जमशेदपुर : देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने चाईबासा बड़बिल रोड की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और संबंधित विभाग को शीघ्र मरम्मत करने का आदेश जारी करने का आग्रह किया।
दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री से जमशेदपुर ट्रेलर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल सतबीर सिंह “सोमू” जसबीर सिंह “सीरा” के नेतृत्व में मिला। रक्षा राज्य मंत्री को बताया गया कि चाईबासा, हाटगम्हरिया उड़ीसा बलबिल सड़क में जहां भी रेलवे क्रॉसिंग अथवा पुल है वहां सड़क की स्थिति बदहाल है। सड़क के टूटने के कारण कीचड़ ही कीचड़ है और बड़े व्यावसायिक वाहनों और बसों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहां लगातार हादसे हो रहे हैं। जिसे प्राथमिकता के आधार पर नवीकरण एवं मरम्मत किया जाना जरूरी है। लेकिन जिला प्रशासन रेलवे एरिया बता पल्ला झाड़ रहा है।
इस पर मंत्री ने भरोसा दिया कि वह संबंधित विभाग के मंत्री एवं पदाधिकारी को इस आशय का निर्देश देंगे। मौके पर उपस्थित जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यद्यपि वह इलाका उनका नहीं है परंतु झारखंड राज्य के लोगों के व्यापक हितों की रक्षा के लिए वह रेलवे प्रशासन के समक्ष मामले को रखेंगे और शीघ्र निदान करने का आग्रह करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में सतबीर सिंह सोमू, जसबीर सिंह “सीरा”, मिराज ख़ान, गुंजन यादव, बादल कुमार, आक्लेश कुमार सिंह आदि शामिल थे।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार से जिले के 231 पंचायत व चार नगर निकायों के अंतर्गत 24 स्थानों पर कैंप लगाकर फॉर्म भरने की शुरुआत की गई. जिले के कई केंद्रों पर फॉर्म वितरण की शुरुआत जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की.
जमशेदपुर प्रखंड के एनएच पर स्थित देवघर पंचायत में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने फॉर्म वितरण की शुरुआत की. मौके पर सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक, बीडीओ डॉ. सुधा वर्मा, सीओ मनोज कुमार मौजूद थे. उन्होंने सभी लाभार्थियों को योजना से अवगत कराया. साथ ही धैर्यपूर्वक फॉर्म प्राप्त करने तथा जमा करने के लिए कहा. वहीं पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा क्षेत्र के केरूवाडुंगरी पंचायत में इस योजना की शुरुआत की. वहां भी बीडीओ सुधा वर्मा एवं प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. पहले दिन ही कई केंद्रों पर फॉर्म भरने के लिए महिलाओं की अत्यधिक भीड़ दिखी. इस दौरान कहीं-कहीं अव्यवस्था भी दिखी. महिलाओं की ज्यादा भीड़ होने के कारण कई जगहों पर कुछ समय के लिए फॉर्म वितरण एवं भरने का कार्य प्रभावित हुआ. ज्ञात हो कि जिले के 231 पंचायत व चारो शहरी नगर निकाय में 24 स्थानों पर फॉर्म का वितरण किया जाएगा. 10 अगस्त तक लाभुक उपरोक्त स्थानों से फॉर्म प्राप्त कर उसे जमा कर सकते हैं.
उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म पूरी तरह निःशुल्क है. इसके लिए कोई शुल्क देय नहीं है. उन्होंने कहा कि कतिपय स्थानों से शिकायत प्राप्त हो रही है कि फॉर्म के लिए लाभुकों से पैसे मांगे जा रहे हैं. ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम जनों से अपील की कि आंगनबाड़ी की सेविका व सहायिका से ही नि:शुल्क फॉर्म प्राप्त करें. किसी बिचौलिये के माध्यम से पैसे देकर फॉर्म नहीं खरीदें. कोई भी व्यक्ति फॉर्म के लिए पैसा की मांग करता है तो तत्काल अपने प्रखंड के बीडीओ और सीओ को सूचित करें. ऐसे लोगों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
उपायुक्त ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजा का फॉर्म वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in/wcd से डाउनलोड भी कर सकते हैं. इस लिंक को क्लिक करने पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार का अधिकृत वेबसाइट खुलेगा. वेबसाइट के अंदर हरे पट्टी में ‘इम्पोर्टेंट’ लिखा हुआ मिलेगा. जिसे दोबारा क्लिक करने पर फॉर्म खुल जाएगा. उक्त फॉर्म को भरकर संबंधित पंचायत अथवा प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं.
जुगसलाई नगर पर्षद : नसीम मैरेज हॉल, ईदगाह मैदान, जुगसलाई, बालक मध्य विद्यालय (एम.ई स्कूल), जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय जुगसलाई. मानगो नगर निगमः विवेकानन्द स्कूल, अमर ज्योति स्कूल, पब्लिक वेलफेयर स्कूल, आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल, हनिफिया स्कूल, मध्य विद्यालय पारडीह, गुरूनानक हाई स्कूल, राजस्थान भवन, आरवीएस स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय, बालीगुमा. जेएनएसीः दीन दयाल उपाध्याय सामुदायिक केन्द्र, जेल चौक साकची, कम्यूनिटी सेंटर, पटेल नगर भूइंयाडीह, रघुवर नगर कम्यूनिटी सेंटर, बर्मामाइंस, सामुदायिक भवन, विद्यापति नगर बारीडीह, सामुदायिक भवन, झबरी बस्ती सोनारी तथा न्यू फार्म एरिया, दुर्गा पूजा मैदान, कदमा. चाकुलिया नपः विवाह भवन, पुरनापानी, वार्ड विकास केन्द्र, कमारीगोड़ा, वार्ड विकास केन्द्र, दिघी, मिस्त्री प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय, काली मंदिर तथा मदरसा मुस्लिम बस्ती, चाकुलिया.
नई दिल्ली : श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति मामले की सुनवाई में डाली गई एक और बाधा के दूर होने पर विश्व हिन्दू परिषद ने स्वागत करते हुए मुस्लिम पक्ष से कहा है कि वह अन्याय के साथ ही नहीं, सत्य और न्याय के साथ खड़ा हो। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने आज कहा है कि पावन तीर्थ नगरी मथुरा में जो सब कुछ नंगी आँखों से भी प्रत्यक्ष दिख रहा है, आज कुछ लोग, उसे भी नकारने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्लेसेज ऑफ वरशिप ऐक्ट की अथवा अवधि सीमा की कृत्रिम आड़ में जितनी बार भी मामले की सुनवाई को रोकने या उसमें अड़ंगा डालने का प्रयास किया गया, उतनी ही बार उन्हें न्यायालय से मुंह की खानी पड़ी है।अब समय या गया है कि एक ही मुद्दे पर बार बार, माननीय उच्च न्यायालयों व सर्वोच्च न्यायालय का समय बर्बाद कर न्याय में रोड़ा बनने वालों पर कोई रोक लगाई जाए।
श्री बागड़ा ने यह भी कहा कि बात चाहे काशी विश्वनाथ की हो या श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की, तथ्य व सत्य सामने होने के बावजूद भी उनसे आँखें मूँद लेने की वृत्ति से बाहर आकर राष्ट्रीय धारा के साथ रहने और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने में सहभागी बनना चाहिए।
जमशेदपुर : भालूबासा मुखी समाज के नेतृत्व में भालूबासा कार्यलय में मुखिया पोरेश मुखी के अध्यक्षता में अखिल भारतीय अनूसूचित मूलवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय महावीर मुखी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा की गई। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति मूलवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर मुखी जी को मुख्य अतिथि मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सहायक श्री रंजन कारूवा ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि हमारे प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शक कर्मठ सुलझे हुए निष्ठावान सिपाहसलार खो दिया है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। हमारे समाज को निरंतर जागृत करने का प्रयास उन्होंने किया था।
झारखंड , बंगाल, उड़ीसा के अनूसूचित जातियों को अपने हक अधिकार प्राप्ति के लिए बाबा साहेब के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो के नारे से अवगत कराये। इस अवसर पर मुखिया पोरेश मुखी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज के लोग छोटे छोटे टुकड़े में बंटे हुए हैं, हमें एक मंच में आने एवं संकल्प लेने एवं हमारे अशिक्षित महिलाओं को भी स्वयं शिक्षित होने, अपने बच्चों को शिक्षित करने की आवश्यकता है तब हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर परेश कुमार मुखी, गुरूचरण मुखी,राजू बेहरा, श्री हरि मुखी, लक्ष्मण मुखी, मुजिम मुखी, विश्वनाथ मुखी, सतीश मुखी, मोहित मुखी, अजय गुप्ता, कौशल्या मुखी, खुशबू मुखी, बबीता मुखी, पदमा मुखी, गीता मुखी, डोली मुखी, कुणाल मुखी, नवनीत मुखी, टैटू, राजू मुखी, गुरूचरण कारूवा मुख्य रूप उपस्थित थे
जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के जेम्को के खाली क्वार्टर में शनिवार को एक महिला जिसकी उम्र 40 साल एवम लोको की रहने वाली बताई जा रही थी। वह ईटा चुनने के क्रम में भितरवार में छत अचानक गिर गई मलबे में दबने से एक महिला का दोनों पैर टूट गया है, वह पूरी तरह से घायल हो गई है।
जहां उसे आनन – फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही जो लोग आसपास में ईटा चुन रहे थे उन्होंने बताया की हम लोगों ने उस महिला को मना किया था की वहां से हट जाओ किसी भी वक्त छत गिर सकती है पर महिला ने कहा क्या होगा।
आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो देखा की क्वार्टर की छत गिर गई है और महिला नीचे दबी हुई थी। वहीं आसपास के लोगों ने बताया की एक साथ खाली क्वार्टर को ध्वस्त नहीं किया जा रहा है ऐसे तो आए दिन यहां ऐसी घटना सुनने को मिलती है, कंपनी को इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए
जमशेदपुर : युवा बुद्धिजीवी सेवा समिति के द्वार अध्यक्ष तरूण डे जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा स्कूल में गुरुद्वारा समिति के सभी सदस्यों के सामने 2 कंप्यूटर और एक उषा कंपनी का सिलाई मशीन दिया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के द्वार केक काटा गया। इस दौरान समिति के तरफ से उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र दास (मास्टर जी), श्री सुभाष प्रमाणिक जी, श्री अनुपम जी और प्रिय साथी श्री शशि वीर राणा जी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : उलीडीह के कालिंदी बस्ती स्थित हर हर महादेव रौशनी सेवा समिति द्वारा करीब 500 कांवरियों को चाईबासा स्थित साल महादेव के दर्शन के लिए रवानगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस)सम्मिलित होकर भोग वितरण किया।
मुख्य रूप से श्री सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं को सनातन धर्म के मूल तत्वों से जोड़ने का काम करेगा। सनातन धर्म मनुष्य और समाज का कल्याण के लिए प्रेरित करता है। श्रावण के पावन माह के अवसर पर देवाधिदेव महादेव सब पर अपनी असीम कृपा बनाए रहे।
मौके पर आयोजक संजीत शर्मा,मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, वरिष्ठ नेता विनोद सिंह, जिला मंत्री संजीव तिवारी ,राकेश लोधी,पूनम सिंह,यशवीर सिंह,विश्वजीत सिंह एवं अन्य लोग सम्मिलित थे।
सरायकेला – खरसावां : सरायकेला खरसावां जिले के टाउन हॉल मंजना घाट सरायकेला में यूनाइटेड टेरेक सिंगर्स सीनी के तत्वावधान में स्वर्गीय किशोर कुमार के 95 वें जयंती के शुभ अवसर पर 4th अगस्त को द मुड आफ मेलोडी किशोर कुमार नाइट संध्या का आयोजन रखा गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक अनिल सुरिन के देख रेख में कार्यक्रम किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा और प्रस्तुति की जिम्मेदारी राजेश सुरिन, राजकुमार पिंगुवा, भीम सिंह कुदादा द्वारा पूरी की जाएगी एवं गायकार पंचू कुमार मुखी, रोशन लाल मलिक, अनिल सुरिन, विशाल मुखी, तुलसी कुंभकार, निराकार लोहार, प्रिया, महाश्वेता, स्वाति, रूबी जेना, दीपा कुमारी, प्रिति, एंकर मयंक सेकसेरिया, मुकेश कुमार पंडा के द्वारा प्रस्तुत किए जायेंगे।
जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद की इकाई बजरंग दल के 35 सदस्यी जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए 5 अगस्त को कूच कर रहा है, 2004 से शुरू की गई यह यात्रा निरंतर जारी है। 2002 में आतंकवादियों द्वारा बुढा अमरनाथ मंदिर में हमला किया गया था। परंतु बाबा बुढा अमरनाथ मंदिर में एक ज़रा सी भी आंच नही है। हमले के लिए किऐ गये रॉकेट लॉन्चर के गोले एक भी नहीं फटे आज भी वहां पर रॉकेट लॉन्चर के गोले वहां पडे हुए है।
डरे सहमे भक्त मंदिर का दर्शन करने नहीं जा पा रहे थे, तभी विहिप के 2004 मुंबई में हुए एक अधिवेशन के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा बुढा अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की गई। तब से लेकर अब तक देश के कोने-कोने से बजरंग दल के सदस्यों ने यात्रा की शुरुआत की और तब से लेकर अब तक देश के कोने-कोने से यह यात्रा निरंतर जारी है।
इसी क्रम में 5 अगस्त को जमशेदपुर से 25 महिलाओं और 10 पुरुष कुल मिलाकर 35 बजरंग दल के सदस्यों का जत्था जलियांवाला बाग ट्रेन से यात्रा के लिए कूच करेगा। इस दौरान उनके द्वारा अन्य तीर्थ स्थलों का भी भ्रमण किया जाएगा। जमशेदपुर से इस यात्रा का नेतृत्व बबली सोनम एंव आदित्य वर्मा करेगे। इसकी जानकारी विहिप सेवा प्रमुख अरूण सिंह ने दी।
कनास पंचायत के छोइरा गांव में हांसदा वेलनेस हेल्थ केयर सेंटर द्वारा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक छोइरा कल्ब में आए सभी ग्रामीणों का अत्याधुनिक तकनीक मशीन द्वारा निशुल्क पूरे शारीरिक का जांच कर स्वास्थ रहने की सलाह दी गई, ब्लड प्रेशर और बीएमआई मशीन द्वारा भी निशुल्क जॉच किए गए, कीवा न्यूट्रिशन हेल्थ काउंसलिंग जितेंद्र श्रीवास्तव ने सभी आए सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा की हमारे शरीर ऑर्गन टीस्षु सेल से बने होते है, भोजन में पोस्टिक आहार सही नही मिलने पर शरीर में मांसपासिया कमज़ोर होने लगती है, आंख की रोशनी समय से पहले कमजोर हो जाती है, कमज़ोरी एव थकान सा बराबर महसूस होना,अच्छी नींद का ना होना, जोड़ो में दर्द का बराबर रहना ब्लड प्रेशर की शिकायत ऐसे कई बीमारी के हम शिकार हो जाते है, इन सभी बीमारियो से हम कैसे बचे इसके लिए शुद्ध और ताज़ा भोजन समय से करे, सुबह प्रत्येक दिन गुनगुना गर्म पानी का सेवन करे, समय से अच्छी नींद ले, ज्यादा खुल कर हंसना सेहद के लिए बहुत फायदा होता है, व्यायाम या सुबह टहलना बहुत जरुरी है, धुरुमपान और नशीले पदार्थो का सेवन ना करे, उन्होंने बताया कि बरसात का समय है गंदे पानी और जल जमाव पानी में बिलीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करे, साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें, मच्छर से बचे और बाहर के जंग फूट का सेवन ना करे, उन्होंने आयुर्वेद के कीवा पंच तुलसी ड्रॉप के डेमो कर सभी सदस्यों को तुलसी ड्रॉप सेवन करने की बात कही, ब्यूटी टिप्स की जानकारी देते हुए मैडम दीपा कौर ने आए सभी महिला सदस्य को घरेलू उपचार द्वारा स्वस्थ रहने की सलाह दी, संस्था के संचालक लखन हंसदा एव प्रखंड प्रमुख श्रीमती देवला हंसदा के सहयोग से छोईरा गांव में प्रत्येक सप्ताह दिन शुक्रवार को निशुल्क स्वस्थ जॉच शिविर कैंप किए जायेगे, जॉच शिविर में गांव के 26 से ज्यादा ग्रामीण पुरुष महिला एव बच्चे ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच एव आयुर्वेद की जानकारी प्राप्त कर काफ़ी खुश हुए, कल दिन शनिवार को कोकपाडा में तारिणी आयुर्वेद हेल्थ सेंटर का उद्घाटन धलमूगढ़ जिला पार्षद श्री हेमन्त मुंडा द्वारा किया जायगा और साथ ही निशुल्क नेत्र एव शारीरिक स्वस्थ जांच शिविर भी किए जाएंगे।