एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240930 WA0006
सीआरएम डिवीजन टिनप्लेट के कर्मचारी जमिल अहमद खान के सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों ने मनाया विदाई समारोह
IMG 20240930 WA0005

जमशेदपुर : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन सीआरएम रोल ग्रांडिंग शॉप आपरेशन विभाग के कर्मचारी श्री जमिल अहमद खान जी ने कम्पनी मे अपने 30 वर्ष कार्य कर अहम योगदान देकर आज सेवानिवृत्त हुए। सभी कर्मचारियों ने विदाई समारोह कर उन्हें विदाई दी। कम्पनी मे कार्य कर कम्पनी को ऊंचाइयों एवम बुलंदी तक पहुंचाने मे उनका अहम योगदान रहा। कर्मचारियों के कहा कि आप की आगे की जिंदगी भी खुशहाल हो जिस तरह कंपनी में पूरी सुरक्षा के साथ कार्य किया आगे की जिंदगी भी आप सुरक्षा पूर्वक जिए और अपने सेहत का ख्याल रखें।

IMG 20240309 WA0028

इस मौके पर रोल ग्रांडिंग शॉप के एरिया मैनेजर ओम प्रकाश, कुमार रंजन, गोलमुरी टाटा टिनप्लेट वर्क्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मनोज सिंह, अस्सिटेंट सेक्रेट्री रमेश राव, रोल ग्रांडिंग शॉप के कमेटी मेंबर संग्राम किशोर दास, सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस के कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल, मशीन शॉप कमेटी मेम्बर सुजीत दास और जमिल अहमद खान जी के साथ काम करने वाले जय देव मंडल, मसूद आलम, जयलाल, स्वप्न चकलाधर, परश्नराम महतो, मानक सिंह, जितेंद्र कुमार, मुख्तार अली, कश्मीर सिंह, अजीतेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार बारीक, अरुण पांडे, राम जनम चौधरी, सैयद परवेज, मनप्रीत सिंह, कुमार मुखी, प्रवीण कुमार सिन्हा, राजीव दे, अरुण तिवारी, सभी कर्मचारी उन्हें विदाई देने के लिए मौजूद थे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240930 WA0002
रेड एफएम के कार्यक्रम में श्रीनाथ ग्लोबल विलेज वासियों ने खूब की मस्ती
IMG 20240930 WA0001

जमशेदपुर : सुपर हिट्स 93.5 रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स कार्यक्रम का रविवार को तीसरा दिन था। इस भव्य और शानदार इवेंट का आयोजन आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज में किया गया। रेड एफएम की टीम पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम का प्रिंट मीडिया पार्टनर कोल्हान का प्रथम हिंदी दैनिक उदित वाणी था।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कई दिलचस्प और मनोरंजक इवेंट आयोजित हुए। कॉलोनी वासियों ने डांसिंग और सिंगिंग के साथ बहुत मस्ती की। इवेंट में विजेता बनने के लिए गजब की ओर देखी गई।

IMG 20240309 WA00261

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारुति सुजुकी, स्टेट बैंक, दमरो फर्नीचर और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक का सक्रिय सहयोग रहा।
ये कार्यक्रम शहर के विभिन्न सोसाइटियों में आयोजित किये जा रहे हैं। पूरे शहर में कार्यक्रम का 10 राउंड होना है। लोगों का इसको जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

n633019325172762934987546914263b2f2d5385baa1b702c72ed9fde304b8f1c776c9a862874bb236b5d3a
कांग्रेस हर गाँव टोला में निकालेग संवाद यात्रा, गाँधी जयंती से शुरू होगा चुनावी अभियान
n633019325172762934987546914263b2f2d5385baa1b702c72ed9fde304b8f1c776c9a862874bb236b5d3a

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गांधी जयंती के दिन यानी दो अक्टूबर से अपने औपचारिक चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी. इसके लिए राज्य के नेताओं की चार टीम बनाई गई हैं, जो पहले चरण में उन क्षेत्रों में अभियान चलाएगी जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे. इसके बाद सीट बंटवारे के बाद दूसरे चरण में गठबंधन उम्मीदवारों के लिए अभियान चलाया जाएगा. वहीं, विधानसभा स्तर पर हर गांव-टोला में संवाद यात्रा निकालेगी. 15 अक्टूबर से जिला स्तर के नेता पंचायत में अभियान चलाएंगे. इसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

IMG 20240309 WA0028

प्रदेश कांग्रेस कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि चुनाव में जाने के लिए हमारे पास सरकार के किए हुए कार्य पूंजी के रूप में हैं. हमारी नीतियों में भविष्य के विकास की झलक है. आज झारखंड में बांग्लादेशी को खोजनेवाले भाजपा के नेता 18 वर्षों तक राज करने के दौरान सो रहे थे. इन्हें चुनाव के समय ही ऐसे मुद्दे दिखते हैं. उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एफआईआर दर्ज हुआ है. उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए.

IMG 20240309 WA00271

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि एक माह में 24 जिलों में 25 ‘संवाद आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका समापन हो गया है. इस दौरान सभी जिलों में संगठन की संपूर्णता के संबंध में बातें सामने आईं. चुनाव को लेकर समितियों की बैठक चल रही है. इसी कड़ी में पूरे झारखंड के डेलिगेट्स, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं की वृहद बैठक 30 सितंबर को बुलाई गई है. इसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सप्तगिरि शंकर उलका, सिरीबेला प्रसाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे. इसी दिन मेनिफेस्टो कमेटी के लोगों से भी वरीय नेतागण मिलेंगे. महात्मा गांधी की जयंती पर चुनावी अभियान प्रारंभ किया जाएगा. साथ ही देश की आजादी के आंदोलन में अपना योगदान देनेवाले टाना भगतों का विशाल कार्यक्रम बीजूपाड़ा में सोमा टाना भगत की प्रतिमा के समक्ष किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में कमलेश ने कहा कि भाजपा के काम करने और कांग्रेस के काम करने का तरीका अलग है. पार्टी अब पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है.

IMG 20240309 WA00261

मेनीफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बंधु तिर्की ने कहा की घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पूरे प्रदेश में चौपाल लगाकर लोगों की राय ली जा रही है. इसमें यह व्यवस्था की जाएगी कि हर छह माह में मेनिफेस्टो के सोशल ऑडिट की व्यवस्था हो. नीतिगत,आर्थिक, सामाजिक सभी पहलुओं की समीक्षा कर घोषणा पत्र के बिंदु तैयार किए जाएंगे. जिलावार वहां के स्थानीय मुद्दे, राज्य स्तर के मुद्दे, जमीन के मुद्दे एवं अन्य विसंगतियाें पर चर्चा की जाएगी. चार अक्टूबर तक प्रदेश कार्यालय में प्रतिवेदन समर्पित करेंगे, जिसे संकलित कर राष्ट्रीय नेतृत्व को समीक्षा हेतु भेजा जाएगा. वहां से अनुमति मिलते ही इसे घोषित किया जाएगा. घोषणा पत्र तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर हम अपने और उनके घोषणा पत्र पर चर्चा कर इसे अमलीजामा पहनाएंगे. मौके पर प्रदीप कुमार बलमुचू, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, शांतनु मिश्रा आदि उपस्थित थे.

n63301444117276288075702669a0dcce352389922bb93bc4911eeb392841f704ae18844093e655202f8199
झारखंड का समुचित विकास होने तक चैन से नहीं बैठेंगे- चिराग
n63301444117276288075702669a0dcce352389922bb93bc4911eeb392841f704ae18844093e655202f8199

धनबाद : लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को जनाक्रोश रैली में शामिल होने धनबाद पहुंचे. कोयला नगर नेहरू स्पोर्टस कांपलेक्स में आयोजित रैली में चिराग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड का भविष्य तय करेगा.

इसलिए इस बार ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे आने वाले पांच साल तक पछताना पड़े. उन्होंने कहा कि यह संकल्प कर आया हूं कि जब तक झारखंड का समुचित विकास नहीं होगा, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल से झारखंड में विकास रुक गया है. भ्रष्टाचार चरम पर है. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता को शर्मसार किया है.

IMG 20240309 WA0028

मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए. इस बार एक-एक वोट सोच समझ कर देना है. इस चुनाव में ऐसी पार्टी के ऐसे विधायक को चुनना है जो विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व युवाओं की चिंता करे. जात-पात, धर्म से ऊपर उठकर बेहतर झारखंड बनाना है. इसमें सभी का साथ चाहिए. आज बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए लोगों को दूसरे राज्य जाना पड़ता है. अब झारखंड को ऐसा राज्य बनाना है जहां से किसी को बाहर न जाना पड़े.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कई तरह के झूठ फैलाये गए. कांग्रेस ने कहा कि अगर एनडीए सत्ता में आता है तो आरक्षण और संविधान समाप्त हो जाएगा. जब तक चिराग जिंदा है, तब तक आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उन्हें कई तरह से तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह टिके रहे और बिहार में पांच में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की. कहा कि उनका जन्म अविभाजित बिहार में हुआ था इसलिए झारखंड भी उनकी जन्मभूमि है. अब झारखंड का विकास करने आया हूं.

IMG 20240309 WA00271

अपने पिता स्व. रामविलास पासवान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जनसेवा में अपनी जान कुर्बान कर दी. कोरोना के समय दूसरे प्रदेशों से पैदल आने वालों की सेवा को प्राथमिकता दी. इस कारण उनका निधन हो गया. अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव में एनडीए में लोजपा को सम्मानजनक सीटें मिलती हैं, तब तो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे. अन्यथा लोजपा प्रदेश की 81 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है.

IMG 20240309 WA00261

रैली की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान ने की जबकि मंच संचालन बेलाल खान ने किया. मौके पर झारखंड प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, सह प्रभारी खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी, प्रमोद सिंह, आशा पासवान, ममता रंजन, मुंद्रिका पासवान, ज्ञानचंद गौतम आदि मौजूद थे.

इससे पहले रांची से बोकारो पहुंचने पर नयामोड़ में चिराग पासवान का लोजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. गाजा बाजा के साथ जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. मौके पर जिला प्रभारी रामकुमार वर्मा, संजय श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, महानगर अध्यक्ष सुमन कुमार पासवान, निखिल प्रशांत, प्रेमचंद कुमार, सत्येंद्र यादव, प्रेम कुमार राय आदि उपस्थित थे.

n633011704172762854958893cff835cb7b7450ef36d9bb6e097cf5f688d3bcf18613d5374e3e62b3ef2074
सुंदरनगर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
n633011704172762854958893cff835cb7b7450ef36d9bb6e097cf5f688d3bcf18613d5374e3e62b3ef2074

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक जादूगोड़ा सुरेश प्रसाद ने की. जहां मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिंन्हा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा समेत शांति व पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

वरीय पदाधिकारियों ने सभी पूजा समितियों से पूजा के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया. सभी पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्था, वॉलिंटियर की प्रतिनियुक्ति, रात 10 बजे के बाद माइक नहीं बजाने, दिन में केवल भक्ति गाने ही बजाने का दिशा निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा बाइकर्स गैंग पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी कहा गया. साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान सभी पंडालों में और विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजाने के लिए कहा गया.

IMG 20240309 WA00261
n63301699217276282087661649c5c80a72eb1ba1e4c7802160c78bc68d3ee400e5df6cf15435faef9082ea
लाखों रुपये के साथ जमशेदपुर का युवक गया जंक्शन से गिरफ्तार, खुद को जमशेदपुर व्यापारी संजय भालोठिया का बताया स्टाफ
n63301699217276282087661649c5c80a72eb1ba1e4c7802160c78bc68d3ee400e5df6cf15435faef9082ea

गया : बिहार के गया जंक्शन से आरपीएफ के एक जवान ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान युवक के पास से जो कुछ बरामद हुआ उसे देखकर अफसरों की नींद उड़ गई. युवक के पास से 52 लाख 84 हजार 300 रुपए मिले हैं.

जब आरपीएफ के अफसरों ने युवक से रुपए संबंधित कागजात के बारे में पूछा तो उसने कहा कि इसका कोई लेखा-जोखा मेरे पास नहीं है. फिलहाल आरपीएफ की टीम ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर इनकम टैक्स के अधिकारियों को सौंप दिया है.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

इनकम टैक्स के अधिकारी युवक से पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि हिरासत में लिए गए युवक अपने आप को झारखंड के जमशेदपुर के संजय भालोठिया का स्टाफ बता रहा है, जो कि बड़े पैमाने पर टीएमटी सरिया का कारोबार करता है.

युवक ने पूछताछ में बताया कि जमशेदपुर से टीएमटी सरिया को गया, औरंगाबाद और नवीनगर में भेजी गई थी, जिस पैसे की रिकवरी करने के बाद वह पैसे को लेकर वापस जा रहा था, तभी आरपीएफ के जवानों ने गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उसे गिरफ्तार किया है. फिलहाल आरपीएफ ने आयकर विभाग को बुलाकर उन्हें सौंप दिया है. आयकर विभाग युवक से पूछताछ कर रही हैं.

IMG 20240309 WA00261

आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया, ‘गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा, जब उस युवक को हिरासत में लिया गया तो उसके पास बैग से 24 लाख रुपए बरामद किए गए. वहीं इसके निशान देही पर ही एक होटल से 28 लाख 84 हजार 300 भी बरामद किया गए, वहीं पैसे के बारे में कोई भी वैध प्रमाण पत्र नहीं दिया गया. युवक ने बताया कि मेरे मालिक जमशेदपुर के जुगसलाई का संजय भालोठिया के यहां प्राइवेट नौकरी करता हूं और मेरे मालिक का लोहे की सरिया का कारोबार है, टीएमटी सरिया का पैसा वसूलने के लिए वह आया था.

IMG 20240929 WA0012
जुगसलाई मे 7 दिवसीय आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग के समापन मे पहुंचे विहिप झारखंड के केंद्रीय, क्षेत्र और प्रांत के अधिकारीगण
IMG 20240929 WA0014

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत धर्मप्रसार के कार्यों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में धर्मांतरण रोकने व समाज मे समरसता लाने के उद्देश्य से जुगसलाई स्थित राजस्थान शिव मंदिर में 7 दिवसीय निशुल्क आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया। वर्ग में रांची ग्रामीण, बुंडू, घाटशिला, उत्तर बिहार, सरायकेला खरसांवा क्षेत्र की 40 से ज्यादा बहनों को चिकित्सा से संबंधित कई तरह की जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में समाज के बीच गरीब और जरुरतमंदो को चिकित्सा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना और जनजातीय समाज के बीच सेवा कार्य के माध्यम से विश्वास का भाव जागृत कराकर तेजी से ईसाई मिशनरी द्वारा हो रहे आदिवासी समाज का धर्मांतरण रोकना और संगठन के माध्यम से महिलाओ को सशक्त बनाने के साथ साथ रोजगार देना भी विहिप का उद्देश्य है। इस तरह सेवा के कई प्रकार के प्रकल्प की जानकारी समापन वर्ग मे केंद्रीय पदाधिकारी अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख जी के माध्यम से दी गई, जिसे विहिप महानगर और ग्रामीण क्षेत्र में शुरू करने जा रहा है।

IMG 20240309 WA00261

कार्यक्रम में विहिप झारखंड प्राँत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पाण्डेय जी, विहिप झारखंड प्राँत संगठन मंत्री देवी सिंह जी, विभाग सहमंत्री अरूण सिंह जी, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी, विभाग सेवा सह प्रमुख दीपक वर्मा जी, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख संजय चौरसिया जी, प्रांत धर्म प्रसार से शंकर राव जी, जमशेदपुर महानगर संगठन मंत्री संजय सिंह जी, जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी, सहमंत्री उतम कुमार दास, सहमंत्री भोला लोहार जी, उपाध्यक्ष गोपीराव जी, महानगर संयोजिका पूनम जी, मातृशक्ति सह प्रमुख सविता सिंह, प्रांत गौ रक्षा से अवतार सिंह परमार जी, विभाग गौ रक्षा से मंटू दूबे जी, धर्म प्रसार के विवेक सिंह जी, प्रांत से अवतार सिंह गांधी, जनार्दन पांडेय, देवेंद्र गुप्ता तथा अन्य कई अधिकारीगण व सदस्यगण के संग कई प्रखंड के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

IMG 20240928 WA0019
एग्रिको क्वाटर से हुई चोरी, रघुवर दास के घर से थोड़ी दूर में घटना स्थल, देखें वीडियो
IMG 20240928 WA0019

जमशेदपुर : शहर में चोरी की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गयी है। आलम यह है कि चोरों में प्रशासन का डर खत्म नज़र आ रहा है। आये दिन कहीं न कहीं से चोरी की घटनाओं की खबर आ रही है। शुक्रवार शाम को भी एग्रिको स्थित ओडिशा के राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास से मात्र 100-150 मीटर की दूरी में स्थित क्वाटर संख्या L5/13 में चोरी हुई।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

घर के मालिक बैजनाथ प्रसाद द्वारा बताया गया कि शुक्रवार शाम तकरीबन 7 बजे उनके क्वाटर से चोरों ने चोरी की, जिसमें चोरों ने घर के गैस सिलेंडर को चोरी कर ले गए। घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चोरी की घटना को साफ देखा जा सकता है।


इस मामले में सिदगोड़ा थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब चोरों में प्रशासन का कोई डर नहीं है, आये दिन क्वाटरों में चोरी की घटना होती आ रही है। प्रशासन यदि सख्ती से नहीं निबटेगी तो हालात काफी बदतर हो जाएंगे।

IMG 20240928 WA0018
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240928 WA0017
नव पदस्थापित अपर उपायुक्त के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी/ कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : अपर उपायुक्त (एडीसी) श्री विनय कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, पीडी आइटीडीए, रूरल एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम ने इस घटना पर दुःख प्रकट किया है। शोक सभा में पदाधिकारियों व कर्मियों ने नम आंखों से उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए दुःख के इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के प्रति भी संवेदना प्रकट किया।

IMG 20240309 WA0028

श्री विनय कुमार मिश्र पूर्वी सिंहभूम जिला में अपर उपायुक्त के पद पर योगदान देने से पूर्व गोड्डा में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के पद पर थे। उनके आकस्मिक निधन पर सभी सरकारी कार्यालय में छुट्टी घोषित की गई।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240928 WA0016
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने सादा पहाड़ी मंदिर में संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए कराया फॉगिंग

जमशेदपुर : बारिश के बाद जल जमाव से मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए भाजपा नेता शिव शंकर सिंह द्वारा शहर के अलग अलग जगहों में युद्धस्तर पर फॉगिंग कराया जा रहा है। जनसेवा के इस क्रम में आज जेमको स्थित सादा पहाड़ी मंदिर (हनुमान वाटिका) में करणदीप सिंह जी के आग्रह पर फॉगिंग कराया गया। इससे घातक संक्रामक बीमारियों जैसे की डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के फैलाव के रोकथाम में मदद मिलेगी।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!