एक नई सोच, एक नई धारा

n60655087417150853654193c9859062dc21861f377cb0f036c70becb065515d3b955924b29bcb6465afcc1
जमशेदपुर में पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप, एक घर में छिपाकर रखा गया था 70 किलो गांजा
n60655087417150853654193c9859062dc21861f377cb0f036c70becb065515d3b955924b29bcb6465afcc1

जमशेदपुर में पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है. शहर मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झारखंड और बंगाल की सीमा पर स्थित भांडोसोल गांव से एक घर में रखा चार बोरा गांजा पुलिस ने बरामद किया है. जिस मकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है वो मकान टिका राम नाम के शख्स का है. सारा गांजा चार बोरों में 32 पैकेट बनाकर रखा गया था रिपोर्ट के मुताबिक ये गांजा ओड़िसा से लाया गया था.

IMG 20240309 WA00281

चुनाव की वजह से राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यही वजह है कि आरोपी इस गांजे को खपा नहीं पाए थे. पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी की चाकूलिया के एक गांव में एक घर में काफ़ी तादाद मे गांजा रखा है जिसको बेचा जाना है. इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने टिका राम के घर छापा मारी जिसके बाद वहां से भारी मात्रा मे गांजा बरामद किया गया है.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261

वहीं गांजा पकड़े जाने के बाद जमशेदपुर के एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले को नशा मुक्त किया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चाकूलिया में टिका राम सोरेन के घर छापामारी की तो वहां से 66 kg से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है.

n6066096561715085145623598fbafebb95b2fad7f1a8ec4176f876d65753bade7c61f9a85cacdf0b744777
जमशेदपुर में अपराधियों ने की फायरिंग, दो युवक घायल, हमलावर हथियार सहित धराए
n6066096561715085145623598fbafebb95b2fad7f1a8ec4176f876d65753bade7c61f9a85cacdf0b744777

जमशेदपुर के सोनारी में फायरिंग की घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है. इस घटना में अभय और सूर्या हेंब्रम नामक युवक के घायल होने की खबर है. फायरिंग की इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. आपको बता दें कि फायरिंग की घटना कहीं न कहीं बतालाती है कि अपराधियों के हौसले बुलंद है. जानकरी के मुताबिक गोली लगने के बाद घायलों को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

IMG 20240309 WA00281

क्या है पूरा मामला

बिष्टुपुर स्थित सीएच एरिया में मंगलवार की दोपहर आरोपी आकाश सिंह उर्फ बाटला ने अभय गोप और सूर्य हेंब्रम नाम के दो युवकों मार दी. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों के इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने नाकेबंदी कर बाटला को हथियार के साथ धर दबोचा. फिलहाल पुलिस बाटला से पूछताछ कर रही है. फायरिंग के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है. बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240215 WA0020
पप्पू की शिकायत पर बनी सड़क, कहा शुक्रिया जुस्को
IMG 20240215 WA0020

जमशेदपुर : सोनारी थाना शांति समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जुस्को प्रशासन के द्वारा सड़क का मरम्मत किया गया है। इस पर धन्यवाद जताते हुए जुस्को प्रशासन को अधिवक्ता पप्पू ने शुक्रिया कहा है।
नवंबर 2023 में पहली बार और फरवरी में दूसरी बार सुधीर कुमार पप्पू ने सड़क की बदहाल स्थिति पर पत्र लिखकर अनहोनी की आशंका जताई थी।

IMG 20240507 WA0008
IMG 20240309 WA00281


अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार राम मंदिर, बुधरामबस्ती और नवरंग मोहल्ला की सड़क कई आसनों का टूटी थी और गड्ढे बने हुए थे और दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n6064125921715048741441efff3adcdbd81faa7129354dd1be9fc7361393efe835661951aca93dfa1f0771
एआइएफएफ डी लाइसेंस कोर्स में 24 कोच हुए शामिल
n6064125921715048741441efff3adcdbd81faa7129354dd1be9fc7361393efe835661951aca93dfa1f0771

ग्रास रूट फुटबॉल को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जमशेदपुर फुटबॉल क्लब द्वारा सोमवार से टाटा फुटबॉल एकेडमी में एआइएफएफ डी लाइसेंस कोचिंग कोर्स की शुरुआत हुई. इस कोर्स में कोल्हान प्रमंडल के कुल 24 कोच हिस्सा ले रहे हैं.

IMG 20240309 WA00281

जेएफसी ग्रासरूट के प्रमुख कुंदन चंद्रा सभी कोचों को युवा व जूनियर खिलाड़ियों कैसे तैयार किया जाये, इसकी ट्रेनिंग दे रहे हैं. बच्चों में टेक्निक के अलावा चरित्र निर्माण के लिए क्या-क्या होना चाहिए. इन बारीकियों को कोचों को सिखाया जा रहा है. जिससे कोच अपने ढ़ंग से बच्चों को स्कीलफुल व चरित्रवान बना सके. आठ मई को जेएफसी की ओर से ग्रास रूट फुटबॉल फेस्टिवल का आयोजन होगा. वहीं, दस मई को दिव्यांग बच्चों के लिए फुटबॉल फेस्टिवल आयोजित की जायेगी. इन दोनों फेस्टिवलों में डी लाइसेंस कोर्स में सम्मिलित कोच अपना योगदान देंगे और फुटबॉल की बारीकियां सिखायेंगे.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n6063744441715012126869717d1e3d7f69025f2f479269cc99c6086dd188690640a241f5d2a9acf838a8a2
झारखंड के मंत्री लूट में व्यस्त, विकास कैसे होगा- निशिकांत
n6063744441715012126869717d1e3d7f69025f2f479269cc99c6086dd188690640a241f5d2a9acf838a8a2

गोड्डा : झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पीए के आवास पर ईडी की छापेमारी में करोड़ों रुपए मिलने के बाद विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गोड्डा के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने सोमवार को यहां कहा कि राज्य सरकार के मंत्री लूट में व्यस्त हैं. ऐसे में विकास कहां से होगा. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लूट-खसोट में पहले ही जेल जा चुके हैं. बाकी मंत्रियों के लूट का खेल जारी है. कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम टेंडर मैनेज कर लूट कर रहे हैं.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

पूर्व में अभियंता बीरेंद्र राम के आवास पर हुई छापेमारी में जो डायरी मिली थी उसमें कई विधायक और मंत्री के नाम हैं. आलमगीर आलम का भी नाम उसमें था और यह सब पैसा टेंडर मैनेज कर जमा किया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार राज्य की खनिज संपदा को लूटने में लगी है. सरकार को विकास व जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है. लोकसभा चुनाव के बाद इस सरकार का जाना तय है.

IMG 20240309 WA00261
n606383822171501191159116063c38e0b4ef615cd5c7df16548e0badac380deb70811d294b3e145731f20f
चंद्रप्रकाश चौधरी ने नामांकन पत्र भरा, सम्राट चौधरी ने कहा केंद्र में तीसरी बार बनेगी एनडीए की सरकार
n606383822171501191159116063c38e0b4ef615cd5c7df16548e0badac380deb70811d294b3e145731f20f

बोकारो : गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू (एनडीए) प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को बोकारो के निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र भरा. मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहे.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

नामांकन करने के बाद जैनामोड़ में चुनावी सभा हुई. बिहार उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार बननी तय है. पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जोरदार लहर है. मोदी सरकार ने देश में लगातार भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए सैकड़ों भ्रष्टाचारियों को जेल में बंद किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया मे नई पहचान दिलाई है. उन्होंने गिरिडीह से भाजपा समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को विजयी बनाने की अपील की.

IMG 20240309 WA00261

सभा को बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो, गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने भी संबोधित किया. चंद्रप्रकाश चौधरी ने क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को गिनाया. मौके पर मनोज कुमार ठाकुर, अर्जुन सिंह, विधायक निर्भय शहावादी, उमाकांत रजक, मनीष जायसवाल, दीपक नारायण सिंह, जयदेव राय, भरत यादव, अमरदीप महाराज, लक्ष्मण नायक, काशीनाथ सिंह, सुनील सिंह, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे.

n606383828171501156046382b7146e13b692ac99dcb04454f80d11e4f75fa02a97e31453beebb189af4f7c
हर साख पर एक आलमगीर बैठा है, ऐसे में अंजाम-ए-झारखंड क्या होगा – तरुण चुग
n606383828171501156046382b7146e13b692ac99dcb04454f80d11e4f75fa02a97e31453beebb189af4f7c

राँची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में चतुर्थ चरण में होने वाले चुनाव को लेकर पलामू, सिंहभूम, खूंटी व लोहरदगा के लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं जिलाध्यक्ष के साथ बैठक की. इस दौरान लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

चुग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है. अब तो मंत्री और कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता के करीबी के घर से ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपये नकद बरामद हो रहे हैं. झारखंड के हर साख पर एक आलमगीर बैठा है, ऐसे में ठगबंधन की सरकार में अंजाम-ए-झारखंड क्या होगा? राहुल गांधी को बताना चाहिए कि ये पैसे किनके हैं?

IMG 20240309 WA00261
n60636276417150111065054fbd6cc8c8ecb472e9f15dd814d6ccd9c50c76ef31b8150bdde952eff36e29d8
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : टाटा 1 एमजी में फार्मेसी विभाग के 9 विद्यार्थियों को मिला जॉब
n60636276417150111065054fbd6cc8c8ecb472e9f15dd814d6ccd9c50c76ef31b8150bdde952eff36e29d8

जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में प्लेसमेंट सत्र का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के नौ विद्यार्थी रोजगार प्राप्त करने में सफल हुए हैं. रोजगार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के विषय में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट पदाधिकारियों ने बताया कि फार्मेसी क्षेत्र की बहुप्रतिष्ठित कंपनी टाटा 1 एमजी की ओर से इस प्लेसमेंट सत्र का आयोजन किया गया. सत्र के दौरान कंपनी की बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के पश्चात यहां फार्मेसी विभाग के नौ विद्यार्थियों का चयन किया गया है.

IMG 20240309 WA00281

चयनित विद्यार्थियों को तत्कालिक रूप से फार्मेसिस्ट प्रशिक्षु के पद पर नियुक्त किया जाएगा. जमशेदपुर शहर ही उनका कार्यक्षेत्र होगा. कंपनी की ओर से आरंभ में इन्हें 2.5 लाख रुपये पैकेज ऑफर किया गया है. प्रशिक्षण के पश्चात प्राप्त दक्षता और तकनीकी कौशल के आधार पर उनके वेतनमान में वृद्धि की जाएगी.

IMG 20240309 WA00271

चयनित विद्यार्थियों में फार्मेसी विभाग की आर्या कुमारी, कृति कुमारी, पल्लवी कुमारी, जयंतो कुमार, सुजीत चंदा, सायना नाज, नंदन आचार्य, मौसमी पाल और विशाल माहाली शामिल हैं. ये सभी विभाग में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं. उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से प्लेसमेंट सत्र का आयोजन किया जा रहा है. इस प्लेसमेंट सत्र में विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों को रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं. इस तरह विश्वविद्यालय अपने सभी विभागों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्लेसमेंट को लेकर काफी सक्रिय एवं तत्पर है.

IMG 20240309 WA00261

विद्यार्थियों के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सत्र के माध्यम से विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हो रहे हैं. यही विश्वविद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है. श्री सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा है कि वे प्राप्त अवसरों का समूचित लाभ उठायें और नियमित रूप से साक्षात्कार सत्रों में सम्मिलित हों. उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महती भूमिका निभा रहे विश्वविद्यालय प्रशासन और संकाय सदस्यों के प्रति भी आभार जताया है.

IMG 20240506 WA0090
भारत स्काउट्स एंड गाइड द्वारा एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को निःशुल्क शीतल पेय जल पिलाया जा रहा
IMG 20240506 WA0090

सीनी : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल अन्तर्गत सीनी शाखा के भारत स्काउट्स एंड गाइड के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर आने – जाने वाले एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के यात्री गणों को एवं आने जाने वाले राहगीरों को निःशुल्क शीतल पेय जल पिलायें जा रहे हैं।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस कार्य में करण गोराईं, एस एम, सौमित्रा सान्याल सिनियर रोवर्स, पीयूष, अरमान, प्रशांत, महेश हर्ष, आकाश, करण, स्काउट्स बुद्ध जायती, गाइड्स प्रीति, राखी, सुरिति, दिव्या, बंदना, रेंजर्स सुमित्रा, गीता, हीना, लक्ष्मी, दीपा, जल पिला रहे हैं।

IMG 20240309 WA00261

इस कार्य के लिए मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने द भारत स्काउट्स & गाइड्स सीनी के प्रशंसा करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में प्यासों को शीतल पेय जल पिलाया जाना जनहित कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। इस दौरान किसी भी तरह के असुविधा होने पर पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही।

7e958fd5b6933ab0d03ce1c9efa5ea2d349caab56858d56c94848a560735985c.0
रैफ 106 बटालियन में मेरी लाइफ के तहत की गई सफाई
6f974ebdaa988bb527b3f5aba52c415b91855950db0dba8476544ead284d45b0.0

जमशेदपुर : 106 बीएन रैपिड एक्शन फोर्स सुंदरनगर में उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मासिक कार्यक्रम “मेरी लाइफ” के तहत, पर्यावरणिक व प्राकृतिक समस्याओं के निदान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस कार्यक्रम में, वाहिनी के सभी कार्मिकों ने मिलकर कैंप एरिया में साफ सफाई का काम किया। इसके माध्यम से, सामाजिक जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा दिया गया और वर्तमान की चुनौतियों को समझने और उनका समाधान करने के लिए एक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

IMG 20240309 WA00281

वाहिनी में जवानों के मेंटल हेल्थ तथा खुशी को ध्यान में रखते हुए एमआईटी पुणे से मास्टर इन आर्ट ,अनुश्री भारगवा ( आर्ट थेरेपिस्ट, विजुअल आर्टिस्ट तथा ऑथर) द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिक स्थिति को बनाए रखते हुए खुशी से जीने की तरकीबों को साझा किया गया।

dc4f71582e8a1c54a3ea3cc3885becd8324f022084555c2e7768be27cadc9395.0
IMG 20240309 WA00271

हम सभी एक स्वच्छ, स्वस्थ, और सुरक्षित पर्यावरण का समर्थन करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहे हैं। हम भविष्य के लिए एक बेहतर विश्व बनाने की दिशा में साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!