भारत माँ के सच्चे सपूत पद्मभूषण से सम्मानित भारतवर्ष का कोहिनूर हीरा,जमशेदपुर (टाटानगर) का मसीहा महान उद्योगपति श्री रतन टाटा जी का कल देहांत हो गया था जिस कारण पूरा भारतवर्ष आज सदमे में और शोकाकुल अवस्था में है सोनारी थाना शांति समिति सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने और सोनारी थाना शांति समिति के सभी सदस्यों ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने हेतु जो टेंट सोनारी एयरपोर्ट चौक में लगाया हुआ है .
उसमें सर्वप्रथम गौरवमय भारतवर्ष के गौरवमय हर दिल अजीज श्री रतन टाटा जी की चित्र पर जमशेदपुर डीएसपी (मुख्यालय-2) निरंजन तिवारी जी,सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद जी,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी शांति समिति के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन के पुष्प अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति की मंगल कामना किया ।
देश के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया. रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. रतन टाटा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे.
वहीं उनके निधन से इस वक्त पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. बाॅलीवुड सेलेब्स भी उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. इसमें अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा, तारा सुतारिया, अनुष्का शर्मा , अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं.
इस वजह से बिग बी हुए ट्रोल
इसी बीच अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. दरअसल, हाल ही में बिग बी ने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक आउटफिट में काफी डैैशिंग लुक में दिखाई दे रहे हैं. एक्टर ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि ‘टाइम टू टेक ऑफ.’ ऐसे में बिग बी के इस पोस्ट को देख फैंस का पारा चढ़ गया. दरअसल, फैंस को ये बात खटक गई कि बिग बी ने रतन टाटा के लिए कोई पोस्ट शेयर करने की बजाय अपनी तस्वीर शेयर की है. बस फिर क्या अब इस बात पर लोग बिग को जमकर ट्रोल करने लगे.
यूजर्स के काॅमेंट
बिग बी के इस पोस्ट पर काॅमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- ‘क्या बकवास पोस्ट है …आपको सर रतन टाटा के बारे में पोस्ट करना चाहिए’, एक ने लिखा है- ‘रतन टाटा सर के निधन से पूरा इंटरनेट सदमे में है… आपको ऐसा कुछ पोस्ट नहीं करना चाहिए सर’, वहीं एक यूजर ने बिग बी ट्रोल करते हुए लिखा है- ‘कितना अरुचिकर पोस्ट है बिग बी. पूरा भारत देश एनआरआई रतन टाटा सर के कारण दुःख सदमे में हैं सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि पोस्ट कर रहे हैं यहां आप उनकी मृत्यु की घोषणा के बाद अपनी तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ‘इतने भी स्वार्थी न बनिए सर, एक पोस्ट तो रतन टाटा सर के लिए कर ही सकते हैं , ईश्वर ने आपको बहुत दिया , लेकिन मानवता भूल के इस उम्र में भी आप माया में उलझे हैं ,, ये सही समय नही है अपने दिखाने का जबकि पूरा देश शोक में डूबा हो.’ इसी तरह तमाम यूजर्स ने बिग बी को इस पोस्ट के लिए खरी-खोटी सुनाई है.
जमशेदपुर : उद्योग जगत के रत्न स्व. रतन टाटा जी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साकची बसंत टॉकीज के सामने स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जला कर रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि दी।
सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू” ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि रतन नवल टाटा जी का इस लोक से जाना न सिर्फ जमशेदपुर या देश के लिए क्षति है अपितु यह पूरे विश्व की क्षति है, जिसे भर पाना असंभव है। उन्होंने बताया कि एक बार उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था और उनसे मिल कर यह पता चला कि वह अत्यंत ही साधारण व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे, जिनकी दूरदर्शिता अद्भुत थी। सिख भाजपा नेता ने कहा कि 28 दिसम्बर को उनका जन्म दिवस है जिससे पहले हम साकची गोलचक्कर में उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे और यह कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
इस श्रद्धांजलि सभा मे सिख बीजेपी नेता सतबीर सिंह “सोमू” अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह “रिंकू”, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रॉकी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी जोगिंदर सिंह जोगी, मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया, सुखविंदर सिंह शबी, हरविंदर सिंह मंटू, साकची मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, रिकी सिंह, दीपक गिल आदि मौजूद रहे।
टाटा के निधन से देश शोक में डूबा है। देश और दुनिया की तमाम हस्तियों ने अपने तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रतन टाटा को याद किया। इसमें फिनटेक कंपनी पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा भी शामिल थे।
हालांकि, विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जो लिखा उसकी आलोचना होने लगी। क्या लिखा था विजय शेखर शर्मा ने
दरअसल, पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा को श्रद्धांजलि के दौरान एक विशेष टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें अपना पोस्ट हटाना पड़ा। शर्मा की हटाई गई श्रद्धांजलि का एक स्क्रीनशॉट अब वायरल हो रहा है। डिलीट पोस्ट में विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा के लिए लिखा है- एक लीजेंड जो हर पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। अगली पीढ़ी के उद्यमी भारत के सबसे विनम्र कारोबारी से मिलने से चूक गए। सलाम, सर। ओके, टाटा, बाय-बाय।
वैसे तो विजय शेखर शर्मा के पोस्ट में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई है लेकिन उनके पोस्ट की अंतिम पंक्ति, “ओके टाटा बाय बाय” की काफी आलोचना हुई। ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर रतन टाटा के लिए गरिमामय शब्दों के इस्तेमाल की ओर इशारा कर रहे थे। इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी अस्वीकृति व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा- इंटर्न से लिखवाया होगा। एक अन्य ने लिखा कि यह सही तरीका नहीं है। नहीं रहे रतन टाटा
लेकिन वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए। सरल व्यक्तितत्व के धनी टाटा एक कॉरपोरेट दिग्गज थे, वहीं अपनी शालीनता और ईमानदारी के बूते वह एक संत की तरह जिए। टाटा ने कभी शादी नहीं की।हालांकि, चार बार ऐसा हुआ जब उनकी शादी होने वाली थी। एक बार ऐसा तब हुआ जब वह अमेरिका में थे। उनके निधन से टाटा ट्रस्ट्स के शीर्ष पद पर एक खालीपन आ गया है, जिसके पास समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस का 66 प्रतिशत हिस्सा है। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को उनके उत्तराधिकारी के रूप में एक मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।
जमशेदपुर : कैबुल मुखी समाज, गोलमुरी की ओर से विकास मुखी के अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय सामुदायिक विकास भवन में देश के जाने माने उद्योगपति स्वर्गीय रतन टाटा जी के स्मृति में किया गया। इस सभा में सर्व प्रथम उनको याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया एवं उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया गया।
सभी ने उनके प्रति गहरा दुख प्रकट किये और कहा कि यह देश एवं सभी समाज व वर्गों के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है। रतन टाटा जी न सिर्फ औद्योगिक विकास के बारे में सोचते थे बल्कि वो सामाजिक विकास के बारे में भी सोचते थे। आज उनकी ही देन है कि सभी समाज के लोगों को सामाजिक स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
इस श्रद्धांजलि सभा में निम्नलिखित युवा साथी उपस्थित थे – विकास मुखी, सुमित मुखी, सिकंदर मुखी, शिवू मुखी, राजा मुखी, मंगल मुखी, देवेश मुखी, टिंकू मुखी, रोहित मुखी, सोहित मुखी, सागर मुखी, राजन मुखी, किसन मुखी, जगत मुखी, श्रवण मुखी, डेविड मुखी, सनी मुखी इत्यादि।
सरायकेला-खरसांवा : सरायकेला अनुमंडल के मोहितपुर पंचायत में स्वर्णपुर वार्ड में मुखी समाज द्वारा विश्व जगत के उद्योगपति टाटा समूह के चेयरमैन सर रतन टाटा के आकस्मिक निधन के समाचार प्राप्त होने से पूरे अनुमंडल में शौक की लहर है। इस दौरान मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला के वरिष्ठ संघ मित्र ने श्री रंजन कारूवा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सर रतन टाटा ने देश के निमार्ण में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि वह इतने सक्षम और परिपक्व थे कि वे सभी जाति धर्मों की जगह शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। वे वास्तव में अद्भुत रत्न थे, उनका जाना देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं हो सकती। यह देश उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। युगों युगों तक महान विकास पुरुष को याद किया जायेगा।
इस दौरान समाज के रविशंकर मुखी, पंचू मुखी, गोविंदा मुखी, सुदर्शन मुखी, मथुरा कालिंदी, दीपक मुखी, सुजीत रविदास, विश्वनाथ मुखी, रत्नाकर मुखी श्रीनिवासन कारवा इत्यादि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा की ओर से बहुत ही सुंदर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप एवम मा लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश कार्तिक के बहुत ही मनोहर झांकी की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य समाजसेवी, उद्यमियों के साथ बड़ी संख्या में मां के भक्तजन उपस्थित हो चैतन्य झांकी का दर्शन लाभ लिए।
इस मौके पर पूर्व डीआईजी और समाजसेवी राजीव रंजन सिंह जी, प्रभाकर सिंह जी, दीपू सिंह जी, गोपाल जैसवाल जी ,मुन्ना सिंह जी, निर्मल चंद्रा जी, अशोक मोदीजी, संतोष अग्रवाल जी ने मां दुर्गा की चैतन्य झांकी की आरती की। उन्होंने ब्रह्माकुमारी द्वारा किए जा रहे हैं इस अनोखे आयोजन की बहुत ही प्रशंसा की और अपनी शुभकामनाएं दी। ब्रह्माकुमारी बहनों ने उन्हें अंगवस्त्र, तिलक लगा कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की प्रभारी संजू बहन ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माता दुर्गा और शिव शक्तियों के विभिन्न स्वरूप, अष्ठ शक्तियों और गुणों की आध्यात्मिक रहस्य को समझाया। उन्होंने कहा कि जिस नारी को शक्ति स्वरूप में हम भारतवासी कितना निष्ठा से आराधना पूजन करते है, वही नारी के प्रति आज देश में कितने वयभिचार और उत्पीड़न के मामले भी सुनने मिलते है, अगर एक देवी की दृष्टिकोण समस्त नारीयो के प्रति हो तो हम फिर से भारत वर्ष को स्वर्णिम काल में ले जा सकते है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मां दुर्गा महिषासुर संग्राम वध का नाटकीय प्रस्तुति बच्चो द्वारा दी गई। पूरे कार्यक्रम की सफलता में ब्रह्माकुमारी परिवार से जुड़े गोपाल भाई, रंजित भाई, दिनेश भाई, शैलेंद्र भाई, बल्केश्वर भाई, गंगा बहन, अलका बहन, प्रीति बहन, पुष्पा बहन, शोमा बहन के साथ पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
जमशेदपुर : देश के शीर्ष उद्योगपति टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन से जमशेदपुर वासी काफी दुखी और मर्माहत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजकीय शोक की घोषणा की है। शहर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों से आग्रह है कि इस शोक की घड़ी में एक दिन साउंड सिस्टम गाना बजाना बंद रखें।
देश के उद्योग जगत में उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने टाटा समूह को देश ही नहीं विदेशों में भी बुलंदियों तक पहुंचा। रतन टाटा सामाजिक उत्थान के लिए काफी कुछ किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने रांची में 100 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण करवाया। देश में जहां भी विपदा आई रतन टाटा ने सहयोग दिया।
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि जमशेदपुर शहर टाटा समूह की धरोहर है। टाटा समूह ने रतन टाटा के नेतृत्व में लाखों लोगों को रोजगार दिया और करोड़ों लोगों को रोजी-रोटी मिली। उनके जैसे महान हस्ती को बार-बार नमन करता हूं।
जमशेदपुर : देश के रत्न, उद्योगपति और संवेदनशील व्यक्ति, टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस श्री रतन टाटा जी के निधन पर साकची गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी और सिख बीजेपी नेता सतबीर सिंह “सोमू” द्वारा गुरूद्वारा साहिब साकची में श्रद्धांजलि हेतु अरदास की गई और प्रशाद वितरण हुआ। जिसमे मुख्य रूप से सेंट्रल गुरूद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, साकची गुरूद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह समेत समाज के कई वरिष्ठ जन शामिल हुए।
सतबीर सिंह “सोमू” ने दुःख जाहिर करते हुए कहा कि उनका जाना न केवल उद्योग जगत, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कुशल नेतृत्व में टाटा ग्रुप की कंपनियों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग को गति देने के साथ ही युवा उद्यमियों को भी उन्होंने काफी बढ़ावा दिया। राष्ट्र सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। जमशेदपुर में बहुत जल्द श्री रतन नवल टाटा जी की प्रतिमा स्थापित करूँगा। वाहेगुरु उनको अपने चरणों में स्थान दें।
इस में मुख्य रूप से बीजेपी सिख नेता सतबीर सिंह “सोमू” अध्यक्ष सरदार निशांन सिंह जी, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गांधी, अर्जुन वालिया, अमरपाल सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरिंदर सिंह सिंदा, हरजीत सिंह, वीरजी खालसा सेवा दल हरवीर सिंह, जगतार सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, सिख स्त्री सत्संग सभा साकची और काफ़ी संखिया में उपस्थित थे। सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था, अमन सिंह, इंद्रजीत सिंह, स्कूल सचिव सुखविंदर सिंह निक्कू, उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार मनोहर सिंह मिते, सरदार बलबीर सिंह, सरदार बलबीर सिंह धंजल की भी उपस्थिति रही।
जमशेदपुर : भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर से पूरा देश मर्माहत है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने दुःख व्यक्त करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि देश ने एक अनमोल रत्न को खोया है और खास कर जमशेदपुर शहर ने अपने अभिभावक को आज खो दिया है।
रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि रतन टाटा जितने बड़े उद्योगपति थे उससे कई गुना बड़े साधारण व्यक्तित्व के धनी और दरियादिल इंसान थे। पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी भारत के सच्चे बेटे और राष्ट्रभक्त होने का कर्तव्य सदा निभाया है। आज उनके निधन की खबर से पूरा देश गमगीन है। मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और टाटा समूह परिवार के सभी सदस्यों को इस दुःख को सहने की असीम शक्ति प्रदान करें।