जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने एसडीओ कार्यालय धालभूम व आईटीडीए कार्यालय में बनाये गए पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं को देखा, अधिकारी व कर्मचारियों से जानकारी ली। साथ ही मतदान केन्द्र पर भीड़ को देखते हुए निर्देशित किया कि महिला-पुरूष को अलग-अलग लाइन में खड़ा करें, हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को गाइड करें।
विदित हो कि चुनाव व आवश्यक ड्यूटी में लगाये गए अधिकारी व कर्मी जिनके संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होना है, वे अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर रहे। इसके पश्चात जिले के वरीय पदाधिकारियों ने उद्योग केन्द्र स्थित पोस्टल बैलेट स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर मतदान पश्चात पोस्टल बैलेट के रखरखाव का जायजा लिया।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हेलिकॉप्टर की जमशेदपुर में आपातकालीन लैंडिंग हुई। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खरसावां में एक जनसभा को संबोधित करने के पश्चात हेलीकॉप्टर से दुमका जा रहे थे। हेलीकॉप्टर पर सवार बाबूलाल मरांडी के दुमका उड़ान भरने के साथ ही अचानक मौसम खराब हो गयी, जिस वजह से पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को सुरक्षित तरीके से सोनारी एयरपोर्ट पर उतारा गया।
इधर, बाबूलाल मरांडी के सोनारी एयरपोर्ट पर उतरने की खबर मिलने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के संग भाजपा जिला पदाधिकारी एवं पार्टी के अन्य वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ता उनसे मिलने सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने उनका कुशल क्षेम जानकर राहत की सांस ली।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के संग संगठनात्मक चर्चा की। गुरुवार शाम तक हो रही बारिश और रौशनी कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर दुमका के लिए उड़ान नही भर सका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को रात्रि विश्राम जमशेदपुर में ही करेंगे। मौसम साफ रहने पर शुक्रवार सुबह वे हेलीकॉप्टर से गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।
सोनारी एयरपोर्ट पर अभय सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नीरज सिंह, रीता मिश्रा, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, हरेंद्र पांडेय, रश्मि भारद्वाज, नीलू झा, सतवीर सिंह सोमू, शशांक शेखर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमशेदपुर : पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने प्रभारी शिक्षा सचिव उमाशंकर से मुलाकात कर राज्य के सभी विद्यालयों को खोलने की मांग की. उन्होंने कहा की मौसम अभी सामान्य हो गया है और कुछ दिनों के बाद विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी होने वाली है. उन्होंने कहा की ऐसे में बच्चो की शिक्षा पर खराब असर पड़ रहा है. अगर गर्मी बढ़ती भी है तो विद्यालयों को पूरी तरह बंद करने की जगह समय कम कर दिया जाए.
पासवा की ओर से बताया गया है कि प्रभारी सचिव ने इसपर जल्द ही सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है. पासवा के जिलाध्यक्ष रमन झा ने कहा की मौसम में हुए बदलाव के बाद से ही सभी जिले के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष से बात कर आज प्रभारी सचिव से मिलकर बात करने का अनुरोध किया था. इस क्रम में आज आलोक दुबे ने बात की और उम्मीद है जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो जायेगा.
जमशेदपुर : आज जमशेदपुर शहर स्थित सुप्रसिद्ध शीतला मंदिर में पधार कर कोल्हान के सेवा निवृत डिविजनल कमिश्नर श्री विजय कुमार सिंह जी ने एक नव विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद देते हुए सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामना दी। यहां उल्लेखनीय है कि बारीडीह बस्ती निवासी शंकर सिंह नामक एक बंगाली बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी हेतु उसकी पारिवारिक और आर्थिक रूप से कमजोर स्थित को जानकर रिटायर्ड कमिश्नर विजय कुमार सिंह जी ने उचित और यथासंभव आर्थिक सहयोग कर, वर वधु को आशीर्वाद प्रदान कर उस गरीब ऑटो ड्राइवर की पुरानी समस्या का समाधान किया।
इस पुण्यदायक कर्म के शुभ अवसर पर कोल्हान के सेवा निवृत डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार सिंह जी की अगुआई में अखिलेश कुमार जी, कुमार विश्वजीत, राजाराम, मनोज, लखींद्र आदि सक्रिय मानवतावादी कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिनके सक्रिय सहयोग से बारीडीह बस्ती निवासी शंकर सिंह जी की बेटी की शादी निर्विघ्न संपन्न हुई। वर वधु की विदाई के उपरांत शंकर सिंह ने भाजपा नेता और पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी पूरी टीम का धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर श्री विजय कुमार सिंह जी ने कहा कि वो समाज के हरेक वर्ग की हर संभव मदद करने में विश्वास रखते हैं और यदि कोई व्यक्ति अपनी उचित समस्या लेकर उनसे संपर्क करता है तो वो अपने स्तर पर उन्हें सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे।
लोकसभा चुनाव के तहत (गुरुवार )को भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में विद्यापतिनगर में मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो ने किया, कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत कर अबकी बार चार सौ पार के नारे लगाते हुए केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया सांसद बिधुत वरण महतो ने कहा कि भाजपा की असली ताकत संगठन के कार्यकर्ता है।
यह चुनाव भी कार्यकर्ताओ के बल पर जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक वर्ग के लोगो का ध्यान रखा है इस बार भी जमशेदपुर सहित पूरे भारत की जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सह लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, लोकसभा सह संयोजक अनील सिंह, पूर्वी विधानसभा संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, सह संयोजक संजीव सिंह, पूर्वी विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह, कमलेश सिंह,राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, बबुआ सिंह, रूबी झा, कुमार अभिषेक, निर्मल सिंह, पंकज प्रिय, विकेश सिंह, विजय साहू, राजेश रजक, प्रमोद मिश्रा, रंजीत सिंह, अरुण कुमार, प्रमिला साहू, नीलू झा, रीता शर्मा, मीरा झा, सरस्वती साहू, रानी ठाकुर, कंचन दत्ता, ओम पोद्दार, पिंटू सिंह, सुखदेव सिंह, निर्मल गोप, राम मिश्रा, साकेत कुमार, मनोज तिवारी ,जीवन साहू, अरुण तिवारी, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर:- कल जो बर्मामाइन्स थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के पास जो घटना घटी थी उसके संबंध में समाजसेवी करनदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है उन्होंने बताया है की शहर में इससे पहले भी साँड़ के हमले से साकची में दो लोगों की मौत हो गई थी और कल की जो घटना है वह बहुत दर्दनाक है जो जुगसलाई का रहने वाला निशांत नमक छात्र को साँड़ ने अपना दोनों सिंह घुस कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही निशांत को जांघ में गंभीर रूप से चोट लगी है वही करनदीप सिंह ने बताया की लोग भगवान भरोसे सड़क पर है आखिरकार एनिमल सेक्टर हाउस क्यों नहीं बन सकता जो सड़क में घूमते आवारा पशुओं को उस हाउस में रखा जाए और इसकी सुरक्षा की किसकी जिम्मेदारी है ? और बताया की टेल्को क्षेत्र के मनिफीट बाजार में भी दो साँड़ है जो बाजार में भारी आतंक मचाते हैं और पगले हुए रहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की है की सड़क पर चलते समय अपनी सावधानी बरतें।
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समर कैंप 11 मई से शुरू होगा. इसके लिए बच्चों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है. जमशेदपुर के अलावा झारखंड के अन्य जिले, बिहार व बंगाल से कई अभिभावक इस समर कैंप में हिस्सा लेने के लिए अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं.
इस समर कैंप में बच्चों को 21 अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग दी जायेगी. क्रिकेट व स्वीमिंग में सबसे अधिक बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं. टाटा स्टील खेल विभाग के चीफ मुकुल चौधरी ने बताया कि गर्मियों के दिनों में समर कैंप का उद्देश्य टैलेंट को सर्च करना है. इस दौरान बच्चे स्कूलों की पढ़ाई से फ्री होते हैं और उनकी प्रतिभा के एक्सपोजर का मौका मिलता है. समर कैंप के जरिये चुने गये अच्छी प्रतिभाओं को तराश कर बेहतर खिलाड़ी बनाया जा सकता है. दस मई को नवल टाटा हाकी एकेडमी में कैंप का उद्धाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी करेंगे. मुकुल चौधरी ने बताया कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के साथ बच्चों को छुट्टियों में रचनात्मक रूप से शामिल करने का यह सबसे अच्छा तरीका है.
जमशेदपुर :- झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के पश्चात बनी असमंजस की स्थिति के बीच प्रत्याशियों में गहमागहमी रही और जमकर अपना अपना प्रचार कर रहे हैं। बुद्धिजीवी वर्ग का मामला होने के कारण आशा किया जा सकता है कि न्यायिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होना चाहिए। जिससे कि सभी अधिवक्तागण अपने भविष्य के प्रति और नए-नए तकनीकी शुरुआत के दौर में समुचित संसाधनों के बीच अपने न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से करते हुए जनता के अधिकारों को न्याय पूर्ण तरीके से उनका हक दिलवाने में अपने प्रयास को सौहार्द रूप से अग्रसारित करें।
चुनाव से संबंधित सभी पदाधिकारी एवं जिनको पुनः मौका देने का निर्देश माननीय हाईकोर्ट द्वारा प्राप्त हुआ है। वे भी सहयोगात्मक रूप अपना कर न्यायपूर्ण तरीके से इस चुनाव को संपन्न करवायेंगे। सभी प्रत्याशी प्रचार अभियान में बुधवार को लग रहे। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर कुमार पप्पू वरीय अधिवक्ता मनोरंजन दास, अमरजीत कौर विश्वास, डीके विश्वास, तापस मित्रा, पी एन गोप, एसके स्वाइन, जॉली दास, जयप्रकाश आदि वरीय अधिवक्ताओं सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए नजर आए।
अधिवक्ता बबीता जैन के अनुसार पूर्व में बिना किसी पद के होते हुए भी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं मांगों को मुखर होकर उठाते रहे हैं। उनके हक प्राप्ति के लिए न्यायिक पदाधिकारी एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते रहे हैं। अधिवक्ता बाबू दा के अनुसार अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के पूर्व के कार्यों को देखते हुए हमें अपना सक्रिय सहयोग उन्हें देना चाहिए। वकीलों से मिल रहे सक्रिय सहयोग से जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वह अधिवक्ताओं की मांगों एवं समस्याओं के निदान के लिए जुझारू रूप से मुखर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि अबकी बार मौका देकर उनके कार्यों को बल देने का कार्य अधिवक्ता भाई-बहन करेंगे। अभियान में उनके साथ पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी सुशील जायसवाल, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी जगत विजय सिंह, कुलविंदर सिंह आदि शामिल
जमशेदपुर लोकसभा से इंडी गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने मंगलवार को हाता स्थित झामुमो चुनावी कार्यालय में पोटका प्रखंड के इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेता/कार्यकर्ताओं संग बैठक की. जिसमें विधायक संजीव सरदार आदि उपस्थित थे. समीर ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा झामुमो का गढ़ रहा है. भाजपा के लोग उन्हें कमजोर प्रत्याशी मान रहे हैं. यहां गठबंधन के एक मंत्री व चार विधायक हैं. झारखंड सरकार के जनकल्याणकारी कार्य सभी के सामने हैं. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का यह कर्मक्षेत्र रहा है. झूठे मामले में लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को भाजपा द्वारा जेल भेजने से जनता में आक्रोश की सहानुभूति सहित जनता का समर्थन से उनकी स्थिति मजबूत है.
भाजपा दस साल से जुमले सुना ठगने का काम कर रही
भाजपा दस साल से जनता को जुमले सुनाकर ठगने का काम कर रही है. क्षेत्र के विकास में केंद्र सरकार व स्थानीय सांसद किसी तरह के महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभा पाये हैं. लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में विधानसभा के लिए 500 करोड़ की घर-घर नल से जलापूर्ति योजना, 470 करोड़ से कृषि हेतु सिंचाई परियोजना सहित जनहित के अनेक कार्य किये हैं. इंडी गठबंधन को सभी समुदाय और वर्ग का समर्थन मिल रहा है. लोगों का विश्वास झामुमो के साथ है. पोटका के विधायक संजीव सरदार हमेशा जनता के बीच और जनका की सेवा मे लगे रहते हैं. पोटका विधानसभा से भी झामुमो को प्रचंड मत मिलेगा. सभी कार्यकर्ताओं से अपील होगा कि वह 25 मई को वोटिंग करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा जुमलेबाज : संजीव
कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भाजपा सरकार अपने दस वर्ष के शासन में जनहित का कुछ काम नहीं कर पायी. वर्ष 2014 में भाजपा ने दो करोड़ नौकरियां, सभी के खाते में 15-15 लाख देने, महंगाई घटाने, डीजल पेट्रोल के मूल्य में कमी सहित कई वादे जनता से किये, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया, बल्कि महंगाई लगातार बढ़ी, तो युवा बेरोजगार होते गये. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के जनहित कार्यों जैसे सर्वजन पेंशन, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, गरीबों को हरा राशनकार्ड से मुफ्त अनाज से लोगों को लाभ पहुंचाया.
समीर व संजीव ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
पोटका प्रखंड के हाता में इंडी गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती व विधायक संजीव सरदार ने किया. यह चुनावी कार्यालय विधानसभा स्तरीय कार्यालय होगा. मौके पर प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, हीरे पाजी, चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, सुनील महतो, बबलू चौधरी, कालीपद सरदार, कार्तिक मुर्मू, सोमेन मंडल, भृगु कालिंदी आदि उपस्थित थे.
हाता-हल्दीपोखर में पदयात्रा, गांव-गांव में नुक्कड़ सभा
वहीं, समीर व संजीव ने जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को हाता, हल्दीपोखर में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देकर पदयात्रा की. इस दौरान उन्होंने रसूनचोपा, कोवाली, भालकी, देवली चौक, सानग्राम, पोटका में जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ नुक्कड़ सभा की. जहां नागा के ग्रामीणों द्वारा मुखिया कार्तिक मुर्मू के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया.
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और प्रसिद्ध अभिनेता शेखर सुमन ने मंगलवार को भाजपा का दामन थामने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख भी मौजूद रहें।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और संजय मयूख की मौजूदगी में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन का भाजपा में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि राधिका खेड़ा कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रही हैं, गत दिनों उनके साथ कांग्रेस पार्टी में जो दुर्व्यवहार हुआ, उसकी जानकारी उन्होंने स्वयं दी है और उन्होंने खुल कर अपनी बात कही है।
तावड़े ने कहा कि शेखर सुमन बेहतरीन अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों व्यक्तियों का भाजपा से जुड़ना पार्टी को और ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत ‘ के संकल्प सिद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने सबको ‘जय श्रीराम’ कहते हुए कहा कि वह आज यहां मंच पर इसलिए बैठी हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी वाली सरकार है। खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी के सनातन विरोधी रुख पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाने और उनकी हिंदू एवं सनातनी मान्यताओं के कारण कांग्रेस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेता शेखर सुमन ने भी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र कल्याण पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और शब्दों को कार्यों में बदलने का प्रण लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले दशक में विकास के अभूतपूर्व आयाम स्थापित हुए हैं और देश की स्थिति और भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। यह उन प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वे विकसित भारत की प्रगति का हिस्सा बनकर इसमें योगदान करें जो देश में बदलाव लाना चाहते हैं।