एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240806 WA0010 scaled
विहिप बजरंग दल बारीडीह प्रखंड द्वारा बारीडीह में किया गया वृक्षारोपण
IMG 20240806 WA0012

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बारिडिह प्रखंड के तत्वाधान में मंगलवार को डी एस दुर्गापूजा मैदान तथा साबरमती रोड के बगीचे में 25 की संख्या में वृक्षों का वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका पुनम रेड्डी जी ने कहा “हवा हो रही हैं कम आओ पेड़ लगाएं हम” वृक्ष, माता की तरह व्यवहार करते हैं बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को ऑक्सीजन फल और फूल प्रदान करते हैं और धूप में मां की आंचल की तरह छाया प्रदान करते हैं। मां जिस प्रकार अपने बच्चों की परवरिश करती है ठीक उसी प्रकार यह वृक्ष हमारी, इसीलिए प्रत्येक मनुष्य का यह धर्म है कि मां की तरह वृक्ष का सम्मान करें।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी एवं दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका श्रीमती पुनम रेड्डी जी, बारिडिह प्रखंड बजरंगदल संयोजक साकेत भारद्वाज, विवेक शर्मा, रविकांत शर्मा, विकाश सिंह, अमित सिंह, सतीश कुमार, मुकेश राय,अंकित पाठक, सोनू सिंह उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240806 WA0004
विधायक सरयू राय की पहल से जेम्को में लगी सोलर लाइट, बस्ती वासियों ने कहा अंधेरे से मिलेगी निजात

जमशेदपुर:- जेम्को गुरुद्वारा से मेन रोड मैं कई जगह लाइट नहीं थी और रात को रोड में आवागमन में बहुत सारी कठिनाइयां होती थी। जो आज मंगलवार को विधायक सरयू राय की पहल से आज बस्ती में सोलर लाइटे लगाई गई।

IMG 20240806 WA0006
IMG 20240309 WA00281

वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की लोगों ने विधायक सरयू राय का आभार जताते हुए इस काम की बहुत सरहना एवं लोगों ने कहा की अब अंधेरे से निजात मिलेगी या धनी आबादी वाला क्षेत्र है यहां अंधेरा होने से मेन रोड में दुर्घटना होती रहती थी पर अब रोशनी होने से यह सब नहीं होगा।

लाइटे वैसी सड़कों और गलियों में लगाई गई जहां हमेशा डीवीसी की लाइन कट जाने से समस्या होती थी।

मौके पर करनदीप सिंह, रामकुमार, हरजीत सिंह, गोस्वामी, गुरचरण सिंह , गणेश, अनिल , दुर्गा , शुभम बरनवाल उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240805 WA0019
बिष्टुपुर स्थित वीमेंस कॉलेज छात्रावास का किया निरीक्षण, छात्राओं को मिल रहे सुविधाओं की ली जानकारी, व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया
IMG 20240805 WA0018

जमशेदपुर : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों व सभी विभागों के योजनाओं में प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठकआयोजित की गई । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, डीएफओ श्री सबा आलम अंसारी, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीसी श्री योगेन्द्र प्रसाद समेत जिला स्तरीय अन्य विभागीय पदाधिकारी व बीडीओ, सीओ बैठक में मौजूद रहे।

IMG 20240309 WA00281

माननीया सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा क्रमवार सभी विभाग अंतर्गत संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं में प्रगति की समीक्षा तथा योजनाओं में अनुसूचित जनजाति की भागीदारी से संबंधित चर्चा की गई। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन अनुसू‌चित जनजातियों को शोषण के विरुद्ध सुरक्षा उपाय प्रदान करने के साथ-साथ उनके सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा करने के लिए की गई है। समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन से स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला अस्पताल और प्रखण्ड स्तरीय अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकों, जीएनएम, एएनएम आदि के प्रतिनियुक्ति की जानकारी ली गई। अस्पतालों में चिकित्सकों के विजिट का रोस्टर तैयार कर उसका अनुपालन कराये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी टीकाकरण का प्रशिक्षण दिये जाने का भी निर्देश दिया गया।

शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सभी विद्यालय में पढ़ने वाले अनुसूचित जनजाति समुदाय के विद्यार्थियों की संख्या से संबंधित रिपोर्ट, शिक्षकों की संख्या आदि पर चर्चा की गई। कल्याण विभाग की समीक्षा में उन्होंने अनुसूचित जनजातियों के कल्याण व विकास के लिए कार्यान्वित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। आवासीय हॉस्टल में बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु यथोचित कदम उठाने का निर्देश दिया गया। वहीं सामाजिक सुरक्षा विभाग को सभी सुयोग्य लाभुक को पेंशन की योजना से आच्छादित करने की बात कही गई।

IMG 20240309 WA00271

पशुपालन विभाग अंतर्गत बीते वित्तीय वर्ष में वितरण किये बकरी, सूकर, मुर्गी, बत्तख तथा मत्स्य विभाग अंतर्गत अनुसूचित जनजाति लाभुकों के बीच बीज वितरण, मत्स्यपालकों द्वारा किये जानेवाले उत्पादन की समीक्षा की गई। कल्याण विभाग विभाग अंतर्गत कुल बांटे गये व्यक्तिगत और सामुदायिक पट्टों की जानकारी ली गई। मनरेगा, आवास, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना समेत अन्य सभी विभागों के योजनाओं में प्रगति, अनुसूचित जनजाति की उनमें भागीदारी की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

IMG 20240309 WA00261

पुलिस विभाग की समीक्षा में जिला अंतर्गत कुल थानों, अनुसूचित जनजाति के थानों, महिला थाना, एफआईआर की स्थिति, पुलिस पिकेट आदि की समीक्षा की गई । थाना एवं वाहनों की स्थिति पर चर्चा की गई। जिला में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर इंटर्नल ग्रिवांस सेल के माध्यम से आमजनों की समस्याओं पर त्वरित एवं उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

बैठक के पूर्व उन्होने बिष्टुपुर स्थित वीमेंस कॉलेज छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली । हॉस्टल में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधा पर संतोष व्यक्त किया।

बैठक में निदेशक एनईपी श्री अजय साव, मानगो नगर निगम के अपर आयुक्त श्री रंजीत लोहरा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सच्चिदानंद महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20240805 WA0015
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सिद्धो-कान्हू कृषि एव वनोपज जिला सहकारी संघ लि. के निदेशक पर्षद की बैठक, स्थानीय उत्पादों का संग्रहण, प्रसंस्करण एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा
IMG 20240805 WA0014

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हू कृषि एव वनोपज जिला सहकारी संघ लि. के निदेशक पर्षद की बैठक आहूत की गई। बैठक में स्थानीय कृषि एवं वनोपज आधारित प्रसंस्करण इकाइंयां स्थापित कर स्थानीय उत्पाद को पहचान एवं बाजार तथा किसानों के समृद्धि के लिए खासकर काजू प्रोसेसिंग यूनिट, बांस से संबंधित लघु उद्योग यूनिट तथा टॉमेटो सॉस प्रोसेसिंग यूनिट अधिष्ठापन हेतु डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाते हुए विभाग को प्रस्ताव बढ़ावने का निर्देश दिया गया।

IMG 20240309 WA00281

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि वनोपज के अन्तर्गत काजू, बांस, इमली एवं महुआ तथा कृषि उत्पाद अन्तर्गत धान, टमाटर एंव सब्जियों का बहुतायत मात्रा में जिले में उत्पादन होता है। ऐसे में जरूरी है कि किसानों के हित को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाते हुए सहकारी संघ के माध्यम से सभी के समृद्धि की दिशा में कार्य किया जाए।

IMG 20240309 WA00271

सिद्धो-कान्हों कृषि एव वनोपज जिला सहकारी संघ लि० के कार्यालय के संचालन हेतु उपस्कर क्रय हेतु 16 लाख रू. का अनुमोदन किया गया। इसके अलावे कार्यालय संचालन हेतु भवन आवंटन एवं उसके रखरखाव पर चर्चा की गई । साथ ही दैनिक कार्यों के सम्पादन हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत स्वीकृत पदों के तहत अधिकारियों, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हेतु विभाग से पत्राचार करने का निदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। इसके अलावे स्थापना मद के व्यय की भी चर्चा की गई।

IMG 20240309 WA00261

बैठक में सिद्धो-कान्हू कृषि एंव वनोपज जिला सहकारी संघ लि० में शामिल कुल 20 लैम्पस सदस्यों के अलावे मुटुरखाम लैम्पस, प्रखण्ड-चाकुलिया को नये सदस्य के रूप सदस्यता के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।

बैठक में पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती आशा टोप्पो समेत पर्षद के सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20240805 WA0013
समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने बोल बम कांवरिया जत्थे को किया रवाना
IMG 20240805 WA0013

जमशेदपुर : अपने सामाजिक कार्यों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले शहर के चर्चित समाजसेवी एवं सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने बोल बम ग्रुप के कांवरिया जत्थे को आज टाटानगर रेलवे स्टेशन से सम्मानपूर्वक भगवा अंगवस्त्र पहनाकर बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी देवघर धाम के लिए रवाना किया। श्रद्धालुओं के मंगलमय यात्रा और सकुशल वापसी की कामना की।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240804 WA0002
भाजपा वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने डॉ अजय कुमार पर साधा निशाना, कहा – यह उनका मानसिक दिवालियापन है
IMG 20240804 WA0002

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रवक्ता डाक्टर अजय कुमार के द्वारा राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ऊपर गलत आरोप लगाना यह मानसिक दिवालियापन का धोत्तक है। शायद डाक्टर अजय कुमार आरएसएस के पाठशाला में नहीं पढ़े है इसलिए इस प्रकार की बाते करना पागलपन ही है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कही।

श्री सिंह ने कहा कि डाक्टर अजय अब अपने आका को खुश करने के लिए आरएसएस को निशाना बनाकर मुस्लिम तुष्टिकरण और इसायितीकरण को खुश कर रहे है।
डॉ अजय जी को यह मालूम होना चाहिए पंडित नेहरू भी आरएसएस के कैंप में जब गए थे तो उन्होंने आरएसएस के सुचिता, अनुशासन, लगन, त्याग, तपस्या एवं निष्ठा को देखकर प्रभावित हो गए थे।

IMG 20240309 WA00281

अभय सिंह ने कहा कि जब-जब देश में संकट की घड़ी आई तब तब निस्वार्थ होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगाकर भारत माता की सेवा की है। जब तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में 1962 का युद्ध में भारत की नेहरू सरकार ने आर एस एस से सेवा भाव के लिए मदद मांगी, तब संघ के कार्यकर्ता निस्वार्थ होकर अपनी जान की बाजी लगाकर उस समय सेवा एवम मदद की थी।

जब जब देश में भूकंप आया तब तब आरएसएस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, गलियों पर घूम घूम कर भिक्षाटन कर जरूरतमंदो की मदद की। रोगियों को दवा देने की बात हो या कोई सेवा हो वे लोग काम में लगे रहे।
यहां तक की श्रीमती इंदिरा गांधी की सरकार के समय 1971 के युद्ध में जब भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ था उस समय भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के त्याग, तपस्या को दुनिया ने देखा था।
तो उस समय श्रीमती इंदिरा गांधी भी उनकी इस निष्ठा से प्रसन्नचित होकर उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं का गुणगान किया था, लेकिन आज वह कांग्रेस बिल्कुल परिवर्तन की ओर है।

IMG 20240309 WA00271

डॉ अजय कुमार को अभय सिंह ने सलाह देते हुए कहा कि आप कम से कम संघ के द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के संस्कार संस्कृति को एक बार जाकर के गहरा अध्ययन कर ले तब आपको पता चलेगा कि संघ की पौध क्या है, संघ का बीज क्या है ?
बड़ा दुर्भाग्य है की जो आईपीएस ऑफिसर कल तक अपने गुणगान की बखान करवाता था, आज वही आईपीएस ऑफिसर जब नेता बन गए तो अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए वे संघ को गाली देकर श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी को खुश करने के लिए परेशान है ।

IMG 20240309 WA00261

मैं डॉक्टर अजय कुमार से पूछना चाहता हूं आप बांग्लादेशी घुसपैठ के सवाल पर आपकी क्या राय है ?

आप पहले धर्म परिवर्तन जो आज पूरे देश के साथ साथ झारखंड में तेजी के साथ हो रहा है उस पर अपनी राय को व्यक्त करें ?

गौ हत्या का बूचड़खाना चले कि बंद हो इस पर अपनी राय दें ?

लव – जेहाद जबरदस्ती लोग कर रहे हैं उस पर अपना सवाल और जवाब दें ?

आदिवासियों की जमीन को बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा जबरन हथियाया जा रहा है आप अपनी राय दें ?

जिस प्रकार संथाल परगना में डेमोग्राफी चेंज हो गया है डॉ अजय कुमार को इसका जवाब देना चाहिए।

इसलिए आज के दिन में मैं ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए मुझे दुख हो रहा है की एक राजनीतिक चोला ओढ़ने से आदमी के संस्कृति और संस्कार कैसे परिवर्तन हो जाते हैं यह अब लोग समझ रहे हैं, इसलिए आरएसएस को गाली देने से पहले अपने आका को गाली दे दो तभी राष्ट्रपति कहलाओगे।

IMG 20240804 WA0001 1
आस्था वैली में मनाया गया सावन महोत्सव, महिलाओं में दिखा सावन का उत्साह
IMG 20240804 WA0000 1

जमशेदपुर : तमुलिया स्थित आस्था वैली में आज सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिल्पी सिंह द्वारा की गई थी। जहाँ महिलाओं में सावन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। सावन महोत्सव होने के कारण कार्यक्रम का थीम सावन स्पेशल ही था, जिसमें महिलाएं हरे रंग की ड्रेस, हरी चूड़ियां और मेहंदी लगाकर उपस्थित हुई और महोत्सव की शोभा बढ़ाई।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस महोत्सव में महिलाओं द्वारा नृत्य, गायन एवं रैप वॉक इत्यादि जैसी मनोरंजक प्रस्तुति दी। आयोजन कर्ता शिल्पी सिंह ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि सावन एक पवित्र माह होने के साथ साथ महिलाओं के लिए काफी विशेष भी होता है। मेहंदी लगाना, हरी चूड़ियां पहनना इस माह की विशेषताएं हैं और इन्हीं विशेषताओं को एक साथ मिलकर मनाना ही सावन महोत्सव है।
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से शिल्पी सिंह, मिन्की सिंह, पिंकी सिंह, नेहा पांडे सहित सभी महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

IMG 20240309 WA00261
ee987adda033a192eb714f0b7f0f2a67c52f99a22a2d22a4f1734219c001836f.0
कच्ची दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत, गम में डूबा पूरा इलाका
Screenshot 2024 0804 123606

मप्र, सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से आठ बच्चों की मौत हो गई है। छोटे बच्चों की मौत के बाद से पूरा क्षेत्र गम में डूब गया है।

IMG 20240309 WA00281

दरअसल, शाहपुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में मंदिर में सुबह से शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बगल वाली कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार करीब पचास साल पुरानी थी।

IMG 20240309 WA00271

यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे एक साथ आठ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल मलबे को हटाने का काम शुरूकर दिया, जिसके बाद नीचे दबे बच्चों को निकाला गया। नगर परिषद और पुलिस राहत कार्य में लगे हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रहली के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंच गए।

IMG 20240309 WA00261

जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के बराबर में पचास साल पुरानी दीवार जर्जर हो चुकी थी। इसके बाद भी दीवार को गिराया नहीं गया। सागर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। 24 घंटे के अंदर ही यहां 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में बारिश से कच्चे व जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है।

IMG 20240804 WA0027
केन्द्रीय मुखी समाज मूलनिवासी झारखंड के नेतृत्व में मेडिकल बस्ती के दीनदयाल क्लब में स्वर्गीय बैजू मुखी को श्रद्धांजलि दी गई
IMG 20240804 WA0027

जमशेदपुर : केन्द्रीय मुखी समाज मूलनिवासी झारखंड के अध्यक्ष श्री हरि मुखी के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गई। इस अवसर पर केन्द्रीय मुखी समाज मूल निवासी झारखंड के अध्यक्ष श्री हरि मुखी ने स्वर्गीय बैजू मुखी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर संबोधित करते हुए कहा कि स्व. बैजू मुखी हमारे सहपाठी, मार्गदर्शक, कर्मठ सुलझे हुए समाज के सचेतक थे। वे समाज के उत्थान एवं शोषित – पीड़ितों को हक अधिकार न्याय दिलाने के लिए हमेशा आगे रहते थे। स्व बैजू जी की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आज भी हमारे समाज को उसकी कमी महसूस हो रही है।

IMG 20240309 WA00281

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सहायक श्री रंजन कारूवा ने भी पुष्प अर्पित कर कहा कि स्व बैजू मुखी जी हमारे प्रेरणा स्रोत, आदर्श थे, वे समाज सुधारक, न्याय और हक़ अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, किसी समस्या का समाधान असानी पूर्वक कर लेते थे। आज भी उनकी कमी हमें महसूस हो रही है। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तब पूर्ण होगी जब उनके अधूरे कार्यो को पूर्ण करने का हमलोग प्रयास करेंगें।

IMG 20240309 WA00271

भालूबासा के मुखिया पोरेश मुखी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारे समाज के लोग एक मंच पर नही आयेंगे तब तक स्वर्गीय बैजू मुखी के सपने पूरे नहीं होंगें। आज भी कुछ स्वार्थी तत्व अपने स्वार्थ के लिए राजनीति कर रहे हैं, लेकिन समाज का जमीनी स्तर पर विकास नगण्य है। हमें बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है आज भी अगर समाज के लोग नहीं जागेंगे तो हमारी जाति का आस्तित्व लुप्त हो जायेगा।

IMG 20240309 WA00261

इस अवसर पर सचिव धीरज मुखी, कोषाध्यक्ष विकास मुखी उपाध्यक्ष जानी मुखी, कमलेश मुखी, धातकीडीह मुखी समाज के महामंत्री संजय कंसारी, भालूबासा के देवचरण सागर, अजय गुप्ता, केबुल से गुरूचरण मुखी, मनोज मुखी, रमेश मुखी, राकेश मुखी, पोरेश मुखी, धनेश्वर मुखी, बीपीन मुखी, कमलेश मुखी, संजय मुखी, हड़हड़गूटू से गुरूचरण मुखी उपस्थित थे।

IMG 20240804 WA0001
राँची सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का नवजोत सिंह सोहल ने किया स्वागत
Picsart 24 08 04 00 17 53 139

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने रांची लोकसभा के सांसद भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी का आज लोहनगरी जमशेदपुर आगमन पर बिष्टुपुर स्थित परिसदन में शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत और हार्दिक अभिनंदन किया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

अमित अग्रवाल को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर नवजोत सिंह सोहल ने दी बधाई

IMG 20240804 WA0003

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी को युवा मोर्चा प्रदेश के द्वारा बनाए गई कमेटी में प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्पगुछ देकर बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!