बिहार स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया. उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था. उनकी सलामती के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर भी जारी था लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गईं.
उन्होंने रात 09:20 पर अंतिम सांस ली.
छठ गीत की पर्याय शारदा सिन्हा की को सोमवार रात वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उनका ऑक्सीजन लेवल गिर रहा था. लोक गायिक के बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपने एक वीडियो संदेश में बताया था. उनका कहना था कि ‘मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन की हालत के चलते मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी है. अब काफी मुश्किल है. आप सब प्रार्थना कीजिए, कि वो लड़ कर बाहर आ सकें. छठी मां कृपा करें.’
मंगलवार को बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लोकगायिका शारदा सिन्हा का हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे.
शारदा सिन्हा को संगीत में योगदान के लिए 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ उनके चर्चित गानों में शुमार हैं.
जमशेदपुर : सनातन सुरक्षा दल, झारखंड के सिंहभूम जिले से सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक पीयूष ठाकुर को जिला प्रवक्ता पद के लिए नियुक्त किया गया। सनातन सुरक्षा दल के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश चतुर्वेदी तथा राष्ट्रीय महासचिव धीरज दूबे की सहमति से उन्हें इस पद पर मनोनीत किया गया। उन्होंने इस बाबत कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, कि समाज के हित में काम करते हुए हिन्दू एकता को मजबूत करने और संगठन को ऊंचे शिखर पर पहुंचाने का कार्य पीयूष ठाकुर करेंगे।
जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के पक्ष में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी के जनता से वोट देने की अपील की. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के साथ बैठक किया एवं रणनीति पर चर्चा की. पप्पू यादव ने आज काशीडीह, टुईलाडुंगरी, बर्मामाइन्स, जोजोबेड़ा, रामदीन बागान, जेम्को, भुईंयाडीह और सिदगोड़ा में बैठक की. इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि डा. अजय किसी परिचय के मोहताज नहीं, उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है. उनकी छवि काम करने वाले जनप्रतिनिधि के रुप में है, अगर जमशेदपुर की जनता ने समर्थन दिया तो निश्चित रुप से वो सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर का लोगों का सपना को पूरा करेंगे. यह चुनाव स्वभिमान की लड़ाई है. यह लड़ाई भ्रष्टाचार और एक परिवार के आतंक के खिलाफ है. 25 वर्षों से एक परिवार के आतंक से मुक्ति के लिए जमशेदपुर पूर्वी की जनता को एकजुटता दिखानी होगी और डा. अजय कुमार को भारी बहुमत जीताना होगा.
भाजपा करती है नफरत की राजनीति
पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने एवं सत्ता हासिल करने में विश्वास करती है. 2024 का विधानसभा आदिवासियों मुलवासियों की अस्मिता व स्वभिमान की लड़ाई है. जल, जंगल और जमीन बचाने की लड़ाई में जनता को निर्णय लेना होगा.
पप्पू यादव ने दरबार साहिब में लगाई हाजिरी
पप्पू यादव ने साकची गुरुद्वारा में माथा टेका इस दौरान सिख समाज के लोगों ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. मौके पर पप्पू यादव ने सिख समाज से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार को समर्थन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सिख समाज हमेशा जनसेवा की भावना से कार्य करता है. सीजीपीसी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र सहित समाज के लिए लगातार कार्य किया जाता है. जिसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है. उन्होंने ईमानदार,शिक्षित एवं सर्वसुलभ डा. अजय कुमार को जीताने की अपील की.
इस अवसर पर विजय यादव, परिवंदर सिंह, राकेश साहू, विनोद यादव, गोपाल यादव, सुरेश राय, योगेन्द्र यादव, सुभाष यादव, विनोद यादव, भूषण यादव, सुनील यादव, संजीव श्रीवास्तव और ज्योतिष यादव मुख्य रुप से उपस्थित थे.
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार सौरव विष्णु को जनता खूब पसंद कर रही है। वह जहां भी जनसंपर्क अभियान चलाते हैं। लोगों की भीड़ जुट जाती है। सौरभ विष्णु ने सोमवार को सिदगोड़ा, बारीडीह, टेल्को, बिरसानगर, एग्रिको आदि इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से मुलाकात की। सभी को बताया कि उनका चुनाव निशान बाल्टी है।
सौरभ विष्णु ने लोगों को बताया कि जमशेदपुर पूर्वी इलाके में स्वास्थ्य सेवा बहाल करना भी उनका एक प्रमुख मुद्दा है। वह चाहते हैं कि जमशेदपुर पूर्वी इलाके के सभी मोहल्ले में क्लीनिक खोला जाए। यह मोहल्ला क्लीनिक होगा। यहां डॉक्टर और ड्रेसर वगैरह तैनात किए जाएंगे। इससे एमजीएम पर बोझ कम होगा और जनता को उनके मोहल्ले में ही इलाज मिल जाएगा।
सौरभ विष्णु ने बताया कि वह रोजगार के अलावा शिक्षा को भी मुद्दा बना रहे हैं। वह विधायक बने तो उनके क्षेत्र के सभी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगेगी। वह सभी निजी स्कूलों के प्रबंधन से मिलकर फीस कम करने की कवायद करेंगे। साथ ही हर साल लगने वाली एडमिशन फीस पर पाबंदी लगाई जाएगी। सौरव विष्णु ने कहा कि वह विधानसभा में मुद्दा उठाकर शिक्षा की बेहतरी के लिए कानून बनवाएंगे।
एग्रिको के रमेश कुमार का कहना है कि सौरभ विष्णु के वादों में सच्चाई झलक रही है। वह अगर विधायक बनते हैं तो अपने वादों को धरातल पर जरुर उठाएंगे। एक अन्य मतदाता सिदगोड़ा के रोहित का कहना है कि हमें इस बार पढ़े लिखे और युवा जनप्रतिनिधि को मौका देना चाहिए। उनका कहना है कि वह कई साल से एक ही परिवार के सदस्य को देख रहे हैं। लेकिन, जनता को कुछ नहीं मिल रहा।
जमशेदपुर : आज दिनांक 4 नवंबर 2024 लोक आस्था के महापर्व आने वाले छठ पूजा को देखते हुए सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य लोग मिलकर सोनारी दोहमोहनी छठ घाट, डोबो पुल बालू घाट और श्यामा प्रसाद घाट का निरीक्षण किये। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव और सदस्यों ने मिलकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से छठ पूजा में छठ व्रतियो के लिए कुछ सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह प्रस्तुत किया।
जैसे की : 1:- छठ व्रतियो के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था 2:- छठ व्रति महिलाओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम 3:- पर्याप्त मात्रा में हैलोजन लाइट की व्यवस्था 4:- पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस की व्यवस्था ताकि महिलाओं को किसी भी तरह की असुविधा ना हो 5:- छठ घाट में आतिशबाजी की पूर्ण रोकथाम किया जाए ताकि किसी भी तरह के अनहोनी से बचा जा सके 6:- मनचले और नशा करके छठ घाट पर आने वालों को रोका जाये 7:- रास्ते पर गाड़ी की पार्किंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसी भी छठ व्रतियो को किसी भी तरह की असुविधा ना हो 8:- छठ पूजा के दौरान टोल ब्रिज को बंद करवा दिया जाए ताकि कोई असुविधा उत्पन्न ना हो 9:- छठ घाट पर गोताखोर एवं एनडीआरएफ का कर्मचारी कि उपस्थित अनिवार्य तौर पर रखा जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से तुरंत निजाद पाया जा सके 10:- छठ घाट पर एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसी को कोई असुविधा होने से तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जा सके 11:- छठ घाट में कुछ लोगो के द्वारा जगह चिन्हित करके खरीद बिक्री किया जाता है जिससे आए हुए श्रद्धालुओं के बीच कलह उत्पन्न होने की संभावना रहती है जिसपर तुरंत जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई करके छठ घाट को सभी श्रद्धालुओं के लिए खाली करवाये और छठ पर्व काफी हर्ष उल्लास और पूर्ण आस्था के साथ संपन्न हो सके।
आज छठ घाट निरीक्षण मे सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के साथ सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, सर्वेश कुमार, हरि दास, अशोक सिंह और भोलानाथ साहू मौजूद रहे।
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन मे विहिप जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता जी के अध्यक्षता मे महानगर की बैठक संपन्न हुई। बैठक मे मुख्य रूप से विहिप के केंद्रीय अधिकारी माननीय जगन्नाथ शाही जी का आगामी चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। झारखंड मे इस माह होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदू समाज को एकजुट होकर राज्य और राष्ट्र हित मे हिंदू समाज के अपने हित मे मतदान करने को कहा। झारखंड मे बदलते डेमोग्राफी को लेकर और आदिवासी समाज के निरंतर धर्मांतरण से झारखंड के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है।
झारखंड प्रांत का गठन झारखंड के उत्थान के लिए किया गया था पर अब झारखंड का ईसाईकरण और इस्लामीकरण होता जा रहा है जिसे मौजूदा कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे राजनीतिक दल का खुलकर समर्थन प्राप्त हुआ है। गौहत्या और धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बना है झारखंड सरकार ने कभी इसे रोकने की कोशिश नही की। हिन्दूओं को एकजुट करने का प्रयास विहिप बजरंगदल हमेशा से करता आ रहा है। जाति के नाम पर बांटकर हिंदूओं को कमजोर करने का षडयंत्र मौजूदा हिंदू विरोधी शक्ति इस चुनाव मे सक्रिय है, इससे सजग रहने का आवाह्न विहिप बजरंगदल पूरे हिंदू समाज से करता है।
इसका उदाहरण हमारे अतीत मे है ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश भारत से कट गये , 14 अगस्त 1947 मे पाकिस्तान मे रहने वाले हिंदूओं को अपनी संपति और घर की महिलाओ को छोड भारत से निकल जाने के लिए हर मस्जिद से ऐलान किया गया लाखों हिंदू कटे, अपनी संपति का त्याग किया फिर भी हम हिंदू अपना इतिहास याद नही रख पाते है। हिंदू समाज को पता होना चाहिए कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार वक्फ के समर्थन मे, धारा 370 कानून पुनः वापस लाने के समर्थन मे हमेशा से खडा रहने वाली राजनीतिक दल है इसलिए हिंदू समाज को एकजुट और जागृत होकर हिंदू हित की रक्षा करने वाली सरकार के पक्ष मे मतदान करने की जरूरत है।
बैठक मे प्रांत मठ मंदिर प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, विभाग के सह मंत्री अरूण सिंह, सेवा प्रमुख दीपक वर्मा, संयोजिका संजीता सेन, जिला के अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष गोपीराव, संगठन मंत्री संजय सिंह, मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सहमंत्री भोला लोहार, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, सुरक्षा प्रमुख कन्हैया पांडेय, सहसंयोजिका बबली सोनम, मातृशक्ति सह प्रमुख मीना सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, सह प्रमुख समरेश मिश्रा जी संग कई प्रखंड के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के उम्मीदवार सौरभ विष्णु महिला सुरक्षा पर भी जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी के इलाके में महिला की सुरक्षा के लिए वह पूरी तरह एक डिजिटल सिस्टम बनाएंगे। यह डिजिटल सिस्टम जिला प्रशासन से जुड़ा होगा। इसका कंट्रोल रूम उनके विधायक कार्यालय में होगा। कोई भी महिला अगर कहीं मुसीबत में होगी तो वह टोल फ्री नंबर पर फोन करेगी। सौरभ विष्णु के कार्यालय में मौजूद लोग इसको रिसीव करेंगे। प्रशासन को सूचना देंगे और प्रशासन के अधिकारी और विधायक कार्यालय के लोग मौके पर पहुंचकर महिला को मुसीबत से छुटकारा दिलाएंगे।
जमशेदपुर पूर्वी के उम्मीदवार सौरभ विष्णु को गुजराती समुदाय समेत सभी समुदायों का समर्थन मिल रहा है वह जमशेदपुर पूर्वी इलाके में रहने वाले गुजराती समुदाय के बीच गए। वहां उनका हाल-चाल जाना। उनकी समस्या जानी। सौरभ विष्णु ने आश्वासन दिया कि विधायक बनने के बाद वह सभी समस्याओं का निराकरण करेंगे। सौरभ विष्णु ने बताया कि गुजराती समुदाय के लोग काफी अच्छे हैं। उन्होंने उन्हें समर्थन का वादा किया है।
सौरभ विष्णु ने लोगों से अपील की कि 13 नवंबर को अधिक से अधिक तादाद में निकलकर वोट डाले। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अच्छे लोग वोट डालेंगे तो अच्छा जनप्रतिनिधि निकल कर सामने आएगा। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। कभी किसी विधायक ने समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बाल्टी में लोग ताकत भरें। अपना आशीर्वाद डालें। ताकि वह एक बेहतर जनप्रतिनिधि साबित हो सकें।
उन्होंने कहा कि वह पांच मुद्दों पर जमशेदपुर का विकास करके दिखाएंगे। सौरभ विष्णु ने कहा कि युवा उनके साथ हैं। इसका उन्हें फायदा मिलेगा। उन्होंने महिला सुरक्षा की बात उठाई। सौरभ विष्णु ने कहा कि उनके जीतने के बाद उनका दफ्तर एक टोल फ्री नंबर जारी करेगा। यह टोल फ्री नंबर जिला प्रशासन से भी जुड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को वह विधानसभा में पास कराएंगे। इसके बाद प्रशासन की कानूनी बाध्यता हो जाएगी कि टोल फ्री नंबर पर जितनी भी कॉल आए। उसमें वह लोगों की मदद करें और इस तरह वह महिला की सुरक्षा की गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठा वादा करते हैं। लेकिन सौरभ विष्णु झूठा वादा नहीं करता। वह सारे वादे निभाएगा। उन्होंने कहा कि सौरभ विष्णु इसीलिए चुनावी मैदान में आए हैं। ताकि झूठ बोलने वाले नेताओं को पीछे हटा कर जनता को अच्छा नेतृत्व को दे सकें।
जमशेदपुर : शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और रोजगार के पैमाने पर जमशेदपुर पश्चिम के हालात छुपे नहीं हैं. जाम की समस्या अलग है जो अंतहीन समस्या बन चुकी है, लेकिन इन सबके लिए किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. जमशेदपुर शहर ने दो-दो मुख्यमंत्री, कई मंत्री, विधायक और बड़े- बड़े नेता दिए हैं, फिर भी आज इंदौर और भुवनेश्वर इससे आगे है.
जमशेदपुर के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं और दूसरी तरफ भुवनेश्वर शिक्षा का हब बन चुका है. जब कोई शिक्षा का हब बनता है तो वहां रोजगार के नए अवसर खुल जाते हैं, पर जमशेदपुर और खासकर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यह नहीं हो सका. जनता को चाहिए कि वह घुम फिरकर उन्हीं पुराने लोगों को विधायक न चुनकर नए को मौका दे. पुराने चेहरे को चुनने की कोई मजबूरी नहीं है. वोट के चोट से संपूर्ण बदलाव करें. जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर घोषणा पत्र और चुनाव चिन्ह जारी करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.
उन्होंने चुनाव चिन्ह के रुप में ‘माईक’ मिलने पर प्रतिक्रियास्वरूप कहा कि एक पत्रकार के लिए इससे अच्छा चुनाव चिन्ह और क्या हो सकता है. प्रेस वार्ता में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, अशोक सिंह, जवाहरलाल शर्मा, आशीष सिंह और काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे.
अन्नी ने कहा कि कटघरे में सिर्फ एक व्यक्ति को खड़ा करना और व्यक्तिगत आक्षेप करना गलत है.व्यक्तिगत आरोप से परे क्षेत्र के मुद्दों पर बात होनी चाहिए. कटघरे में वे सब नेता हैं जो इस क्षेत्र की राजनीति में वर्चस्व रखते हैं. जनता मुद्दों पर सवाल करे और जांचे कि उपरोक्त पैमाने पर जमशेदपुर पश्चिम कहां है? जनता पूछे कि इस्टर्न वेस्टर्न काॅरीडोर परियोजना पूरी क्यों नहीं हुई? पूरी हो जाती तो मानगो क्या, पूरा शहर जाम मुक्त हो जाता.जनता पूछे कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले दो दशकों में क्या उल्लेखनीय कार्य हुए? क्यों लोगों को एमजीएम से रिम्स रेफर करने की नौबत है? अक्सर रांची जाते जाते मरीज दम तोड़ देता है. जमशेदपुर में नगर निगम का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. सरकार ने इंडस्ट्रीयल टाउन बनाने का फैसला कर लिया लेकिन उसके प्रारुप को लेकर मतभेद है. इस लटकी हुई परिस्थिति का खामियाजा जनता भुगत रही है. टिस्को गैर टिस्को क्षेत्र का भेदभाव पूरी तरह दूर होना चाहिए और सरकारी दर पर सबको समान नागरिक सुविधा मिलनी चाहिए. यही टाटा लीज समझौते में भी है जहां पूरे जमशेदपुर का जिक्र है न कि टिस्को या गैर टिस्को क्षेत्र की कोई बात है.
अन्नी अमृता ने अपने घोषणा पत्र में मानसिक स्वास्थ्य, इस्टर्न वेस्टर्न काॅरीडोर, रोजगार, महिला सुरक्षा, महिला रोजगार, नागरिक सुविधाओं और उच्च शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुख स्थान दिया है.
घोषणा पत्र निम्नलिखित है : अन्नी अमृता, निर्दलीय प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह–माईक चुनावी घोषणा पत्र —2024 झारखंड चुनाव, 49 — जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा
महिला सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण और वरीयता में सबसे पहले रखते हुए गंभीर पहल होगी.
ठंडे बस्ते में जा चुकी इस्टर्न वेस्टर्न परियोजना को धरातल पर लाया जाएगा जो शहर के ट्रैफिक जाम और बड़े वाहनों से होनेवाली दुर्घटनाओं पर लगाम डालेगा.
महिलाओं के लिए मानगो और अन्य क्षेत्र में महिला कालेज खुलेंगे.
जमशेदपुर पश्चिम में स्वास्थ्य सुविधाओं का अकाल है.टीएमएच आम आदमी जा न सका और एमजीएम में वह सुविधा पा न सका……इस हालात को बदला जाएगा.
स्वच्छता अभियान व कचरा प्रबंधन को बनाया जाएगा जरूरी अभियान.बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले व्यक्ति/संस्थान पुरस्कृत होंगे और गंदगी फैलाने वाले दंडित.शहर स्वच्छ रहेगा तो आधी बीमारियां वैसे ही गायब हो जाएंगी.
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़े जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे जो शहर में बढ़ती आत्महत्या रोकने में सफल होंगे.
मानगो और जमशेदपुर पश्चिम के कई गैर टिस्को इलाकों में 24 घंटे टाटा की बिजली दिलाई जाएगी.टिस्को और गैर टिस्को इलाके का फर्क मिटेगा.
मानगो में जलापूर्ति योजना के बावजूद आज भी लोगों को 24 घंटा पानी उपलब्ध नहीं है. इस हालात को बदलना है.
12वीं के बाद यहां से छात्रों का पलायन हो जाता है. उच्च शिक्षा का हब बनने की यहां पूरी संभावना है जिस पर गंभीरता से काम होगा.
बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, मानगो और अन्य क्षेत्र के मार्केट के संपूर्ण विकास और सौंदर्यीकरण पर काम होगा.
औद्योगिक राजधानी कहे जानेवाले शहर में साजिशन एयरपोर्ट नहीं बनने दिया गया जबकि इसके बनने से निवेश और रोजगार बढ़ेगा.बतौर जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट की आवाज बुलंद होगी.
गोलगप्पा और डोसा से क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदला जाएगा…स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बेहतर प्लानिंग(बड़े पैमाने पर वेंडर्स जोन) शहर की आर्थिक दिशा और दशा बदलेगी.रोजगार के नए मापदंड स्थापित होंगे.
मिडिल क्लास महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना और उद्यमी महिलाओं के लिए मदद का माहौल बनाया जाएगा.
पत्रकार हित के लिए कार्य होगा.
ट्रांसजेंडर समुदाय हित के लिए कार्य होगा.
ध्वनि औऱ वायु प्रदूषण कई बीमारियों की जड़ है जिसकी रोकथाम के लिए गंभीर पहल होगी.
नशामुक्ति अभियान और दबिश के लिए गंभीर पहल होगी.
धतकीडीह और अन्य क्षेत्र की हरिजन बस्तियों की नारकीय हालत किसी से छुपी नहीं है.क्षेत्र की सूरत और सीरत बदलेगी. सफाई कर्मचारियों की स्थाई नौकरी औऱ स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर काम होगा
जमशेदपुर : आज शाम करीब 7 बजे एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में उस वक़्त जूनियर डॉक्टरों, नर्स और वहाँ मौजूद अस्पताल कर्मचारियों मे अफरा तफरी मच गया जब वहाँ का छज्जा का कुछ हिस्सा टूट कर निचे गिरा। मलबा गिरने से वहाँ कार्यरत अस्पताल कर्मचारियों ने सख्त नाराज़गी जताया। अस्पताल कर्मचारियों ने बताया की भगवान का आशीर्वाद है की छत का मलबा गिरने के बाद भी कोई बड़ा हादसा नही हुआ, वरना किसी की जान भी जा सकती थी।
इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु अपने चुनाव प्रचार में थे, जब उनको एमजीएम अस्पताल की घटना का पता चला, वह तुरंत अपना प्रचार प्रसार बीच मे छोड़ कर एमजीएम अस्पताल पहुँचे। सौरभ विष्णु ने एमजीएम अस्पताल पहुंच कर वहाँ के सीनियर कर्मचारियों से बात किया और उनको इस तरह की घटना ना घटे इस बात से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अगर आप सभी साथ दे, तो मैं उन सभी अफसरों को चाहे वो जहा भी हो चाहे रांची या दिल्ली हो मै उन सभी को मज़बूर कर दूंगा यहाँ एमजीएम आकर अपने कार्य ईमानदारी से करने के लिए।
सौरभ विष्णु ने यह भी कहा कि एमजीएम अस्पताल का हॉल बहुत बुरा है, यहाँ का पिलर बहुत बुरी तरह छतिग्रस्त हो चुका है, कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सौरभ विष्णु ने लोगो से अपील किया की आम जनता कुछ भी कर सकती है, वो सरकार बनाती है, वो सांसद और विधायक बनाती है। अगर जनता मुझे अपना आशीर्वाद देती है तो मैं इस तरह की घटना को घटित होने से रोकने का कार्य करवाऊंगा, जिले का हर अस्पताल चाहे वो प्राइवेट हो या सरकारी सभी की गहन जांच करवाऊंगा और उनकी मरम्मत करवाऊंगा।
जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए रविवार को कल्पना सोरेन औऱ पप्पू यादव ने बिरसानगर संडे मार्केट से बारीडीह चौक तक रोड शो किया. इस दौरान कल्पना सोरने को एक झलक देखने और उनकी बातों को सुनने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सबसे पहले कल्पना सोरेन, पप्पू यादव और डा.अजय कुमार ने संडे मार्केट पहुंच कर धरती आबा बिरसा मुंडा का माल्यार्पण किया. उसके बाद मीडिया से बात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था, रोड शो में सैकड़ों की संख्या में बाईक सवार आगे आगे चल रहे थे. वहीं ढ़ोल नगाड़ों से कार्यकर्ताओं को जोश दोगुना हो गया था. पूरे रोड शो में कल्पना सोरेन जिंदाबाद,पप्पू यादव जिंदाबाद डा. अजय कुमार जिंदाबाद के नारे लग रहे थे. बीच बीच में कांग्रेस पार्टी, जेएमएम औऱ राजद पार्टी के जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे. इस रोड शो में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल जिसमें आप पार्टी,सीपीएम सहित अन्य दल के नेता औऱ कार्यकर्ता सहित आम लोग भी शामिल हुए.
गरीबों को उनका हक दिलाएंगे, जमशेदपुर को खूबसुरत बनाएंगे – कल्पना
रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. बिरसा नगर सहित जमशेदपुर की अन्य बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे साथ बस्तियों में बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. बच्चों के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बहनों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार काम करेगी. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडिया गठबंधन सरकार लगातार प्रयास कर रही है. प्रदेश की 40 लाख से ज्यादा महिलाओं को मईंया सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है. आपने समर्थन दिया तो और बेहतर काम करेगें. कल्पना सोरेन ने लोगों से डा. अजय कमार को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वाहन किया.
यह स्वाभिमान की लड़ाई है, यह जल जंगल और जमीन की लड़ाई है – पप्पू यादव
पूर्णिया के सासद पप्पू यादव ने कहा कि यह झारखंड की स्वभिमान एवं जल,जंगल औऱ जमीन की लड़ाई है. 25 वर्षों से जमशेदपुर को लुटने वाले के खिलाफ यह उलगुलान है. जनता को निर्णय लेना होगा कि उनको डा. अजय कुमार जैसा ईमानदार, बेदाग, शिक्षित औऱ सर्वसुलभ जनप्रतिनिधि चाहिए या 25 वर्षों से लुटने वाले परिवार को चुनना है. भाजपा के पास झारखंड के विकास की कोई योजनाएं नहीं है. वो झारखंड की जल, जंगल औऱ जमीन को लुटना चाहती है. 24 वर्षों में 17 वर्ष तो झारखंड में भाजपा का ही शासन रहा लेकिन कोई विकास नहीं हुआ महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए कोई योजना शुरु नहीं की गई. लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जब मईंया सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है तो बीजेपी वालों को तकलीफ हो रही है. पप्पू यादव ने लोगों से डा. अजय कुमार को जीताने की अपील की.