गांजा ब्राउन शुगर और हथियारों का धंधा करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम सूरजे कुंटिया और सागर है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसकी जानकारी बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी सिटी मुकेश लुनावत ने दी।
उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसमें उलीडीह के आदिवासी क्लब, बड़ा लाइट के पास का रहनेवाला सूरज कुंटिया (24) और उलीडीह के शिव मंदिर के पास का रहनेवाला सागर मजूमदार (28) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 1.45 ग्राम) के साथ एक देसी कट्टा एवं एक गोली और 370 ग्राम गांजा बरामद किया है। सिटी एसपी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि उलीडीह आदिवासी क्लब, बड़ा लाइट के पास ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। उसके बाद पुलिस के विशेष गश्त दल का गठन कर छापेमारी की गई। तभी एक युवक सूरज कुंटिया पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से ब्राउन शुगर, देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गई। फिर रात करीब सवा 12 बजे स्थानीय शिव मंदिर रोड के पास पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली। उस आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने सागर मजूमदार नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 370 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस टीम में ये थे शामिल
छापेमारी दल में पटमदा के डीएसपी वचनदेव कुजूर और थाना प्रभारी अमित कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक हरि महतो, मुरेन्द्र कुमार, पूनम कुमार बैठा, आरक्षी विनय सिंह, विनय चन्द्र महतो व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
आईपीएल 2024 के 8वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ा।
हैदराबाद ने 20 ओवरों में 277 रन बनाए, ये आईपीएल इतिहास का एक टीम का सबसे बड़ा स्कोर बना। जवाब में मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिली और टीम अंतिम समय तक लड़ी लेकिन लक्ष्य से 31 रन दूर रह गई। हैदराबाद की इस सीजन में पहली जीत और मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड (62), अभिषेक शर्मा (63) और हेनरिक क्लासेन (80) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में कुल 18 छक्के लगे। हैदराबाद ने 277 रन बनाए, ये एक पारी का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिली, रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 20 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी की। इसके बाद तिलक वर्मा ने भी धुंआधार बल्लेबाजी कर मुंबई इंडियंस के लिए उम्मीद जगाई। उन्होंने 34 मैच 64 रन बनाए, इसमें उन्होंने 6 छक्के जड़े। मुंबई लक्ष्य से 32 रन दूर रह गई।
हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट और कप्तान पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद के नाम 1 विकेट रहा।
अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।
टिम डेविड: 42* रोमारियो शेफर्ड: 15*
रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। ओवर में आए कुल 15 रन और सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच को 31 रनों से जीत गई।
19 ओवर के बाद: मुंबई इंडियंस का स्कोर 231/5। अब हैदराबाद की जीत कन्फर्म हो गई है।
17.6 ओवर: जयदेव उनादकट की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहते थे लेकिन गेंद सिर्फ ऊँची गई। विकेट कीपर क्लासेन ने आसान कैच पकड़ा। हार्दिक के रूप में मुंबई का 5वां विकेट गिरा।
17.3 ओवर: हार्दिक पांड्या ने हवाई फायर किया, गेंद बॉउंड्री पार गिर थी थी लेकिन मयंक अग्रवाल ने अच्छा जज किया और लगभग कैच पकड़ लिया लेकिन बॉउंड्री पार खुद को जाता देख उन्होंने गेंद छोड़ दी। शानदार प्रयास, टीम के लिए पूरे 5 रन बचाए।
16 ओवरों के बाद: मुंबई का स्कोर 190 रन हो गया है। टीम को 24 गेंदों में 88 रन चाहिए।
14 ओवरों के बाद: मयंक मारकंडे के इस ओवर में कुल 12 रन आए। मुंबई का स्कोर 182 रन हो गया है।
पैट कमिंस पर सामने बड़ा शॉट मारना चाहते थे तिलक वर्मा लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली और मयंक अग्रवाल के लिए आसान सा कैच।
जयदेव उनादकट की गेंद पर कैच आउट हुए नमन धीर।
9 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 119 रन है। अब जीत के लिए 66 गेंदों में 159 रन चाहिए
मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन- 7.3 ओवर: तिलक वर्मा ने एक रन लिया और मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन हो गया है। अभी टीम को जीत के लिए 178 रन चाहिए।
मुंबई इंडियंस के नाम रहा पॉवरप्ले : 6 ओवरों में मुंबई इंडियंस का स्कोर 76 रन है लेकिन टीम ने दोनों ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन के विकेट खो दिए हैं।
4.3 ओवर: रोहित की पारी का अंत। पैट कमिंस ने छोटी गेंद डाली, रोहित ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छे से आई नहीं। अभिषेक शर्मा ने अच्छा कैच पकड़ा।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ओर ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। हालांकि, ईशान किशन 13 में 34 रन बनाकर आउट हुए।
एडन मार्क्रम: 42* हेनरिक क्लासेन: 80*
SRH ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 277 रन बनाए हैं, ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक जड़े।
20वें ओवर में 21 रन आए। क्लासेन ने 2 छक्के और 1 चौका मारा। SRH की पारी 277 पर खत्म।
19.2 Over: क्लासेन और मार्क्रम के बीच शतकीय साझेदारी
18.4 over: टीम का स्कोर 250 हुआ।
17.5 हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
हेनरिक क्लासेन ने बुमराह कडवार डाले गए 15वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारा, इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 200 हो गया है। अभी भी 32 गेंदों का खेल बाकी है।
10.6 over: पियूष चावला का ओवर महंगा जा रहा था लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने बड़ा विकेट लिया, जो उन्हें संतुष्ट करेगा। अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं, ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी प्लेयर द्वारा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले ट्रेविस हेड ने इसी मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अभिषेक ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड कुछ मिनटों में तोड़ दिया
कोएत्जे ने बड़ा विकेट लिया। विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे ट्रेविस हेड को स्लो बाउंसर गेंद डाला, वह पीछे मारना चाहते थे लेकिन गेंद सिर्फ ऊँची गई। नमन धीर ने अच्छा कैच पकड़ा। हेड अपना काम करके गए हैं, उन्होंने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रनों की पारी खेली। SRH- 113/2 (7.5 over)
7 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 102 रन हो गया है।
पॉवरप्ले पूरी तरह सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। पॉवरप्ले में 81 रन आए, ट्रेविस हेड 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। एक विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा है। दबाव में है मुंबई इंडियंस।
ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL का सबसे तेज अर्धशतक है। और इस सीजन का भी सबसे तेज अर्धशतक है।
5.1 ओवर: नो बॉल पर, हार्दिक पांड्या ने रिव्यु गवाया
कोएत्जे ने कमर से ऊंची गेंद डाली, अंपायर ने नो बॉल दी और फ्री हिट। लेकिन हार्दिक ने इस पर रिव्यु ले लिया लेकिन अंपायर का निर्णय सही था इसलिए मुंबई का एक रिव्यु खत्म। अब उनके पास 1 रिव्यु बचा है।
5th Over: हार्दिक पांड्या ने ओवर की शुरुआत विकेट के साथ की। लेकिन ट्रेविस हेड ने 3 चौके मारकर हैदराबाद की रन गति को बढ़ाए रखा।
4.1 ओवर: हार्दिक पांड्या के हाथ लगी सफलता। अच्छी बाउंसर, मिड ऑन के ऊपर से मारना चाहते थे मयंक अग्रवाल, लेकिन दूरी नहीं मिली और गेंद ऊँची गई। टिम डेविड ने आसान कैच पकड़ा।
4th Over: बुमराह को लेकर आए पांड्या, इस ओवर में रन गति पर कंट्रोल लगा। 5 रन आए सिर्फ, मुंबई के लिए अच्छा ओवर।
ट्रेविस हेड ने इस ओवर में 2 छक्के और 2 चौके मारे। ओवर में कुल 22 रन आए। इसके मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ेगा।
हार्दिक पांड्या ने मैच का दूसरा ओवर डाला, पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड को जीवनदान मिला। हेड ने मिड ऑन की तरफ खेला, टिम डेविड वहां खड़े थे लेकिन उनके हाथ से कैच छूट गया। देखना होगा ये कैच कितना महंगा साबित होता है।
टॉस:- मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस दोनों ही पिछले मैच में हारकर आ रही है। हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 रनों से हराया था तो वहीं मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने मात दी थी। हैदराबाद के लिए अच्छी बात ये हैं कि आज वह अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी क्योंकि पिछले सभी मैच जो हुए हैं वो होम टीम ने ही जीते हैं।
साहिबगंज : जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट मलाहीटोला निवासी पांडव मंडल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी सुबेश मंडल को हथिया और ऑल्टो कार के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. पांडव मंडल की हत्या होली की पार्टी के दौरान पैसे के विवाद में हुई थी.
एसडीपीओ ने बताया कि उसके दोस्त सुबेश मंडल ने ही उसे गोली मार दी थी. पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर सघन छापेमारी अभियान चला कर 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया है. हत्या प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि सुबेश मंडल ने अपने दोस्त पांडव मंडल के नाम से बैंक से लोन लेकर मुर्गी फार्म खोला था.
40 हजार रुपए के लिए दोनों के बीच विवाद चल रहा था. होली की पार्टी के बाद दोनों कार में बैठकर गाना सुन रहे थे. इसी दौरान सुबेश ने पांडव मंडल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, एसआई पंकज कुमार दुबे, बिट्टू कुमार साहा, नितेश कुमार पांडे, ददन कुमार साहा आदि शामिल थे.
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है. बुधवार (27 मार्च, 2024) की देर रात आई इस लिस्ट में कुल 14 नाम है. ये उम्मीदवार कुल चार राज्यों से हैं, जिनमें झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मध्य प्रदेश की गुना सीट से राव यादवेंद्र सिंह को मौका दिया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.
INC की छठी सूची में थे ये सारे नाम, देखिए
कांग्रेस ने इससे एक दिन पहले 26 मार्च, 2024 को ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ (सीईसी) की मीटिंग में आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की सातवीं सूची जारी की थी, जिसमें पांच नाम थे. चार नाम छत्तीसगढ़ से थे, जबकि एक नाम तमिलनाडु से था. छत्तीसगढ़ के सरगुजा (एसटी) से शशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से डॉ.मेन देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर (एसटी) से बीरेश ठाकुर को मौका दिया गया है, जबकि तमिलनाडु की माइलादुथुरई सीट से आर सुधा को उम्मीदवार बनाया गया है.
नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से कांग्रेस ने किसे उतारा?
कांग्रेस ने इससे पहले यूपी के नौ उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिनके तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फिर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. चौथी सूची के तहत उन्हें वाराणसी से टिकट दिया गया है. 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा, जबकि चार जून 2024 को नतीजे आएंगे.
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के सबसे प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में होली के दिन आग लग गई. आग लगने की वजह से अस्पताल में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई. घटना जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हुई. बताया गया है कि मंगलवार (26 मार्च) की शाम को करीब 6 बजे टीएमएच के वार्ड 8A से सटे एक डॉक्टर के कमरे में आग लग गई।
दमकलकर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया
दमकलकर्मी तुरंत वहां पहुंचे और आग पर थोड़ी ही देर में नियंत्रण पा लिया गया. सुरक्षा के उपाय के तौर पर वार्ड 8A और 8B से मरीजों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया. स्थिति नियंत्रण में है. एक कॉर्पोरेट समूह के रूप में हम सभी हितधारकों की भलाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.
आग लगने के कारण नहीं हुई कोई जनहानि
डॉक्टर के चैंबर में लगी आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. टाटा स्टील की ओर से यह भी कहा गया है कि न ही इस घटना से संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा है. किसी मरीज को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.
आग लगने के कारणों की चल रही विस्तृत जांच
टाटा समूह की ओर से बताया गया है कि प्रारंभिक दृष्टि से इसका कारण डॉक्टर के कमरे के एसी में शॉर्ट सर्किट का होना लगता है. हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसकी विस्तृत जांच चल रही है. टाटा स्टील की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है. एक कॉर्पोरेट समूह के रूप में हम सभी हितधारकों की भलाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.
सीनी : मां सरस्वती पूजा समिति गोंगाडीह, पदमपुर सीनी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति होली के शुभ अवसर पर छऔ नृत्य का आयोजन में मुख्य अतिथि मोहितपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजू हेमब्रम द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल पुरूलिया से कोचाहातु शिशु कल्याण छऔ नृत्य समिति कोटशीला के उस्ताद वृन्दावन कुमार एवं रायल छऔ अकादमी रांगाडीह पुरूलिया के उस्ताद सुखेन डाक्टर के नेतृत्व में छऔ नृत्य प्रस्तुत किए।
इस दौरान श्याम सुंदर मुदि अध्यक्ष, मेघू मुदि सचिव, हीरा लाल महतो कोषाध्यक्ष एवं सदस्य अमित, मेघनाथ, धीरेन महतो, गणेश महतो, प्रदीप मुदि, लालटू, विश्वनाथ, दीपक, परमानंद, विरेश, विजय, संजय, रोहित,छुटी, महावीर, महाप्रभु, रंजीत, रइझउ, सनातन, डाक्टर, धर्मु, विरेन्द्र, आसमान, रवि, आकाश, धुनदा, धीरेन, रमेश, अमिर शिबो, राजाराम, महावीर, अर्जुन, दिसंबर, गुलठू विकास मुदि मुख्य रूप उपस्थित थे।
जादूगोड़ा : यूसिल शिव मंदिर जादूगोड़ा के संस्थापक पंडित जयकेश्वर पाण्डेय का 98 वर्ष की आयु में उनके मंदिर परिसर स्थित आवास में सोमवार की रात 09 :20 बजे निधन हो गया . उनके निधन का समाचार पूरे क्षेत्र में फैलते ही मंदिर परिसार में उनके शुभचिंतको और मंदिर कमिटी से जुड़े लोगों , समाजसेवियों का जुटान शुरू हो गया . सभी लोगों ने उनके पुत्र पंडित ददन पाण्डेय और उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी . सोमवार की रात उनका शव यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा के शीतगृह में रखवा दिया गया .
मंगलवार की सुबह आठ बजे पंडित जी का पार्थिव शरीर मंदिर परिसर में आम लोगों के दर्शनार्थ रखा गया . ग़मगीन माहौल में शिव शक्ति संघ के संस्थापक सदस्य प्रख्यात समाजसेवी गजानंद खेमका , पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं शिव शक्ति संघ के संरक्षक पत्रकार आशीष गुप्ता , आचार्य पंडित जनकदेव शाश्मारवाड़ी समाज की ओर से जादूगोड़ा के व्यवसाई प्रदीप अग्रवाल , राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल , पवन अग्रवाल , राजकुमार गुप्ता , नन्दलाल गुप्ता ,दीपक शर्मा ,आनंद शर्मा अनेक बिहारी खेमका के अलावा शशिभूषण सुधांशु अरविन्द सिंह , राजा रमन्ना राव , संजय सिंह , अजय साह ,बबन शर्मा ,मनोज नायक , अभिमन्यु सिंह , दीपक मंडल युवा भाजपा नेता रोहित राकेश सिंह मारवाड़ी महिला मंच से अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल , सचिव सुनीता गुप्ता ,सहित शिव शक्ति संघ के सभी सदस्यों एवं हर आम एवं ख़ास लोगों ने स्व० जयकेश्वर पाण्डेय पाण्डेय को पुष्प चक्र एवं फूल माला अर्पित कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की .
इस मौके पर गजानंद खेमका ने कहा की पंडित जी सन – 1960 के आस -पास जादूगोड़ा में आये थे और फिर यहीं के होकर रह गए . उन्होंने इस क्षेत्र में सबसे पहले तपकर महादेव शिव मंदिर की स्थापना की और मंदिर परिसर में ही आवास बनाकर रहने लगे . उन्होंने बिना किसी लोभ – लालच के मंदिर के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया . पूरे क्षेत्र के लोग उन्हें संतोषी भाव के पंडित जी के रूप में जानते थे .
आज उनके द्वारा स्थापित शिव मंदिर में कई देवी देवताओं के मंदिर स्थापित हो गए हैं . इस मंदिर के कण -कण में उनकी तपस्या और समर्पण की झलक मिलती है . हाल ही में श्री जगन्नाथ महाप्रभु के भव्य मंदिर की भी स्थापना हो गयी है . उन्होंने शिव शक्ति संघ की ओर से पंडित जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज और शिव शक्ति संघ के लिए अपूरणीय क्षति बताया .
अंतिम दर्शन के बाद परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को लेकर सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना हो गए . कल भोर के चार बजे मणिकर्णिका घाट पर पूरे विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायगा . पंडित जी अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रियाँ और नाती -पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं .
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही झारखंड की सभी राजनातिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. एक तरफ भाजपा ने जहां राज्य की 13 सीटों पर अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में सीटों का खाका तैयार हो गया है.
जल्द ही झामुमो, कांग्रेस और राजद के द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी. इस बीच भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय, क्षेत्रीय दल समेत सभी निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्ह की घोषणा कर दी है.
जिसमें भाजपा को कमल का फूल, झामुमो को तीर-कमान, आजसू को केला, कांग्रेस को हाथ का प्रतीक चिंन्ह मिला है. उसी तरह आम आदमी पार्टी को झाड़ू, बहुजन समाज पार्टी को हाथी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को हथौड़ा, हंसिया और सितारा, राजद को लालटेन का प्रतीक चिन्ह मिला है.
वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों को एअर कंडीश्नर, अलमीरा, सेब, ऑटोरिक्शा, बेबी वॉकर, गुब्बारा, चूड़ियां और फलों से युक्त टोकरी, बल्ला, बल्लेबाज, बैटरी टॉर्च, मोतियों का हार, बेल्ट, बेंच, साइकल पंप, दूरबीन, बिस्कुट, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पाल युक्त नौका, बक्सा डबल रोटी, ब्रेड टोस्टर, ईटें, ब्रीफकेस, ब्रुश, बाल्टी, केक, कैल्कुलेटर, कैमरा, कैन शिमला मिर्च समेत अन्य कई चुनाव चिन्ह निर्गित किये गये हैं.
भारत में 1951 के बाद शुरू हुई थी पार्टी सिंबल और चुनाव चिन्ह की कहानी
यूं तो भारत में चुनाव चिन्ह या पार्टी सिंबल की कहानी तो आजादी से पहले की है. उस वक्त प्रमुख तौर पर दो ही प्रमुख राजनीतिक दल थे. पहला कांग्रेस और दूसरा मुस्लीम लीग. लेकिन 1951 में पहली बार राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह देने की प्रक्रिया शुरु की गयी. क्योंकि इसी दौरान भारत पहला आम चुनाव हुआ था. चूंकि उस वक्त अशिक्षित लोगों की संख्या देश में अधिक थी, इसलिए लोगों की चुनाव भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्टी सिंबल का इस्तेमाल किया गया. ताकि अनपढ़ व्यक्ति उस सिंबल को देखकर मतदान कर सकें.
हिमाचाल की मंडी सीट से कंगना रनौत की उम्मीदवारी के बाद समीकरण बदलते दिख रहे हैं. मंडी सीट से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जता चुकीं प्रतिभा सिंह मंडी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत के बाद पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी, मंडी सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हुंकार भरी है.
उन्होंने कहा है कि उम्र के इस पड़ाव पर मैंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की आलाकमान से इच्छा जताई थी, लेकिन कंगना रनौत की उम्मीदवारी के बाद अगर आलाकमान मुझे ही मुकाबला करने की जिम्मेदारी देता है, तो मैं पीछे नहीं हटूंगी. हालांकि, इस पर मुझे अभी आलाकमान से अंतिम चर्चा करनी है, लेकिन आलाकमान का फैसला सर माथे पर रहेगा.
BJP की 5वीं लिस्ट में हिमाचल से दो नाम
बता दें कि बीजेपी ने अपनी पांचवी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया जबकि कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज को टिकट दिया गया है. बता दें कि कंगना ने पिछले साल ही कह दिया था भगवान के कृपा से अगर सबकुठ ठीक रहा तो वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी.
बता दें कि कंगना और भारद्वाज की उम्मीदवारी के साथ ही बीजेपी हिमाचल की चारों सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है. भाजपा शिमला और हमीरपुर सीटों पर पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने अभी तक हिमाचल प्रदेश की लिस्ट जारी नहीं है.
कांग्रेस की अब तक छह लिस्ट
बता दें कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक छह लिस्ट जारी कर चुकी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 और तीसरी लिस्ट में 57 उम्मीदवार घोषित किए थे. वहीं, चौथी लिस्ट में 46, पांचवी लिस्ट में 3 और छठी लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम हैं. पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में राहुल गांधी को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. वही, चौथी लिस्ट में अजय राय बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में हैं.
वहीं, पांचवीं लिस्ट में कांग्रेस ने जयपुर सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया था. जयपुर सीट से घोषित सुनील शर्मा की जगह अब पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. काग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की छठी लिस्ट में कोटा से BJP के बागी उम्मीदवार प्रह्लाद गुंजल को उम्मीदवार बनाया है.
लंदन में 33 वर्षीय भारतीय चेइस्ता कोचर का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पीएचडी कर रही चेइस्ता जब साइकिल से अपने घर जा रही थी तभी एक लॉरी (ट्रक) ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
चेइस्ता के पति उनसे कुछ मीटर आगे चल रहे थे। उनके पति प्रशांत, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
अमिताभ कांत ने जताया दुख
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने उनकी निधन की जानकारी साझा की। अमिताभ कांत ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि चेइस्ता कोचर ने उनके साथ नीति आयोग में LIFE कार्यक्रम में काम किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा,”चेइस्ता कोचर ने @NITIAayog में #LIFE कार्यक्रम में मेरे साथ काम किया। वह #Nudge इकाई में थीं और #LSE में व्यवहार विज्ञान में पीएचडी करने गई थीं, लंदन में साइकिल चलाते समय एक भयानक यातायात घटना में उनका निधन हो गया। वह वह उज्ज्वल, मेधावी और बहादुर था और हमेशा जीवन से भरपूर था। वो दुनिया को बहुत अलविदा कह गईं।”
Cheistha Kochar worked with me on the #LIFE programme in @NITIAayog She was in the #Nudge unit and had gone to do her Ph.D in behavioural science at #LSE Passed away in a terrible traffic incident while cycling in London. She was bright, brilliant & brave and always full of… pic.twitter.com/7WyyklhsTA
दुर्घटना के बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिछले एक साल पहले ही चेइस्ता की शादी हुई थी। लॉरी के ड्राइवर ने जांच में सहयोग किया। बता दें कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
नीति आयोग के लिए भी चेइस्ता ने किया था काम
उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी चेइस्ता पीएचडी करने के लिए सितंबर में लंदन चली गईं। अपनी पढ़ाई से पहले, उन्होंने नीति आयोग और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में काम किया था। चेइस्ता अपनी बुद्धिमत्ता और कड़ी मेहनत के लिए जानी जाती थीं।
चेइस्त ने दिल्ली विश्वविद्यालय और बाद में शिकागो, अशोक और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालयों में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया।
पार्थिक शरीर को भारत लाने पर विचार कर रहा परिवार
उनके पिता लंदन में है। उन्होंने अपनी बेटी की निधन की जानकारी देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,मेरी बेटी न केवल बुद्धिमान और मेहनती थी, बल्कि दयालु भी थी। उनके पिता ने कहा कि हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हम उसके अवशेषों को भारत वापस ले जाएं या नहीं।
19 मार्च को एलएसई (जहां से वह पीएचडी कर रही थीं) से साइकिल चलाते समय एक ट्रक ने उसे कुचल दिया था। इस घटना ने हमें और परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।