एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240112 WA0011
टुसू पर्व के पूर्व भाजपा ने किया सोनारी में साड़ी धोती का वितरण
IMG 20240112 WA0010

जमशेदपुर : सोनारी के पंचवटी नगर के शिव मंदिर प्रांगण में पंचवटी नगर एवं बलराम बस्ती में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के संयोजक विकास सिंह के द्वारा मकर सक्रांति एवं टुसू पर्व के पूर्व स्थानीय सैकड़ो लोगों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। मौके में उपस्थित महिलाओं के द्वारा टुसू पर्व का गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। (जारी…)

IMG 20240108 WA0051

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा झारखंड प्रदेश की पहचान टुसू पर्व है। झारखंड प्रदेश की सांस्कृतिक को जीवित रखने के लिए उपस्थित लोगों को टुसू पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर उत्सव मनाने की बात कही। विकास सिंह ने कहा आने वाले पीढ़ी को पर्व मनाकर अपनी सांस्कृतिक पहचान लोग बताएं और सांस्कृतिक पर्व को लोग जीवित रखें इसलिए स्थानीय लोगों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया।

झारखंड प्रदेश की पहचान है टुसू , सोनारी में व्याप्त समस्याओं के लिए होगा जन आंदोलन – विकास सिंह

IMG 20240112 WA0012

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने सोनारी पंचवटी नगर में व्याप्त समस्याओं के बारे में बताया कि आज तक कभी भी नाली की सफाई नहीं हुई है, हल्की बारिश आने में पूरे घर में नाली प्रवेश कर जाता है। कोई शासन अथवा प्रशासन का जनप्रतिनिधि पंचवटी नगर की सुद लेने वाला नहीं है। स्थानीय लोगों की समस्या सुनकर भाजपा नेता विकास सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा की टुसू पर्व के बाद सारी समस्याओं को सूचीबद्ध कर उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद भी बात नहीं बनी, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

साड़ी धोती वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रशांत पोद्दार, प्रो राजीव गुप्ता, सुनील सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोनु ठाकुर, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, सतेन्द्र सिंह यादव, सरिता लाज, प्यारे लाल साह, रवि शंकर सिंह, विनोद सिंह, बिराज डे, अनिता देवी, सिमा देवी, विजय कुमार, राहुल भट्टाचार्य, नरेश प्रसाद, भोला सिंह, राहुल, नितीन, विजय सिंह, संजय प्रसाद लल्ला, सहित सैकड़ो उपस्थित हुए।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
IMG 20240112 WA0004 scaled
नवभारत सेवा शक्ति ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर एक दिवसीय ड्राइंग प्रतियोगिता का किया आयोजन
IMG 20240112 WA0004

जमशेदपुर : नवभारत सेवा शक्ति सामाजिक संस्था की ओर से आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर टिनप्लेट आंध्र स्कूल मे स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए स्कूल मे एक दिवसीय ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया एवं प्रीतियोगिता मे प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पाने वाले बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं साथ ही स्कूल के सभी बच्चों के बिच पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। (जारी….)

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने उदारता और समर्पण के साथ स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की महत्वपूर्णता के बारे मे और उनके आदर्शों की महत्वपूर्ण भूमिका से बच्चों को अवगत करवाया। छात्रों ने स्वामी विवेकानंद जी के उद्धारणों को सुनकर आत्म-निर्माण में रुचि बढ़ाई। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से समाजसेवी शिव शंकर सिंह, समाजसेवी सूरज कुमार, स्कूल के अध्यापक बी.के. मिश्रा, शिक्षक संजय सिंह, संस्था के अध्यक्ष सह अधिवक्ता सूरज प्रकाश, संरक्षक शैलेश गुप्ता, सुमित पोद्दार, ज्योतिर्मोंय दास, जगन्नाथ सिंह, विनय कुमार, अनूप सिंह, सोनाराम, रंजीत, सौरव चौधरी, गौतम, एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
n57309526617050436816803a7c027d5d59ac747bdfa56b8eaceec3d5225a3b1905afa63bbbfba0d7bee2d9
कदमा से 13 को निकलेगी एक शाम प्रभु श्री राम के नाम शोभा यात्रा
n57309526617050436816803a7c027d5d59ac747bdfa56b8eaceec3d5225a3b1905afa63bbbfba0d7bee2d9

जय महाकाल सेवा संघ की ओर से “एक शाम प्रभु श्री राम के नाम” शोभा यात्रा 13 जनवरी को कदमा गणेश पूजा मैदान से निकाली जाएगी. यह शोभा यात्रा सह झांकी कदमा गणेश पूजा मैदान से दोपहर 3 बजे शुरू होगी जो रंकिणी मंदिर चौक, कदमा बाजार, उलियान होते हुए रामनगर काली मंदिर में पहुंच कर समाप्त होगी. इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए जय महाकाल सेवा संघ के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह ने बताया कि लगभग 550 वर्षों के बाद पूरे सनातन धर्म प्रेमियों के बीच बहुत ही सुखद पल आने वाला है. जब 22 जनवरी को श्री रामलला अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में विराजेंगे. इसमें तीन भव्य रथ होंगे जिसमें एक रथ पर राम दरबार की झांकी, दूसरे में प्रभु श्री राम के गुरुजन और तीसरे रथ में माता सीता के साथ लव-कुश विराजमान होंगे. इसके साथ झांकी में जामबंध, सुग्रीव, नल-नील, माता सीता के हरण के समय रावण से लड़ने वाले विशाल पक्षी जटायु के साथ सिंदूरी हनुमान, 20 की संख्या में वानर सेना मौजूद रहेंगे. (जारी…)

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57

इस झांकी में आठ फुट के हनुमान मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे. इस झांकी में 11 घोड़े भी झांकी के साथ चलेंगे, जिसमें प्रभु श्री राम की सेना के कपड़ों में लोग सवारी करेंगे. नीरज सिंह ने बताया की इस शोभा यात्रा को लोगों का आपार समर्थन मिल रहा है. कई सामाजिक संस्थान के लोगों द्वारा इस शोभा यात्रा के स्वागत की तैयारी की जा रही है. कदमा के संयोजक सह समाजसेवी शंकर रेड्डी ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा में कदमा समेत जमशेदपुर के लोग शामिल होंगे. इस शोभा यात्रा से किसी को भी परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. यात्रा में आये हुए लोगों के लिए जलपान और आपातकालीन स्थिति के लिए एक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है. इसकी जानकारी कदमा स्थित बाल गणपति विलास सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने दी.

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
7c6a75297a2e22c8d34dcf90a4ff6de911494b17ec0c3decc8b72c7847c7323b.0
जमशेदपुर कार्निवल आज से, बॉलीवुड गायक अभिजीत देंगे इस दिन प्रस्तुति
7c6a75297a2e22c8d34dcf90a4ff6de911494b17ec0c3decc8b72c7847c7323b.0

जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) को आगामी जमशेदपुर कार्निवल 2024 का आगाज होने जा रहा है. शुक्रवार 12 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी. इसका उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी करेंगे. यह तीन दिवसीय उत्सव है, जो 12 से 14 जनवरी तक प्रतिष्ठित बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में दर्शकों को लुभायेगा. सभी नागरिकों के लिए प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है. शुक्रवार को जमशेदपुर कार्निवल में ‘मेडली ऑफ कलर्स ऑफ इंडिया’ शीर्षक से एक मनमोहक गीत और नृत्य की प्रस्तुति होगी. (जारी…)

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57

कार्निवल का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी, कॉर्पोरेट सर्विसेज, चाणक्य चौधरी द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद एक शानदार कोल्ड पायरो शो होगा. यह शाम जमशेदपुर के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी गायक इशान दत्ता की मनमोहक संगीत प्रस्तुतियों से भरी होगी. ‘अपनी सेना को जानें’ पहल के अनुरूप और स्टील सिटी जमशेदपुर में नागरिक-सैन्य एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए, कार्निवल के दौरान हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा. भारतीय सेना नयी पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन करेगी, जिसका उद्देश्य नागरिक आबादी को भारतीय सेना की बढ़ी हुई क्षमताओं से परिचित कराना और नागरिक-सैन्य संलयन को बढ़ावा देना है. 14 जनवरी को बॉलीवुड गायक अभिजीत अपनी प्रस्तुति देंगे.

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
n57341862417049985681551d8fdbfa77e89b2cc5a44de1347221a20b01442289d7fddbf5275ceb1a6b672d
केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट कार्ड में राज्य को 15वां स्थान, जमशेदपुर सबसे स्वच्छ शहर

जमशेदपुर : स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में स्वच्छता अवार्ड की घोषणा की गई। इस साल भी इंदौर को पहला स्थान प्राप्त हुआ। सर्वेक्षण में 27 राज्यों में से झारखंड को 15वां स्थान और बिहार को 16वां स्थान मिला। (जारी…)

IMG 20240108 WA0051

राज्य के जमशेदपुर और बुंडू को सबसे साफ शहर का अवार्ड दिया गया। जमशेदपुर 78वें स्थान के साथ पूरे झारखंड में टॉप पर रहा। रांची को 885वां स्थान प्राप्त हुआ जबकि 2022 में रांची की रैंकिंग 1328 थी। डंपिंग रीमेडीएशन व प्रॉसेसिंग की सुविधा नहीं होने के कारण स्वच्छ सर्वेक्षण में रांची का रैंक कम आया है। (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए नगर निगम ने कई योजनाएं बनाई थीं लेकिन सभी योजनाएं कागजों पर धरी रह गईं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, वेस्ट डिस्पोजल प्लान, सीवरेज प्रोजेक्ट सहित वेस्ट टू वेल्थ प्लान कागज पर होने के कारण सर्वेक्षण में रांची को कम अंक प्राप्त हुए हैं। रांची की सफाई-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम पिछले 12 वर्षों से प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी सफलता नहीं मिल रही है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सर्वेक्षण में शहर की सफाई और वेस्ट डिस्पोजल को प्राथमिकता दी गई है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 1600 अंक निर्धारित थे। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

रांची में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत यह काम निजी एजेंसी से कराना था लेकिन पिछले 12 साल में तीन कंपनियां काम छोड़ चुकी हैं। इसके बाद निगम ने खुद डोर टू डोर कचरा उठाने शुरू किया। वाहनों की कमी और सही ढंग से मॉनिटरिंग नहीं होने की वजह से शहर के 53 वार्डों के सभी घरों से नियमित रूप से डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं हो रहा है। घरों से समय पर कूड़ा उठाव से ही रैंकिंग में सुधार हो सकता है। क्योंकि, सर्वेक्षण के दौरान शहर के लोगों से भी फीडबैक लेकर अंक जोड़े जाते हैं।

IMG 20230802 WA00753
IMG 20240111 WA0040
चोरों का आतंक : भाजपा नेता हुआ बाइक चोरी, बस्तीवासियों की तरफ से की गई जिला प्रशासन से अपील

जमशेदपुर : आज बारीडीह बस्ती बजरंग चौक स्थित जगदम्बा मेडिकल के ऑनर पिंटू सिंह के घर के सामने से एक बाइक चोरी हो गई है। पिंटू सिंह भाजपा किसान मोर्चा, बारीडीह मंडल के अध्यक्ष और समाज के बहुचर्चित व्यक्तित्व हैं। उनकी सिल्वर कलर की स्प्लेनडर प्लस बाइक जिसका नंबर JHO5 CP 7238 है, आज सुबह के 8:55 बजे उनके घर के सामने से ही चोरी हो गई।
आजकल समाज में बढ़ रहे चोरों के आतंक से चिंतित बारीडीह बस्ती, प्रगति नगर, बजरंग चौक के समस्त निवासियों के तरफ से पिंटू सिंह ने स्थानीय और जिला प्रशासन से अपील की है कि उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
IMG 20240111 WA0037
सिटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान
IMG 20240111 WA0039

जमशेदपुर : आज दिनांक 11. 01. 2024 राज्य सरकार की पहल पर सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ अभियान के तहत ड्रॉप आउट बच्चों को वापस लाने तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आज‌ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम स्कूल बर्मामाइंस के विद्यार्थियों के द्वारा हर गली मोहल्ले में जाकर 1 घंटे का महाअभियान चलाया गया और रोजाना सभी बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित भी किया गया। प्रधानाध्यापिका रंजीत गांधी के द्वारा बताया गया इस अभियान को सफल बनाए तथा अपने सभी मित्रों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। (जारी…)

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57

राज्य सरकार की पहल पर सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य में सीट बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान जिले में चलाया गया। एक भी बच्चा शिक्षा लेने के लिए वंचित नहीं रहे, नियमित विद्यालय आए इस उद्देश्य से अभियान संचालित किया गया। पूर्वी सिंहभूम में भी यह अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर उपस्थित आलमगीर, नायक, कुमुद, वेरोनिका, करनदीप सिंह उपस्थित थे।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
IMG 20240111 WA0036
मानगो में राजीव रंजन सिंह ने बांटा पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र
IMG 20240111 WA0034

जमशेदपुर : पूजित अक्षत कार्यक्रम में भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह सेवानिवृत (आईपीएस) ने मानगो के कल्याण विहार में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगो के साथ प्रभु श्री राम जन्मभूमि से आया हुआ पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र घरों में पहुंचाया एवं सभी से अपील किया कि 22 जनवरी को अपने अपने घरों में कम से कम 5 दीपक जला कर प्रभु श्री राम का पूजा अर्चना कर उत्सव मनाए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अन्य अनेक लोग शामिल थे।

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
IMG 20240111 WA0002
बिष्टुपुर महाराष्ट्र हितकारी मंडल समाज द्वारा अयोध्या से आये हुए अक्षत कलश का स्वागत और पूजन किया गया
IMG 20240111 WA0004

जमशेदपुर : अयोध्या से आये हुए पवित्र अक्षत कलश का बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल के समाज द्वारा स्वागत किया गया। अयोध्या मे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतू घर घर अक्षत आमंत्रण अभियान के तहत विहिप के देख रेख मे महाराष्ट्र मंडल के समाज के द्वारा भी बिष्टुपुर तथा कदमा के लिए अक्षत पैकेट तैयार करने का कार्य चल रहा है। जहां प्रतिदिन चार से पांच हजार अक्षत पैकेट तैयार किये जा रहे हैं। (जारी…)

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57

समाज को जोड़ने का कार्य विहिप लगातार कर रही है। शहर से और भी समाज के लोग इस अभियान में जुडने हेतू संपर्क कर रहे हैं। विहिप से जिला मंत्री चंद्रिका भगत , महानगर उपाध्यक्ष गोपी राव, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास, कदमा और बिष्टुपुर प्रखंड से आकाश राज, विवेक गर्ग, रोहित जगदल्ला, संध्या कर्मकार, भाजपा से एवं पूर्व कमिश्नर विजय सिंह जी, महाराष्ट्र मंडल से ट्रस्टी श्री उल्लास साने, रवि साठे, प्रेजिडेंट सुश्री रोहिणी साठे, संजय पागे जी उपस्थित रहेंगे।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
IMG 20240111 WA0001
टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस का वार्षिक वनभोज हुआ सम्पन्न
IMG 20240110 WA0084

जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस का वार्षिक वनभोज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डिमना में संपन्न हुआ। सभी कर्मचारियों ने खूब मौज मस्ती की एवम लजीज व्यंजन का लुफ्त सभी ने मिलकर उठाया। इस वनभोज में डिपार्टमेंट हेड धर्मेंद्र कुमार ,कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल, जयशंकर सिंह ,सुखविंदर सिंह ,परमजीत सिंह, हरजीत सिंह ,निलेश कुमार ,प्रसनजीत चौधरी ,दिग्विजय सिंह ,संतु कुमार मुखी रणजीत सिंह, सुशांत कुमार टुडू ,अंजनी कुमार , देवाशशी ढल , जी एल राव ,अमर सिंह, जीवनदीप खजूर, एमडी दाऊद, दीनदयाल सी, अनिल कुमार, जैन चकलाधर, प्रदीप सिंह, शंकर हसदा, सुजुद्दीन खान, परमजीत सिंह, हितेंद्र कुमार, जेके सिन्हा, नीरज कुमार, विश्वनाथ मुंडा, कैसी मेथी, राजेश कुमार, आरसीपी राम, शंकर कुमार साहू, नीरज सिंह, सुमित लश्कर, जाहिद आलम, सीजी पांडे, नीरज, अभिषेक प्रसाद, के एन सिंह, कर्मचारी उपस्थित शामिल हुए।

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!