एक नई सोच, एक नई धारा

1001918733
घाटशिला उपचुनाव नामांकन सभा में झामुमो की शक्ति प्रदर्शन

घाटशिला उपचुनाव के नामांकन दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक ऐतिहासिक सभा देखने को मिली। माननीय विधायक श्री मंगल कालिन्दी जी के नेतृत्व में जुगसलाई के युवा समाजसेवी एवं झामुमो के ऊर्जावान नेता आकाश सिंह उर्फ गट्टू अपने समर्थकों के साथ घाटशिला पहुँचे। सभा स्थल पर झामुमो कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
“झामुमो ज़िंदाबाद, मंगल कालिंदी ज़िंदाबाद, झामुमो फिर से!” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

1001918730

युवा नेता आकाश सिंह ने कहा

घाटशिला झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा जनता का विश्वास झामुमो के साथ अटूट है।
इस बार जनता फिर झामुमो को भारी मतों से विजय दिलाकर इतिहास दोहराएगी।”
सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि झामुमो ने हमेशा जनता के हक़ की लड़ाई लड़ी है और विकास को प्राथमिकता दी है। जनता अब एक बार फिर अपने पुराने प्रतिनिधि पर भरोसा जताने को तैयार है।

1001918733
1001918626
*झारखंड बार-बेंच में टकराव दुर्भाग्यपूर्ण, बार काउंसिल को निकालना चाहिए समाधान : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू*

जमशेदपुर: शहर के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध समाज और देश – दोनों के हित में हैं। इनके बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होनी चाहिए।

झारखंड हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति राजेश कुमार की पीठ में जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वरीय अधिवक्ता महेश तिवारी के पक्ष को धैर्यपूर्वक सुना जाना चाहिए था।

1001918626

सुधीर कुमार पप्पू ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को अपने पेशे में अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। न्यायालय में लोग राहत पाने की उम्मीद लेकर जाते हैं, और वहां उनके प्रतिनिधि के रूप में बार, अर्थात अधिवक्ता ही होता है।

हर व्यक्ति में व्यक्तिगत विशेषताएँ होती हैं, और अधिवक्ता पर मुवक्किल को राहत दिलाने का मानसिक, पेशागत और आर्थिक दबाव भी होता है। प्रत्येक वकील का अपने पक्ष को रखने का तरीका अलग और विशिष्ट होता है। संभवतः बेंच ने इस पहलू को अन्यथा में लिया होगा।

उन्होंने कहा कि बेंच की तीखी टिप्पणियों को बार सामान्य रूप से सीख के रूप में स्वीकार करता है, जिससे अधिवक्ता की कार्यशैली में निखार और प्रैक्टिस में परिपक्वता आती है। इसके विपरीत, बेंच हर प्रकार के बाहरी दबाव से मुक्त होता है।

ऐसे में, इस विवाद का सर्वमान्य और सौहार्दपूर्ण पटाक्षेप करने के लिए झारखंड राज्य बार काउंसिल तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया को आगे आना चाहिए। बेंच को भी उदारता दिखाते हुए अवमानना प्रकरण के समापन की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार, यदि इस प्रकरण का पटाक्षेप शीघ्र नहीं होता है, तो झारखंड राज्य बार काउंसिल को पेशे की मर्यादा एवं सम्मान की रक्षा के लिए ठोस निर्णय लेना चाहिए।

1001918628 1
भाजपा और संघ के ढोंग की पोल खोल रहे बाजार : सुधीर कुमार पप्पू
चीनी लाइट का विरोध और दीप जलाना भारतीय संस्कृति

जमशेदपुर: समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने देश के बाजारों में चीन निर्मित वस्तुओं की बिक्री पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह केंद्र की भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फर्जी देशप्रेम एवं फर्जी राष्ट्रवाद के ढोंग की पोल खोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर दिवाली से पहले इनके स्वदेशी आंदोलन से जुड़े समूह चीनी लाइट और चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का ढोंग करते हैं, लेकिन इस साल तो दिखावे की औपचारिकता निभाने की भी हिम्मत नहीं जुटा सके हैं। क्यों? देश की जनता को खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के फर्जी नारे “वोकल फॉर लोकल” का विरोध करना चाहिए।

1001918628 1

सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि जब भाजपा और संघ विपक्ष में थे, तब इनके संगठन बड़ी-बड़ी देशभक्ति की बातें करते थे। मगर बीते 11 वर्षों से देश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद चीन के साथ व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है। आज देश के व्यापारी—जो तथाकथित देशभक्त संगठनों से जुड़े हैं—महिलाओं की टिकुली-बिंदी, सूत, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उत्पाद तक चीन से मंगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के कुटीर और लघु उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, और न तो सरकार को इसकी चिंता है, न व्यापारियों को। भारत का निर्माण उद्योग अब केवल “असेंबल उद्योग” के रूप में सिमट कर रह गया है, और केंद्र व राज्य सरकारें देश की भोली-भाली जनता को बेवकूफ बना रही हैं।

सुधीर कुमार पप्पू ने नरेंद्र मोदी सरकार से सवाल किया कि आखिर चीन की वस्तुएं भारतीय सीमा में प्रवेश कैसे कर रही हैं और क्यों?

उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें और इस दीपावली अपने घरों में मिट्टी के दीप जलाएं, जिससे वंचित वर्ग—विशेष रूप से कुम्हार भाइयों—के घरों में भी उजाला और विकास की किरणें पहुंचें। दीप जलाना ही भारतीय संस्कृति और परंपरा का अनन्य हिस्सा है।

1001894514
तेजस्वी को फंसाने का जवाब जनता देगी : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि सामाजिक न्याय के मसीहा लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फर्जी मामलों में फंसाने का जवाब जनता चुनाव में देगी।

1001918628

उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी होटल टेंडर मामले में ईडी और सीबीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम कर रही हैं। असल में, लालू यादव परिवार देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक परिवार है जो आरएसएस और भाजपा की सामंतवादी व सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है।

भाजपा को यह भ्रम है कि जिस तरह उसने अन्य नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के माध्यम से उन्हें दबाया या भाजपा में शामिल होने पर मजबूर किया, वैसे ही वह लालू परिवार के साथ भी कर लेगी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ की मंशा कभी पूरी नहीं होगी, क्योंकि बिहार के प्रगतिशील, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग आज भी मजबूती के साथ राष्ट्रीय जनता दल के साथ खड़े हैं।

हर चुनाव से पहले लालू यादव के परिवार को अदालतों और जांच एजेंसियों के माध्यम से घेरने की कोशिश की जाती है, ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि ईडी और सीबीआई के झूठ न्यायालय में बेनकाब होंगे और लालू यादव परिवार को न्याय मिलेगा। उन्होंने जांच एजेंसियों की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव उस समय नाबालिग थे, फिर भी उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत इस मामले में घसीटा गया, क्योंकि 2020 के चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद ने सबसे अधिक सीटें जीती थीं और 2025 में बिहार की जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

1001918599
साकची के कैलाश होटल में दो नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सना कॉम्पलेक्स स्थित होटल कैलाश एक बार फिर चर्चा में आया होटल कैलाश में 16 अक्टूबर की शाम होटल कैलाश में तकरीबन 5 से 6 बजे के आसपास दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को मिलीभगत के साथ अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही साकची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़ित लड़कियां मात्र 12 साल की हैं और एक ही मोहल्ले में रहती हैं। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश मिश्रा (बिहार ग्रीन, सोनारी), करण कुमार दाणा (ईटखोरी, चतरा), रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश (कदमा, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4) और तरूण शर्मा उर्फ गोलू (सीपी क्लब, सोनारी) शामिल हैं।

1001918599

पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। साकची थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। यह घटना शहर में सुरक्षा और नाबालिगों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

1001918530
MIG के भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन 19 को

आदित्यपुर-2 स्थित श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति के द्वारा एमआईजी मैदान, आदित्यपुर_02 में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का उद्घाटन 19 अक्टूबर को शाम 6 बजे होगा. पंडाल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे. कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में उद्यमी अरुण पाठक, समृद्धनाथ तिवारी, उद्यमी मनोज कुमार सिन्हा, डॉ कुणाल कुमार एवं प्रवीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह सहित पांच लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. साथ हीं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया जाएगा.

1001918530

22 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे निशा उपाध्याय व कृष्णमूर्ति
समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कमिटी के द्वारा 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम (भजन संध्या) आहूत किया गया है, जिसमे निशा उपाध्याय एवं कृष्णमूर्ति के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी. इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र राय, धनबाद के पूर्व सांसद पी एन सिंह, भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा, विधायक पूर्णिमा साहू और जे बी तुबिद अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. वहीं, 22 अक्टूबर की रात 8 बजे लकी ड्रा भी होगा. प्रेस वार्ता में कमिटी के चेयरमैन समरेन्द्र प्रताप सिंह, सुमित कुमार, संजीव तिवारी, प्रभात कुमार सिंह रिंकू, मनोज कुमार सिन्हा, मनु भगवान आदि उपस्थित थे.

1001918541
1001918483
आमबागान खुला नया आधार केंद्र, अब बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का आधार कार्ड बनेगा

जमशेदपुर : साकची आमबागान स्थित बीआरसी ऑफिस के प्रथम तल्ले पर नया आधार केंद्र शुरू किया गया है। अब इस केंद्र पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का नया आधार कार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही पुराने आधार कार्ड में संशोधन, शुद्धिकरण और स्कूली बच्चों के फिंगरप्रिंट अपडेट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

1001918483

केंद्र के संचालक फणिदीप ने बताया कि लोगों को अब आधार से संबंधित कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। इस केंद्र पर सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जिससे आम जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :9234903272

1001918451 scaled
जेएमएम के युवा नेता ने दीवाली की दी शुभकामनाएं

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता आकाश सिंह उर्फ़ गट्टू ने क्षेत्र की समस्त जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

1001918451

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि —
“दीपावली का यह पावन पर्व हर घर में खुशियां, समृद्धि और उजाला लेकर आए।
यह त्योहार हमें अंधकार पर प्रकाश, नफरत पर प्रेम और निराशा पर आशा की जीत का संदेश देता है।
आइए, इस दीपावली पर हम सब मिलकर एकता और भाईचारे का दीप जलाएं।”

आकाश सिंह ने आगे कहा कि दीपावली सिर्फ़ दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सौहार्द और नई उम्मीदें जगाने का अवसर है।

जमशेदपुर से रिपोर्ट — टीम तीसरी धारा अंकित सिन्हा द्वारा

1001915863
घाटशिला उपचुनाव सोमेश सोरेन ने दाखिल किया नामांकन पत्र

महागठबंधन के युवा और जुझारू प्रत्याशी श्री सोमेश सोरेन जी ने आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया, इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी भी मौजूद रहे।

1001915863

नामांकन के दौरान क्षेत्र में भारी जनसमूह उमड़ा।
महागठबंधन के समर्थकों ने नारे लगाए —
“महागठबंधन ज़िंदाबाद”, “सोमेश सोरेन जीतेंगे” और “राम दास सोरेन अमर रहें”!
पूरा माहौल जोश, उत्साह और एकता के संदेश से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा —

“घाटशिला की जनता विकास और सम्मान की राजनीति चाहती है। सोमेश सोरेन हमारे संघर्ष और विचारधारा के सच्चे प्रतिनिधि हैं।”

वहीं, प्रत्याशी श्री सोमेश सोरेन ने कहा —

> “यह चुनाव जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। मैं घाटशिला की जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित रहूंगा।”

अब घाटशिला में चुनावी माहौल अपने चरम पर है —
एक ओर महागठबंधन की एकजुटता, और दूसरी ओर विपक्ष की रणनीति।

1001915888
भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने घाटशिला सीट से भरा नामांकन

आज घाटशिला ब्लॉक मैदान में एनडीए प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन जी के नामांकन के अवसर पर भव्य जनसभा का आयोजन किया गया।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन जी ने जनता से घाटशिला में परिवर्तन के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

1001915885

नामांकन के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन, आजसू पार्टी के अध्यक्ष श्री सुदेश महतो, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू, विधायक श्री सरयू राय सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

1001915888
error: Content is protected !!