जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने छठ के दूसरे दिन उद्दीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया. इस दौरान छठ व्रतियों ने अजय कुमार को विजय भवः का आशीर्वाद दिया. वहीं छठ व्रतियों के सेवा के लिए लगाए गए शिविर में अजय कुमार ने लोगों के बीच प्रसाद किया.
मौके पर डा. अजय ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ आपसी प्रेम एवं भाईचारा का प्रतिक है. यह पर्व सभी समुदाय एवं वर्ग के लोग आपसी भेदभाव मिटाकर एक साथ मिलकर मनाते है. उद्दीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का अर्थ नई ऊर्जा एवं उम्मीद के प्रति आस्था एवं विश्वास का होना. डा. अजय ने कहा कि छठी मईंया सभी जमशेदपुर वासियों का कल्याण करे उन्हें सुख समृद्धि एवं सद्बुद्धि प्रदान करें.
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के एनडीए गठबंधन के समर्थन में सिख समाज ने आज साकची स्थित गुरदीप सिंह पप्पू के कार्यालय में बैठक की। बैठक में भाजपा सहित एनडीए गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन देगी और पदयात्रा के जरिये लोगों को जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।
जमशेदपुर पूर्वी, पश्चिम, पोटका और जुगसलाई से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, सरयू राय, मीरा मुंडा और रामचंद्र सहिस के समर्थन में सिख समाज ने साकची में जनसंपर्क अभियान चलाया। साकची बाजार, न्यू काली माटी रोड, गुरूद्वारा बस्ती में दुकानदार एवं आम लोगों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर वोट देने का आग्रह किया।
इस प्रचार अभियान में उज्जन से आये इकबाल सिंह गांधी, गुरदीप सिंह पप्पू, सतवीर सिंह सोमू, राज कुमार अग्रवाल, दलबीर सिंह, अवतार सिंह गांधी, जोगिंदर सिंह जोगी, चंचल सिंह भाटिया, रॉकी सिंह, रविंद्र सिंह रिंकू, चन्नी सिंह, अमरजीत धनजय, जसबीर सिंह सोनी, दलजीत सिंह, अकाश सिंह, सुधीर सिंह, सुनील सिंह आदि शामिल थे।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित कार्यालय में आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने मुलाकात कर, पुष्पगुच्छ देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम की जनता से पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।
रविंदर सिंह रिंकू ने अपील करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम से भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू जी को जनता अपना प्रेम और साथ देकर भारी मतों से विजयी बनाये। भाजपा ने देश की मिट्टी और देश की बेटी को सम्मान देने का कार्य किया है और यही वजह है कि आज झारखंड में भाजपा अकेली इंडी गठबंधन से ज्यादा महिलाओं को प्रत्याशी के रूप में टिकट दी है। जहाँ इंडी गठबंधन ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है वहीं अकेली भाजपा 12 महिलाओं को टिकट दी है।
रविंदर सिंह ने यकीन के साथ यह कहा है कि वह जानते हैं कि पूर्वी सिंहभूम की जनता माटी और बेटी दोनों का सम्मान करना बखूबी जानती है और 13 नवम्बर को पूर्वी की जनता अपनी बेटी को सर आँखों पर बैठाते हुए कमल के निशान पर अपना मत देगी। पूर्णिमा साहू जी की सरलता की वजह से महिलाओं का बहुत समर्थन उन्हें मिल रहा है, जिसका परिणाम हमें 23 नवम्बर को दिखेगा।
जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय ने गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया एवं जमशेदपुर वासियों की सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न छठ घाटों को दौरा कर छठ व्रतियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी. मौके पर डा. अजय ने कहा कि छठ आस्था, विश्वास एवं प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतिक है. यह पर्व सभी वर्ग के लोग आपसी भेदभाव भूला कर एक ही घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते है.
उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक जड़े बहुत गहरी है जो हमें विपरित परिस्थितियों में संबल प्रदान करते है. यह हमारी भारतीय परंपरा की खुशसूरती है. यह हमारी आस्था ओर विश्वास है कि हम पहले अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते है फिर दूसरे दिन नई ऊर्जा एवं उम्मीद के साथ उद्दीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते है. हमारा विश्वास है कि जो अस्त होता है, पुनः एक नई ऊर्जा के उसका उदय होता है यही प्रकृति का नियम भी है. छठ पूजा से हमें यही सीख मिलती है कि जीवन में जब कभी उतार चढ़ाव आए तो घबरना नहीं चाहिए. बल्कि दृढ़ता के साथ उसका सामना करना चाहिए. डा. अजय ने कहा कि छठी मईंया सभी जमशेदपुर वासियों का कल्याण करे उन्हें सुख समृद्धि एवं सद्बुद्धि प्रदान करें.
जमशेदपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने जमशेदपुर की सभी छठ व्रर्तियों एवं आम लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ आस्था, विश्वास एवं प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतिक है. यह पर्व सभी वर्ग के लोग आपसी भेदभाव भूला कर एक ही घाट पर भगवाल सूर्य को अर्घ्य देते है. उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक धार्मिक जड़े बहुत गहरी है जो हमें विपरित परिस्थितियों में संबल प्रदान करते है. यह हमारी भारतीय परंपरा की खुशसूरती है कि हम पहले डुबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते है फिर नई ऊर्जा के उदय होते भगवान भास्कर को अर्घ्य देते है. हमारा विश्वास है कि जो अस्त होता है, पुनः एक नई ऊर्जा के उसका उदय होता है यही प्रकृति का नियम है. छठ पूजा से हमे सीख मिलती है कि जीवन में जब कभी उतार चढ़ाव आए तो घबरना नहीं चाहिए.
डा.अजय ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद
डा. अजय ने बुधवार को कई कार्यकर्ताओं के घर जाकर आस्था का महापर्व छठ का खरना ग्रहण किया. सबसे पहले अजय कुमार ने भुईंयाडीह के कांग्रेसी कार्यकर्ता नीरज साहू के घर प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व छठी व्रर्तियों ने डा. अजय कुमार को तिलक लगाकर जीत की अग्रिम बधाई दी. व्रर्तियों ने कहा कि छठी मईंया का आशीर्वाद आपके साथ है. आपकी जीत सुनिश्चित है. इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं के घर पर डा. अजय ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर भोजपुरी लोक संगीत क्षेत्र की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे लोक संगीत के लिए बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा ने लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाया था. उनके द्वारा गाये भोजपुरी लोक गीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।
भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की ठेट भोजपुरी लोक गीत को आगे बढ़ाने का श्रेय शारदा सिन्हा को जाता है। उनके द्वारा गाये भोजपुरी के पारंपरिक गीत आज भी लोगों द्वारा विभिन्न समारोह में बजाया जाता है। लोक आस्था का महापर्व छठ की गीत ने शारदा सिन्हा को अमर कर दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख के इस घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, यही ईश्वर के प्रार्थना करता हूं.
जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने बुधवार को टिनप्लेट,भुईंयाडीह और भालूबासा में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों ने कहा कि इस बार अजय कुमार को बोट करेंगे. लोगों डा. अजय का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. 25 वर्षों के कुशासन का जिक्र करते हुए लोगों ने इससे मुक्ति दिलाने की डा. अजय से की.
मौके पर डा. अजय ने कहा कि जमशेदपुर से गुंडागर्दी हटाने के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करुंगा. सीएम मॉडल स्कूल औऱ नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन मेरी पहली प्राथमिकता है. वहीं महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सभी सामुदायिक केंद्र में रोजगार अधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा.
सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर बनाना मेरा सपना है जो आपके समर्थन और सहयोग से ही पूरा होगा. बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. बस्तियों में उच्च स्तरीय नागरिक सुविधा उपलब्ध कराउंगा. आप लोगों ने मेरे संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को देखा है. 24 घंटे विधायक कार्यालय का संचालन किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में आपकी समस्याओं का समाधान किया जा सके.
जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इसे दुर्भाग्यजनक बताया कि जो काम राज्य सरकार और उसकी मशीनरी को करना चाहिए वह कार्य अपने मुवक्किल की ओर से न्यायालय में करना पड़ रहा है।
सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की युगल खंडपीठ ने हेट स्पीच भड़काऊ भाषण को लेकर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार को आदेश जारी किया था कि ऐसे तत्वों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करनी है। ऐसे मामलों में केस दर्ज करने में देरी होने पर इसे अदालत की ओर से अवमानना माना जाएगा लेकिन अफसोस है कि झारखण्ड सरकार ने इस मामले में उदासीनता बरती है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ एवं जस्टिस बीवी नागरत्ना की खंडपीठ में यह भी आदेश दिया था की कार्रवाई करते समय बयान देने वाले के धर्म की परवाह नहीं करनी है। झारखंड में पिछले दो-तीन महीने से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दल के आला नेताओं के द्वारा वोटो का ध्रुवीकरण अपने पक्ष में करने के लिए लगातार हेट स्पीच दिए जा रहे हैं। प्रशासन खामोश बैठा हुआ है। अभी चुनावी आदर्श आचार संहिता लगी हुई है और ऐसे में प्रशासन को अपनी सक्रियता दिखाते हुए आम जनता का विश्वास जीतना चाहिए।
जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा, गोलमुरी आदि इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सौरभ विष्णु को जमकर जन समर्थन मिला। सौरभ विष्णु ने बताया कि लोग काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार वह युवा चेहरे को चांस देंगे। जो उनकी समस्याओं को हल कर सके।
सौरभ विष्णु ने ही जनता से वादा किया है कि वह क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करेंगे। इलाके में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। रोजगार का इंतजाम करना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा महिला सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहे हैं। सौरभ विष्णु का कहना है कि महिला सुरक्षा के लिए वह एक ऐसी प्रक्रिया अपनाएंगे। जिसके तहत उनके विधायक कार्यालय में सूचना आते ही प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो जाएगा और महिला को फौरन मदद पहुंचाई जाएगी।
गौरतलब है कि सौरभ विष्णु ने क्षेत्र के मालिकाना हक के लिए भी संघर्ष शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है। कोर्ट में केस किया है। सौरभ विष्णु का कहना है कि क्षेत्र को टाटा मोटर्स और अन्य कंपनियों से वह काफी सुविधा दिलाएंगे। क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करेंगे। लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा और जिन बस्तियों में अभी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। वहां भी पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति होगी।
दिल्ली हाईकोर्ट को बुधवार को जानकारी दी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई की जा रही एक जनहित याचिका पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता की सीबीआई जांच शुरू की गई है.
याचिकाकर्ता कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है तो मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि वह नहीं चाहता कि कोई विरोधाभासी आदेश पारित किया जाए.
पीठ ने एस विग्नेश शिशिर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी जनहित याचिका के बाद प्रासंगिक घटनाक्रम पर एक हलफनामा दायर करने की अनुमति देते हुए कहा, कार्रवाई के एक ही कारण पर दो समानांतर याचिकाएं नहीं हो सकतीं.
दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष मामला भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर था, जिन्होंने राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग करने वाले उनके प्रतिनिधित्व पर निर्णय लेने के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) को निर्देश देने की मांग की थी.
बीजेपी नेता ने अपनी याचिका में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल के खिलाफ उनके द्वारा दायर अभ्यावेदन पर स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए गृह मंत्रालय को निर्देश देने की भी मांग की. जबकि स्वामी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष मामले का उनके मामले से कोई लेना-देना नहीं है और दोनों अदालतों में दाखिल अर्जियां पूरी तरह से अलग हैं. एस. विग्नेश शिशिर ने दावा किया कि स्वामी की याचिका के कारण बहुलता और समानांतर कार्यवाही हुई.
6 दिसंबर को होगी सुनवाई
अदालत ने शिशिर को उसके समक्ष याचिका में पक्षकार बनने के लिए आवेदन दायर करने को कहा और मामले को 6 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया.
सुनवाई के दौरान, शिशिर ने कहा कि उनकी याचिका पर आखिरी बार 24 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की थी और मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है. चूंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष मामला “बहुत उन्नत चरण” पर था.
उन्होंने कहा, “मैं इस मामले में सीबीआई के सामने भी पेश हुआ और इस मामले के संबंध में अपने बेहद गोपनीय सबूत पेश किए. फिलहाल मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है.”
HC को मेल पर भेजे डॉक्टूमेंट्स
शिशिर ने कहा, “देश की विभिन्न जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं. मैंने अपनी आपत्तियां दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को एक ईमेल के जरिए भेज दी हैं.”
पीठ ने बाद में टिप्पणी की कि डॉक्यूमेंट्स को अदालत की रजिस्ट्री के जरिए से दाखिल किया जाना आवश्यक है, न कि ईमेल के जरिए से.
स्वामी ने दोनों याचिकाओं के बीच अंतर करते हुए कहा कि शिशिर की याचिका में आपराधिक मुकदमा शुरू करने की मांग की गई थी, जबकि उनकी याचिका में केवल यह कहा गया था कि राहुल गांधी भारत के नागरिक नहीं बल्कि “ब्रिटेन के नागरिक” थे.
बीजेपी नेता ने तर्क किया कि पक्षपाती मत बनो और कहो कि प्रार्थनाएं समान हैं और हम पर टिके रहें. यह स्पष्ट है कि वह दो देशों का नागरिक नहीं हो सकता है. हमने इसे दस्तावेजों के माध्यम से साबित कर दिया है जहां वह ब्रिटेन के साथ-साथ भारत का भी नागरिक होने का दावा करता है. हालांकि, पीठ ने कहा कि उस याचिका में प्रार्थनाएं बहुत व्यापक हैं. इसलिए उन्हें (शिशिर को) वे दस्तावेज़ दाखिल करने दें जो वह चाहते हैं.”
दिल्ली हाईकोर्ट के पिछले आदेश के बाद स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता के मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष लंबित याचिका की एक प्रति दायर की थी.
6 अगस्त 2019 को भेजा मंत्रालय को पत्र
अधिवक्ता सत्य सभरवाल द्वारा दायर स्वामी की याचिका में कहा गया है कि 6 अगस्त, 2019 को मंत्रालय को एक पत्र भेजा गया था. जिसमें आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी ने ब्रिटिश सरकार को “स्वेच्छा से खुलासा” किया था कि वह ब्रिटिश राष्ट्रीयता के नागरिक थे जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखने के बराबर था.
इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्र से पूछा था कि क्या उसने नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत दायर शिशिर के अभ्यावेदन पर कोई निर्णय लिया है. जिसमें आरोपों की जांच करने के लिए कहा गया था.
शिशिर ने दावा किया कि उन्होंने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने के बारे में “विस्तृत पूछताछ” की थी और कई नए इनपुट प्राप्त किए थे. दूसरी ओर स्वामी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने एक भारतीय नागरिक होने के नाते, भारतीय नागरिकता अधिनियम के साथ पढ़े जाने वाले संविधान के अनुच्छेद 9 का उल्लंघन किया है और वह भारतीय नागरिक नहीं रहेंगे.
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत की स्थिति के बारे में जानने के लिए मंत्रालय को कई अभ्यावेदन भेजे थे, लेकिन न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही उन्हें कोई सूचना मिली.