जमशेदपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया परिमाण शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर आज विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को प्राचार्य प्रियंका बौरा के द्वारा पुष्प – गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो की दसवीं में प्रथम स्थान – सिद्धि कुमारी को 95% दूसरा स्थान – प्रतिज्ञा बड़ा को 94.80% तीसरा स्थान – शुभम कुमार को 93.80%
वही 12वीं विज्ञान में प्रथम स्थान – कृष कुमार को 93% और वाणिज्य में प्रथम स्थान – मेघा पांडे को 95% प्राप्त हुआ।
प्राचार्य ने बताया की या बच्चों की मेहनत और शिक्षकों की लगन का परिमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई की भविष्य में भी विद्यालय इस प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रचार प्रसार करते रहेगा और यही हमारी कामना रहेगी। मौके पर उपस्थित स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बौरा, किरनपाल सिंह, संघमित्रा, नम्रता, सुभाष, वह अन्य शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. इस दौरान 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. पीएम मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावक – पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर रहे. पीएम मोदी जब नामांकन करने पहुंचे तब उन्होंने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया.
पीएम मोदी ने खास मुहूर्त में दाखिल किया नामांकन
पीएम मोदी ने गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल किया. पीएम मोदी के नामांकन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. तेज धूप के बीच भी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे. साथ ही नामांकन में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर कहा कि पीएम मोदी का भव्य रोड शो पूरे काशी, उत्तर प्रदेश व देश को उत्साहित करने वाला था. प्रधानमंत्री मोदी का मिशन जरूर सफल होगा, वह एक पृथ्वी और एक भविष्य की बात करते हैं.
लोकतंत्र के सिपाही को खड़े हो कर पीएम ने किया नमस्कार
मां गंगा और काशी के कोतवाल काल भैरव की पूजा के बाद नीली सदरी पहने पीएम मोदी वाराणसी कलक्ट्रेट में दाखिल होते हैं. नामांकन के लिए चार प्रस्तावक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ कमरे में दाखिल होते हैं. सामने कुर्सी पर निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम बैठे हुए हैं. मोदी खड़े होकर उन्हें नमस्कार करते हैं. अपना हलफनामा और जरूरी दस्तावेज सौंपते हैं. फिर शपथ पढ़ते हैं. यह तस्वीर अपने आप में अनूठी है. लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर. देश के सबसे बड़े पद पर बैठे पीएम मोदी लोकतंत्र के सिपाही को खड़े होकर नमस्कार करते हैं.
जमशेदपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में वृद्ध मतदाताओं (85+) एवं दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग के माध्यम से वोट कराए जा रहे हैं। घाटशिला प्रखंड के मसांग टुडू, जिनकी बूथ संख्या 188 है, उन्होंने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गौरतलब है कि सभी छह विधानसभा क्षेत्र के 85+ आयु एवं कम से कम 40 फीसदी दिव्यांगता वाले मतदाताओं को प्रथम चरण में 14-19 मई तक एवं दूसरे चरण में 21-22 मई तक होम वोटिंग माध्यम से पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराया जाएगा। इसी क्रम में मतदान कर्मी मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान करा करा रहे हैं।
जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह की बेटी अंशिका सिंह ने सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं परीक्षा में 92% अंक लाया। डी ए वी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर के प्रधानाध्यपिका प्रज्ञा सिंह ने अंशिका सिंह को विद्यालय बुलाकर मिठाई खिलाकर अच्छे अंक लाने के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दिया ।
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के नारे, “इस बार 400 पार”, को आम शहरी मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सिख युवक करेगें। इतना ही नहीं बल्कि “सिख विद मोदी” के संकल्प को साकार करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के जीत के अंतर को रिकार्ड स्वरूप देने के लिए बाइक रैली निकालेंगे। सिख युवक केशरिया पगड़ी और सफेद कमीज धारण करेंगे। साकची गुरुद्वारा मैदान से निकाले जाने वाली रैली को सिख समाज के प्रधान, चिकित्सक, अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के करीबी युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू के अनुसार यह मोटर साइकिल रैली तीन विधान सभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। रैली गुरूद्वारा मैदान साकची से शुरू होकर पलंग मार्केट, कालीमाटी रोड, बर्मामाइंस, स्टेशन रोड जुगसलाई होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचेगी। यहां सभी श्रद्धांजलि देंगे उसके बाद रैली बिष्टुपुर मेनरोड, जुस्को टाउन ऑफिस, कीनन स्टेडियम, रविंद्र भवन डीसी कार्यालय होते हुए मानगो खंडाखुदीराम चौक पहुंचेगी. यहां श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे और फिर रैली एमजीएम सरकारी अस्पताल, शीतला मंदिर, साकची गोल चक्कर होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा।
सोमवार को साकची स्थित झारखंड सिख विकास मंच कार्यालय में सरदार गुरदीप सिंह पप्पू की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें जोगिंदर सिंह जोगी, मनजीत सिंह गिल, दमनप्रीत सिंह,चंचल सिंह भाटिया, रॉकी सिंह, जगतर सिंह, इक़बाल सिंह, सुखविंदरसिंह, साबी, जगतर सिंह नागी, रेखराज सिंह रिक्की, नवजोत सिंह सोहल ,बॉबी सिंह, बलबीर सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, अमन कन्दर्या, दलजीत सिंह आदि ने विचार रखे।
10 सालों में जो कार्य सिख हित मे प्रधानमंत्री ने किया वह 70 साल में नहीं हुआ – गुरदीप सिंह पप्पू
गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार पिछले 10 सालों में सिखों के हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए हैं वह पिछले 70 साल में नहीं हुए थे। सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जन्मस्थली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मत्था टेकना, लंगर तैयार करने में सहयोग करना एवं लंगर बांटना जैसी सेवा कर उन्होंने देश दुनिया को बता दिया किसी धर्म के साथ उन्हें कितना प्यार और लगाव है। इस बैठक में सिख नौजवान सभा, झारखण्ड रंगरेटा सभा, बाबा दीप सिंह सेवक जत्था, सांझी आवाज जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
बिहार की सियासी गलियारे से एक दुखद खबर आ रही है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे। कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी का आज शाम निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अतिम सांस ली।
सुशील मोदी के निधन से बिहार में शोक की लहर है। बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि हमारे परम मित्र,बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन की खबर से भाजपा परिवार अत्यंत दुखी है। हमने एक बड़े सेनानी को खो दिया। इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।यह बिहार और पूरे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह जिस तरीके से लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं, इस तरह तो उन्हें सीजीपीसी की प्रधानी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में चले जाना चाहिए। यह बातें प्रेस बयान जारी कर झारखंड प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य एवं जमशेदपुर लोकसभा अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के सह प्रभारी रविंद्र सिंह रिंकू ने कहीं।
उन्होंने कहा कि पिछले 8 मई को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में जिस तरह से भगवान सिंह ने स्वागत और अभिनंदन किया, इससे स्पष्ट हो गया की वो झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में है। भगवान सिंह के चाहने वाले पूरा सिख समाज के लोगों ने समीर मोहंती का जोरदार तरीके से अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम इसलिए किया गया ताकि सीतारामडेरा में झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू द्वारा आयोजित भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के स्वागत समारोह को विफल कर दिया जाए। हालांकि अलग बात है कि गुरदीप सिंह पप्पू द्वारा आयोजित स्वागत समारोह ऐतिहासिक रहा।
पटमदा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के माला पहनने वाले कार्यक्रम से दूर रहे सिख समाज के लोग
पटमदा में 12 मई को आयोजित आईटीआई इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में किसान आंदोलन के समर्थक भगवान सिंह को मंच से भाषण देने को मौका तो मिला लेकिन जब मुख्यमंत्री को माला पहनाने की बारी आई तो सिख समाज के लोग दूर-दूर तक नहीं दिखे। इससे सिख समाज के प्रतिष्ठा को क्या धक्का लगा यह अंदाजा लगाया जा सकता है।
रविंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान को इस तरह से किसी राजनीतिक मंच पर जाकर लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार नहीं करना चाहिए था, क्योंकि सीजीपीसी में हर राजनीतिक दल के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भगवान सिंह को अपने प्रधानी के पद की गरिमा को बरकरार रखना चाहिए था और यदि वह समीर मोहंती के पक्ष में प्राचार करना चाहते हैं तो क्यों ना झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो जाते हैं। हालांकि शहर में इस बात की भी चर्चा है कि भगवान सिंह की चाहत है कि उनको झारखंड अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की पदवी मिल जाए। इसके लिए वह पूर्व में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक सिख नेता के संपर्क में रहे हैं। उनके अंदर पद की लालसा इतनी बढ़ गयी है कि वह गुरुद्वारा की प्रधानी छोड़ कर राजनीति पार्टी के प्रचार में लगे हुए हैं जो एक प्रधान को शोभा नहीं देता है।
पलामू : झारखंड में लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर बड़ा हादसा हो गया. यहां पलामू में विस्फोट में तीन नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने कहा कि यह विस्फोट मनातू थाना क्षेत्र में एक स्क्रैप डीलर के यहां हुआ. एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी रांची से करीब 190 किमी दूर ये हादसा हुआ है.
यह घटना पलामू सहित चार सीटों पर लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर हुई. पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रामेसन ने मीडिया से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि घटना में तीन नाबालिगों सहित चार लोगों की मौत हो गई. पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रामेसन ने ये भी कहा कि हम बम विस्फोट की संभावना सहित हर पहलू से घटना की जांच कर रहे हैं. मामले की जांच के लिए मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्फोट में घायल होने की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल में पहुंचे हैं.
VIDEO | Four persons, including three minors, killed in blast in Jharkhand's Palamu. More details awaited. pic.twitter.com/itDdChqiQH
12 मई को शाम करीब 6:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक कबाड़ विक्रेता और उसके परिवार के पांच अन्य सदस्य अपने घर में कबाड़ संभालते समय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस्तेयाक अंसारी की 17 वर्षीय बेटी रुखसाना खातून, जो प्रत्यक्षदर्शी है, ने बताया कि उसके पिता टीवी के लोहे के ट्यूबिंग और अन्य मलबे जैसे अलग-अलग कबाड़ सामग्री को छांट और तौल रहे थे. अचानक कबाड़ सामग्री में कहीं से कोई चीज फट गई, जिससे आसपास के सभी लोग घायल हो गए.
प्रथम दृष्टया उनकी मौत का स्पष्ट कारण मृतक के घर में जमा मलबे के कारण हुआ आकस्मिक विस्फोट था. विस्तृत जांच चल रही है और एफएसएल की टीम के विशेषज्ञ भी मामले की जांच कर रहे हैं.
पलामू विस्फोट में मृतकों के नाम
इस्तियाक अंसारी (उर्फ मोटू) उम्र 50, पिता कलीम अंसारी सहादत अंसारी उम्र 08, पिता इस्तियाक अंसारी शहीद अंसारी उम्र 8, पिता हजरत अंसारी वरिश अंसारी उम्र 10, पिता अकबर अंसारी
विस्फोट में घायलों के नाम
मजीद अंसारी उम्र 07 वर्ष, पिता इस्तियाक अंसारी रुखसाना खातून उम्र 17, पत्नी इस्तियाक अंसारी अफसाना खातून उम्र 14, बेटी इस्तियाक अंसारी ये तीनों अस्पताल में भर्ती हैं. ये सभी पलामू के मनातू थाना के नौडीहा के निवासी हैं.
राज्यपाल ने जताई संवेदना
पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र के रहेया नौडीहा में विस्फोट की घटना में तीन बच्चे समेत चार लोगों की मृत्यु से मर्माहत हूँ। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) May 12, 2024
पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बम ब्लास्ट मामले में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जताई संवेदना, घायलों के स्वास्थ्य लाभ में लिए कामना की है.
झारखंड में 13 मई को पलामू समेत 4 सीटों पर वोटिंग
झारखंड में 13 मई को प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर मतदान है. राज्य की सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे. पलामू में वोटिंग से पहले विस्फोट से अफरातफरी का माहौल बन गया है. पुलिस संदिग्ध विस्फोट की जांच करने में जुटी है.
जमशेदपुर : महिला उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष आभा वर्मा और उनके टीम ने शीतला मंदिर एवं अनाथ आश्रम की माता के साथ मातृ दिवस मनाया। आभा वर्मा जी का कहना है मातृ दिवस तो आए दिन मनाई जानी चाहिए। मां वो शख्सियत होती है जो अपने बच्चों के पालन पोषण के साथ-साथ संसार की हर कठिनाइयों को भी आसान कर देती है। मातृ दिवस मनाने में सहयोग करने वाली रेनू सिंह, गीता देवी, चंदन रानी, गौरी देवी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित युवा चौपाल कार्यक्रम के निमित्त भाजयुमो बारीडीह मंडल द्वारा मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता की अध्यक्षता में बागुनहातू बारा भट्टा मे युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, युवा मोर्चा के जिला के महामंत्री अभिमन्यु चौहान, उपाध्यछ सुमित श्रीवास्तव, जीवन साहू, राजेश गोस्वामी, अरुण, सुभाष प्रमाणिक, पोरेश कालिंदी, पुष्पेंद्र सिंह एवं भारी संख्या में युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।