जमशेदपुर : युवा चौपाल कार्यक्रम जोजोबेडा में भाजयुमो टेल्को मंडल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में सामुदायिक विकास भवन बूथ संख्या 163-164 एवं 165 में सम्प्पन हुआ जिसमें भवन प्रभारी रामअवतार गुप्ता जी, टेल्को मंडल प्रभारी जोगिंदर सिंह जी, पूर्व टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा जी, पूर्व टेल्को मंडल अध्यक्ष राम बाबू साह जी एवं युवा मोर्चा टेल्को मंडल के गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
राँची : पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. एसएसपी को को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के न्यू नगर बांधगाडी, दीपाटोली स्थित उमाशंकर सिंह के घर में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में सात व्यक्ति को लैपटॉप, फर्जी एटीएम कार्ड और मोबाइल सीम कार्ड का उपयोग कर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर ठगी करते पाया.
जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर उस स्थान से करीब 100 मीटर आगे रविन्द्र सिन्हा के फ्लैट में छापेमारी करने पर बड़ी संख्या में मोबाइल सीम, एटीएम, पासबुक और अन्य संदेहास्पद सामान के साथ-साथ 11.53 लाख नकद बरामद किया गया. जिन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें प्रिंस कुमार, रोहित रजक, सुरेश कुमार हांसदा , विक्की कुमार, काजल अड्डी, सौरभ कुमार गुप्ता और शुभम भाटिया शामिल हैं.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सह पश्चिमी जमशेदपुर विधायक बन्ना गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान कुल 120 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिसपर 6.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह कार्य मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में होगा जिसमें नाली, जन उपयोगी सड़के और नागरिक सुविधा शामिल है. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में नागरिकों के लिए 120 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही पथ निर्माण विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास होगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि उनका पूरा फोकस नागरिक सुविधाओं पर है.
मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब मानगो फ्लाईओवर के काम के लिए डीपीआर तैयार किया गया था तब विरोधी पार्टी ने कहा था कि यह योजना कभी धरातल पर नहीं उतर पाएगी वहीं कई लोगों का कहना था कि टाटा स्टील इसके लिए एनओसी नहीं देगी पर मानगो फ्लाईओवर का टेंडर भी हुआ और एक माह के अंदर फ्लाईओवर का कार्य भी शुरु हो जाएगा. जल्द ही मानगो के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिख बच्चे और युवा रंग बिरंगी दस्तार सजाये जमशेदपुर में ही पंजाब होने का अहसास करा रहे थे, मौका था दस्तार मुकाबला का जिसका आयोजन रविवार को सन्नी भांगड़ा ग्रुप और रॉयल डेकॉर के संयुक्त तत्वाधान में साकची गुरुद्वारा परिसर में किया गया. बलप्रीत सिंह सीनियर और समरप्रीत सिंह जूनियर ग्रुप में विजेता घोषित किये गए जबकि अर्जुन सिंह ने दुमाला मुकाबला जीतने का गौरव हासिल किया.
रविवार को साकची गुरुद्वारा के प्रांगण में आयोजित दस्तार सजाओ मुकाबला में 235 बच्चों ने उत्सुकता के साथ हिस्सा लिया. दस्तार कोच जसवंत सिंह जस्सू, मंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, सतविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह और गगनदीप सिंह (दुमाला) के जज के रूप उपस्थित होकर तकनिकी आधार पर प्रतिभागियों को कसौटी पर परखा. दस्तार मुकाबला में विजेताओं के अलावा सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया.
साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि सिख धर्म में दस्तार की विशेष महानता है व दस्तार एक अच्छे किरदार का चिन्ह भी है. दस्तार सजाना सिखी में परिपक्व होने की निशानी हीं नहीं, बल्कि ये दस्तार धारकों के आत्म विश्वास में भी बढ़ोतरी करती है. महासचिव परमजीत सिंह काले, सन्नी भांगड़ा ग्रुप के परमजीत सिंह सन्नी और रॉयल डेकॉर के जसबीर सिंह गिल ने कहा कि ऐसे आयोजन मुख्य उद्देश्य दस्तार से दूर हो रहे समाज व नौजवानों को दस्तार सजाने के लिए प्रेरित करना है और समय समय पर और भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे है. मंच का संचालन परमजीत सिंह काले ने किया.
इस अवसर पर सिख समाज के कई गणमान्य व्यक्ति ने हाजरी भर प्रतिभागियों के मनोबल ऊंचा किया जिनमे मुख्यरूप से तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, तारा सिंह, गुरदयाल सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर, कमलजीत कौर, कमलजीत कौर गिल, दलजीत सिंह दल्ली, अजीत सिंह गंभीर, सतबीर सिंह गोल्डू, हरविंदर सिंह समेत विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने शिरकत कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. उपरांत आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का सम्मान किया. मुकाबला कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सन्नी भांगड़ा ग्रुप की टीम समेत सुखवंत सिंह सुखु, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, जसबीर सिंह गांधी, मनोहर सिंह मितै, का सराहनीय सहयोग रहा.
राँची : दीपशिखा और द पिंक पेबल्स की एक अनूठी पहल से झारखंड में पहली बार फारमर्स मार्केट का आयोजन हुआ. दीपशिखा संस्थान तीन दशकों से रांची शहर में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है. इस संस्थान में ऑटिज्म, मानसिक दिव्यांगता, सेरेब्रल पॉल्सी और विभिन्न अंगों की दिव्यांगता से ग्रस्त बच्चों के इलाज के अलावा उनकी शिक्षा-दीक्षा के साथ सर्वांगीण विकास का इंतजाम किया जाता है.
दीपशिखा और द पिंक पेबल्स द्वारा आयोजित इस बाजार में तरह-तरह के जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगी थी. साथ ही जैविक उत्पादों की बिक्री भी की गई. विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टाल्स महिलाओं द्वारा लगाये गये, जहां जैविक उत्पाद का प्रयोग किया गया था, जैसे रागी मोमो, मिलेट, कॉर्न, इत्यादि मुख्य थे. वहीं बच्चों के लिए एक किड्स जोन का भी आयोजन किया गया था. दीपशिखा एवं एकल के स्टॉल भी लगे थे. इस फारमर्स मार्केट में लोगों ने प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथी मुख्य वन संरक्षक डी के सक्सेना थे. कार्यक्रम में जेएफटीए ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ और दीपशिखा की कार्यकारी निदेशिका सुधा ल्हीला व कई गणमाण्य लोग शामिल हुए.
जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और रोटरी क्लब जमशेदपुर (दलमा) के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का 120 लोगों ने लाभ लिया. साकची गुरुद्वारा के गोविन्द भवन में आयोजित इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हड्डी रोग सम्बंधित रोगों का समाधान तलाशा. रोटरी क्लब जमशेदपुर (दलमा) के फिजियोथेरिपिस्ट रोहित कुमार अपनी टीम के साथ परामर्शकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. फिजियोथेरेपी की विशेषज्ञ टीम ने घुटना, पीठ, एड़ी, जोड़ पीड़ा, फ्रोजेन शोल्डर और सर्वाइकल स्पोंडलेसिस से जूझ रहे लोगो की फिजियोथेरेपी गयी.
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शिविर में पहुंच कर साकची गुरुद्वारा में किये जा रहे धार्मिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन की खूब सराहना की. साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने टीम सहित शिविर का मुआयना किया और हौसला आफजाई की. इस अवसर पर हरविंदर सिंह मंटू, तारा सिंह, अजित सिंह गंभीर ने भी शिविर का दौरा किया. शिविर में रोटरी क्लब की सरस्वती घोष, मनीष कुमार चौधरी, विशाल त्रेहान, डॉ वि मनोहर, रुपसा दास, मानस बेहरा, एस बनर्जी, प्रोतिम बनर्जी, दिलीप घोष, हरविंदर सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही.
जमशेदपुर : टाटा स्टील के संस्थापक दिवस की तैयारी के लिए जुबली पार्क को 26 फरवरी से 8 मार्च तक 12 दिन के लिए बंद रखा जाएगा। यह जानकारी जुस्को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर से दी गई है। इस दौरान पार्क से वाहनों का अवागमन बंद रहेगा। वहीं, आम आदमियों की पैदल आवाजाही पर भी रोक रहेगी। 3 से 5 मार्च तक विद्युत सज्जा देखने के लिए आम लोगों के लिए पार्क खुलेगा।
मालूम हो कि पार्क में हर दिन हजारों लोग मॉर्निंग व इवनिंग वॉक करने आते हैं। इस तरह से हजारों लोग 12 दिन तक वॉक करने से वंचित रहेंगे। वहीं, पार्क गेट बंद होने से सोनारी, कदमा के लोगों को साकची जाने के लिए अब मोदी पार्क होते हुए कीनन स्टेडियम के पीछे वाले मेन रोड से साकची की ओर से जाना होगा।
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से रविवार को गोपाल मैदान बिष्टुपुर से यूनाइटेड क्लब तक विंटेज कार व बाइक रैली निकाली गयी. टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया. पहले एक-एक कर विंटेज कार निकली, पीछे-पीछे बाइक. गोपाल मैदान में इसे देखने के लिए भीड़ तो जुटी ही थी, रास्ते में भी लोगों ने हाथ हिला-हिलाकर, तो छात्रों ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया. विंटेज कार में कोलकाता के पल्लव राय व सौरव राय और बाइक में पंजाब कॉलोनी मानगो, पूर्वी सिंहभूम के फतेह सिंह ओवरऑल चैंपियन बने.
विंटेज कार रैली 2024 के विजेता पल्लव व सौरव राय हैं पिता-पुत्र
पल्लव राय और सौरव राय पिता-पुत्र हैं. वे वर्ष 2016 से इस तरह की रैली में भाग ले रहे हैं. जमशेदपुर के अलावा कोलकाता व अन्य शहरों में आयोजित रैली में भी वे सम्मानित होते रहे हैं. उनकी वर्ष 1951 मॉडल की मरक्युरी वी8 स्पोर्ट सेडन रैली में आकर्षण का केंद्र रही. इसमें आठ सिलिंडर यानी 4500 सीसी का इंजन है, जो पेट्रोल से चलता है. यह गाड़ी आज भी कंडीशन में है. वे कोलकाता में फादर एंड संस रेस्टोरेशन चलाते हैं. कॉन्फेक्शनरी और रिसॉर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं.
विंटेज बाइक के शौकीन हैं फतेह सिंह
वहीं, फतेह सिंह विंटेज बाइक के शौकीन हैं. इस तरह की बाइक की मरम्मत का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि वे कई गाड़ियों के साथ रैली में शामिल हुए, जिसमें द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल टायम्फ मोटरसाइकिल आकर्षण का केंद्र रही. इसका मॉडल 3एचडब्ल्यू 1943 है. उनके दादाजी गुरदेव सिंह कंपनी में फोरमैन थे. उन्होंने कोलकाता में मिलिट्री ऑक्शन डिस्पोजल से आज से 50 वर्ष पहले इसे लाया था. इसमें 350 सीसी इंजन है, जो पेट्रोल से चलता है.
विंटेज कार व बाइक रैली का यह तीसरा एडीशन है. पिछले साल की तुलना में इस बार करीब दोगुनी गाड़ी आयी, जिसमें जमशेदपुर, चाईबासा, रांची के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से भी पुरानी गाड़ियों के शौकीन शामिल हुए. हमने विंटेज के साथ-साथ नयी तकनीक को भी इसमें शामिल करने की कोशिश की. फ्लैग ऑफ के समय 15 सुपर बाइक थी. मीडिया के लिए आयोजित मेरी पहली गाड़ी कांटेस्ट में कुणाल कुमार को प्रथम, अंजनी कुमार पांडेय को द्वितीय और निर्मल प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
पिछले साल से दोगुनी गाड़ियां हुईं शामिल
टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने कहा कि विंटेज कार व बाइक रैली का यह तीसरा एडिशन है. पिछले साल की तुलना में इस बार करीब दोगुनी गाड़ी आयी, जिसमें जमशेदपुर, चाईबासा, रांची के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से भी पुरानी गाड़ियों के शौकीन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हमने विंटेज के साथ-साथ नयी तकनीक को भी इसमें शामिल करने की कोशिश की. फ्लैग ऑफ के समय 15 सुपर बाइक साथ थी. मीडिया के लिए आयोजित मेरी पहली गाड़ी कांटेस्ट में कुणाल कुमार को प्रथम, अंजनी कुमार पांडेय को द्वितीय और निर्मल प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
जमशेदपुर : राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम युवा चौपाल आज गोलमुरी मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र केबल टाउन में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर ,भाजयूमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह ,कार्यक्रम संयोजक मंडल उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ,शिव कुमार सिंह,उपाध्यक्ष राकेश गिरी, शक्ति केंद्र के अध्यक्ष राजेश कुमार,मंत्री हनी परिहार ,पियूष पॉल, अर्नब दास, बंटी सिंह, कर्मजीत सिंह, कम्मे, पीयूष इश्यू, आदर्श कुमार, कुशल शर्मा, राजीव कुमार, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जमशेदपुर : झारखंड रविदास समाज, स्थानीय समिति बागुनहातु द्वारा रविदास जयंती समारोह का अयोजन प्रातः काल कलश यात्रा से हुई। जिसमें 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पूजा अर्चना के बाद भोग भंडारा का कार्यक्रम चला, जिसके पश्चात पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले से आए हुए प्रसिद्ध झूमर कलाकार श्रीमती छूमकी रानी महतो और उनकी पूरी म्यूजिकल टीम द्वारा प्रस्तुति दी गई। समाज के अध्यक्ष सौरभ दास ने बताया की संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जो महत्व है उनका जो समाज के प्रति योगदान है वो कही न कही मौजूदा नई पीढ़ी भूलते जा रही इसलिए उनके महत्व और योगदान को हमको अपने समाज में और हर जगह आगे बढ़ने की आवश्कता है।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में समाजसेवी श्री अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, श्री कंचन दत्ता, समाजसेवी श्री शिव शंकर, समाजसेवी श्री बंटी सिंह और साथ में बाउरी समाज, हो समाज, मुखी समाज, कालिंदी समाज, मॉर्निंग वॉक ग्रुप और अन्य गणमान्य अथिति मौजूद थे।