एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20241108 WA0038
छठ महापर्व में बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को दिया गया भावभीनी श्रद्धांजलि : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : आस्था और विश्वास का लोक पर्व छठ के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनारी थाना शांति समिति सोनारी थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तटस्थ होकर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सोनारी दोमोहनी संगम छठ घाट, डाबो पूल छठ घाट और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी छठ घाट पर शिविर लगाकर दोपहर से ही छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो जिस चलते मौजूद रहे।

IMG 20241108 WA0037

सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू भावुकता प्रतीत करते हुए मधुर आवाज से छठ मैया के गीतों से पूरे भारतवर्ष को पीरोने वाली पद्म भूषण से सम्मानित भोजपुरी लोक गायिका बिहार की स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आवाज हम सभी के बीच हमेशा रहेंगे जब भी छठ का महापर्व आएगा तब तब स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी याद आएंगे क्योंकि छठ के गीत उनके बिना अधूरा है।

सोनारी थाना शांति समिति के शिविर में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 2) निरंजन तिवारी, सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद,सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉ अमल पात्रा,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू सोनारी थाना के सभी पदाधिकारी सोनारी थाना शांति समिति सदस्य कबी बेरा, श्रीमती डी बोस, राहुल भट्टाचार्जी, सरबजीत सिंह बॉबी, अरविंद सिंह, गौतम आचार्य, अशोक सिंह, सुमित ठाकुर, राधे, हरिदास, रमेश कुशवाहा, अनिल सिंह, नरेश जैन, प्रदीप लाल, भोलानाथ साहू, प्रेम सिंह, सोनू सिंह, अनुराग पत्रों, मनीष सिंह, सरबजीत सिंह बॉबी और सोनारी शांति समिति के तमाम सदस्य के देखरेख और सूझबूझ से छठ पूजा का संध्याकाल एवं प्रातः काल अर्घ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शांति समिति के सचिव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

IMG 20241108 WA0027
पूर्वी विधानसभा की जनता ने दोनो राजननीति पार्टियी से तंग आकर सौरभ विष्णु पर किया भरोसा

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा मे कही ना कही निर्दलते प्रत्याशी सौरभ विष्णु अपने नाम के अनुसार लोगो के बीच खुशबू की तरह फैलते चले जा रहे है । पूर्वी की जनता अब दोनो NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशियों की खोखली बातो , वादों और निमीन स्तर की राजनीति से तंग आगयी है ।

आज उराव बस्ती सीतारामडेरा की जनता ने सौरभ विष्णु को अपने बस्ती मे बुला कर अपने और अपने पूरे बस्ती वाशियो की तरफ से समर्थन देने की बात कही । सौरभ विष्णु ने सिर झुका के उनके इस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा और उनके साथ हमेशा खड़े रहने की बात कही ।

IMG 20241108 WA0034

सौरभ विष्णु ने प्रशाशन से कड़े सवाल भी किया , उन्होंने कहा जब मेरे पास चुनाव सम्बन्धित सारे परमिशन है तब मुज़हे प्रशाशन के द्वारा परेशान क्यू किया जा रहा है , कही मेरे होडिंग को लेकर मुज़हे नोटिस किया जाता है तो कही मेरे समर्थको द्वारा लगाए गये बैनर पोस्टर को जबरन JNAC द्वारा हटवा दिया जाता है । आखिर कोई तो बताये ये चल क्या रहा है ।

क्या सिर्फ मुज़हे परेशान करने कई लिए ये सब किया जा रहा है , एक तरफ जहा दूसरी राजनीति पार्टियां है जिनके कुछ कार्येकर्ताओ द्वारा चुनाव के दौरान ऐसे निजी वाहन जिनपर पार्टियों के झंडे लगे हुए है उनपर चुनाव आयोग द्वारा क्यू करवाई नही की जा रही है ।

IMG 20241108 WA0031

सौरभ विष्णु पूर्वी विधानसभा निर्दलये प्रत्याशी ने कहा की मैं डरने वालो मे से नही हु , इस बार पूर्वी की जनता ने दोनो पार्टियों के प्रत्याशियों को उखाड़ फेकने का मन बना लिया है । पूर्वी विधानसभा की जनता इस बार हवाओ के रुख को बदल कर एक इतिहास लिखना का मन बना लिया है ।

IMG 20241108 WA0001
राष्ट्रीय सुढी समाज ने की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को समर्थन देने की घोषणा

जमशेदपुर : राष्ट्रीय सुढी समाज ने होटल मिष्टी इन जमशेदपुर में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. इसमें संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल, केंद्रीय महासचिव डॉ अनुप कुमार मंडल, और युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का चयन सुढी समाज और वैश्य समाज के लिए गर्व की बात है.

IMG 20241108 WA0001

उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुढी समाज को विश्वास है कि पूर्णिमा साहू के झारखंड विधानसभा में पहुंचने पर सुढी समाज और वैश्य समाज के सर्वांगीण विकास में उनकी मजबूत भूमिका होगी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा. समाज ने सभी बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं और अन्य वर्गों से अपील की है कि वे पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे.

कृतिवास मंडल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि भाजपा ने सुढी समाज के लिए गोड्डा में एक सीट दी है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुढी समाज को कोई सीट नहीं दी है. कहा कि झारखंड के उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में, जहां सुढी समाज या वैश्य समाज के उम्मीदवार किसी भी राजनीतिक दल से या निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, राष्ट्रीय सुढी समाज उन्हें अपना समर्थन प्रदान करेगी. संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सुब्रत मंडल, कार्तिक लाल गुप्ता, ममता लाल, शिव कुमार मंडल, शौलिन कुमार मंडल, प्रदीप कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

IMG 20241108 WA0000
विकास के लिए अपने घर की बहू-बेटी को आशीर्वाद दीजिये, बाहरी कभी भी चलते बनेंगे – पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर : जमशेदपुर की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू जेम्को महानंद बस्ती में कुशवाहा समाज, बागुननगर में बंगभाषी समाज, बारीडीह लोहिया पथ में कुशवाहा समाज की लिट्टी पार्टी, बिरसानगर बी.एड.कालेज के पास अन्ना हजारे फैंस क्लब द्वारा आयोजित भजन संध्या सहित कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं.

IMG 20241108 WA0000

इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अपने घर की बहू-बेटी को आशीर्वाद दीजिये. वह हमेशा आपके बीच रह कर सेवा करेगी. यदि नरीमन और नीतीश भारद्वाज की तरह ग्लैमर और वादों की भूल-भुलइया में पड़ कर बाहरी को चुना तो धोखा के सिवा कुछ नहीं मिलेगा. बाहरी कभी भी चलते बनेंगे.

पूर्णिमा ने सिरोमन सिंह कैंपस, भालूबासा में आयोजित श्री आयुष्मान सिंह के जन्मदिन समारोह में भी भाग लिया और शुभकामनायें दी. इन कार्यक्रमों में ओम प्रकाश भगत, भरत सिंह, नीरज कुमार, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुशांतो पंडा, जीवन साहू, संतोष ठाकुर व अन्य शामिल थे.

Screenshot 2024 1108 222312
भाजपा की पूर्णिमा साहू ने सूर्य को अर्ध्य देकर जनता की खुशहाली का आशीर्वाद

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को सूर्य़ मंदिर छठ घाट में सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपनी दिनचर्या शुरू की. उन्होंने घाट पर व्रतियों की सेवा कर पूर्वी क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा. इसके बाद वह प्रचार अभियान पर निकल गईं।

Screenshot 2024 1108 222312

पूर्णिमा ने गोलमुरी के टुइलाडूंगरी, सरस्वती नगर, गाढ़ाबासा, मथुरा बगान, खान बगान, बजरंग नगर, केबुल बस्ती, केबुल टाउन, सीतारामडेरा के किशोरीनगर, छाया नगर, चंडीनगर, निर्मल नगर, ह्यूम पाइप, इंद्रा नगर, श्याम नगर, कल्याण नगर, नीतिबाग कालोनी, पटेल नगर, बृज बिहारी बगान, आदर्श नगर, कान्हू भट्ठा, शांति नगर, ब्राह्मण टोला, नंद नगर, बाबूडीह, लाल भट्ठा आदि क्षेत्रों में मतदाताओं संपर्क साधा और भाजपा को जिताने की अपील की.

उनके अभियान में दिनेश कुमार, गूंजन यादव, पवन अग्रवाल, मिथिलेश सिंह यादव, पप्पू उपाध्याय, सुरेश शर्मा, प्रोबिर चटर्जी राणा, प्रेम झा, अभिमन्यु सिंह, सोनू चौधरी, अमरेंद्र सिंह, समरेश शुक्ला, अमिश अग्रवाल, रंजीत सिंह, रमेश नाग, अनिल सिंह, धनराज गुप्ता, संजना साहू, विमला साहू, मधु तांती, सरस्वती साहू, झूलन ठाकुर, दीपक ओझा, अनूप सिंह, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

IMG 20241108 WA0021
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले चुनावी प्रचार-प्रसार पर रोक, नियम तोड़ने पर दण्ड का प्रावधान

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार –

  1. कोई भी व्यक्ति, किसी मतदान क्षेत्र में, उस मतदान क्षेत्र में निर्वाचन के लिए मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले अड़तालीस घंटों की कालावधि के दौरान-

(क) निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस न बुलाएगा, न आयोजित करेगा , न उसमें उपस्थित होगा, न उसमे सम्मिलित होगा और न उसे संबोधित करेगा, या

(ख) चलचित्र, टेलीविजन या वैसे की अन्य साधित्रों द्वारा जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का संप्रदर्शन नहीं करेगा; या

(ग) कोई संगीत समारोह या कोई नाट्य अभिनय या कोई अन्य मनोरंजन या आमोद-प्रमोद जनता को उसके प्रति आकर्षित करने की दृष्टि से, आयोजित करके या उसके आयोजन की व्यवस्था करके, जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार नहीं करेगा।

(2) वह व्यक्ति, जो उपधारा (1) के उपबंधों का उल्लंघन करेगा, कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडनीय होगा।

IMG 20241108 WA0021
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश- पूर्वी सिंहभूम जिला के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ता को 11 नवंबर, अपराह्न 05:00 बजे के बाद जिला से बाहर जाना होगा
IMG 20241108 WA0021

जमशेदपुर : भारत चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकरी श्री अनन्य मित्तल द्वारा आदेश जारी किया गया है कि वैसे राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ता जो बाहर से चुनाव प्रचार के लिए आये हैं, तथा इस जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है उन्हें दिनांक-11.11.2024 को अपराह्न 05:00 बजे के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाना है । उक्त अवधि के बाद प्रचार करते हुए पाए जाने या जिले के सभी छ: विधानसभा क्षेत्र के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ताओं के सम्बन्धित विधान सभा क्षेत्र में मौजूद पाए जाने पर, सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी ।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित है कि-

After the closure of campaign period no campaign can take place within the constituency, presence of political functionaries/party workers/procession functionaries/campaign functionaries etc., who have been brought from outside the constituency and who are not voters of the constituency, should not continue to remain present in the constituency as their continued presence after campaign ends may undermine the atmosphere for free and fair poll.

IMG 20241108 WA0019
चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अक्षरशः अनुपालन तथा समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ईवीएम डिस्पैच व रिसीविंग की प्रक्रिया के सुव्यवसथित सम्पादन के लिए एलबीएसएम कॉलेज व कॉपरेटिव कॉलेज का स्थल निरीक्षण किया गया।मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विदित हो को एलबीएसएम कॉलेज से बहरागोड़ा, घाटशिला एवं पोटका विधानसभा का ईवीएम डिस्पैच किया जाना है वहीं कॉपरेटिव कॉलेज से जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व व जमशेदपुर पश्चिम के ईवीएम डिस्पैच किये जाएंगे। वहीं मतदान के उपरांत कॉपरेटिव कॉलेज में सभी छः विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम का रिसीविंग होगा।

IMG 20241108 WA0020

स्थल निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने मतदान दल को दी जाने वाली चुनाव सामग्री, डिस्पैच सेंटर की अन्य आवश्यक तैयारी, मतदान कर्मियों के लिए वाहन स्टैंड, चुनाव सामग्री रिसीविंग सेंटर और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की समीक्षा किया। निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में वापसी, सभी छह विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल से सुगमतापूर्वक ईवीएम रिसिविंग की भी समीक्षा की, विधानसभावार ईवीएम रिसीविंग के लिए लगाए जाने वाले टेबल, एजेंट की एंट्री आदि को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों ने उपर्युक्त परिसरों में सभी आवश्यक केन्द्रों के गठन एवं वहां की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी संभावित व्यवस्थाओं की जांच और समीक्षा किया। इस क्रम में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निरीक्षण किए गए स्थलों का आकलन किया गया। स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

IMG 20241108 WA0014 scaled
शिव शंकर सिंह को नाराज भाजपाईयों के समर्थन पर भाजपा में मची रार, निर्दलीय उम्मीदवार से पिछड़े सुपर कॉप

जमशेदपुर : 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार की समय सीमा के खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सोमवार को शाम 5 बजे राज्य की जिन 43 सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म होगा, उसमें जमशेदपुर की दोनों सीटें भी शामिल है. ऐसे में उम्मीदवारों के साथ वोटर्स भी चुनाव मैदान में खड़े उम्मीदवारों के हार-जीत का अनुमान लगाने में जुट गए हैं. जमशेदपुर पूर्वी सीट पर किस्मत आजमा रहे 24 उम्मीदवारों में सबसे अधिक चर्चा निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह की है.

IMG 20241108 WA0014

भाजपा की रायशुमारी में सबसे आगे रहकर टिकट के प्रबल दावेदार रहे शिव शंकर सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अब भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों पर भारी पड़ रहे हैं. चुनावी रेस में वोटर्स बहू पूर्णिमा साहू को खारिज कर चुके हैं तो वहीं शहर के पूर्व कप्तान रहे डॉ. अजय कुमार को भी मुकाबले में बहुत कमतर मान रहे हैं. परिवारवाद व वंशवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे शिव शंकर सिंह को वोटर्स कई प्रमुख भाजपा नेताओं के अंदरूनी समर्थन के बाद 2019 के चुनाव की तरह उस स्थिति में पहुंचे मान रहे हैं, जब सरयू राय ने निर्दलीय चुनाव लड़कर तत्कालीन सीएम व वर्तमान में ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास को मात देकर इतिहास रच दिया था क्योंकि यह सीट भाजपा के गढ़ के रूप में मानी जाती थी और रघुवर दास लगातार पांच चुनाव जीत चुके थे.

भाजपा में मची रार, शिव शंकर का बढ़ रहा समर्थन

जमशेदपुर महानगर भाजपा के लगभग एक दर्जन से अधिक नेता चुनाव में अंदरूनी तौर पर शिव शंकर सिंह के समर्थन में खड़े हैं, जिसे लेकर पार्टी के अंदर रार मची हुई है. पूर्णिमा साहू को टिकट मिलने से नाराज इन नेताओं ने हालांकि खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की, लेकिन चुनाव प्रचार से दूर रहकर उन्होंने अपना अपरोक्ष समर्थन शिव शंकर सिंह को दे दिया है, जिससे भाजपा मुश्किल में दिख रही है. नाराज भाजपा नेताओं में पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह भी शामिल थे, जिन्होंने पूर्णिमा साहू को टिकट मिलने के बाद पहले पार्टी से इस्तीफा दिया और खुलकर शिव शंकर सिंह के समर्थन में रोड शो और चुनाव प्रचार कर वोटरों से परिवारवाद व वंशवाद के खिलाफ गैस चूल्हा छाप पर वोट करने की अपील की.

भाजपा को खारिज करने से उत्साहित निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह का भी दावा है कि जमशेदपुर पूर्वी में असली भाजपा वह स्वंय हैं और चुनाव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिल रहे समर्थन से उनकी जीत तय है क्योंकि लोगों ने उन्हें हमेशा अपने बीच में पाया है. 30 सालों में उन्होंने पार्टी व संगठन के साथ-साथ जमशेदपुर वासियों की जो सेवा की है, उसके आधार पर ही लोगों ने उन्हें चुनाव में खड़ा किया, इसलिए यह चुनाव जमशेदपुर पूर्वी की जनता स्वंय लड़ रही है.

बाइक रैली में उमड़ा युवाओं का हुजूम

निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के पक्ष में शुक्रवार को बिरसानगर में बाइक रैली निकाली गई. 500 से अधिक युवाओं की ओर से निकाली गई इस बाइक रैली के जरिए पूरी बिरसानगर बस्ती में घूम-घूम कर शिव शंकर सिंह के पक्ष में गैस चूल्हा छाप पर वोट करने की अपील की गई. इस मौके पर मौजूद उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यदि बिरसानगर जीते तो जमशेदपुर पूर्वी जीत जाएंगे. इस मौके पर उन्होंने शनिवार को बिरसानगर के संडे मार्केट मैदान में बड़ी चुनावी जनसभा करने का भी एलान किया.

शुक्रवार को शिव शंकर सिंह ने ईस्ट प्लांट बस्ती, मिथिला कॉलोनी बारीडीह, भक्ति नगर, रघुवर नगर, लॉग टॉम बस्ती और बिरसा नगर के 1B आंध्र समिति झंडा चौक में जनसंपर्क अभियान कर लोगों से गैस चूल्हा छाप पर वोट करने की अपील की तो वहीं लगभग एक हजार महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन्होंने बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई. इससे पहले शुक्रवार तड़के छठ महापर्व के सुबह के अर्घ्य के मौके पर उन्होंने कई छठ घाटों का दौरा कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और छठव्रतियों से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा तो वहीं लोगों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की.

IMG 20241108 WA0018
जमशेदपुर पूर्वी में डा. अजय की लहर, लोगों ने लगाए जिंदाबाद के नारे, मोहरदा एवं बारीडीह बस्ती में चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा.अजय ने शुक्रवार को मोहरदा के रमनी फ्लैट, विजया गार्डेन, वास्तु विहार, मुराकाटी बस्ती, संताल बस्ती के साथ ही बारीडीह बस्ती में हरि मंदिर, निराला पथ, दिनकर पथ, मीरा पथ, गांधी रोड एवं नागा डुंगरी सहित अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों ने डा. अजय कुमार का स्वागत किया. बस्तियों में नागरिक सुविधा की भारी कमी के संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट कराया. लोगों ने कहा कि इस बार उनका वोट सिर्फ डा. अजय को ही जाएगा. अजय कुमार एक शिक्षित एवं ईमानदार व्यक्ति है. उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान बेहतर काम किया है.

IMG 20241108 WA0017

वहीं मौके पर डा. अजय ने कहा कि अगर लोंगों ने मुझे समर्थन किया तो मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की हरसंभव प्रयास करुंगा. बस्तियों में उच्च स्तरीय नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. मोहरदा, बारीडीह बस्ती एवं बिरसानगर के लोगों को 25 वर्षों में शुद्ध पेयजल नहीं उपलब्ध कराने वाले दोबारा किस मुंह से वोट मांगने आ रहे है. मालिकाना तो छोड़िए 25 वर्षों में इन बस्तियों में शुद्ध पेयजल नहीं उपलब्ध करा पाए यह है बीजेपी की विकास की गाथा.

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकताएं हैं. जिसमें सीबीएससी सिलेबस आधारित सीएम मॉडल स्कूल, नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकताएं है. इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत करने लिए विभिन्न कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी.

error: Content is protected !!