जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव में एक-एक सीट जीतने के लिए रणनीति बनाई जा रही है वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर लोकसभा सीट से बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती को प्रत्याशी बनाए जाना झारखंड मुक्ति मोर्चा का गलत निर्णय है। सभी का मानना है कि समीर महंती डमी प्रत्याशी साबित होंगे। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में उनकी कोई पहचान नहीं है और वे ऐसा जनाधार वाले नेता भी नहीं है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस निर्णय से इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आश्चर्यचकित है। सभी को लगता है कि चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि मैच फिक्सिंग के लिए इस तरह के प्रत्याशी का चयन झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया है। जाने-माने अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुधीर कुमार पप्पू ने समीर महंती को प्रत्याशी बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आशंका का जाहिर करते हुए कहा है ऊपर लेवल का कोई गेम हुआ है ताकि कमजोर प्रत्याशी को महा गठबंधन की ओर से टिकट दिया जाए। जोश खरोस इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में था वह नाम सुनते ही ठंडा पड़ गया। इस तरह का निर्णय किसके इशारे पर लिया गया यह समझ पड़े हैं।
पटना : छह महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहने वालों के लिए बुरी खबर है। बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है कि ऐसे लोग कभी मुखिया और सरपंच नहीं बन पाएंगे। उन्हें पंचायत चुनाव से वंचित रखा जाएगा। पंचायती राज विभाग ने इसे लेकर जहानाबाद के डीएम को पत्र लिखा है।
दरअसल जहानाबाद के जिलाधिकारी ने जेल की सजा काट रहे व्यक्ति के वार्ड सचिव का चुनाव लड़ने संबंधी मार्गदर्शन पंचायती राज विभाग से मांगा था। जिसके जवाब में पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने जहानाबाद के डीएम को पत्र लिखा है।
डीएम को भेजे गये पत्र में इस बात का जिक्र है कि 6 माह से ज्यादा समय तक जेल में सजा काटने वाला व्यक्ति पंचायत प्रतिनिधि का चुनाव या फिर ग्राम पंचायत के तहत स्थित किसी वार्ड के वार्ड सचिव का चुनाव नहीं लड़ पाएगा। ऐसे लोगों को कभी भी चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ऐसा व्यक्ति वार्ड सचिव का चुनाव भी नहीं लड़ सकता।
यरुशलम: ईरान में 2022 में महसा अमिनी की मौत के बाद ईरानी विद्रोह की आवाज बने रैपर को मौत की सजा सुनाई गई है। 33 वर्षीय तूमाज सालेही के खिलाफ जारी मौत की सजा को लेकर ईरान की राज्य संचालित समाचार एजेंसी और न्यायपालिका की ओर से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। सालेही उस समय चर्चा में आए, जब उन्होंने एक वीडियो में अमिनी को लेकर, “समवन्स क्राइम वाज डांसिंग विथ हर हेयर इन द विंड” रैप गाया था। उन्होंने एक अन्य रैप में इस्लामी गणतंत्र की भी आलोचना की थी।
अमेरिका और UN विशेषज्ञों ने फैसले की आलोचना की
मौत की सजा की सूचना सामने आने के तुरंत बाद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी आलोचना की है। उन्होंने इसे देश में वर्षों से बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ तेहरान की निरंतर कार्रवाई का संकेत बताया।
मौत की सजा का नोटिस मिला- वकील
यह जानकारी पहली बार तब सामने आई, जब ईरान के सुधार समर्थक शार्ग अखबार की रिपोर्ट में कहा गया कि सालेही को इस्फहान में एक अदालत ने मौत की सजा दी है। सालेही के वकील अमीर रईसियन ने गुरुवार को बताया कि उन्हें अपने मुवक्किल के खिलाफ मौत की सजा का नोटिस मिला है। वह इसके खिलाफ अपील दायर करने की योजना बना रहे हैं।
पैन कार्ड और आधार कार्ड ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिन्हें देशभर में इस्तेमाल किया जाता है और नागरिकों के पास ये होने चाहिए। आए दिन आधार कार्ड को लेकर ताजा अपडेट आते रहते हैं। इस बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसे टैक्सपेयर को जरूर जान लेना चाहिए। पैन और आधार कार्ड को लिंक करवाने की आखिरी तारीख को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। जानें कैसे करें लिंक और ऐसा न करने पर क्या हो सकती है परेशानी?
क्या बोला सीबीडीटी?
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी द्वारा एक सर्कुलर में कहा गया कि तक्सपैयर्स से कई शिकायतें मिली हैं जिनमें कहा गया कि उन्हें इस बारे में नोटिस मिले हैं। नोटिस में मेंशन किया गया है कि जहां पैन इनएक्टिव थे उन्होंने ऐसे ट्रांजेक्शन करते टाइम टीडीएस /टीसीएस की कम कटौती/ कलेक्ट करने की चूक की है। ऐसे मामलों में चूंकि कटौती/ कलेक्शन ऊंची दर पर नहीं किया गया है। लिहाजा विभाग ने टीडीएस/ टीसीएस डिटेल्स के प्रसंस्करण के दौरान टैक्स मांग की है।
एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?
इसके बारे में की गई शिकायतों के समाधान के लिए सीबीडीटी ने कहा कि 31 मार्च, 2024 तक किए गए ट्रांजेक्शन से जुड़े अगर 31 मई, 2024 को या उससे पहले पैन (आधार के साथ लिंक करने के बाद) चालू हो जाता है तो डिडक्टर/कलेक्टर पर टैक्स (उच्च दर पर) डिडक्शन/कलेक्शन करने का कोई दायित्व नहीं होगा।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा कहा गया कि अगर टैक्सपेयर 31 मई 2024 तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करता, तो चालू दर से दोगुना दर पर टीडीएस वसूला जाएगा।
आधार और पैन कार्ड को ऑनलाइन कैसे करें लिंक?
सबसे पहले आयकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट (Income Tax)पर जाना होगा।
साइन अप करें और अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करके आगे बढ़ें।
लॉगिन करने के लिए पैन कार्ड का नंबर, पासवर्ड और DOB को भरें।
होम पेज पर लिंक आधार का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
अपने पैन कार्ड का नंबर, आधार नंबर और नाम डालें।
वेरीफाई करने के बाद स्क्रीन पर शो हो रहा कैप्चा कोड एंटर कर दें।
Link Aadhaar बटन पर क्लिक करना होगा।
आपको बता दें कि आपने जो भी डिटेल्स एंटर की हैं अगर पैन और आधार के रिकॉर्ड से मैच होती हैं, तो आपको आगे बढ़ते हुए Link Now बटन पर क्लिक करना होगा। लिंकिंग प्रोसेस पूरा करने के बाद पॉप-अप मैसेज के जरिए कंफर्म हो सकेगा कि पैन-आधार नंबर से लिंक होगया है।
राँची : गुरुवार को भवन सिंह की अध्यक्षता में सप्लाई मजदूरों की बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से मुख्यालय का चक्का जाम किया जाएगा. सप्लाई मजदूरों को भारी संख्या में जुटाने के लिए जन सम्पर्क अभियान अभियान हटिया, सीटीओ, नयासराय और एचईसी सेक्टर धुर्वा आदि जगहों पर चलाया जायेगा.
बैठक में सभी से कहा गया की अपने-अपने क्षेत्र में जो मजदूर नहीं आ रहे हैं, उन्हें आन्दोलन में साथ देने के लिए आने का आह्वान करें. इस आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाने का समय आ गया है. नहीं तो वे छंटनी के शिकार होंगे और एचईसी मजदूर बचाओ जन संघर्ष समिति इसका जिम्मेवार नहीं होगा. प्रबंधन की असली मंशा छंटनी का भी है.
चक्का जाम में एचईसी के सभी नेता कार्यकर्ता एवं मजदूर आमंत्रित हैं. बैठक ने लगभग 300 मजदूरों ने भाग लिया. मुख्य रूप से दिलीप सिंह, मनोज पाठक,वाई तिरपाठी,राणा कुमार सिंह ,प्रमोद ,राजेश शर्मा ,रथु दोहरा,शांति देवी,शारदा देवी शामिल रहे.
राँची : क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों की जांच किये गये नमूनों में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है. जिला प्रशासन द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनाए गए रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जा रहा है.
संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में टीम द्वारा चिकन, ऐग शॉप एवं आसपास के क्षेत्र में मुर्गियों, अंडे आदि की उपलब्धता की जांच की जा रही है, एवं बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
बता दें कि ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच के क्रम में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा,मृत कुक्कुटों, कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर अगले आदेश तक रोक लगाया है.
चक्रधरपुर : सिंहभूम लोकसभा से अंतिम दिन चक्रधरपुर पंप रोड निवासी श्रीमती आशा कुमारी रूंडा ने अपने समर्थकों के साथ सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रूप में नोमिनेशन फ़ाइल दाखिल किया। समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत सुनिश्चित करने का दावा किया। इस अवसर पर सूरज गोप, बंकु कारूवा, निहाल कारूवा, आशिक बेहरा, बड़का कारूवा, रवि कारूवा, सुमित कारूवा, रूस्तम कारूवा, भरत कारुवा, प्रद्युम्न कारूवा, नियारण केरकेट्टा, आशा कुमारी रूंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को संगत ने चेत माह की सांग्रद मनाने के साथ-साथ सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए नये वर्ष में प्रवेश किया. नानकशाही कैलेंडर के अनुसार चेत महीने की संग्रांद आज 14 मार्च को सिख मर्यादा अनुसार साकची गुरुद्वारा साहिब में नया साल मनाया गया. कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे सजाया गया, जिसमें सुखमनी साहिब किर्तन जत्था ने 10:30 बजे तक तथा सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों ने 11:00 बजे तक किर्तन किया.
उसके उपरांत हजूरी रागी भाई संदीप सिंह जी ने गुरबाणी किर्तन करके संगत को निहाल किया. विशेष तौर पर पहुंचे अकाल गुरमत संगीत विद्यालय रिफ्यूजी कालोनी के बच्चों ने सिख इतिहास के बारे मे संगत को अवगत कराया और कीर्तन दरबार को भक्तिरस से सराबोर कर दिया. कार्यक्रम के समापन पर अरदास किया गया और संगत मे अटूट लंगर वरताया गया.
इससे पूर्व प्रधान सरदार निशान सिंह ने दर्शन करने आयी संगत को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 13 से 16 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा मैदान में होने वाले बैसाखी सभ्याचार मेला में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया. महासचिव परमजीत सिंह काले ने संगत को आह्वान करते हुए कहा कि बैसाखी मेला विशेष होने वाला है जहां अमृतसर, पंजाब के कलाकारों की टीम सिख इतिहास पर विशेष प्रस्तुति देने के लिए जमशेदपुर पहुँच रही है. मंच का संचालन सुरजीत सिंह छीते ने किया.
पटना : बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप, बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोज तिवारी और मनीष कश्यप की मां भी मौजूद रहीं. उन्होंने जेपी नड्डा को भगवत गीता की एक पुस्तक भेंट की. बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिमी चंपारण जिले से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और वह लगातार अपना चुनाव प्रचार कर रहे थे. माना जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप को बीजेपी कोटे से एमएलसी बनाया जाएगा.
पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर जहां एक तरफ बीजेपी के उम्मीदवार डॉक्टर संजय जयसवाल चुनाव लड़ रहे थे. तो वहीं कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी को बनाया था. इन दोनों के बीच एक यूट्यूबर मनीष कश्यप चुनाव मैदान में अपने भाग्य को आजमा रहे थे. लोगों से जनसंपर्क में थे.
इस सीट पर था त्रिकोणीय मुकाबला
बता दें कि यूट्यूबर पर मनीष कश्यप के चुनाव लड़ने से पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था. लगातार मनीष कश्यप लोगों के बीच में जाकर चुनाव पर चर्चा कर रहे थे. लोगों के जनसंपर्क में थे. चुनाव प्रचार कर रहे थे. जिस कारण बेतिया की राजनीतिक सिरगर्मी तेज हो गई थी. एक तरफ बीजेपी से लगातार तीन बार हैट्रिक लगा चुके डॉक्टर संजय जयसवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे थे. तो वहीं कांग्रेस ने बेतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक मदन मोहन तिवारी पर इस बार विश्वास जताया है और बहुत बड़ा ब्राह्मण कार्ड खेला है.
भाजपा से मिलती है विचारधारा
मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी विचारधारा बीजेपी से मिलती है. इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. मैं बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहता था लेकिन भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मेरी मां को फोन कर मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा. तो मैं अपनी मां का बात नहीं टाल सकता था. जिस कारण मैं आज बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. बीजेपी के सामने मैंने जो भी शर्त रखी है बीजेपी ने वह सारी शर्त मान ली है. मेरी लड़ाई भाजपा से नहीं थी क्योंकि मेरी विचारधारा बीजेपी से बखूबी मिलती है.
जमशेदपुर से सटे तामोलिया के जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत बताने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित फुचु हेंब्रम खुद को जिंदा साबित करने के लिए एमजीएम अस्पताल के चक्कर लगा रहा है.
यह गड़बड़झाला फुचु के जीजा हलधर माझी की मौत के बाद हुआ है. फुचु ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिया का रहने वाला है. उसने अपने जीजा हलधर माझी को 30 मार्च को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसके जीजा की 1 अप्रैल को मौत हो गई थी.
फुचु ने बताया कि वह अपने जीजा का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एमजीएम अस्पताल गया था. वहां उसे जानकारी मिली कि कागजात में उसे ही मृत बता दिया गया है. इसके बाद वह नाम सुधारने के लिए कई बार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है. अंत में उसने भाजपा नेता विमल बैठा से संपर्क किया जिसके बाद अब एमजीएम प्रबंधन द्वारा एफिडेविट मांगा जा रहा है. इधर, फुचु ने एमजीएम अस्पताल अधीक्षक के नाम एक आवेदन दिया है जिसमे उसने बताया है कि उसका नाम फुचु हेंब्रम है और वह जिंदा है. मगर उसे अस्पताल प्रबंधन ने मृत घोषित कर दिया है, उसने अधीक्षक से सुधार की अपील की है.