 7 बजे से शुरू, जेकेएलम उम्मीदवार रामदास मुर्मू ने डाला वोट

घाटशिला में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लोगों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

1002003357

जेकेएलएम उम्मीदवार रामदास मूर्मू ने अपनी मां के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा — “जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है, घाटशिला की जनता विकास और जनसरोकार की राजनीति को चुनेगी।”

प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

टीम तीसरी धारा के साथ घाटशिला से अंकित सिन्हा की रिपोर्ट।

1002003060
नहीं रहे बॉलीवुड के हीमैन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के ही मैन कहे जाने वाले जाने माने एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया. धर्मेंद्र करीब 89 साल के थे और उनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था.

इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. वो कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. सोमवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई है. वहीं अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने तरीबन 65 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया. साल 1960 में उन्होंने ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेर देश’, ‘लोहा’ जैसी और भी कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन किया. हालांकि, अब धर्मेंद्र ने अपने तमाम चाहने वालों की आंखों को नम कर दिया.

1002003060

300 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था. इस छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर बनने का सफर तय किया. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हार लोगों ने पर्दे पर उनकी अदाकारी पसंद की. उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था.

ये होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उनकी एक फिल्म अभी रिलीज होने बाकी है, जिसके जरिए एक बार फिर से पर्दे पर उनकी उम्दा अदाकारी दिखेगी. वो फिल्म है ‘इक्कीस’, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं. वो साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल के रोल में दिखेंगे. वहीं धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में होंगे.

फिल्मों के साथ-साथ दुनिया उन्हें उनके राजनैतिक सफर के लिए भी जानती है. 2004 में धर्मेंद्र 15वीं लोकसभा में बीजेपी से सांसद रहे थे. उन्हें राजस्थान के बीकानेर से जीत मिली थी. इसके चलते धर्मेंद्र सरकार से पेंशन भी पाते थे. आज हम आपको बताएंगे कि धर्मेंद्र को कितनी पेंशन मिलती थी और उनके निधन के बाद ये पेंशन अब किसे मिलेगी?

कितनी मिलती थी धर्मेंद्र को पेंशन?

बता दें कि धर्मेंद्र देओल परिवार से रहे हैं और 2004 से 2009 तक बीकानेर के सांसद भी रहे थे.संसदीय मामलों के मंत्रालय के एक नोट की अगर मानी जाए तो सभी पूर्व सांसदों को सैलरी, अलाउंस एंड पेंशन ऑफ मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट एक्ट 1954 के मुताबिक हर महीने पेंशन मिलती है. अभिनेता धर्मेंद्र भी इसी का हिस्सा थे और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें करीब 25 हजार रुपये हर महीने पेंशन मिला करती थी. इसके अलावा अगर कोई सांसद पांच साल से ज्यादा समय के लिए सांसद रहता है तो उसकी पेंशन में हर साल 500 रुपये की बढ़ोतरी होती है. हालांकि हालिया समय में ये रकम बढ़ भी सकती है.

अब किसे मिलेगी धर्मेंद्र की पेंशन?

धर्मेंद्र की मौत के बाद अब ये पेंशन कानून के मुताबिक उनकी पत्नी को मिलेगी. नियम ये कहता है कि सांसद या पूर्व सांसद की मृत्यु के बाद उनकी पेंशन का 50 प्रतिशत हिस्सा उनकी पत्नी को जीवनभर दिया जाता है. यानी अब इस पेंशन की हकदार धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी होंगी जो खुद वर्तमान में उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से सांसद हैं. अब उन्हें धर्मेंद्र की पेंशन का आधा हिस्सा विधवा पेंशन के रूप में मिलेगा. मान लीजिए धर्मेंद्र को बतौर पूर्व सांसद हर महीने 31,000 रुपये से अधिक की सरकारी पेंशन मिलती है, तो उनके निधन की स्थिति में यह राशि उनकी पत्नी हेमा मालिनी को आधे हिस्से के रूप में जीवनभर दी जाएगी.

1002001994
11 नवंबर को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान अवधि निर्धारित, कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13), सभी 300 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

1002001994

45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है। सुगम, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया के सफल संपादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है । घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में कुल निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13) है जिनमें 12 पुरूष एवं 01 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं । उप चुनाव में कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 125114 पुरुष, 131235 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बता दें कि इस बार 2738 दिव्यांग, 372 सर्विस वोटर, 01 ओवरसीज इलेक्टर तथा 16601 युवा मतदाता उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।      

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी। मतदान केन्द्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किया गया है । वैसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता जो मतदान हेतु मतदान केंद्र जाना चाहते हैं उनके आवागमन के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप, वॉलंटियर की व्यवस्था रहेगी । 

n68851646717627836042717a08ebc3679f090c47bc56ad41bc762938ae6b951d7b0ce32d42b200bb1b2ebf
दिल्ली के लाल किले के पास कार बड़ा धमाका, दुकानों के टूटे खिड़की दरवाजे, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली : सोमवार शाम को लाल किले के पास कार में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई. तेज धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. यह धमाका शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ. ब्लास्ट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है. दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है.

1002001437

लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. चश्मदीदों ने बताया कि यह किसी आम दिन जैसा ही था. चांदनी चौक का इलाका लोगों से भरा हुआ था क्योंकि शादियों का सीजन है लिहाजा लोग शॉपिंग करने आ रहे हैं. लेकिन तभी शाम के वक्त अचानक गेट नंबर एक के बाहर खड़ी एक कार में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे वहां हड़कंप मच गया. धमाके की वजह से कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं. मौका-ए-वारदात पर मांस के कई लोथड़े बिखरे देखे गए. ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आगे मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि सोमवार को लाल किला बंद रहता है.

1001997960
साकची में घर में घुसकर मारपीट, सात नामजद पर मामला दर्ज

साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती मुंशा सिंह बगान में सोमवार रात एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित अशोक गिरी ने सात लोगों के खिलाफ साकची थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दिए बयान में अशोक गिरी ने बताया कि 6 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे वे अपने घर पर थे। इसी दौरान साकची गुरुद्वारा बस्ती के निवासी राजन कर्मकार, बंटी कर्मकार, रोहित कर्मकार, राहुल कर्मकार, राधा कर्मकार, आशा कर्मकार और रेशमी कर्मकार एकजुट होकर उनके घर पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर सभी ने पहले गाली-गलौज किया और इसके बाद जान मारने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट की।

1001997960

घटना के दौरान अशोक गिरी को चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस ने सभी सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाने की बात कही गई है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं स्थानीय लोग पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!