एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240523 WA0028
सिख समाज ने किया छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव जी का स्वागत
IMG 20240523 WA0027

जमशेदपुर : आज जमशेदपुर लोक सभा चुनाव प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव जी जमशेदपुर आए और उन्होंने बुद्धिमंदिर से एग्रीको तक मोटरसाइकिल रैली एवं रोड शो में भाग लिया। जिसमें भालूबासा तीन नंबर रोड में सिख समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर विष्णु देव को फूलों की बरखा करके एवं शाल देकर सम्मानित किया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इस मौके पर मुख्य रूप से जोगिंदर सिंह जोगी, मनजीत सिंह गिल, गुरदीप सिंह पप्पू, इंद्रजीत सिंह बिट्टू, रविंद्र सिंह रिंकू, बलवीर सिंह बबलू, बबला पाजी, कुलवंत सिंह संधू, सुखदेव सिंह मिट्ठू, जगतार सिंह, अमृत सिंह, वरयाम सिंह बंटी, सोनु सिंह, जसबीर सिंह इत्यादि उपस्थित रहें।

IMG 20240309 WA00261 1
004d9d2f7aef2c2debaa4dfb7a6f6f89791ab25fc080675095f5eba1557f547c.0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सांसद बिद्युत महतो के पक्ष किया रोड शो
004d9d2f7aef2c2debaa4dfb7a6f6f89791ab25fc080675095f5eba1557f547c.0

जमशेदपुर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमशेदपुर के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के समर्थन में भव्य रोड शो किया। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान खुली जीप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बिद्युत महतो, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर, डीसी ऑफिस गोलचक्कर के रास्ते, बंगाल क्लब गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर के पास होकर टेम्पो स्टैंड के समीप वाले रास्ते से होकर स्ट्रेट माइल रोड, संजय मार्केट, रामलीला मैदान, बाराद्वारी, भालूबासा चौक, एग्रिको सिग्नल के रास्ते होकर एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान पहुँचकर सम्पन्न हुई। रोड शो को आम जन का पूरा समर्थन मिला। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान सड़क के दोनो ओर हजारों की संख्या में खड़े लोग भाजपा के समर्थन में नारे लगा रहे थे। दो घंटे तक चले रोड शो में लोगों की जबरदस्त भीड़ और उत्साह देखने को मिली।

IMG 20240309 WA00281 1


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जमशेदपुर का वातावरण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। चारों तरफ का वातावरण मोदीमय और भाजपामय है। झारखंड के विभिन्न लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आंधी चल रही है। जमशेदपुर सहित झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए की जीत होगी। देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को जनता का अभूतपूर्व आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। 25 मई को बिद्युत महतो को ईवीएम क्रमांक 2 पर कमल के फूल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग दें।

IMG 20240309 WA00271 1


वहीं, सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि आज के रोड शो में जनता के अपार समर्थन और स्नेह को से अभिभूत हूँ। आज का रोड शो 4 जून के विजय की झांकी रही। रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बता दिया कि जमशेदपुर की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। सांसद बिद्युत महतो ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों एवं जमशेदपुर में उनके कार्यों एवं प्रयासों के बल पर जमशेदपुर में भाजपा को जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त होगा।
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का स्वागत: छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति, क्षत्रिय लोधी महासभा, मिथिला समाज, सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, रंगरेटा महासभा, जायसवाल समाज, अग्रहरि समाज, गणिनाथ सेवा समिति समेत अन्य ने सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का फूल मालाओं एवं पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20240309 WA00261 1
98491a9c72c9dfe9d63ad0934564629300d2ff6f3fdc2d0494a47500e55d91f7.0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड सरकार पर बोला हमला
98491a9c72c9dfe9d63ad0934564629300d2ff6f3fdc2d0494a47500e55d91f7.0

झारखंड की जनता ने झामुमो-कांग्रेस और राजद के वादे पर विश्वास कर राज्य की सेवा करने के लिए सत्ता सौपी थी। लेकिन झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने झारखंड को अधिकारियों के साथ साठ-गांठ कर आदिवासी, दलित और पिछड़ो के विकास का पैसा लूटकर इसे लुटखण्ड में बदल दिया। राज्य में नित नए भ्रष्टाचार के कारनामे और ध्वस्त कानून व्यवस्था से झारखंड की जनता त्रस्त हो चुकी है। उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही। वे गुरुवार को जमशेदपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती है। झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों जुड़वा भाई हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका गठन किया था। झारखंड यह मेरा ननिहाल प्रदेश है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के साथ लोकसभा में मैंने एक साथ कार्य किया है। जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद और समर्थन से वे लोकसभा चुनाव में तीसरी बार चुनाव जीतकर दिल्ली जाएंगे। श्री साय ने कहा कि पूरा झारखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। सीएम श्री साय ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार न होने से केंद्र की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन नही हो पाता है जिससे सही लोगों को सही तरीके से लाभ नहीं मिल पाता है।

IMG 20240309 WA00281 1

विष्णु देव साय ने कहा कि साढ़े चार साल में झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार, अराजकता और नक्सलवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भी पांच साल में पता चल गया कि कांग्रेस सिर्फ बड़े वादे करने के बाद वादाखिलाफी ही करती है। हमने छत्तीसगढ़ में तीन महीने में ही मोदीजी की गारंटी को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य की लगभग सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। श्री विष्णु देव साय ने कहा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि राज्य के सीएम भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। राज्य में जहां जाओ भ्रष्टाचार के ही किस्से सुनने को मिलते हैं। यहां के नेताओं, मंत्री के सहयोगियों के घर से करोड़ों रुपये के पहाड़ मिलते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, अब झारखंड की जनता अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का बदला लेकर झारखंड में भाजपा को अभूतपूर्व आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं आदिवासी समाज से हैं, लेकिन समाज के नाम को ढाल बनाकर लूट की छूट नही मिल सकती है।

IMG 20240309 WA00271 1

प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240523 WA0025
जेम्को मैदान के बगल में गुरुद्वारा गेट के सामने डीवीसी जेवीवीएनएल की टीम का बस्तीवासियो ने किया विरोध
IMG 20240523 WA0026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मैदान के बगल में गुरुद्वारा गेट के सामने गुरुवार को जेबीवीएनएल की टीम बिजली का पोल लगाने पहुंची जिसका बस्ती वासियों ने विरोध किया और काम को बंद करवाया. बस्ती वासियों का कहना है कि इस मैदान में बहुत सारे सामाजिक व ‌ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सुबह-शाम इसमें बस्ती वासी मॉर्निंग वॉक करते आ रहे हैं‌. बच्चे इस मैदान में सुबह-शाम खेलते हैं और अगर मैदान टाटा प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो छोटे-छोटे बच्चे कहां खेलने जाएंगे.

IMG 20240523 WA0024
IMG 20240309 WA00281 1

वही मौके पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है. जेम्को बस्ती, मिश्रा बागान, झगड़ु बागान, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर, मछुआ बस्ती, महानंद बस्ती, मनिफीट को भी अगर कंपनी अपने अंदर ले लेगी, तो बस्ती वासी फिर कहां जाएंगे. इसलिए बस्ती वासियों के साथ गुरुद्वारा कमेटी ने गुरुवार को इस काम का विरोध किया और काम को बंद करवाया.

IMG 20240523 WA0023
IMG 20240309 WA00271 1

बस्ती वासियों की मांग है कि जेम्को खेल मैदान मिलना चाहिए. जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जोरावर सिंह ने बताया कि खेल का मैदान को घेरना पूरी तरह से गलत है और उन्होंने बताया की मैदान जब तक नहीं मिल जाएगा तब तक इसका विरोध जारी रहेगा. जिसके बाद जेबीवीएनएल की टीम वापस लौट गयी. मौके पर बलविंदर सिंह, अमन सिंह, जगराज सिंह, सुमित, जगदीश सिंह, सुमित कुमार, राजकुमार, पिंटू कुमार व अन्य बस्तीवासी मौजूद थे.

IMG 20240309 WA00261 1
7cb3f6dfccf44e91d34b73931bf23165a164c5b83e74911959967c833fefa951.0
भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के नमो युवा सम्मेलन में गरजे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या,युवाओं ने हर बूथ पर कमल खिलाने का लिया संकल्प

● पूरे सम्मेलन के दौरान गूंजते रहे ‘भारत माता की जय’ के नारे।

●जमशेदपुर के युवा स्वाभिमानी, लौहनगरी की मिट्टी है प्रेरणादायी: तेजस्वी सूर्या

जमशेदपुर:- भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को कहा कि यह चुनाव राष्ट्र रक्षा और विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने का है। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर ही विकसित भारत की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है। 2014 से पहले हिंदू त्योहारों पर बम धमाके होते थे, लेकिन अब आतंकवादी मोदी का नाम सुनकर थरथर कांपते हैं। उपरोक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेंगलुरू दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कही। वे बुधवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के सभागार में आयोजित नमो युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में युवाओं को बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र दिए गए। वहीं, युवाओं ने अपना मत राष्ट्र हित में करते हुए भाजपा के पक्ष में समर्थन करने का संकल्प लिया। इस दौरान भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री आज़ाद शत्रु समेत सैकड़ों युवा शामिल हुए। अतिथियों ने सम्मेलन की विधिवत शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित करते हुए एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर की। सम्मेलन में स्वागत भाषण भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मंच संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय मंत्री सन्नी संघी ने किया।

IMG 20240309 WA00281 1

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 25 मई को होने वाला चुनाव पंचायत का चुनाव नहीं है। ना ही किसी जाति-विरादरी या संगठन का चुनाव है। यह विधायक और सांसद बनाने मात्र का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आने वाले पांच वर्ष के लिए देश का प्रधानमंत्री और विकसित भारत के संकल्प के मजबूत नींव रखने का है। इसलिए आप सभी युवा अपने साथ अपने क्षेत्र के लोगों को भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल पर अपना मत देने के लिए प्रेरित करें और सांसद बिद्युत महतो नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले भारत की स्थिति आप सबने देखी है। उसके बाद पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में अखबारों में घोटाले की बड़ी-बड़ी खबरें छपती थीं। लेकिन अब बदली व्यवस्था को खुद आप देख सकते हैं। कभी हिंदुओं के पर्व पर आतंकी संगठन मंदिरों के आसपास बम रख दहशत फैलाते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर जाति- वर्ग के लोग सुरक्षित और खुशहाल हैं। आज आतंकी संगठन दूर-दूर तक नजर नहीं आते हैं। तेजस्वी सूर्या ने जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

IMG 20240309 WA00271 1

युवाओं के बल पर जीतेंगे जमशेदपुर सहित झारखंड के सभी बूथ: भानू प्रताप शाही

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि केवल जमशेदपुर ही नही बल्कि झारखंड के सभी बूथों पर युवाओं के बल पर विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समेत जमशेदपुर लोकसभा के सभी विधायक अपनी सीट नही बचा पाएंगे और सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए की जीत होगी।

इंडी अलायंस में मोदी के विजय रथ को रोकने की क्षमता नही:


भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा ही देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही है। हमारे देश में भी युवाओं का अपना समृद्ध इतिहास है। देश आज अपने भविष्य के उस सुनहरे दौर के करीब है, जहां हमारी अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों को छूने वाली है। यही कारण है कि आज भारत को दुनिया भर में आशा भरी निगाहों से देखा जा रहा है। ऐसे समय में आप सब युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। आज इंडी गठबंधन के नेता अपना राजनीतिक भविष्य बचाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। लेकिन आप सभी युवा उनके दुष्प्रचार और षड्यंत्र का मुंह तोड़ जवाब दें और बिद्युत महतो को भारी मतों से जिताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। वहीं, उन्होंने भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की सराहना करते हुए बधाई दी।

IMG 20240309 WA00261 1

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, अभिमन्यु सिंह चौहान, प्रदीप मुखर्जी, दिनेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, अनिल मोदी, शशांक शेखर, शशि यादव, नारायण महतो, प्रकाश दुबे, राकेश चौबे, गणेश सरदार,विकास सिंह, सन्नी संघी, अमित सिंह, मोंटी अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक दे, नीरज राष्ट्रवादी, राकेश कुमार, भीम दास, ओमी सिंह, रवि सिंह, अंकित पांडे, मुकेश सिंह, राहुल कुमार, राहुल तिवारी, द्विपल विश्वास, कंचन दत्ता, उमेश साव, सुशील पांडे, सनातन दास, मानेश्वर गोंड, मनीष पांडेय, रविजेंट सिंह, नवजोत सिंह सोहल, संजय गोराई, इंदरजीत सिंह, अशोक सिंह, दिवाकर सिंह, अंसुल कुमार, विकास सिंह, जादूपति गोप, राम महानंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20240522 WA0013
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद को मातृ शोक, कल सुबह होगा अंतिम संस्कार
IMG 20240522 WA0014

जमशेदपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद जी की माताजी का निधन आज दोपहर 12 :50 बजे हो गई है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी।
कल प्रात : 10बजे कदमा रानीकुदर स्तिथ आवास से उनके पार्थिव शरीर को लेकर पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा सिख नेताओं ने इस इस विकट परिस्थिति में उनके निवास स्थान पहुँच कर अपना शोक व्यक्त किया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240522 WA0012
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत – सौरव विष्ण
IMG 20240522 WA0011

जमशेदपुर : जमशेदपुर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था से आहत हूं और मानगो पुल के चिलचिलाती धूप में छोटे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं फंसे देखकर सिहर जाता हूं।
विदेश में नौकरी करने के दौरान वहां के सिस्टम को ध्यान से देखा है और थोड़े से साहसिक प्रयास से इस औद्योगिक नगरी को यूरोपीय और महानगरीय यातायात व्यवस्था के सांचे में डाला जा सकता है। यह बातें लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु ने अपने सघन चुनावी दौरे में शहर वासियों से कहीं।

IMG 20240309 WA00281 1

सौरव विष्णु ने शहर में परिवहन निगम की आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बसें राजधानी दिल्ली के तर्ज पर जो पर्यावरण के अनुकूल भी होगी, चलवाने का वादा भी किया।
शहर की अस्त व्यस्त ट्रैफिक सिस्टम पर सवाल उठाते हुए सौरव विष्णु ने शहर की सड़कों को ही पार्किंग स्टैंड के रूप में उपयोग करने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि समझ नहीं आता कि शहर किसके नियंत्रण में है?
ट्रैफिक पुलिस ,𝙅𝙉𝘼𝘾, 𝘿𝙏𝙊 कार्यालय या टाटा स्टील ये शहर वासियों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा करता है।

IMG 20240309 WA00271 1

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है और इसके लिए अगले 100 सालों को ध्यान में रखकर ब्लूप्रिंट बनाने की जरूरत है। मानगो नगर निगम नियंत्रित पूरे क्षेत्र में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था न होना, साथ ही जुगसलाई नगर परिषद नियंत्रित क्षेत्र में भी किसी भी तरह की ट्रैफिक व्यवस्था ना होना कई सवाल खड़े करता है।

IMG 20240309 WA00261 1

शहर को अति शीघ्र कई फ्लाईओवर और रिंग रोड की जरूरत है ,और अगर जमशेदपुर की जनता मुझे सांसद के रूप में चूनती है तो यूरोप के तर्ज पर बहु मंजिला पार्किंग का निर्माण कराने का वायदा करता हूं जो पूरी तरह से विश्व स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाला होगा।

n6107093741716354818042cbdd0f66bd3f8f4e345f517a7618a66282199d86f6e5158a806b56e943ae2a98
टेंडर कमीशन में एक ही महीने में आलमगीर ने कमा लिए 123 लाख रुपये, देखें लिस्ट, किससे कितना मिला कमीशन
a72585a073b1f9039711850834c7c8072a30efea0f60a969a5a8bfb8f6920e6f.0

राँची : टेंडर कमीशन घोटाले में लगभग हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस कड़ी में ईडी ने 14 दिनों की रिमांड पर पूछताछ के बाद मंगलवार को मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम को रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया। इस दौरान जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाले में इंजीनियर, अधिकारी व मंत्री का एक संगठित गिरोह सक्रिय था।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

ईडी ने सबूत के तौर पर जनवरी में पारित 92 करोड़ के 25 टेंडर के ब्यौरे से संबंधित एक पेपर भी कोर्ट में जमा किया, जिसमें इस बात क जिक्र है कि मंत्री आलमगीर आलम ने उक्त सभी 25 टेंडर में कमीशन के रूप में 1.23 करोड़ रुपये लिया था।
मंत्री आलमगीर आलम 15 मई को गिरफ्तार किए गए थे। गत 17 मई से वे ईडी की रिमांड पर हैं। उनकी छह दिनों की रिमांड बुधवार को पूरी हो जाएगी। ईडी की छानबीन में यह स्पष्ट हो गया है कि टेंडर कमीशन से मनी लांड्रिंग में आलमगीर आलम की भूमिका थी। ईडी का अनुसंधान जारी है।

एसीबी जमशेदपुर में दर्ज प्राथमिकी बनी थी ईडी जांच का आधार

Screenshot 2024 0522 104252

एसीबी जमशेदपुर में 13 नवंबर 2019 को दर्ज प्राथमिकी व 11 जनवरी 2020 के चार्जशीट के आधार पर ईडी ने 17 सितंबर 2020 को ईसीआइआर दर्ज किया था। इसके बाद ईडी की छानबीन हुई और इसमें ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी हुई।

IMG 20240309 WA00261 1

वीरेंद्र राम के ठिकानों पर छापेमारी में पुराने नोट भी मिले, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई में तीन फरवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज हुई। ईडी ने सभी कांडों को अपने ईसीआइआर में जोड़ा और छानबीन जारी रखी, जिसमें मंत्री आलमगीर आलम भी गिरफ्तार हुए थे।

IMG 20240521 WA0043
झूठे वादों के झांसे में नही आएगी जमशेदपुर की जनता, मोदी की गारंटी पर तीसरी बार लगेगी मुहर – धरमलाल कौशिक
IMG 20240521 WA0043

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अब तक भाजपा अपने कार्यों और नीति से जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है और अपने कई वादों को पूर्ण किया है। कांग्रेस ने आधी सदी से अधिक समय तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। जिसने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की आस्था पिछले दस वर्षों में गहरी हुई है और आज देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने कही।

IMG 20240309 WA00281 1

वे मंगलवार को साकची स्थित भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जमशेदपुर लोकसभा मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं सांसद बिद्युत बरण महतो के कार्यों और उनके प्रयासों से जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र को साकार करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचायी है। इसके साथ ही, सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं सभी वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सांसद बिद्युत महतो के कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिद्युत महतो के 10 वर्ष के कार्यकाल में 1 रुपया का आरोप उनपर नहीं लगा है। वहीं, इंडी गठबंधन के प्रत्याशी टेंडर मैनेज करते देखे जाते हैं। कहा कि झारखंड में खनिज संपदाओं की अवैध खनन में जमशेदपुर के विधायकों का संरक्षण माफियाओं को मिलता है। जिससे माफियाओं और खास गिरोह ने साढ़े चार में झारखंड को लूट-लूटकर खोखला बना दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में माफियाओं की सरकार चल रही है। चाहे झामुमो हो या कांग्रेस सभी में झारखंड को लुटने की होड़ में लगी है।

IMG 20240309 WA00271 1

धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस सपनों के साथ छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड के साथ राज्य का निर्माण किया था। इन नवोदित राज्यों में जब-जब भाजपा की सरकारी रहीं, हमेशा विकास की योजनाओं को प्राथमिकता देकर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से ये राज्य विकास के शिखर की ओर बढ़ रहे हैं। झारखण्ड में भी भाजपा सरकार जब-जब रही तरक्की और खुशहाली के नए द्वार खुले। लेकिन जब-जब झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकार आई, यह राज्य भ्रष्टाचारियों का चारागाह बन गया है। यहां की पिता-पुत्र की सरकार बिना लाज-संकोच के भ्रष्टाचार को अपनी पहली योजना बना लिया है। हर तरफ ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, टेंडर, कमीशन और ट्रेडिंग का खेल चल रहा है।

IMG 20240309 WA00261 1

उन्होंने कहा कि इससे और क्या दुर्भाग्यजनक हो सकता है कि प्रदेश में लोकतंत्र महोत्सव चल रहा है और यहां के मुख्यमंत्री जेल में है। प्रदेश की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के कृत्यों से खुदको ठगा महसूस कर रही है। जनता इस लुटरी सरकार के कारनामों से त्रस्त है, लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड से झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार की विदाई तय है।
धरमलाल कौशिक ने इंडी गठबंधन की सभा पर कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा’ यही इंडी गठबंधन की वास्तविकता है।

दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी साथ मिलकर लड़ रहे हैं। तो हरियाणा में एक-दूसरे के खिलाफ। ऐसे स्वार्थी दलों के समूह का सिर्फ एक ही मकसद है कि कैसे नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकें। इसके लिए वे अलग-अलग जगहों पर बार-बार झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल इन दिनों भ्रष्टाचारियों के ब्रांड अम्बेसडर बने हुए हैं। जिन राज्यों में भ्रष्टाचारियों और लूट-खसोट वाली सरकार है। वहां उनके समर्थन में और उनके बचाव में लोगों को झूठ बोलकर दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं।
श्री कौशिक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और सांसद बिद्युत महतो के कार्यों उनके प्रर्दशन के आधार पर जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी।

IMG 20240517 WA0007
48 घंटे पूर्व प्रचार – प्रसार बंद किए जाने, जिला के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति/ कार्यकर्ता को 48 घंटे पूर्व जिला छोड़ने को लेकर दिए दिशा-निर्देश
IMG 20240517 WA0007

जमशेदपुर : मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले सार्वजनिक सभा और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि 24 और 25 मई को टीवी, केबल चैनल, रेडियो, प्रिंट मीडिया आदि साधनों से चुनाव प्रचार के लिए एमसीएमसी से प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगा… ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियों, इलेक्शन एजेंट के साथ समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में कही।

IMG 20240309 WA00281 1

उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल, उम्मीदवार और निर्वाचन एजेंट शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। वोट डालने के लिए कोई भी मतदाता स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने निजी वाहन को मतदान केन्द्र के 100 मीटर रेडियस तक ही ले जा सकेंगे। किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधि द्वारा वोटरों को वाहन उपलब्ध नहीं कराया जाना है। मतदान केन्द्र के 100 मीटर के परिधि के अन्दर चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है, न ही वोट मांगे जा सकते हैं।

IMG 20240309 WA00271 1

मतदाताओं के पहचान पर्चियां में कोई भी प्रतीक चिन्ह अथवा उम्मीदवार का नाम नहीं होगा। प्रत्येक मतदाता को वोट डालने के लिए अपनी पहचान के लिए आयोग द्वारा निर्धारित विकल्पों में से कोई भी एक विकल्प मतदेय स्थल पर लाना अनिवार्य है। जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में होगा, केवल उन्हीं को अपना वोट डालने का हक होगा।

IMG 20240309 WA00261 1

मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बाहरी व्यक्ति 09-जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ देंगे । उन्हें दिनांक-23.05.2024 को अपराह्न 05:00 बजे के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाना है। उक्त अवधि के बाद प्रचार करते हुए पाए जाने या मौजूद पाए जाने पर, सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी । सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति अपना वोट डालने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण नहीं करेंगे।

error: Content is protected !!