जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास के देख रेख में संपन्न हुवा, पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की, महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की देश की आजादी के पहले से होने वाली यह पूजा शहर में पहले उड़िया पूजा के रूप में प्रसिद्ध थी।
अब यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है, अलग अलग थीम और सामाजिक संदेश देता इस पंडाल और पूजा को देखने के लिए शहर और ग्राम के सभी कोने कोने से लोग आते है और यहां भव्य मेले का भी आयोजन होता है, दुर्ग माता की प्रतिमा भी शहर में अपना एक अलग स्थान रखती है इस वर्ष भी पंडाल शहर को नया संदेश देगी, पंचमी के दिन पूजा पंडाल का पट शहरवासियों के लिए खोल दिए जायेंगे. भूमि पूजन में मुख्यरूप से राजू गिरी, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, अश्वनी माथन, राजकुमार सिंह, सुनील चौधरी, कृष्णा साहू, बी श्रीनिवास राव, प्रशांत गिरी, किशोर कुमार राजा, रंजित गुप्ता, अजय कुमार साहू, आशीष दत्ता, अमरीक सिंह मिक्के, टी अनंत गणेश, राधेश्याम,सतीश कुमार, राजेश कुमार, पांडे प्रधान, शिवनाथ आदि उपस्थित थे।
बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में कार्यरत महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही ने पुलिस बैरक के कमरे में आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि 2018 बैच की महिला सिपाही अनीता कुमारी मुजफ्फरपुर जिले की है, जो 2023 में कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में तैनात हुई।
घटना के बाद पुलिस बैरक के अलग कमरे में रहने वाली दूसरी महिला सिपाही ने देखा कि अनीता ने अपनी सांसों को खत्म कर लिया है। खबर थाने को दी गई, दरवाजा तोड़ा गया, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि FSL की टीम साक्ष्य जुटाने में जुट गई।
मौके पर पहुंचे एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिपाही अनीता के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, उसके गले में हेड फोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल भी था। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि महिला सिपाही वीडियो कॉल पर थी, जब उसने आत्महत्या की।
फांसी पर लटकने को लेकर सवाल
मामले में कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर आगे जाँच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम कराने आए अनीता के परिजनों ने कहा कि अनीता से घरेलू विवाद बिल्कुल नहीं था, परिजनों ने फांसी पर लटकने को लेकर सवाल किया और जाँच की मांग की।
अनीता के गांव से थाने पहुंचे मुखिया ने कहा कि पांच बहन और एक भाई में इकलौती अनीता काम करके घर चलाती थी। इसके साथ ही वह दिलेर लड़की थी, वह खुद को खत्म नहीं कर सकती। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
झारखंड में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पुनरीक्षण के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 2,57,78,149 हो गयी है.
यह इसी वर्ष 22 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची से 3,91,997 (1.54 प्रतिशत) अधिक है. हालांकि, 25 जुलाई को प्रकाशित प्रारूप से अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या में 0.49 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है. प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा व उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार भी उपस्थित थे. श्री कुमार ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 41 नये मतदाता केंद्रों का सृजन किया गया है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के कुल मतदाताओं की संख्या 1974732 है. उक्त आयु वर्ग में कुल 127243 मतदाताओं का निबंधन किया गया. जो प्रारूप प्रकाशन की तुलना में 13.43 प्रतिशत है.
अक्तूबर में हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा
अक्तूबर के पहले सप्ताह में झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा संभावित बतायी जा रही है. हालांकि, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार किया. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग महाराष्ट्र व झारखंड में एक साथ चुनाव करा सकता है. महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है. ऐसे में अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही चुनाव आयोग एक साथ दोनों राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है.
मतदाता सूची का ब्योरा
राज्य की जनसंख्या——4,00,06,288मतदाताओं की संख्या——2,57,78,149पुरुष मतदाताओं की संख्या——13065449महिला मतदाताओं की संख्या——12712266थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या——434
झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपाई सोरेन ने मंगलवार (27 अगस्त 2024) को साफ कर दिया कि वह बीजेपी जॉइन करेंगे. वह 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे.
सूत्रों की मानें तो चंपाई सोरेन के इस ऐलान के बाद बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस बात से नाराज बताए जा रहे हैं.
सूत्रों का कहना है कि बाबू लाल मरांडी चाहते थे कि चंपाई सोरेन सीधे-सीधे बीजेपी में न आएं. वह अपनी अलग पार्टी बनाकर एनडीए का हिस्सा बनें और मिलकर चुनाव लड़ें. इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आदिवासी वोटों में सेंध लगाई जा सकती है, लेकिन अब उनके बीजेपी में आने की घोषणा के बाद से वह नाराज बताए जा रहे हैं. मंगलवार (27 अगस्त) को ही बाबूलाल मरांडी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के कई सियासी मायने मतलब निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा हि इस बैठक में चंपाई सोरेन की पार्टी में भूमिका पर भी चर्चा हुई होगी. फिलहाल बीजेपी न तो अपने सीनियर नेता बाबू लाल मरांडी को नाराज करना चाहेगी और न ही चंपाई सोरेन को अपने पक्ष में करके जेएमएम को कमजोर करने का मौका अपने हाथ से जाने देना चाहेगी. आइए बताते हैं बीजेपी के लिए क्यों दोनों नेता जरूरी हैं.
क्या है चंपाई सोरेन की ताकत?
चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने की खबरों के बाद से बाबूलाल मंराडी की नाराजगी की खबरें बेशक सामने आ रही हों, लेकिन इस फैसले से पार्टी को जरूर बड़ा फायदा हो सकता है. राजनीतिक एक्सपर्ट मानते हैं कि चंपाई के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव में जेएमएम के आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंध लगा सकती है.
चंपाई सोरेन की कोल्हान की सीटों पर अच्छी पकड़ है. खासकर पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा, ईचागढ़, सरायकेला-खरसावां और प. सिंहभूम जिले के विधानसभा क्षेत्रों में उनका बड़ा वोट बैंक है और वह अपने दम पर नतीजों को पलट सकते हैं. कोल्हान की जिन घाटशिला, बहरागोड़ा, पोटका और ईचागढ़ पर चंपाई की पकड़ है. पिछले कुछ चुनाव से इन सीटों पर जीत-हार का अंतर 10 से 20 हजार वोटों का रहा है. ऐसे में चंपाई बीजेपी को यहां जीत दिला सकते हैं.
कितने मजबूत हैं बाबूलाल मंराडी?
बाबूलाल मरांडी अभी केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे. आदिवासी वोटों पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. इनकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2004 के लोकसभा चुनाव में जब यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गज बीजेपी नेता को हार का सामना करना पड़ा था, तब इन्होंने कोडरमा से जीत हासिल की थी. हालांकि बीजेपी के कुछ नेताओं से मनमुटाव के कारण बाबूलाल मरांडी ने 2006 में बीजेपी छोड़ दी और अपनी नई पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया. 2009 में कोडरमा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने निर्दलीय ही जीत हासिल की. 2009 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 2014 में 8 सीटों पर उनकी पार्टी जीती.
असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर बड़ा दावा किया है. जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कुछ दिन में दामन थामने जा रहे हैं.इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि चंपई सोरेन की जासूसी की जा रही थी. जासूसी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताज होटल में पकड़े गए असम के मुख्यमंत्री व झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चंपई सोरेन के पीछे लगाए गए जासूस थे. उन्हें कोलकाता से ट्रेस किया जा रहा था. असम सीएम ने आशंका जताई है कि चंपई सोरेन का फोन भी ट्रेस किया जा रहा था और उनकी जासूसी की गई.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस में झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज करवाया है. चंपई सोरेन ने दोनों पर जासूसी के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर, चंपई सोरेन और असम के पूर्व सीएम को फॉलो कर रहे थे.
जासूस खिंच रहे थे फोटो दो सब इंस्पेक्टर चंपई सोरेन के साथ ही फ़्लाइट से कोलकाता से दिल्ली पहुंचे और ताज होटल में उनके करीब ही कमरा लिया. दोनों चंपई सोरेन की फोटो खींच रहे थे. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चंपई सोरेन के दिल्ली प्रवास में झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने उनको फ़ॉलों किया. उनकी गतिविधियों की मानिटरिंग की.
झारखंड AGDP चंपई की करा रहे थे जासूसी? हिंमता ने चंपई सोरेन पर कहा कि वो दो बार दिल्ली गये थे तो दोनों बार ताज होटल मे रूके थे, कल पता चला कि उनको झारखंड पुलिस फॉलो कर रही थी, ये कितना बुरा और निगेटिव काम है. कल दो एजेंट को पकडा गया है और दिल्ली पुलिस को दिया गया है. कल चंपई सोरेन ने एक FIR दी है और सारी डिटेल बताई है. दोनो व्याक्ति को दिल्ली पुलिस के जरिये पता चला कि ये दोनो झांरखड पुलिस के सब इंस्पेक्टर है. दोनों ने बताया कि हमें उनको ट्रैक करने के लिये कहा गया था. झारखंड के AGDP ने उनको इस काम के लिये लगाया गया था.
जमशेदपुर:-गोविंदपुर थाना क्षेत्र के श्री श्री हनुमान वाटिका सफेद पहाड़ी में मंदिर के प्रांगण में साफ सफाई की मांग. मंदिर की सदस्य सुनीता सिंह ने उठाई है उन्होंने बताया की इस मंदिर की साफ – सफाई जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया की देख रेख में होती है साथ ही उन्होंने बताया की यह मंदिर 1975 में स्थापित किया गया जो टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के ठीक सामने में है।
मंदिर में साफ सफाई नहीं होने की सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी करनदीप सिंह मंदिर पहुंचे तथा मंदिर प्रांगण में उन्होंने देखा की बरसात के कारण वहां बहुत झाड़ियां हो गई है जिसकी कटाई नहीं होने के कारण वह मंदिर एक तरीके से जंगल के रूप में नजर आ रहा है। तथा वहां उपस्थित मंदिर कमेटी से बात की तो उन्होंने बताया किया मंदिर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के देखरेख में आता है पर उनके द्वारा इस मंदिर को ध्यान नहीं दिया जाता तथा करनदीप सिंह ने इस विषय की जानकारी जिले के उपायुक्त को ट्विटर से माध्यम से दी है आशा है की वे इस विषय में जल्द संज्ञान लेंगे।
जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात के दिशानिर्देश में कार्यसमिति सदस्यों के लिस्ट जारी की गई। जिसमें मोहम्मद आसिफ खान को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया साथ ही उन्हें पश्चिम सिंहभूम के जिला प्रभारी का भी पदभार सौंपा गया।
मनोनयन होने के बाद मोहम्मद आसिफ खान ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश कमेटी ने मुझे जो दायित्व दिया उसे निर्वाहन करने की पूरी कोशिश करूँगा और पार्टी के दिशानिर्देश के अनुसार कार्य करता रहूँगा।
जमशेदपुर : मुखी समाज के केन्द्रीय सदस्य बबलू मुखी धातकीडीह मेडिकल बस्ती जमशेदपुर निवासी का ह्रदय गति रुक जाने से दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में सफर दौरान सोमवार को देहांत हो गया। वह टाटानगर से राउरकेला एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान उनका अत्यधिक स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें सीनी स्टेशन में उतारा गया, जहाँ सीनी स्टेशन मास्टर श्री पी के सिंह ने उचित जांच पड़ताल के लिए रेल चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर श्री सतीश कुमार को पत्रांक दिया, इस पत्रांक के आधार पर जांच पड़ताल करने के पश्चात मृत घोषित कर दिया।
बबलू मुखी को सीनी रेल पुलिस सरकारी थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक आलम के अधिन सुपूर्द किया। प्रभारी के अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा लिखित आवेदन पत्र के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के केन्द्रीय सदस्य सह मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता रंजन कारूवा ने बबलू मुखी के देहांत से काफी मर्माहत है। उन्होंने कहा समाज ने एक सच्चा सिपाहसलार खो दिया है इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है, इनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
इस दुःख के समय मे समाज के सचिव पंचू मुखी, रविशंकर मुखी, सुदर्शन मुखी,नबी कारूवा, शंकर मुखी, मधू मुखी, अश्विनी मुखी, श्रीनिवासन कारवा, मनोज मुखी, गणेश मुखी, प्रकाश मुखी, सचिन मुखी, श्याम कारूवा, जगदीश मुखी, एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जमशेदपुर : बिरसानगर जोन न. 7 स्थित हरि मंदिर के समीप भाजपा नेता सह कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु निजी खर्च से जरूरतमंद लोगों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया एवं लोगों से आसपास के सभी गली व नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की अपील की गई।
ज्ञात हो कि जनसेवा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध समाजसेवी शिव शंकर द्वारा मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु नियमित साफ सफाई कार्यक्रम, ब्लीचिंग पाउडर का वितरण एवं छिड़काव तथा क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लगातार कराया जा रहा है। साथ जी, उनके कार्यालय में संचालित नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से आमजन प्रतिदिन सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।
मौके पर, भूपिंदर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा बिरसानगर की मंडल अध्यक्ष उर्मिला दास, आकाश, जैक सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : बजरंग नगर में कूड़ा निस्तारण का सही प्रबंध न होने से सड़क किनारे ही कूड़े का ढेर लगा हुआ था। सड़क पर ही कचरा फैलने से यहां से गुजरने वाले लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा था। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की पूरी आंशका बनी हुई थी।
बजरंगनगर वासियों को कूड़े की दुर्गंध और गंदगी से जल्द निजात मिले इस निमित्त स्थानीय लोगों ने समाजसेवी शिव शंकर सिंह से सफाई करवाने की अपील की। आम जनमानस के स्वास्थ्य का परवाह करते हुए शिव शंकर सिंह ने यथाशीघ्र जेसीबी मशीन भेजकर फैले कचरे को हटवाया और स्वच्छता अभियान चलाया। उक्त स्थल पर पहुंचे शिव शंकर सिंह ने क्षेत्र के आसपास व सड़कों पर गंदगी के ढेर देखकर चिंता व्यक्त की और लोगों से इस सफाई अभियान में सहयोग की अपील की। कहा “अपने आसपास गंदगी ना फैलाएं तथा औरों को भी गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित करें।”
बजरंगनगर में ही गणेश पूजा आयोजन स्थल की जेसीबी से हुई सफाई
समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा गणेश पूजा आयोजन स्थल पर जेसीबी मशीन भेजकर गढ्ढों पर मिट्टी डालकर समतल किया गया तथा आसपास की सफाई की गई। इससे स्थानीय निवासियों को गणेश पूजा के आयोजन में सहूलियत होगी।
स्वच्छता अभियान के क्रम में केबुल हरिजन बस्ती में भी हुई सफाई
स्थानीय नागरिकों के आग्रह पर शिव शंकर सिंह ने कहा आरटीआरजेसीबी मशीन चलवाकर केबुल हरिजन बस्ती में फैले कचरे को हटवाया। इस अवसर पर लक्ष्मण, विपिन, भरत, बजरंगी, शिबू मुखी और अन्य कई लोग उपस्थित रहे।