जमशेदपुर : टेल्को प्रखंड स्थित रोड नम्बर 26 दुर्गा पूजा पंडाल में शस्त्र पूजन एवं दुर्गा वाहिनी की स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्वलित करके तथा वैदिक मंत्रों से किया गया तत्पश्चात शास्त्रों का पूजन किया गया। मंच का संचालन दुर्गावाहिनी संयोजिका नीलिमा सरदार द्वारा किया गया। सभा को संबोधन और आशीर्वचन जमशेदपुर जिला मातृशक्ति सहप्रमुख वंदना राव जी ने किया।
कार्यक्रम में संजीता सेन जी विभाग संयोजिका, तारा बागची जी जिला विद्यार्थीनी प्रमुख, सबिता जी जिला मातृशक्ति सह प्रमुख, मीरा जी मातृशक्ति सह प्रमुख, बबली सोनम जी जिला सह संयोजिका, शोभा पाठक जी जिला सह संयोजिका, उमा शर्मा जी, सुरजीत कौर जी टेल्को प्रखंड मातृशक्ति, जिला बजरंग दल संयोजक मुन्ना दुबे जी एवं टेल्को नगर के मंत्री रितेश ओझा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
जमशेदपुर : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत के अवसर पर भाजपा सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने हरियाणा की जनता को बधाई देते हुए कहा की यह जीत इसलिए ऐतिहासिक क्योंकि सारी एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत दिखा रही थी। यह जीत माननीय प्रधानमंत्री जी नीतियों एवं हरियाणा की जनता की है।
लोकसभा चुनाव के 4 महीने के बाद ही भारत की जनता जान चुकी है की राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पास देश के विकास एवं सशक्त भारत के लिए नीति नही है। सिर्फ और सिर्फ माननीय प्रधानमंत्री जी की नीतियों को गाली देना एवं देश के बाहर भारत के लोकतंत्र व भाजपा के बारे शिकायत करने के अलावा कोई दूसरा नीति नही है।
इन्होंने आगे कहा की कांग्रेस की गलत कार्यों का जवाब हरियाणा की जनता ने दिया है। इसका सीधा झारखंड में होगा और जो जेएमएम और कांग्रेस पार्टी झारखंड के भोले भाले जनता को बेवकूफ समझ रही है। इसका सीधा जवाब जनता देगी और इस बार झारखंड में भी कमल खिलेगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार मिली ऐतिहासिक जीत के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जागरूक मतदाताओं को बधाई। यह विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों की आमजन में अपार स्वीकार्यता को प्रमाणित करती है।
जमशेदपुर : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों को तृतीय किश्त की राशि जिले में समारोहपूर्वक हस्ंतांरित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी शामिल हुए। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
10 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र
कार्यक्रम में जिले के 2 लाख 71 हजार 100 लाभार्थियों के बीच 27 करोड़ 11 लाख की राशि रिमोट दबाकर माननीय विधायक जुगसलाई द्वारा हस्तांरित की गई। साथ ही 10 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया एवं उपहार प्रदान किया गया।
माननीय विधायक जुगसलाई ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में कई योजनायें संचालित कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में माननीय मुख्यंमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि राज्य में 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना से जोड़ा गया है। उन्होने सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देते हुए कहा कि लोग जागरूक हों और योजनाओं का लाभ जरूर उठायें।
जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहिए। 18-50 वर्ष की महिलाओं- बेटिओं को आर्थिक सहयोग के रूप में राज्य सरकार द्वारा ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का लाभ दिया जा रहा है, इसका लाभ लें।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया गया।
फरियादियों ने वृद्धा पेंशन भुगतान में विलंब, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आंगनबाड़ी सेविका चयन के संबंध में, नशामुक्ति अभियान चलाने, भुगतान नहीं होने के संबंध में, सोसायटी द्वारा अनैतिक कार्य, शराब दुकान बंद करने के संबंध में, घरेलू विवाद, नाली निर्माण में गड़बड़ी के संबंध में, निजी विद्यालय संबंधी शिकायत समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया।
इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गय। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड के साथ साथ अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला खनन पधाधिकारी के नेतृत्व में जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर औचक जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग में अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते दो 407 हाइवा को पकड़ा गया, जिसे जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जांच में दोनों वाहनों से लगभग 100-100 सीएफटी बालू पाया गया, वाहनों को बिरसानगर थाना को सुपुर्द कर वाहन मालिकों के विरूद्ध अग्रेत्तर कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त जांच अभियान में जिला खनन पदाधिकारी श्री सतीश कुमार नायक, खान निरीक्षक श्री अरविंद उरांव एवं पुलिस बल शामिल थे।
सरायकेला खरसांवा : जिला कल्याण विभाग के क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी ने नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग एक दर्जन युवक युवतियों से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि विगत तीन चार सालों से सभी युवक युवतियों से लाखों रुपए नौकरी देने के नाम पर लिया गया। जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित युवक युवतियों ने प्रेम कुमार चौधरी से रूपए वापस मांगने लगे, लेकिन प्रेम कुमार चौधरी पीड़ित युवक युवतियों का फोन रिसीव नहीं कर रहा था।
अंत में तंग आकर सभी पीड़ित युवक युवतियों ने अपने अभिभावकों के साथ उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात की, उपायुक्त ने सभी पीड़ितों से कहा सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएं, सभी पीड़ितों ने सरायकेला थाना पहुंचकर कल्याण विभाग के क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
जमशेदपुर डिमना के पूजा कुमारी सिंह से 2 लाख, भानु कुमारी सिंह तथा राजू सरदार से 2 लाख 20 हजार रूपए, खरसावां के रीडिंग गांव के भारती सरदार से 2 लाख रुपए, सरायकेला प्रखंड अंतर्गत दुगनी के जोरडीहा गांव के महेश्वर सरदार से 90 हजार रुपए, चांडिल प्रखण्ड के पारडीह के मोहिनी सिंह मुंडा से 2 लाख रुपए, जसवंत सिंह मुंडा से 2 लाख रुपए एवं तरूण भगत से डेढ़ लाख रुपए, दीपक सिंह मुंडा से 2 लाख रुपए और युवकों से भी लाखो रुपए लिए हैं नौकरी देने के नाम पर। पीड़ित युवक युवतियों ने बताया कि फिलहाल 9 लोगों से 16 लाख रुपए से ज्यादा नौकरी देने के नाम पर लिए हैं और भी युवाओं से कल्याण विभाग के क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी द्वारा नौकरी देने के नाम पर रूपए ठग लिए है।
जमशेदपुर : आज माननीय मुख्यमंत्री जी का एमजीएम हॉस्पिटल के ओपीडी के उद्घाटन में जमशेदपुर आगमन के दौरान उनके काफिले को छात्रों द्वारा रोका गया और अपनी 5 सालों से चली आ रही समास्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर बताया।
भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह घटना प्रलक्षित करता है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी जो जमशेदपुर के जनप्रतिनिधि भी है एवं हर सफ्ताह शनिवार और रविवार को जमशेदपुर में ही रहते है। जमशेदपुर के एकमात्र एमजीएम अस्पताल के समस्यों को लेकर वे कितना गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल हमेशा अपनी समस्याओं के लिए सुर्खियों में बना रहता है। उन समास्याओं को इनके द्वारा हल नहीं किए जाने के कारण ही माननीय मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने हेतु छात्रों को मजबूर होना पड़ा। यह घटना दर्शाता है कि मंत्री जी अपने स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं के हल करने के प्रति कितना गंभीर है।
जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद के अधिकारीगण समाचार पत्र मे लगातार आ रहे देवनगर मे पूजा पंडाल निर्माण मामले को लेकर हो रहे विवाद के बीच शनिवार दोपहर देवनगर पहुंचकर स्थानीय बस्तीवासियों और पूजा समिति से मिलकर समस्या के बारे मे जानकारी ली। बस्तीवासियों और पूजा समिति के लोंगों ने बताया कि विगत 13 वर्षों से निरंतर दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से स्थानीय बस्तीवासियों के सहयोग और सदभाव से किया जा रहा है, पर वहां के एक स्थानीय निवासी जयप्रकाश दास द्वारा पूजा समिति के ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि पूजा पंडाल बनने से उनका घर से निकलने का रास्ता बंद हो जा रहा है।
जबकि बस्तीवासियों ने बताया कि जयप्रकाश दास द्वारा लगाया जा रहा यह आरोप झूठा और निराधार है। जिस स्थान को लेकर विवाद हो रहा है वहां पर जयप्रकाश दास द्वारा घर से निकलने का मुख्य दरवाजा अलग से खुला हुआ है, जहां पूजा पंडाल का निर्माण कार्य नही हुआ है। जिस बात को लेकर झूठा विवाद किया गया है, वहां अतिरिक्त दरवाजा खोला गया है।
इस दरवाजे के ठीक समीप एक सरकारी चापाकल है। जिसे बस्तीवासियों के पेयजल की सुविधा के लिए लगवाया गया था, वह अब खराब हो चुका है। जहां जयप्रकाश के द्वारा कुछ गाय बांधी जाती है और इस कारण रास्ता गंदा होने पर भी साफ सफाई नही की जाती है। बस्तीवासी कई बार इस बारे मे जयप्रकाश को शिकायत कर चुके है और बताया कि जयप्रकाश दास पहले स्वयं भी दुर्गा पूजा मे शामिल हुआ करते थे पर अब पूजा पंडाल को लेकर उनका शिकायत करना समझ से परे है, क्योंकि दुर्गा पूजा आयोजन पूरे शहर की तरह कुछ दिन चलने वाला मां दुर्गा की पूजा अनुष्ठान है जो विधिपूर्वक किया जाता है।
विहिप के लोगों ने पूजा समिति और बस्तीवासियों को आश्वासन दिया कि निरंतर चला आ रहा माता रानी का धार्मिक आयोजन आगे भी चलता रहेगा। आगे जो भी निर्णय होगा सभी बस्तीवासियों और पूजा समिति के सहयोग से होगा और पूजा समिति ने बताया इस पूजा पंडाल सिर्फ दो चार दिन चलने वाला आयोजन है, इसे लेकर बार बार जयप्रकाश जी का विरोध करना समझ से परे है।
विहिप के विभाग के अरूण सिंह जी, जिला मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल सहसंयोजक चंदन दास, सह-संयोजक प्रवीण सिंह मौर्या और अन्य सदस्यगण मौके पर सभी से भेंट कर विधिवत और प्रेम सदभाव से पूजा अनुष्ठान करने को लेकर चर्चा की और बताया शहर मे वर्षों से चल रहे पूजा आयोजन सभी स्थानों पर सफलतापूर्वक चले इसके लिए सभी के साथ मजबूती से खडी है।
जमशेदपुर : भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने अपने केबुल टाउन गोलमुरी स्थित कार्यालय से संस्था द्वारा पिछले 25-30 वर्षों के सेवा कार्यो पर आधारित प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, इसके माध्यम से मोदी जी के विकास कार्यों की जानकारी भी दी जायेगी।
नागरिक सुविधा केंद्र एवं चलित कार्यालय के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधा, निःशुल्क फॉगिंग सेवा, जेसीबी सेवा, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री और प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण, फ्री एंबुलेंस सेवा, जल सेवा और मोक्षवाहन इत्यादि सेवा कार्यों की जानकारी सेवा प्रचार प्रसार रथ के माध्यम से दी जाएगी।
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने कहा यह रथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को संस्था द्वारा जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराएगी।
इस मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रचंद्रशेखर मिश्रा, क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार, रंजन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।