एक नई सोच, एक नई धारा

1001915862
ऑटो प्रोफाइल कंपनी ने मृतक श्रमिक के परिजनों को दिया मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो प्रोफाइल लिमिटेड प्लांट-3 में कार्यरत शांतनू बेहरा के परिजनो को 7 लाख रुपए की मुआवजा राशि मिलेगी. वहीं, मृतक के परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी भी मिलेगी. मृतक के परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच हुई समझौता वार्ता में इस बात पर सहमति बनी. समझौता वार्ता के बाद कंपनी गेट के समक्ष धरना पर बैठे परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया.

1001915862

कंपनी गेट के समक्ष मृतक के शव के साथ धरना पर बैठ गए थे परिजन, मजदूरों का भी मिला साथ इससे पूर्व शुक्रवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सड़क दुर्घटना में मृतक श्रमिक के शव के साथ मृतक के परिजनों ने कंपनी गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था. मृतक श्रमिक मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले थे और वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के जुलुमटांड़ बस्ती में निवास कर रहे थे.

परिजनों के अनुसार, विगत मंगलवार की सुबह 6:00 बजे नाइट शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय केंदु गाछ चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों के द्वारा उपचार हेतु टीएमएच अस्पताल पहुंचाने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

उसके बाद परिजन शुक्रवार सुबह मृतक के शव के साथ कंपनी गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए. परिजनों के अनुसार, मृतक के उपचार मद में लगभग ढाई से तीन लाख रुपये का खर्च आया है और कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की जा रही है. वहीं, मृतक के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए बड़ी संख्या में मजदूर भी एकजुट होकर परिजनों के समर्थन में धरना पर बैठ गए.

1001915821
गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार, 59 किलो गांजा बरामद

अलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से कुल 59 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजहरुद्दीन अंसारी (सनई टोला, थाना बोडाम) और राजन कुमार (नवादा थाना क्षेत्र, बिहार) हैं.

1001915821

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की खास सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान हटिया-चांडिल मार्ग पर मोटरसाइकिल से जा रहे इन दोनों संदिग्धों को रोका गया. तलाशी में उनके पास से दो बोरियों में रखे 59 किलो गांजा बरामद हुए. मौके पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस कप्तान ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गांजा आपूर्ति की पूरी जानकारी दी है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है. पुलिस टीम को इस अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है.

1001915823
1001913894
जुगसलाई में युवा शक्ति का उत्सव, युवा नेता
आकाश सिंह का मनाया जन्मदिन

जुगसलाई के लोकप्रिय युवा समाजसेवी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के ऊर्जावान युवा नेता आकाश सिंह उर्फ़ गट्टू का जन्मदिन आज बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। 🎉🎂

1001913894

इस अवसर पर सैकड़ों समर्थक, कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे जुगसलाई के सम्मानित विधायक श्री मंगल कालिंदी जी, जिन्होंने अपने आशीर्वचन देते हुए आकाश सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 🙏

1001913892

यह कार्यक्रम जुगसलाई की युवा ऊर्जा, एकता और जनसेवा के जज़्बे का प्रतीक रहा।

1001911308
नेतरहाट विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती निकली , जानें पूरी प्रक्रिया

राज्य के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नेतरहाट आवासीय विद्यालय में न केवल गेस्ट फैकल्टी के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्रों और शिक्षाविदों की सेवा ली जाएगी, बल्कि वहां 11 माह के लिए अनुबंध पर भी शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

बाद में शिक्षकों की आवश्यकता रहने पर अनुबंध की अवधि बढ़ाई जाएगी। नेतरहाट विद्यालय समिति ने कुल 10 विषयों में अनुबंध पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 23-24 अक्टूबर को वाक इन इंटरव्यू के आयोजन का निर्णय लिया है।

प्रोजेक्ट भवन स्थित नेतरहाट विद्यालय समिति के कार्यालय में होगा साक्षात्कार

साक्षात्कार धुर्वा के प्रोजेक्ट भवन स्थित नेतरहाट विद्यालय समिति के कार्यालय में होगा। जिन 10 विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी, उनमें अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, हिंदी, गणित, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भौतिकी, जीव विज्ञान तथा भूगोल सम्मिलित हैं।

1001911308

नियुक्ति के लिए आवश्यक अर्हता के साथ-साथ सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाने का तीन वर्ष का अनुभव अनिवार्य किया गया है। सीटेट एवं अन्य समकक्ष पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयनित शिक्षकों को प्रतिमाह 56,100 रुपये मानदेय देय होगा। बताते चलें कि समिति ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए गेस्ट फैकल्टी की भी सेवा लेने का निर्णय लिया है।

चयनित गेस्ट फैकल्टी बच्चों को आनलाइन शिक्षा देंगे

चयनित गेस्ट फैकल्टी बच्चों को आनलाइन शिक्षा प्रदान करेंगे। समिति ने इसके लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। गेस्ट फैकल्टी की सेवा चार विषयों गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं अंग्रेजी के लिए ली जाएगी।

विद्यालय में शिक्षकों के आधे से अधिक पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए पूर्व में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी थी। अब विद्यालय में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की जगह अनुबंध पर नियुक्ति की कार्रवाई की जा रही है।

1001911230
परसुडीह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदमपुर रोड नंबर 2 में गुरुवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अली हुसैन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी का निवासी था और मखदुमपुर में किराए के मकान में अकेले रहकर काम करता था।

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह काफी देर तक अली अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। अली फंदे से झूल रहा था। तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।

1001911230

सूचना मिलने पर परसुडीह थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे की जांच की। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

मृतक के पिता सलीम अंसारी ने बताया कि उन्हें एक फोन कॉल से बेटे की मौत की खबर मिली। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ था और अली फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि अली अविवाहित था और कुछ दिनों से थोड़ा चुपचाप रहने लगा था, लेकिन उसने ऐसा कदम उठाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अली द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस उसके मोबाइल फोन और निजी जीवन से जुड़े पहलुओं की गहन छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना से परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।

1001911127
मानगो में 41 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, दो- दो शादियां कर चुका था युवक

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पंजाबी लाइन में रहने वाले 41 वर्षीय अमृत पाल सिंह ने गुरुवार को तनाव में आकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि अमृत पाल सिंह ने दो- दो शादियां की थी मगर दोनों ही पत्नियों ने उनका साथ छोड़ दिया. फिलहाल वह अपनी मां के साथ रह रहे थे. इसी साल फरवरी महीने में उनकी मां का भी देहांत हो गया था. तब से वह डिप्रेशन में थे और शराब के आदि थे.

1001911127

गुरुवार सुबह 10:00 बजे के आसपास घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

1001910995
जुगसलाई थाना के समीप यात्री बस ने कार सवार को पीछे से मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त
1001910995

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट गेट के समीप गुरुवार को बस की टक्कर से कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयाहै. इसकी सूचना जुगसलाई थाना को दी गयी, जहां मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच की. घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की है, जहां यात्री बस साकची से सुंदरनगर की ओर जा रही थी. वहीं कार चालक भी बिष्टुपुर से स्टेशन की ओर जा रहा था. तभी टाटा पिगमेंट गेट के समीप यह हादसा हुआ, जहां अनियंत्रित यात्री बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. गनीमत रही की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं घटना के बाद जाम सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करने की तैयारी कर रही है

1001910891
कदमा थानांतर्गत नौकरानी पर लाखों के जेवरात चोरी का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

कदमा थाना क्षेत्र के उलियान रोड स्थित कृष्णा कॉम्पलेक्स की रहने वाली बबली गोराई ने अपनी नौकरानी पर लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए कदमा थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोपित नौकरानी का नाम बॉबी बताया गया है, लेकिन वह कहां की रहने वाली है, इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है।

1001910891

घटना 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच की बताई जा रही है, जबकि मामला 15 अक्टूबर को थाने पहुंचा। बबली गोराई के अनुसार, घर के अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर अचानक गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जेवर नहीं मिले तो शक नौकरानी बॉबी पर गया, जो घटना के बाद से फरार है।

सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की और आस-पड़ोस के लोगों से भी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि बॉबी कुछ महीने पहले ही उक्त मकान में काम करने आई थी और इस दौरान उसने घरवालों का भरोसा जीत लिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस नौकरानी बॉबी की तलाश में जुटी है। चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस नौकरानी के पुराने पते और संपर्क सूत्रों का पता लगाने का प्रयास कर रही है ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तस्वीर और हुलिया साझा कर खोज तेज कर दी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

1001894455
टेल्को वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के धक्के से महिला घायल, लोगों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जी हॉस्टल के पास गोलमुरी ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया, जिसमें स्कूटी सवार महिला घायल हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक महिला स्कूटी से अपनी छोटी बच्ची के साथ जा रही थी. वाहन चेकिंग के दौरान महिला पुलिस को देखकर घबरा गयी और स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगी. तभी गोलमुरी ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने के प्रयास में दौड़कर धक्का दे दिया, जिससे महिला सड़क पर गिर गयी. महिला के गिरते ही सिपाही घबरा गए और मौके से भाग निकले. बाद में जब महिला उठकर फिर से जाने लगी, तब दोबारा कुछ सिपाही उसके पास पहुंचे और पीछे से उसकी स्कूटी को धक्का दे दिया.

1001894455

इस घटना में महिला घायल हो गयी. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ते देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले. महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल लेकर गए.

1001889673
रामदास भट्टा से आठ वर्षीय मासूम लापता, परिजनों को अपहरण का शक

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा से एक आठ वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है. फिरदौस गद्दी का पुत्र आरिश गद्दी गुरुवार शाम रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, आरिश शाम करीब छह बजे अपने घर के पास खेल रहा था. कुछ देर बाद जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान एक मजदूर ने बताया कि उसने आरिश को एक अज्ञात युवक के साथ जाते हुए देखा था. परिजनों ने पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक युवक बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ दिखा. यह घटना शाम करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है.

1001889673

फुटेज सामने आने के बाद अपहरण की आशंका और गहराने लगी. परिजनों ने तलाश के दौरान गालूडीह टोल प्लाजा तक पहुंचकर कर्मियों से जानकारी ली, जहां बताया गया कि एक कार में बच्चे को ले जाते हुए देखा गया था. इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई. आरिश के पिता फिरदौस गद्दी, जो इलेक्ट्रिशियन हैं, ने पुलिस से बेटे की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है. आरिश नरभेराम हंसराज पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है. घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर संदिग्ध युवक और वाहन की पहचान शुरू कर दी है तथा आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मासूम के लापता होने से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजन आरिश की सलामती की दुआ कर रहे हैं. बयान के आधार पर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई.

error: Content is protected !!