एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240217 WA0041
दुःखद न्यूज़ : नहीं रहीं दंगल की जूनियर बबिता फोगाट, 19 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली : आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। एक्ट्रेस की उम्र बहुत कम थी और उनके निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

IMG 20240102 WA00521

फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। वह 19 साल की थी। इसका कारण उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240217 WA0038
उप-निरीक्षक भानु प्रताप की रिमांड अवधि खत्म, भेजे गए जेल

राँची : जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार बड़गाईं अंचल का निलंबित उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की रिमांड अवधि शनिवार को खत्म हो गई। जिसके बाद उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने 22 फरवरी तक के लिए भानु को न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया.

IMG 20240102 WA00521

ईडी ने भानु प्रताप को रिमांड पर लेकर कुल 12 दिनों तक पूछताछ की. भानु प्रताप पहले से ही बरियातू की सेना की जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद है. ईडी ने उन्हें इस मामले में भी गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल ईडी हेमंत सोरेन एवं भानु प्रताप को आमने-सामने बैठकर पूछताछ कर रही थी, क्योंकि भानु प्रताप के आवास से ही बरामद दस्तावेज व उसके मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6 /2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है. इस मामले भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन और अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
दैनिक राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 फरवरी 2024

मेष राशि

आपको काफी समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। ताजा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताजगी बनाए रखें। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। आज आपका कोई सहकर्मी आपको सलाह दे सकता है, हालांकि आपको यह सलाह पसंद नहीं आयेगी।

वृष राशि

प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए स्वयं को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएं, तो हर हालात में वे स्वयं ही सकारात्मक तरीके से उभर आयेंगे। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की आवश्यकता हो सकती है। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पायेंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। अपनी खुशी को जाहिर करें इससे आपसे जुडे लोगों को भी खुशी मिलती है।

मिथुन राशि

अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकता है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आज आप स्वयं को लोगों के ध्यान के केंद्र में पायेंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जायेगा। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मोहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।

कर्क राशि

बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच आवश्यक है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पायेंगे। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर प्रसन्नता से चौंक जायेंगे। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

IMG 20240102 WA00521

सिंह राशि

जिंदगी का भरपूर आनंद उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को कंट्रोल में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाता है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखें।

कन्या राशि

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आयेगा। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पायेंगे। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। आज आपके पास पर्याप्त समय होने की संभावना है, लेकिन इन अनमोल पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गंवाएं। कुछ अच्छा करना आने वाले सप्ताह की बेहतरी में मददगार साबित होगा।

तुला राशि

आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर अधिक सिखाता है। उदासी के भंवर में स्वयं को खोकर वक्त बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक संभव हो बात को बढ़ने न दें। आज का दिन उन चंद दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयां बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद स्वयं को तरोताजा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफी आवश्यकता भी है।

वृश्चिक राशि

अपनी प्रसन्नता को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ध्यान रखें कि इसे नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जायेंगे । आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पायेंगे। छुट्टी बर्बाद हो गयी। इस पर सोचने की बजाय बाकी बचे दिन को आप किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं, इस पर विचार करें।

IMG 20230708 WA00575

धनु राशि

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। एक लंबा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, समाप्त हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे इसलिए आज उनपर आपका गुस्सा फूट सकता है।

मकर राशि

अकेलेपन और तंहाई की भावना से बाहर आएं और परिवार के साथ कुछ पल बिताएं। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। आपकी निजी जिंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी संभव है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जायेंगी। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज आप किसी मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पायेगा। शादी के ठीक पहले के खुबसूरत दिनों की याद ताजा हो सकती है, वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इजहार गर्माहट पैदा करेंगे। अगर आज कुछ ज्यादा करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

मीन राशि

सेहत पर ध्यान करने की आवश्यकता है। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी थकी और उदास जिंदगी आपके जीवनसाथी को तनाव दे सकती है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपके जीवनसाथी की नकारात्मकता व्यवहार दिन भर आपको उदास रख सकती है। आज ख्याली दुनिया में आप खोए रहेंगे, आपके इस व्यवहार से आपके घर वाले परेशान हो सकते हैं।

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240216 WA0014
राम मंदिर स्कूल भवन का जीर्णोद्धार और अतिक्रमण हटाना प्राथमिकता : भास्कर राव

जमशेदपुर : 18 फरवरी को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम् कमेटी का चुनाव 18 फरवरी को होना है. इसके पूर्व शुक्रवार को एम भाष्कर राव टीम ने एक प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकता गिनाई. एम भाष्कर राव ने कहा कि उनकी टीम के चुनाव जीतने के बाद पहली प्राथमिकता परिसर में बने स्कूल भवन का जीर्णोधार करना होगा, जो पिछले 25 सालों से लंबित है. स्कूल भवन की हालत काफी जर्जर है जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया. इसके अलावा मंदिर परिसर के पीछे की जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराना भी प्राथमिकता में शामिल है.

IMG 20240102 WA00521

उन्होंने बताया कि मंदिर की लंबित परियोजना जैसे कि गोपुरम निर्माण, तिरुमालातिरूपति दर्शन काउंटर को फिर से शुरू करना, अतिरिक्त कमरे के निर्माण द्वारा जमशेदपुर आने वाले आउट स्टेशन सदस्यों के लिए आवास प्रदान करना, मौजूदा कल्याण मंडपम मे अधिक कमरो का निर्माण कराया जाएगा ताकि वह अधिक सुविधाजनक हो. मंदिर से जुड़े बुजुर्ग सदस्यों का भी आदर-सम्मान किया जाएगा.

IMG 20230708 WA00575

एम भास्कर राव ने बताया कि फिलहाल मंदिर में सदस्यों की संख्या लगभग 2300 है जिसमें 700 सदस्य शहर के बाहर है. इसके अलावा मंदिर कमेटी में एक महिला विंग का भी निर्माण किया जाएगा जिसमें सिर्फ महिलाएं ही शामिल रहेगी. उन्होंने बताया कि हम लोग राम मंदिरम और तेलुगु समुदाय के प्रति पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से राम मंदिरम चुनाव मे भाग ले रहे हैं. राम मंदिरम तेलुगु समुदाय के लिए एक गौरवपूर्ण और पवित्र स्थान है जिसका इतिहास 100 वर्षो से अधिक पुराना है और हमारा उद्देश्य ऊर्जावान युवाओं को मंदिरम गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि मन्दिरम के इतिहास, हमारी संस्कृति और परंपराओं को पूरी तरह से समझ सके और उनका पालन करे.उन्होनें सभी सदस्यों ने निवेदन किया कि उनकी टीम को एक मौका दिया जाए.

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240216 WA0013
कदमा के यात्री सेवा केंद्र से बुक होना शुरू हुआ रेल टिकट

जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में रेलवे के यात्री सेवा केंद्र से टिकट बुक होने लगा। बुधवार को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अंजनी राय और आरक्षण सुपरवाइजर एसके पति ने लिंक जोड़ दिया।

इससे आसपास के यात्रियों को रेलवे टिकट बुक कराने के लिए स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व जोन के आदेश पर इससे पूर्व यात्री टिकट सेवा केंद्र साकची व गोलमुरी में खुला था जबकि सोनारी के यात्रियों को रेलवे यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। बताया जाता है कि रेलवे जुगसलाई, मानगो, आदित्यपुर व बारीडीह समेत जमशेदपुर के विभिन्न इलाके में यात्री टिकट सेवा केंद्र खोलेगा।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240216 WA0011
पंथ के महान कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी का जमशेदपुर में हुआ आगमन, जेम्को संगत ने किया जोरदार स्वागत
IMG 20240216 WA0010

जमशेदपुर : धन-धन बाबा दीप सिंह जी के शहीदी समागम को समर्पित पंथ के महान कथावाचक भाई पिंदरपाल सिंह जी का जमशेदपुर में आगमन हुआ सबसे पहले इन्होंने जेम्को गुरुद्वारे में आकर माथा टेका और इनके साथ जेम्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी मेंबर उपस्थित थे। कल और परसों ये अपनी कथा विचारों के साथ संगत को निहाल करेंगे। जेम्को आजाद बस्ती की संगत ने इनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया।
मौके पर उपस्थित जगदीश सिंह, जोरावर सिंह, शरणजीत, गुरमुख, लाडी, राजेंद्र, करनदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240215 WA0025
150 करोड़ का टैक्स भर कर नम्बर 1 पर हैं झारखंड के ये सांसद

राँची : पिछले साल दिसंबर में सुर्खियों में आए झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू इनकम टैक्स भरने में भी नंबर वन बने. उन्होंने 150 करोड़ रुपए इनकम टैक्स के रूप में जमा किए हैं. धीरज साहू उस समय चर्चा में आए थे, जब पिछले साल दिसंबर में आइटी डिपार्टमेंट ने उनके ओड़िशा, रांची सहित कई ठिकानों पर रेड किया था.

जिसमें 350 करोड़ रुपये नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए थे. यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में बना रहा था.सूत्रों के अनुसार, उन्हें शेष राशि में से 50 करोड़ रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस पर आयकर विभाग पेनाल्टी भी लगा सकता है. हाल ही में धीरज साहू से ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े मामलों में पूछताछ की थी. जिसमें उनसे सीएम हेमंत के दिल्ली स्थित आवास से जब्त बीएमडब्ल्यू कार के बारे में भी पूछताछ हुई थी.

IMG 20240102 WA00521

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ कैश जब्त किया था. यह कंपनी उनके परिवार द्वारा चलाई जाती है. सूत्रों के मुताबिक, एक वाट्सएप ग्रुप प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आ गया है, जिससे जुड़े कुछ लोगों ने दिल्ली में जब्त की गई बीएमडब्ल्यू कार के मालिकाना हक को लेकर चर्चा हुई थी.

आयकर नियम के अनुसार, अघोषित आय पकड़े जाने पर टैक्‍स के साथ-साथ पेनल्‍टी का भी प्रावधान है.

टैक्‍स स्‍लैब के हिसाब से 300 फीसदी तक टैक्‍स और पेनल्‍टी लगाया जा सकता है.

IMG 20230708 WA00575

अघोषित संपत्ति के मामले में आयकर विभाग की ओर से अधिकतम 33 फीसदी का टैक्‍स लगता है. जिसमें 3 फीसदी सरचार्ज होता है. इसके बाद 200 फीसदी तक पेनल्‍टी लगाई जा सकती है

नियमों के मुताबिक, अगर पकड़ी गई संपत्ति चालू वित्त में अर्जित की गई है तो फिर उस पर कुल 84 फीसदी टैक्स और पेनल्टी वसूली जाएगी.

लेकिन अगर यह काली कमाई बीते वर्षों की है, तो फिर उस पर 99 फीसदी तक टैक्स और पेनल्टी वसूली जा सकती है.

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240215 WA0024
मानगो में चला सड़क सुरक्षा माह अभियान, बांटा गया हेलमेट

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड और सुपर सॉनिक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है. इसको लेकर गुरुवार को मानगो चौक पर बिना हेलमेट दो दोपहिया वाहन चलाने वालों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया वहीं लोगों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई. इस दौरान मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत ने बताया कि आज यातायात नियम तोड़ने वालों को रोककर उन्हे जागरूक किया गया है. लोगों को बताया गया कि दोपहिया वाहनों में हेलमेट का प्रयोग करे और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करे ताकि दुर्घटना होने पर लोगों की जान बच सके. सभी अपने जीवन को सुरक्षित रखे और अपने जीवन को भी सुरक्षित बनाए।

IMG 20240102 WA00521

मौके पर सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड के सीनियर सेफ्टी मैनेजर विकास नारायण ने बताया कि यह सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया जा रहा है. इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है वहीं सभी के बीच हेलमेट का भी वितरण किया जा रहा है ताकि लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सके. मौके पर सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर सेफ्टी संदीप सिंह, दीपक तिवारी, सौरव सिंह, सुपर सॉनिक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कपिल अग्रवाल, बीके तिवारी और हरी साहू समेत मानगो यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240215 WA0023
जिले में पांच इंस्पेक्टरों को मिली पोस्टिंग

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पांच इंस्पेक्टरों को पोस्टिंग दी गई है. इसको लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने सर्कुलर जारी कर दिया है. सर्कुलर के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के थाना प्रभारी राजन कुमार को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि बंधन भगत को मानगो यातायात का प्रभारी बनाया गया है.

इसके अलावा विनय प्रसाद मंडल को गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. उन्हें टेल्को अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. श्रीनिवास कुमार साइबर थाना प्रभारी के साथ-साथ बिष्टुपुर यातायात के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. कौशलेंद्र कुमार सिंह को पटमदा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे को घाटशिला अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240215 WA0013
17 एवं 18 फरवरी को होगी धन धन बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दहाड़े को समर्पित कार्यक्रम

जमशेदपुर : हर साल की तरह इस साल भी धन-धन बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दहाड़े को समर्पित जेम्को मैदान में दिनांक 17 और 18 फरवरी को समूह साथ संगत के सहयोग से और सिख नौजवान सभा जेम्को आजाद बस्ती के सहयोग से मनाया जा रहा है। वहीं नौजवान सभा के प्रधान जोरावर सिंह गोलू ने बताया कि आज दिनांक 15.02. 2024 को गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब आरंभ हो गए हैं और 17.02.2024 को अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी और शोभा यात्रा सुबह 9:00 बजे गुरुद्वारा साहिब से चलकर सजे पंडाल तक जाएगी।

IMG 20240215 WA0014

जिसमें पंथ के महान कथावाचक भाई पिंदरपाल सिंह जी उपस्थित होंगे और अपनी कथा विचारों के साथ संगत को निहाल करेंगे। भाई रविंदर सिंह जी हजूरी रागी दरबार साहिब वाले भी उपस्थित होंगे। कौर खालसा ढाढी जथा नकोदर पंजाब से भी उपस्थित होंगे। गुरु का अटूट लंगर दोनों दिन वरतेगा।
मौके पर उपस्थित सरदूल सिंह, निरंजन सिंह, जोरावर, सरजीत, लाडी, राजेंद्र, करनदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!