जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रख्यात समाजसेवी व सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक शिव शंकर सिंह द्वारा बागुनहातु कालिंदी बस्ती के युवा खेलप्रेमियों के बीच टी शर्ट और जर्सी सेट का वितरण किया।
शिव शंकर सिंह ने कहा खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के प्रति रुचि है पर वे आज भी मूलभूत खेल सुविधाओं से वंचित हैं खिलाड़ी। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले इस निमित्त बस्ती क्षेत्र के युवा खेल प्रेमियों के बीच खेल सामग्री वितरण किया गया।
जमशेदपुर : आज मुखी समाज, कैबुल मुखी बस्ती बस्ती, गोलमुरी की ओर से सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में सिदगोड़ा निवासी समाज की बेटी संजना मुखी के घर जाकर उनको समाज की ओर से विशेष सम्मान से सम्मानित किया गयाl संजना मुखी शिक्षा के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य कर रही हैl संजना मुखी अभी हाल ही में टाटा स्टील द्वारा आयोजित मिसेज़ फैशनेबल, मिसेज़ जमशेदपुर का टाइटल जीत चुकी है एवं डांस कम्पटीशन में भी तीसरा स्थान प्राप्त कर चुकी हैl
वर्तमान में वह महिलाओं को जुम्बा क्लास के माध्यम से फिटनेस की ट्रेनिंग दे रही है जो मुखी समाज के लिए गौरव की बात है l इस सम्मान कार्यक्रम में डेविड मुखी, देवेश मुखी, गुरुबचन मुखी, अनिकेत मुखी, एवं हेमसागर कुमार जी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : भारतीय मनावधीकार ऐसोसिऐशन कोल्हन परिवार झारखण्ड की तरफ से 78वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे झण्डोतलन कार्यक्रम कोल्हान व्यापर प्रमुख संतोष पोदार जी के कार्यलय में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर कोल्हान अध्यक्ष रवि राज दुबे जी ने झण्डोत्लन किया। उपस्थित सभी पदाधीकारी सरबजीत सिह, आर के पाण्डेय, सुभाष घोष, सैयद हक, फारुक, अमित, प्रमोद, महेन्द्, धनजीत, सुभाष, यदाव जी, सुशान्त, सतोष, खुर्शिद आलम, सजिद एवं सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
चंपाई सोरेन और लोबिन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के भाजपा में भी शामिल होने की चर्चा शुरू
झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव की बिगूल बजने के पहले ही इडी गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। कोलहान टाईगर के नाम से प्रसिद्द व गुरू जी शिबु सोरेन के सबसे करिबी और विश्वाषपात्र चंपाई सोरन तथा लोबिन हेंब्रम के साथ कांग्रेस के विधायक सह पूर्व कृर्षी मंत्री बादल पत्रलेख भी भाजपा में शामिल हो सकते है।
यदी ऐसा हुआ तो झारखंड के राजनितिक गलियारों में बड़ा बदलाव होगी और झामुमो के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है। झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगने वाला है. झामुमो के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन के साथ कांग्रेस के एक विधायक के भी भाजपा में शामिल हो सकते है. फिलहाल सूत्रों की माने तो झारखंड के कई विधायक के साथ साथ मंत्री दिल्ली में जमे हुए है. सभी भाजपा के संपर्क में है. शनिवार से रविवार तक भाजपा का दामन थाम सकते है. सभी का अपना अपना जनाधार है.
विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते है. जो चर्चा चल रही है की शुक्रवार की सुबह से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हुई. चंपाई सोरेन को आगे कर भाजपा विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है. इस बीच ही झामुमो के निष्काषित पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी भाजपा में जाने की खबर पर मुहर लगा दी. लोबिन ने तो यहां तच बताया कि चंपाई सोरेन के साथ वह खुद भाजपा का दामन शनिवार को थाम लेंगे. साथ ही हेमंत सोरेन पर कई गंभीर आरोप लगाया है.चंपाई सोरेन और लोबिन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच ही अब कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों की माने तो फिलहाल बादल पत्रलेख दिल्ली में मौजूद है. हाल में मंत्री पद जाने के बाद से ही बादल नाराज चल रहे थे. लेकिन सूत्रों की माने तो वह भाजपा का दामन थाम सकते है.सुत्रों की माने तो झारखंड विधानसभा प्रभारी सह मुख्यमंत्री हेमंतविश्वा के नेतृत्व में चंपाई सोरेन भाजपा का दामन थामेगें। इससे साफ है कि जो चर्चा उड़ रही है उसकी पुष्टि भी हो सकती है.
जमशेदपुर : खालसा मिडिल एवं हाई स्कूल बर्मामाइंस में आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर तिरंगा झंडा तोलन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं बिल्डर एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन तथा सीजीपीसी कंस्ट्रक्शन कमेटी के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र पाल सिंह ने किया और बोर्ड एग्जाम मे अव्वल आये विधार्थि को प्राइज दिया।
गुरुद्वारा कमिटी द्वारा पौधा और माला दे कर मुख्य अतिथि को सम्मनित किया सभी को देश के प्रति समर्पण का प्रण दिलाया एवं उन्होंने कमेटी के प्रति आभार भी प्रगट किया। उनके अनुसार वह कमेटी के साथ है और आगे भी जरूरत के अनुसार सहयोग देते रहेंगे। इस मौके पर कमेटी के पदधारियों एवं बच्चों ने आजादी के संघर्ष की गाथा पर विचार रखें। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
गुरदयाल सिंह, सविंदर सिंह, जोगा सिंह, हरभजन सिंह, सुखपाल सिंह, सतबीर सिंह “सोमू”, दलविंदर सिंह, रवींद्र सिंह, सरताज सिंह, जसपाल सिंह, अमरीक सिंह, जितेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदर्शन सिंह, सरबजीत सिंह, बाबा इक़बाल सिंह जी, चंचल सिंह, सुखविंदर सिंह , संजय कुमार, रोशनी कुमारी, हरविंदर कौर स्त्री सत्संग सभा की कमिटी, नौजवान सभा स्थानीय लोग, शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रिको में स्थित सुमन प्रिपेरटॉरी स्कूल में आज देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों एवं अभिवावकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया एवं सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी।
इस शुभावसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों के नृत्य को काफी पसंद किया गया। छोटे छोटे बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार में नज़र आये, जिसमें भगत सिंह, भीमराव अंबेडकर, रानी लक्ष्मी बाई इत्यादि के साथ साथ फौजी के रूप में भी बच्चे दिखे। कुछ बच्चों ने देशभक्ति काव्य पाठ भी किया। विद्यालय द्वारा बच्चों के बीच में मिठाइयों का वितरण कर आज़ादी के इस महापर्व को मनाया गया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने शहर के कई प्रमुख जगहों पर ध्वजारोहण किया। शिव शंकर सिंह ने कहा “आज देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों और वीर क्रांतिकारी शहीदों को स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।”
ध्वजारोहण कार्यक्रम सर्वप्रथम, सेंटर प्वाइंट पब्लिक हाई स्कूल (लक्ष्मीनगर) से शुरू हुआ फिर टिनप्लेट खालसा उच्च/मध्य विद्यालय (गोलमुरी), छोटा गोविंदपुर के अंगिका भवन में में तथा प्रताप कल्याण केंद्र में, शहीद भगत सिंह स्मारक समिति, जेमकाे में, सी-टाइप और केबुल बॉयज क्लब न्यू केबुल टाऊन, सुभाष नवजीवन आश्रम ( बाराद्वारी) तथा क्रॉस रोड न. 3 (एग्रिको) में भाजपा बंग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और देश की आन बान शान तिरंगे का ध्वजारोहण किया और सभी को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
बच्चों के लिए उनके हृदय में प्रेम किसी से छुपा नहीं है
शिव शंकर सिंह ने कई जगहों पर नन्हें बच्चों के बीच चॉकलेट और पठन-पाठन ली सामग्री भी वितरण किया। इससे पूर्व समाजसेवी ने अपने कार्यालय में आमजन के लिए निःशुल्क तिरंगे का वितरण ताकि लोग देश व्यापी अभियान हर घर तिरंगा में बढ़ चढ़कर भाग ले सकें और राष्ट्रीय एकजुटता का परिचय दें।
जमशेदपुर : 15 अगस्त 2024 गौरवमय भारतवर्ष का 78वा स्वतंत्रता दिवस के शुभ उपलक्ष पर सोनारी थाना प्रांगण में सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के द्वारा गौरवमय भारतवर्ष का आन बान और शान की प्रतीक भारतवर्ष का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया, साथ ही हमें स्वतंत्रता दिलाने मे जितने भी माँ भारती के सपूतों ने अपना बलिदान दिया उन सभी को याद करके भारतवर्ष को पुनः विश्व गुरु और समृद्ध भारत बनाने का प्रण लिया गया।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सोनारी थाना परिसर के सभी पदाधिकारी,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू सोनारी थाना शांति समिति के सभी सदस्यों के साथ मौजूद रहे। जैसे की हम सभी जानते हैं 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले जमशेदपुर सोनारी में मालु ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान में अपराधिक घटना डकैती हुई थी सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के दृढ़ संकल्प, सुनियोजित योजना और कुशल नेतृत्व के तहत महज 72 घंटे के अंदर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिये। हम सभी सोनारी निवासी गर्वित हैं की हमारे थाना क्षेत्र में इतने कार्य कुशल और निष्ठावान थाना प्रभारी हम सभी को प्राप्त हुआ है।
आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ उपलक्ष पर सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद को फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोनारी थाना क्षेत्र के काफी लोग और बच्चे थाना परिसर में उपस्थित हुए। ध्वज फहराने के पश्चात आए हुए बच्चों और आए हुए लोगों में मिठाइयां बांटी गई। उसके उपरांत हम सभी ने थाना के पदाधिकारी के साथ सम्मिलित होकर सोनारी थाना क्षेत्र के तीनों टी ओ पी कबीर मंदिर के बगल मे, निर्मल नगर और तिलो भट्टा मे भी स्वतंत्रता दिवस का ध्वज फहराएं तत्पश्चात सोनारी एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रांगण में भी स्वतंत्रता दिवस के ध्वज फहराने में सम्मिलित हुए। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने हर जगह बच्चों के बीच लड्डू और मिठाई का वितरण किया।
जमशेदपुर : 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कदमा के आंध्र एसोसिएशन स्कूल, धतकीडीह हरिजन बस्ती, बिस्तुपुर के विश्वजीत मणिमेला मैदान, सोनारी के वरिष्ठ नागरिक संघ,अटल चौक में ध्वजारोहण कर तिंरगा देश की आन बान शान को सलामी दिया और बच्चो में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए प्रेरित किए एवं भाजपा जिला कार्यालय में भाग लिया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो और पूर्व दिवंगत सांसद सुनील महतो की बड़ी पुत्री अंकिता महतो का दिल्ली के गाजियाबाद स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली में इलाज के क्रम में निधन हो गया है.
बताया जा रहा है कि अंकिता को जोंडिस हुआ था. सोमवार को उल्टी की शिकायत होने पर उसे मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली गाजियाबाद में भर्ती कराया गया था.
जहां वह आईसीयू में इलाजरत थी आज सुबह लगभग 5:30 बजे के आसपास उसका निधन हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही दिवंगत सांसद के परिवार में कोहराम मच गया. अंकिता की मां पूर्व सांसद सुमन महतो अपनी छोटी बेटी अर्पिता का एडमिशन कराने 4 तारीख को दिल्ली पंहुची थी. बताया जाता है कि अंकिता दिल्ली में जॉब करती थी.