एक नई सोच, एक नई धारा

सुधीर दुबे एवं कन्हैया सिंह के बीच गोलीबारी मामले में हरीश सिंह की जमानत नामंजूर, यह है मामला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के नीतिबाग कॉलोनी में 29 अप्रैल 2020 को हुई गैंगवार मामले के फरार आरोपी हरीश सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे- वन राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने बुधवार को नामंजूर कर दी. हरीश सिंह को पुलिस डेढ़ माह पूर्व बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार कर शहर लायी थी. तब से वह इस मामले में जेल में बंद हैं. घटना 29 अप्रैल 2020 को रात के 11.30 बजे की हैं. घटना के संबंध में थाना प्रभारी अंजनी कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था. घटना में 7 लोगों को गोली लगी थी. सभी घायल अखिलेश सिंह गैंग के सदस्य शामिल थे. हमला करने वाले सभी सुधीर दुबे गैंग के लोग थे.

IMG 20240102 WA00521


घटना में कारबाइन का उपयोग किया गया था. घटना में कन्हैया सिंह के कंधे पर गोली लगी थी. इसके अलावा सचिन और विक्रम को भी गोली लगी थी. घायलों में सोमनाथ, अंशू चौहान, राजकुमार और सोनू भी शामिल था. घटना की रात अखिलेश गैंग का हरीश सिंह, कन्हैया सिंह व अन्य नीतिबाग कॉलोनी में खा-पी रहे थे. इस बीच ही सुधीर दुबे का भाई राकेश दुबे ने कन्हैया से मोबाइल पर बातचीत की. इस बीच कन्हैया ने कहा कि वह ऑफिस में ही रहे हम आ रहे हैं. सफेद रंग की स्कार्पियो और इनोवा से कन्हैया सिंह व अन्य लोग वहां पहुंच गये. इस बीच सुधीर ने इसकी जानकारी अपने गिरोह के कल्लू राय, सूरज यादव व अन्य को दे दी. कन्हैया अभी कार से उतरा ही था कि दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी थी.

IMG 20230802 WA00755
IMG 20230802 WA00755
गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर गूंजी रांची

राजधानी रांची में अपराधियों ने फिर से एक बार दुस्साहस दिखाया है.अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. पंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दंपत्ति को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है.दोनों पर गोलियां बरसाई गई है.जिससे मौके पर ही मौत हो गई.मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है.

IMG 20240102 WA00521

बताया जा रहा है मृतक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था.किसी मामले में जेल जाना पड़ा था.अचनाक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई है.जैसे ही गोली चलने की आवाज़ लोगों को सुनाई दी.लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिया.पुलिस के पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

IMG 20230708 WA00575

दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है.इस घटना के बाद सभी चेक नाकों को अलर्ट जारी किया गया है.सभी जगह पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है.जिससे अपराधी भाग ना पाए.साथ आस पास के cctv फुटेज को खंगालने में पुलिस लगी हुई है.

IMG 20230802 WA00755
PhonePe ने लॉन्च किया Indus App Store, अब गूगल प्ले स्टोर को टक्कर देगा मेड इन इंडिया ऐप स्टोर

वालमार्ट की स्वामित्व वाली कंपनी फोनपे ने आज यानी 21 फरवरी को अपना एक ऐप स्टोर लॉन्च किया है. इस ऐप स्टोर का नाम इंडस ऐप स्टोर है, जिसकी चर्चाएं पिछले कुछ महीनों से हो रही थी.

यह भारत में बनाया गया एक एंड्रॉयड ऐप स्टोर है, जो सीधा गूगल प्ले स्टोर को टक्कर दे सकता है.

गूगल प्ले स्टोर की होगी छुट्टी?

आपको बता दें कि बीते साल सितंबर 2023 में कंपनी ने अपने इस प्लेटफॉर्म पर कंपनियों को अपने-अपने ऐप्स पब्लिश करने के लिए कहा था. भारत के ज्यादा एंड्रॉयड यूज़र्स अपने फोन में किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का उपयोग करते हैं, लेकिन अब उनके पास एक अतिरिक्त विकल्प भी होगा. लोग अब इंडस ऐप स्टोर के जरिए भी एंड्रॉयड ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं.

IMG 20240102 WA00521

आपको बता दें कि कंपनी ने इंडस ऐप स्टोर को लॉन्च करके भारत के ऐप मार्केट में एक बड़ा दांव खेला है, क्योंकि intelligence firm data.ai. के डेटा के मुताबिक भारत में रहने वाले लोगों ने 2023 में 1.19 ट्रिलियन घंटे मोबाइल ऐप्स पर खर्च किए हैं, जबकि 2021 में 954 बिलियन घंटे मोबाइल ऐप्स को यूज़ करने में खर्च किए थे. इससे पता चलता है कि भारतीय स्मार्टफोन यूज़र्स ऐप में कितना ज्यादा समया व्यतीत करते हैं और इसकी मात्रा कितनी तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में वालमार्ट द्वारा इस ऐप स्टोर को लॉन्च करना उनके लिए काफी फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकता है.

IMG 20230708 WA00575

इंडस ऐप स्टोर की खासियत

ऐस ऐप के बारे में कंपनी ने लॉन्च के वक्त दावा किया है कि इसमें 45 अलग-अलग कैटीगरी में करीब 2 लाख से भी ज्यादा मोबाइल ऐप्स और गेम्स जोड़े जा चुके हैं. इस ऐप में यूज़र्स को हिंदी और इंग्लिश समेत कुल 12 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें भारत की कई क्षेत्रीय भाषाएं भी शामिल हैं.

सितंबर में इंडस ऐप के बारे में पहली बार जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया था कि इस स्टोर में पहले साल किसी भी डेवलपर्स के लिए अपने ऐप को रजिस्टर कराना बिल्कुल फ्री होगा. फोनपे के को-फाउंडर समीर निगम ने उस वक्त कहा था कि डेवलपर्स उनके प्लेटफॉर्म पर किसी भी पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इंडस ऐप स्टर पर ईमेल और चैटबॉट के जरिए 24*7 कस्टमर केयर सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

IMG 20230802 WA00755
IRCTC लाया नया फीचर, कंफर्म टिकट होने पर ही कटेंगे पैसे

भारतीय रेलवे ट्रेन के सफर को आनंददायक बनाने के लिए कई कदम उठाता है। अब रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अगर आप भी ऑनलाइन टिकट करवाते हैं तो उसकी पेमेंट तुरंत करनी होती है और अकाउंट से पैसे भी तुरंत ही कट जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने एक नया फीचर लाया है। इस फीचर का नाम ऑटो पे (Auto-Pay) है। इसमें अकाउंट से पैसे तब कटेंगे जब टिकट कंफर्म होगी। अगर टिकट कंफर्म नहीं होती है तो पैसे अकाउंट में ही रहेंगे।

IMG 20240102 WA00521

आपको यह फीचर आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप पर सबसे ऊपर शो होगा। चलिए, जानते हैं कि ऑटोपे सर्विस कैसे काम करती है।

कैसे काम करता है IRCTC Autopay

ऑटो पे में अब आपको टिकट बुक करते समय तुरंत पेमेंट की जरूरत नहीं है। आपकी टिकट जितनी राशि ब्लॉक हो जाती है। जब टिकट कंफर्म होती है तब अकाउंट से पैसे डिडक्ट होते हैं वरना नहीं। अगर टिकट कंफर्म नहीं होती है तो ब्लॉक या होल्ड किये हुए पैसे अकाउंट में ही रहते हैं। इस सर्विस के बाद अब यात्री को रिफंड का इंतजार नहीं करना होगा।

किसे होगा फायदा

इस सर्विस का सबसे ज्यादा लाभ उन यात्री को होगा जो रेलवे ई-टिकट बुक करते हैं। ई-टिकट में अगर टिकट स्टेटस वेटिंग शो होता है तब ऑटो-पे काफी मददगार साबित होगा। इसमें टिकट कंफर्म ना होने पर अकाउंट से पैसे कट जाने का झंझट खत्म हो जाएगा साथ ही रिफंड का भी इंतजार नहीं करना होगा।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
पत्रकारों की मौत पर संज्ञान ले सरकार-शंकर गुप्ता

चाईबासा में पत्रकारों ने आयुक्त कार्यालय में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

चाईबासा:आज AISMJWA के बैनर तले प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकारों ने आयुक्त की अनुपस्थिति में सचिव को मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा.मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए इस मांग पत्र में लातेहार के युवा पत्रकार और ऐसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की सीआईडी जांच की मांग की गई.इसके अलावा दिवंगत पत्रकार अजय के आश्रितों को मुआवजा,पत्नी को एक नौकरी और दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा की मांग भी मांग पत्र में की गई है.इस पर उपायुक्त द्वारा मांगपत्र को अग्रसारित करने की बात कही गई.

IMG 20240102 WA00521


इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ऐसोसिएशन के प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि राज्य में पत्रकारों की मौत पर सरकार को संज्ञान लेने की जरूरत है.उन्होने कहा कि कल डॉ अजय ने अजय सिन्हा के मामले में दूसरी बार ट्विटर पर मुख्यमंत्री को अनुरोध किया है.श्री गुप्ता ने कहा कि बीमा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए बीते 15 सालों से राज्य के पत्रकार आंदोलन कर रहे हैं तो कभी मांग पत्र सौंप रहे हैं लेकिन सरकार का इस पर ध्यान ही नहीं है.
ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो ने कहा कि देश में न तो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो रहा है और न राज्य सरकार द्वारा बीमा या पेंशन दिया जा रहा है.
कोल्हान अध्यक्ष रंजीत राणा ने कहा कि आज अगर झारखंड में बीमा योजना लागू हुई होती तो अजय के आश्रितों को थोड़ा सहारा तो मिल ही जाता.

IMG 20230708 WA00575


ऐसोसिएशन के सरायकेला-खरसंवा जिला अध्यक्ष रविकांत गोप ने कहा कि अजय के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी के साथ ही मामले की सीआईडी जांच जरूरी है.
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ऐसोसिएशन के पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह,जिला महासचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन,मोहम्मद इब्राहिम,मोहम्मद कलाम,मोहम्मद नईम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.ज्ञापन‌ सौंपने से पूर्व पत्रकारों द्वारा अजय सिन्हा की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया.

IMG 20230802 WA00755
सरयु राय ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री भले एक है, पर सरकार दो फाड़

जमशेदपुर:- जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने ट्वीट (एक्स) कर राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “झारखंड में मुख्यमंत्री भले एक है, पर सरकार दो फाड़ है। कांग्रेस के किसी भी मंत्री का भ्रष्टाचार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न तो रोक पाए और न उसपर कार्रवाई कर सके। कांग्रेस के दबाव पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी किसी भ्रष्ट मंत्री को नहीं हटा पाए। नाराज़ कांग्रेस विधायक एकजुट रहे तो ही बदलाव संभव है।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
भालूबासा में पुलिस जनता समन्वय समिति ने नशा मुक्ति को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, डीएसपी ने कहा

जमशेदपुर : जमशेदपुर नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस जनता समन्वय समिति द्वारा भालूबासा चौक पर नशा मुक्ति अभियान का आगाज किया गया. सभा में जमशेदपुर के वरीय पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भोला प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है कि अपने बीच नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जाए. अपने संबोधन में उन्होंने ने कहा कि आज नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे हैं. इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता आयेगी ऐसा मेरा विश्वास हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए ये सुनिश्चित हो पाएगा कि हम कैसे समाज में जीना चाहते हैं. नशा आज समाज के लिए कोढ़ बनता जा रहा हैं. इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हमारे नौनिहाल बच्चे है. जो सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं. आज समाज को जरूरत है कि इस संदर्भ में आगे बढ़कर संवाद करें. आज स्कूल जाने वाले बच्चे तक नशे का शिकार हो रहे हैं और हम ऐसी स्थिति में मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते. भालूबासा चौक पर आयोजित सभा में नागरिक पुलिस समन्वय के तहत नागरिक सुरक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव पूजन सिंह ने की, जिसमें प्रशासन की तरफ से वरीय पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह के अतिरिक्त सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार के साथ ही नगर के कई वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे.

IMG 20240102 WA00521

जहां जंबो अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर अपनी टीम के साथ सभी का अभिनंदन किया. सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डीडी त्रिपाठी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशा के चुंगल में है जो हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि हम अपने भविष्य को किस तरह देखना चाहते हैं. अवैध मादक द्रव्यों की बिक्री और सेवन ने इस शहर को उड़ते पंजाब की श्रेणी में ला खड़ा किया है, जो समाज में बढ़ते अपराध और आत्महत्या जैसे चुनौतियों के कारक बन रहें है. हमें मिलकर संघर्ष करना होगा. उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिवपूजन सिंह ने कहा कि हम आज उसे मोड पर खड़े हैं जहां निर्णय में एक चुक पूरे समाज को बर्बाद कर देगा और हम हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं कर पायेंगे. आज की ये सच्चाई है कि जो बच्चे आज राष्ट्र के भविष्य हैं वही नशा के चूंगल में फंसते चले जा रहे है तो वैसे में उस देश का भविष्य क्या होगा यह चिंतन का विषय है. सभा को रमेश कुंवर, रेणु सिंह, गौतम दूबे, मुन्ना चौबे श्रीनिवास तिवारी घनश्याम पांडेय, बिरेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, पूर्व पुलिस निरीक्षक आर के उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संयोजन बंटी सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से शशि शेखर तिवारी, ललित मोहन पांडेय, रमेश कुमार, रेनू सिंह, अंजना सिंह, श्रीनिवास तिवारी, मुन्ना चौबे, आर के उपाध्याय (पूर्व पुलिस निरीक्षक), रणधीर मंडल घनश्याम पांडे, वीरेंद्र सिंह, ललित पांडेय, राजकुमार वर्मा, संजीव श्रीवास्तव, शशि शेखर तिवारी, रमेश कुमार, रेनू सिंह अंजना सिंह और चंदेश्वरी प्रसाद सिंह के अतिरिक्त भारी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
20 साल बेमिसाल,कल होगा प्रेस क्लब झरिया का स्थापना दिवस, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक होगा स्थापना दिवस

धनबाद:इस वर्ष 4 फरवरी को ही प्रेस क्लब झरिया के 20 साल पूरे हो गए हैं लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम की तिथि 22 फरवरी यानी कल ही तय है.इस बार का स्थापना दिवस समारोह पत्रकारों के लिए प्रेरणादायी होगा.कारण कि इस बार युवा पत्रकार स्व.अजय सिन्हा को समर्पित होगा प्रेस क्लब झरिया का 20वां स्थापना दिवस.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के सचिव और AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने बताया कि इस वर्ष जो दुखद घटना हुई है उसकी क्षतिपूर्ति असंभव है.उन्होने कहा कि इस दुखद परिस्थिति में कार्यक्रम को रद्द करने के बजाए इसकी रूपरेखा ही बदल दी गई है जिससे राज्य के सभी प्रेस क्लब और संगठनों को सीख मिले.वे बोले कि अजय सिन्हा ऐसोसिएशन के सबसे समर्पित पदाधिकारी और ऊर्जावान थे जो पलामू प्रमंडल अंतर्गत आने वाले जिलों में संगठन विस्तार को लेकर चिंतित रहते थे.

IMG 20240221 WA0005
IMG 20240102 WA00521


श्री जायसवाल ने कहा कि इस बार हम अपने समर्पित पत्रकार साथी की आत्मिक शांति और उनके आश्रितों को आर्थिक सहयोग हेतु यह स्थापना दिवस मना रहे हैं.
ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी और क्लब के अध्यक्ष गणेश मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम तो जीवन भर होते रहेंगे लेकिन आज अगर हम अपने समर्पित साथी के दुःख में न खड़े हुए तो कौन हमारे साथ आएगा.वे संगठित का मतलब सभी प्रकार से संगठन के लिए समर्पण की भावना से प्रेरित होना.श्री मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम में न सिर्फ अजय सिन्हा को श्रद्धांजलि दी जाएगी बल्कि एक अपील कर आर्थिक मदद भी ली जाएगी.
ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने अपील की है कि दिवंगत पत्रकार अजय सिन्हा की याद में समर्पित प्रेस क्लब झरिया के कार्यक्रम में सभी साथियों को शामिल होने की आवश्यकता है.वे बोले कि सभी पदाधिकारी लातेहार नहीं जा सकते लेकिन जो धनबाद के आस-पास हैं उन्हें झरिया पहुंचकर श्रद्धांजलि में शामिल होने की जरूरत है.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
दैनिक राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 फरवरी 2024

मेष राशि

आज आप अगर अपने कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो काम में नया पन लाने की कोशिश करनी चाहिए। कुछ ऐसा हो कि लोगों का ध्यान बरबस आपकी ओर आकर्षित करें। आप उन लोगों की ओर मदद का हाथ बढ़ायेंगे, जो लोग आपसे सहयोग की आस लगाये बैठे हैं। आज ग्रहों की चाल बता रही हैं कि जीवनसाथी की विशेष कृपा रहेगी। चारों ओर प्यार की बर्षा होगी। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पायेंगे। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद वेशकीमती है।

वृष राशि

आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग मनमाफिक परिणाम देने में सफल रहेंगे, लेकिन उन्नति की गति बनाएं रखने के लिए प्रयास जारी रखें। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आयेंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई अवसर बनेंगे। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें, क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। वैवाहिक जीवन के सकारात्मक पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।

मिथुन राशि

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आयेगी। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। इकतरफा प्यार आपके लिए नकारात्मक साबित होगा। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाये थे। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की ओर से अधिक सहयोग नहीं हासिल होगा।

कर्क राशि

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है, जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने कैरियर में तरक्की कर सकते हैं। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के आनंद लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।

IMG 20240102 WA00521

सिंह राशि

दोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से करायेंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आज संभव है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लायेगा। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पायेगा। खराब मिजाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।

कन्या राशि

आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ प्रसन्नता के कुछ पल बिताने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके कैरियर में मददगार साबित होंगे। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है। जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जायेगा। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

तुला राशि

आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल में रखने में परेशानी महसूस करेंगे। आपका अजीबोगरीब व्यवहार लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को प्रसन्नचित बना देगा। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। यात्रा और भ्रमण वगैरह न सिर्फ आनंददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे।

वृश्चिक राशि

भीड़भाड़ भरे क्षेत्रों में यात्रा करते समय रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन विशेष बनाएंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। परेशानियों का मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको विशेष पहचान दिलायेगी। अपने जीवनसाथी की विशेषताओं के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार में गिरफ़्तार हो सकते हैं।

IMG 20230708 WA00575

धनु राशि

कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की आवश्यकता भी है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। काम में आपको पेशेवर उपलब्धियाँ और लाभ मिलेगा। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे।

मकर राशि

पिता आपको जायदाद से बेदख़ल कर सकते हैं, लेकिन निराश न हों। ध्यान रखें कि संपन्नता दिमाग को जंग लगा देती है और कठिनाई उसे पैना करती है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आवश्यकता के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बन सकती हैं। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। जिससे आपको लाभ होगा। परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करेंगे। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को नकारा नहीं किया जा सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी पहचान आपको सम्मान दिलाएगी। आपकी बीती जिंदगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।

मीन राशि

स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आयेगी। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरुरत है। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। संभव है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

IMG 20230802 WA00755
चौथे स्तंभ की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी – डॉ. अजय, ऐसोसिएशन के ट्वीट पर लिया संज्ञान

जमशेदपुर : आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के ट्वीट पर तीन राज्यों के प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय ने संज्ञान लिया है. इस ट्वीट पर डॉक्टर अजय ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्रकार अजय सिन्हा के संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत पर संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच संबंधी आदेश अधिकारियों को देने का अनुरोध किया है.

IMG 20240220 WA0046

इतना ही नहीं डॉक्टर अजय ने ट्विटर पर लिखा है कि पत्रकार हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. ऐसा पहली बार नहीं जब डॉक्टर अजय ने पत्रकारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है बल्कि ऐसा वे दर्जनों बार ट्विटर पर संज्ञान ले चुके हैं.
बताते चलें कि आज झारखंड के चार जिलों में पत्रकारों ने अजय सिन्हा की मौत प्रकरण पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था, जिसे AISMJWA ऐसोसिएशन द्वारा ट्विटर पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पांच जिलों के उपायुक्त और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया का बयान जारी किया था.

इस ट्वीट पर डॉक्टर अजय ने संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए झारखंड पुलिस और झारखंड सीएमओ को टैग किया है. इस ट्वीट के बाद ऐसोसिएशन के सभी पत्रकारों ने डॉ अजय के प्रति आभार व्यक्त किया है.

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!