एक नई सोच, एक नई धारा

15 12 2023 jharkhand 66 23605104
हेमन्त सोरेन को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, सुनवाई से किया इनकार
15 12 2023 jharkhand 66 23605104

राँची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ सोरेन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनसे कहा- आपको पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए था। कोर्ट ने कहा कि हम एक व्यक्ति को अनुमति देंगे तो सभी को देनी होगी। जांच एजेंसी ने सोरेन को 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था।

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
jammu and kashmir 2 2024 02 7a2d2d018fc1b21cc4efa86b64da54ad
कांग्रेस ने दो घंटे में प्रमोद कृष्णम को पार्टी से किया बाहर, भारी पड़ी प्रधानमंत्री से मुलाकात

कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. कुछ महीनों पहले आए चुनावी नतीजों में उसके हाथों से छत्तीसगढ़ और राजस्थान चले गए. जबकि मध्य प्रदेश में उसको मुंह की खानी पड़ी.

कई नेता उसका साथ छोड़कर बीजेपी समेत अन्य दलों का दामन थाम चुके हैं. अब कांग्रेस के एक और नेता की पीएम मोदी से मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. लेकिन एक्शन लेते हुए कांग्रेस ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्काषित कर दिया.

दरअसल कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे और उन्हें 19 फरवरी को आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह का न्योता दिया. मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की हैं. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 19 फरवरी को आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य मिला. मेरे इस पवित्र भाव को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं साधुवाद. उनके पीएम मोदी से मिलने के बाद कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से उनको पार्टी से निष्काषित कर दिया. माना जा रहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ही कांग्रेस ने सख्त फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया.

गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम पिछले काफी वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे हैं. कई मामलों पर वह पार्टी की लाइन से इतर बयान देते रहे हैं. इतना ही नहीं पूर्व अध्यक्ष राहुल पर भी उन्होंने कटाक्ष किया. हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा था, एक तरफ देश में 2024 का महाभारत सज रहा है. दूसरी तरफ एक पूरी पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म कर रही है. कांग्रेस में ऐसे महान समझदार नेता हैं. हम 2024 के बाद सोचेंगेकि 2024 का चुनाव कैसे लड़ा जाए. मुझे लगता है कि कांग्रेस 2029 के चुनाव की तैयारी कर रही है. अगर 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो हो रहा है, वो नहीं करते.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1

आचार्य प्रमोद कृष्णम यहीं नहीं रुके. उन्होंने नीतीश कुमार के जाने के बाद इंडिया गठबंधन पर भी जमकर भड़ास निकाली थी. कृष्णम ने कहा था कि जब से इंडिया गठबंधन बना वह बीमारियों से पीड़ित हो गया. इसके बाद आईसीयू में चला गया.

IMG 20230802 WA00754 1
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 02 फरवरी का दिन
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1

मेष राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचायेंगे। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आप अचानक गुलाबों की सुगंध से स्वयं को सराबोर पायेंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत अवश्य रंग लायेगी। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

वृष राशि
विश्वास प्राप्त कीजिए कि स्वयं पर भरोसा ही बहादुरी की असली परख है, क्योंकि इसी के बल पर आप लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से छूटकारा पा सकते हैं। आपका पैसा तभी आपके काम आयेगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएं। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी जिंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की जरूरत है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलो-दिमाग पर छा सकता है। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

मिथुन राशि
जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे। उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या महत्व है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पायेंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

IMG 20240102 WA0052 1

कर्क राशि
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खराब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। घर में किसी पार्टी के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की आवश्यकता है। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।

सिंह राशि
दिल के मरीजों को स्वस्थ्य रहने के लिए काफी का त्याग करना चाहिए। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की ओर से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।

कन्या राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचायेंगे। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था। उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। सबको अपनी महफिल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

IMG 20230708 WA00574 1

तुला राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। अपने खर्चों पर काबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। रोमांस का मौसम है, लेकिन अपने जज्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें।

वृश्चिक राशि
दोस्त की बेरुखी आपको नाराज करेगी, लेकिन खुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है। जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मिली अच्छी खबर के साथ दिन की शुरुआत होगी। प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनंद लेने में सफल रहेंगे। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है।

धनु राशि
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद कीमती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लायेंगे।

मकर राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लायेगा। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

IMG 20230802 WA00754 1

कुंभ राशि
अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। मोहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आने वाले समय में दफ्तर में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखाएगा। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पायेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी संभव है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जायेंगी। आपका दानशीलता की वजह से समज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि
प्रसन्नता से भरा अच्छा दिन है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। अपने बच्चों के लिए कुछ खास योजना बनाएं। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना मुमकिन है। आने वाले पीढ़ी इस उपहार के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आवश्यकता के समय आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज्यादा तरजीह देता हुआ नजर आ सकता है।

n579227864170675493456962de0935c96e459bc78da400d6445cd48ee6bcf9ec6fd9bbb7bdea48d0bd0aef
कल होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, राज्यपाल ने दिया निमंत्रण
n579227864170675493456962de0935c96e459bc78da400d6445cd48ee6bcf9ec6fd9bbb7bdea48d0bd0aef

राँची : झारखंड में सरकार बनाने के लिए राजभवन ने झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को आमंत्रित किया है. सोरेन कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके बाद 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा. बता दें कि चंपई सोरेन ने आज राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की थी और राज्य में भ्रम की स्थिति होने के चलते सरकार गठन के उनके अनुरोध को यथाशीघ्र स्वीकार करने का अनुरोध किया था.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1

झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को राज्यपाल की तरफ से मुख्यमंत्री नियुक्त करने में देरी को लेकर चिंताओं के बीच, गठबंधन ने अपने विधायकों को दो प्राइवेट विमानों से दूसरी जगह ले जाने के भी प्रयास किए. गठबंधन के कुछ विधायकों के अनुसार, उन्हें दो निजी विमानों से हैदराबाद ले जाने की योजना थी. हालांकि, विधायकों को हैदराबाद ले जाने की योजना रद्द करनी पड़ी, क्योंकि विमान हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण उड़ान नहीं भर सके.

IMG 20230802 WA00754 1
n5794216021706807515503b7ceca00e89f115b25afe957949bc3d7b7d288ec88924e4b4681f51be482feb1
टाटा मोटर्स के 250 स्थायी किए गए कर्मियों का मेडिकल टेस्ट पांच से 19 फरवरी तक
n5794216021706807504748c17ad50e4c7f5b4e0cdc5eed2843566179082e5e9d4da0a607cd01872b6860e9

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में स्थायी किए गए 225 कर्मचारियों का मेडिकल टेस्ट पांच फरवरी से 19 फरवरी तक होगा. इसकी सूचना जारी होते ही लेबर ब्यूरों में कर्मचारियों की भीड़ लग गई. सभी नोटिस बोर्ड में लगी सूची में अपना नाम और मेडिकल टेस्ट की तिथि खोजते रहे. अपना नाम देखने के बाद सूची की तस्वीर भी अपने मोबाइल से खींचते रहे और अन्य साथियों को भेजी. कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं.

IMG 20240102 WA0052 1

टाटा मोटर्स प्रबंधन ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के साथ 900 कर्मचारियों को स्थायी करने का समझौता किया है. 900 कर्मचारियों की सूची पूर्व में ही जारी कर दी गई थी. अब इनका मेडिकल टेस्ट होगा. इसके बाद इन्हें विभागों में पदस्थापित किया जाएगा. कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए श्रम विभाग, टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच समझौता हुआ था.

IMG 20230708 WA00574 1

समझौते पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आरके सिंह और महामंत्री गुरमीत सिंह तोते ने हस्ताक्षर किया था. इस समझौते के तहत 2700 कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा. प्रत्येक वर्ष 900 कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा. इस वर्ष स्थायी किए गए 900 कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई थी. अब इनका मेडिकल टेस्ट पांच फरवरी से शुरू होगा.

IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20240201 WA0150 1024x576 1
भुइयांडीह : अपराधी टकलू लोहार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्थिति गंभीर
IMG 20240201 WA0145 1024x576 1

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह स्थित साहू होटल के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने छायानगर निवासी टकलू लोहार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तेज़ी से बर्निंग घाट की ओर फरार हो गए. इधर, टकलू के साथियों ने पास ही मौजूद पीसीआर वाहन की मदद से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1

प्रत्यक्षदर्शी मानस ने बताया कि वो टकलू और अन्य साथियों के साथ कार बनवाने गया था. वह कार का जैक लगाने के लिए झुका था तभी बस स्टैंड की तरफ से दो बाइक पर सवार चार अपराधी मुंह बांधकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्होंने एक युवक को धर दबोचा पर युवक ने उसपर भी फायरिंग की. गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई.

IMG 20230802 WA00754 1
n57950036417068051925782d0350a5756984635c01f34dcce2c024f7c4ecb7825b86caf1f3421773d1f6e2
मौसमों ने नहीं दिया साथ, विधायकों से भरी चार्टर प्लेन ने उड़ान नहीं भरी
n57950036417068051925782d0350a5756984635c01f34dcce2c024f7c4ecb7825b86caf1f3421773d1f6e2

राँची : महागठबंधन के विधायक वापस सर्किट हाउस लौट सकते हैं. लो विजिविलिटी की वजह से विधायकों का चार्टर प्लेन उड़ान नहीं भर सका. आखिरकार सभी विधायक प्लेन से उतर गये और अब थोड़ी ही देर में सभी फिर से सर्किट हाउस लौट सकते हैं. बता दें कि एहतियातन महागठबंधन के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा था. विधायकों को लेकर बस सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए गई. 38 विधायक दो चार्टर प्लेन में सवार भी हो गये, मगर अंतिम समय में लो विजिविलिटी की वजह से प्लेन उड़ान नहीं भर सका.

IMG 20240102 WA0052 1

बता दें कि इससे पहले राज्यपाल की तरफ से बुलावे का महागठबंधन इंतजार कर रही थी. शाम साढ़े पांच बजे चंपई सोरेन के नेतृत्व में पांच विधायक राज्यपाल से मिले भी, मगर उन्हें सरकार बनाने का समय नहीं दिया गया. जिसके बाद सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी. चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर निकलने के बाद कहा कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें बुलाया जाएगा. हालांकि अभी राजभवन की ओर से समय नहीं दिया गया है.

IMG 20230708 WA00574 1

लोबिन हेंब्रम, सीता सोरेन, चमरा लिंडा और रामदास सोरेन सर्किट हाउस में मौजूद नहीं है, लेकिन चंपई सोरेन के मुताबिक उन चारों विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है. लोबिन हेंब्रम ने टेलीफोनिक बातचीत में कहा कि वे क्षेत्र में हैं. कल रांची आएंगे. वहीं जेएमएम ने 43 विधायकों का वीडियो जारी किया था.

IMG 20230802 WA00754 1

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने के लिए चंपई सोरेन के साथ चार अन्य विधायक राजभवन पहुंचे थे. चंपई सोरेन के नेतृत्व में आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और प्रदीप यादव राजभवन गये थे. सभी विधायक राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और समय मांगा. इसपर राज्यपाल ने विचार कर जल्द समय देने का आश्वासन दिया है.

n57943744817068048794693850d81e32ee890d3768460e79edffbe02b33826492576d47e3ef7415c2c56b0
चम्पई सोरेन के सरकार बनाने के दावे पर राज्यपाल ने कहा विचार कर जल्द बुलाएंगे
n579437448170680489628087fa7f6cf548112c9f69085d1442b8531ab985ce1a44efbe81c9d38e3ab4ec0e

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने के लिए चंपई सोरेन के साथ चार अन्य विधायक राजभवन पहुंचे. पीछे के गेट से दो कार से पांच लोग राजभवन के अंदर घुसे. चंपई सोरेन के नेतृत्व में आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और प्रदीप यादव राजभवन गये हैं. सभी विधायक राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और समय मांगा. इसपर राज्यपाल ने विचार कर जल्द समय देने का आश्वासन दिया है.

IMG 20240102 WA0052 1

चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर निकलने के बाद कहा कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें बुलाया जाएगा. हालांकि अभी राजभवन की ओर से समय नहीं दिया गया है. बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को मिलने के लिए आज गुरुवार शाम 5:30 बजे का समय दिया था. राज्यपाल ने सिर्फ पांच विधायकों को राजभवन बुलाया है. जानकारी के अनुसार सभी विधायक सर्किट हाउस में हैं.

IMG 20230708 WA00574 1

लोबिन हेंब्रम, सीता सोरेन, चमरा लिंडा और रामदास सोरेन सर्किट हाउस में मौजूद नहीं है, लेकिन चंपई सोरेन के मुताबिक उन चारों विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है. लोबिन हेंब्रम ने टेलीफोनिक बातचीत में कहा कि वे क्षेत्र में हैं. कल रांची आएंगे. वहीं जेएमएम ने 43 विधायकों का वीडियो जारी किया है. महागठबंधन के सभी 43 विधायक सर्किट हाउस में मौजूद हैं. राजभवन से सूचना मिलने के बाद कभी भी इन विधायकों को राजभवन परेड कराने ले जाया जा सकता है.

IMG 20230802 WA00754 1

इससे पहले इंडिया गठबंधन के निर्वाचित नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखा था. उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आपको त्यागपत्र सौंपा गया था. रात 8.45 बजे आपके द्वारा इसे स्वीकार करने के बाद मेरे नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आपसे मिला. प्रतिनिधिमंडल में जेएमएम विधायक दल के नेता के रूप में मैं तथा मेरे साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद विधायक सत्यानन्द भोक्ता, सीपीआई (एमएल) के विधायक विनोद कुमार सिंह तथा झाविमो(प्र०) के विधायक प्रदीप यादव शामिल थे.

n5794953701706804436588bcf7a415b19b401ce56675d186dac5cedc8d1d38d9ce9ec460b3007d82d3e183
धनबाद : अनियंत्रित कार तेलमच्चो पुल से नीचे गिरी, 4 छात्र घायल, एक गंभीर
n5794953701706804436588bcf7a415b19b401ce56675d186dac5cedc8d1d38d9ce9ec460b3007d82d3e183

धनबाद : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर तेलमच्चो ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार (टाटा हेरियर गाड़ी) अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए पुल से नीचे गिर गई. दुर्घटना में कार पर सवार चार छात्र घायल हो गए. इनमें एक की स्थिति गंभीर है. चारों छात्र गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल प्लस टू चास में पढ़ाई करते हैं. कार चला रहे निखिल कुमार की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बोकारो रेफर कर दिया. वाहन के एयर बैग खुल जाने के कारण निखिल सहित कार पर सवार सभी छात्र खतरे से बाहर हैं.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1

घटना के संबंध में ग्राम रक्षा दल के सदस्य सरयू नापित ने बताया कि चारों छात्र निजी वाहन से धनबाद में किसी कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे. तभी तेलमच्चो ब्रिज पर गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और लुढ़कते हुए लोहे के बेरियर को तोड़ते हुए पुल से नीचे नदी के सतह पर पहुंच गई. वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पाकर महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को बोकारो के किसी निजी अस्पताल में भेजा. क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से तेलमच्चो चेकपोस्ट लाया गया.

IMG 20230802 WA00754 1
n57949279617068040325957c3f4e0afb36e0eb545419ae1677e944e98ce40d41765c5980571fbecea8b94b
हेमन्त सोरेन की गिरफ्तारी झारखण्डी जनता के सपनों से खिलवाड करने का नतीजा : आजसू
n57949279617068040325957c3f4e0afb36e0eb545419ae1677e944e98ce40d41765c5980571fbecea8b94b

आजसू पार्टी के केन्द्रीय नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को जायज बताते हुए इस पर सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा हाय तौबा मचाने को गलत बताया है. आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि एक कहावत है जैसी करनी वैसी भरनी और यह सीएम की यह गिरफ्तारी झारखण्डी जनता के सपनो से खिलवाड करनेवाले और लोकतंत्र का मजाक उड़ाने की परिणाम है.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जल जंगल जमीन पर से जनता का अधिकार लूटा व महिलाओं के सशक्तिकरण के मान सम्मान से खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा कि हद तो अब और हो गई जब राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर उंगली उठाया जा रहा है. झारखंड के सिर पर लगे कलंक को मिटाने के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन जरूरी है. मौके पर केंद्रीय सचिव विकेश शुक्ला व तुलसी शुक्ला मौजूद थे.

IMG 20230802 WA00754 1
error: Content is protected !!