लोकसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज पुलिस ने यूपी-बिहार की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है. उत्तर प्रदेश से आनेवाली गाड़ियों की सख्ती से जांच करने के लिए 49 जगहों पर अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाये गये हैं.
वहीं, सात मल्टी चेकपोस्ट बनाये गये हैं, जहां पुलिस बलों के साथ-साथ बीएसएफ फोर्स, मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात अंतरराज्यीय चेकपोस्ट की मॉनीटरिंग लगातार कर रहे हैं.
डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद मकसूद आलम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी-बिहार की सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट बनाये गये हैं. चेकपोस्ट पर 24 घंटे मजिस्ट्रेट और अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी. एक से दूसरे राज्य से आने-जानेवाले वाहनों की सख्ती से जांच शुरू की गयी है. वहीं, इसकी मॉनीटरिंग के लिए सभी चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं, जो चौबीस घंटे चालू रहेगी.
इन चीजों की होगी जांच
एसपी ने बताया कि चुनाव को लेकर यूपी से होनेवाली शराब की तस्करी, चुनाव में उपयोग के लिए लेकर जानेवाले कैस और ब्लैक मनी, मादक पदार्थ, हथियार और चुनाव में प्रभावी करनेवाले सामग्रियों की जांच की जाएगी. एसपी ने कहा कि सात मल्टी चेकपोस्ट बनाये गये हैं, जहां पर आयकर विभाग, जीएसटी, परिवहन विभाग और अन्य विभागों की टीम रहेगी, जो जांच कर कार्रवाई करेगी.
यहां बनाये गये अंतरराज्यीय चेकपोस्ट
जिला प्रशासन के अनुसार यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में पकड़ेवाले सभी थाना क्षेत्र में चेकपोस्ट बनाये गये हैं. कुचायकोट थाना में पहले से बलथरी समेकित चेकपोस्ट है. इसके अलावा गोपालपुर, विशंभरपुर थाना क्षेत्र के में भी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाये गये हैं. वहीं, कटेया, भोरे, विजयीपुर, श्रीपुर, फुलवरिया थाना क्षेत्र के इलाके में भी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाये गये हैं. यह सभी चेकपोस्ट यूपी सीमा से जुड़ा हुआ है और यूपी से आनेवाली गाड़ियों की जांच के लिए बनाया गया है.
जमशेदपुर : झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारम्भिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 पूर्वी सिंहभूम जिले के 72 परीक्षा केंद्रों में रविवार, 17 मार्च 2024, को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में अयोजित होने वाली इस परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा बैठक किया गया। टाउन हॉल, सिदगोड़ा में अयोजित इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, डीडीसी श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारुल सिंह मौजूद रहे। परीक्षा केन्द्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों में कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, केंद्राधीक्षक को उनके दायित्यों से अवगत कराते हुए बिना किसी चूक के कर्तव्य निर्वाहन का निर्देश दिया गया ।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारिओं, केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए इसके लिए किसी भी प्रकार की समस्या का पूर्वाकलन कर उसका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर जारी मार्ग- निर्देशिका का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा दिए गए दायित्वों के निर्वाहन में शिथिलता एवं कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही अक्षम्य होगी, तथा किसी भी बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा और नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी।
17 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिले में कुल 72 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 32000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक एवंं दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके, इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफवाहों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उनपर अंकुश लगाने के लिए समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया जाये। सभी यह सुनिश्चित करें कि फ्रिस्किंग कमज़ोर न हो, किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी बिना फ्रिस्किंग के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करें। तकनीक नित्य नए रूप में अग्रसर है, इस परिस्थिति में कोई भी चूक न हो इसका ध्यान रखें और सजग रहें। परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचारमुक्त स्वच्छ एवं शान्तिपूर्ण परीक्षा संचालन करना सुनिश्चित करेंगे ।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अक्षरशः अनुपालन करते हुए विधि व्यवस्था संधारण करते हुए कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करेंगे। सभी केंद्राधीक्षक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने व उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कोषागार पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त स्टेटिक दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केन्द्राधीक्षक उपस्तिथ थे।
जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि मानगो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य शनिवार को आरंभ हो गया. उन्होंने कहा कि ये जीत जमशेदपुर की जनता की जीत है और उन सभी विरोधियों के गाल पर तमाचा है जिन्होंने हर संभव प्रयास किया कि इस निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो जाय.
बन्ना गुप्ता ने बताया कि वे इसे जमशेदपुर, खास कर मानगो की जनता को समर्पित करते हैं और यकीन दिलाते हैं कि हर वह वायदा, जो उन्होंने वहां की जनता से किया है, उसे पूरा करेंगे, जनता बस अपना प्यार, विश्वास और आशीर्वाद उन पर बनाये रखे. गौरतलब है कि यह फ्लाइओवर मंत्री बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उन्होंने चुनाव के समय जमशेदपुर की जनता से वायदा किया था कि मानगो को जाम मुक्त कराएंगे, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयास करेंगे.
अब उनके प्रयास से ही मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर 252 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है, जिसका गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की जॉइंट वेंचर कंपनी निर्माण करायेगी. फ्लाइओवर की लम्बाई 3.4 किलोमीटर होगी आगामी 18 महीने में इसके निर्माण का काम पूरा होगा.
लोकसभा चुनाव 2024 :इंतजार की घड़ी अब समाप्त हुई। विज्ञान भवन में दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता कर भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा पर राजभर ने कहा -हम इस घोषणा का स्वागत करते हैं।
7 चरणों में होगा चुनाव, पहला चरण 19 अप्रैल को, 4 जून को होगी मतगणना
लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा।
पहला चरण 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में 21 राज्यों में चुनाव होंगे।
दूसरा चरण 26 अप्रैल को मतदान होगा।
तीसरा चरण 7 मई को मतदान होगा।
चौथा चरण 13 मई को मतदान होगा।
5वें चरण का मतदान 20 मई को होगा।
छठें चरण का मतदान 25 मई को होगा।
7वें चरण का मतदान 1 जून को होगा।
चार जून को मतगणना होगी।
राजनीतिक दलों को बताना होगा, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को टिकट क्यों दिया- मुख्य चुनाव आयुक्त
प्रेस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी। 85 साल से ज्यादा उम्र के सभी मतदाता या दिव्यांग मतदाता के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें। बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमारे सामने चुनाव कराने को लेकर 4 चुनौतियां हैं। बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन। हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, ऐसे में चुनाव के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी। राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया।
मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल आज यानी शनिवार को भाजपा से जुड़ीं। उनका स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह और मीडिया प्रमुख अनिल बालूनी ने किया।
दूसरी तरफ देश भर में आचार संहिता लागू होने से पहले यह क्रम जारी है। यह लगभग सभी पार्टियों में ऐसी ही प्रक्रिया चल रही है तो कोई किसी पार्टी से आ रहा है और कोई दूसरी पार्टी को अलविदा कहकर ज्वाइन की। लेकिन, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
इस बीच बताते चले कि कई मौकों पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुराधा पौडवाल सार्वजनिक मंच पर तारीफ भी कर चुके हैं। जनवरी में जब उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उद्घाटन हुआ था, तब भी उन्होंने राम मंदिर में भजन गाया था।
अनुराझा पौडवाल की उम्र लगभग 70 वर्ष है। उनकी शादी साल 1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी, जो एसडी बर्मन के असिस्टेंट और एक म्यूजक कंपोजर भी थे। उनके दो बच्चें हैं, बेटे का नाम आदित्य पौडवाल और एक बेटी कविता पौडवाल हैं। साल 1991 में उनके पति की हादसे में अचानक से मौत हो गई थी।
पर्व-त्योहार पर अक्सर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. एक बार फिर होली को लेकर स्पेशल ट्रेनों के चलाने का रेलवे ने निर्णय लिया है. होली स्पेशल के अलावा कई और स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए चलने वाली हैं.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है. कहा है कि स्पेशल ट्रेनों की संख्या अभी और बढ़ाई जाएगी.
नीचे देखें होली के आसपास चलने वाली कुछ ट्रेनों की लिस्ट
06183 कोच्चुवेली-दानापुर 19 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को कोच्चुवेली से सुबह 04.15 बजे खुलकर गुरुवार को 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 06184 ट्रेन दानापुर से 22 मार्च से 05 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10.25 बजे खुलेगी.
05565 सहरसा-सरहिंद 21 मार्च और 28 मार्च को सिर्फ गुरुवार को चलेगी. वापसी में यह ट्रेन 05566 सरहिंद-सहरसा 23 मार्च और 30 मार्च को सिर्फ शनिवार को चलेगी.
04536 अंबाला-कटिहार 22 मार्च को एक राउंड चलेगी. वहीं यही ट्रेन 04535 कटिहार अंबाला कैंट 23 मार्च को एक ट्रिप चलेगी.
08821 रांची-गोरखपुर 22 मार्च को एक ट्रिप चलेगी. वहीं 08822 गोरखपुर-रांची 24 मार्च को एक ट्रिप चलेगी.
08825 शालीमार-दरभंगा 23 मार्च को शालीमार से रात 9.55 बजे खुलेगी अगले दिन 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में 08826 दरभंगा-शालीमार होली स्पेशल 24.03.2024 को दरभंगा से 18.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी.
08819 टाटा-सहरसा 23 मार्च को टाटा से 1.20 बजे खुलेगी, अगले दिन सुबह 3.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. 08820 सहरसा-टाटा 24 मार्च को सहरसा से सुबह 06.00 बजे खुलेगी, रात 8.45 बजे टाटा पहुंचेगी.
08838 रांची-जयनगर 23 मार्च को रांची से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4.30 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में 08839 जयनगर-रांची 24.03.2024 को जयनगर से रात 11.50 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे रांची पहुंचेगी.
08849 रांची-पूर्णिया जं. 23 मार्च को रांची से सुबह 05.30 बजे प्रस्थान कर रात 9.00 बजे पूर्णिया जं. पहुंचेगी. वापसी में 08850 पूर्णिया जं. रांची 23 मार्च को पूर्णिया जं. से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 2.25 बजे रांची पहुंचेगी.
08853 टाटा-सहरसा 18 मार्च से 05 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को टाटा से रात 7.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी. 08854 सहरसा-टाटा 19 मार्च से 06 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को सहरसा से रात 1.00 बजे प्रस्थान कर सुबह 05.00 बजे टाटा पहुंचेगी.
08855 टाटा-बरौनी 19 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को टाटा से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में 08856 बरौनी-टाटा 20 मार्च से 03 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से शाम 4.15 बजे प्रस्थान करेगी.
08857 टाटा-बरौनी 29 मार्च से 19 अप्रैल तक सिर्फ शुक्रवार को चलेगी. यही ट्रेन 08858 वापसी में बरौनी-टाटा 30 मार्च से 20 अप्रैल तक सिर्फ शनिवार को चलेगी.
07221 सिकंदराबाद-दरभंगा 21 मार्च और 26 मार्च को गुरुवार और मंगलवार को चलेगी. 07222 दरभंगा-सिकंदराबाद 23 मार्च और 28 मार्च को शनिवार और गुरुवार को चलेगी.
07227 हैदराबाद-पटना स्पेशल 22 एवं 26 मार्च को हैदराबाद से शाम 4.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 03.00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में पटना-हैदराबाद 24 एवं 28 मार्च को पटना से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान करेगी.
08793 दुर्ग-पटना स्पेशल 22 मार्च को दुर्ग से दोपहर 1.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09.30 बजे पटना पहुंचेगी. पटना से वापसी में 08794 नंबर ट्रेन 23 मार्च को दोपहर 2.00 बजे खुलेगी.
01471 पुणे-दानापुर 21 मार्च को पुणे से सुबह 06.30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में दानापुर से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी.
01215 छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस-दानापुर 21 मार्च को दिन में 11.25 बजे खुलेगी व अगले दिन दोपहर 2.00 बजे दानापुर पहुंचेगी. दानापुर से यह 22 मार्च को शाम 7.30 बजे खुलेगी.
07229 काचीगुड़ा-रक्सौल 22 मार्च को एक ट्रिप चलेगी. वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 07230 रक्सौल-काचीगुड़ा 27 मार्च को एक ट्रिप चलेगी.
आईपीएल 2024 के शुरुआती चरण का शेड्यूल जारी हो चुका है. लेकिन इस सीजन के दूसरे हिस्से का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 का दूसरा हिस्सा यूएई में खेला जा सकता है.
देश में लोकसभा चुनाव होने हैं. इस वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यह फैसला ले सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान किया जा सकता है.
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक खबर के मुताबिक आईपीएल 2024 का दूसरा हिस्सा यूएई में खेला जा सकता है. यह फैसला तभी लिया जाएगा जब मैच शेड्यूल और चुनाव की तारीख लगभग एक साथ ही पड़ेंगी. हालांकि आईपीएल के दूसरे हिस्से का अभी शेड्यूल नहीं आया है. वहीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो सकता है. इसके बाद ही आईपीएल को लेकर फैसला लिया जाएगा. बीसीसीआई ने शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. बाकी मैच दुबई शिफ्ट किये जा सकते हैं.
2014 और 2020 में भी यूएई में खेले जा चुके हैं आईपीएल मैच –
इससे पहले भी आईपीएल मैचों का यूएई में आयोजन हो चुका है. आईपीएल 2020 के मैच दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेले गए थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से यह फैसला लिया था. वहीं 2014 में चुनाव की वजह से आईपीएल मैच यूएई में खेले गए थे. 2014 के सीजन का पहला मैच अबुधाबी में खेला गया था. इसके बाद शारजाह और दुबई में मैच खेले गए थे. 2014 सीजन के 20 मैच यूएई में आयोजित हुए थे. इसके बाद सभी मैच भारत में खेले गए.
आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का जारी हुआ है शेड्यूल –
आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई में आयोजित होगा. बीसीसीआई ने सीजन के शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है. इसमें चेन्नई के 4 मैच हैं. चेन्नई का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस से है. यह मैच 26 मार्च को खेला जाएगा. मौजूदा शेड्यूल के हिसाब से 21वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 7 अप्रैल को आयोजित होगा.
जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने चुनाव 2024 के उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। चुनाव कमेटी के अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अधिवक्ता एनवी सिंह देव और बीरेंद्र शर्मा को प्रपत्र दिया। उनके प्रस्तावक बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य एवं पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप और बबीता जैन भी साथ में थे।
पूर्व जिला लोक अभियोजक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता जगत विजय सिंह, पूर्व जिला लोक अभियोजक अधिवक्ता सुशील जायसवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व जिला सह सचिव मोहम्मद कासिम, अधिवक्ता मूर्ति, अधिवक्ता बाबू नंदी, अधिवक्ता सलीम, अधिवक्ता विक्रम सिंह, अधिवक्ता राहुल कुमार, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह आदि साथ में थे। इससे पहले उन्होंने दोनों बार भवन में जाकर कई वकीलों से इस बारे में सलाह मशविरा किया और उनकी ओर से सहमति मिलने पर ही नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जल्द ही चुनाव आयोग तारीखों का एलान कर देगा. वहीं उत्तर प्रदेश में सियासी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान भी करने में लगे हैं.
वहीं एक बार फिर से गांधी परिवार की पारंपरिक यूपी की अमेठी सीट की चर्चा हो रही है. राहुल गांधी ने पहली बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर जवाब दिया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी बॉन्ड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला. इसी दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में क्या राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा ये तो हमारी सीईसी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं वो जो भी ऑर्डर देंगे मैं करुंगा जो भी उनकी राय है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं जो ऑर्डर मिलेग करुंगा.
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है, हालांकि कांग्रेस ने यूपी में अभी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है. कांग्रेस ने केरल की फिर से वायनाड सीट से राहुल गांधी को टिकट दिया है, लेकिन राहुल गांधी की अमेठी से चुनाव लड़ने की भी चर्चा हैं.
बता दें कि यूपी की अमेठी सीठ गांधी परिवार की पारंपरिक सीटों में गिनी जाती है. इस सीट पर साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की हार हुई थी. बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी सीट से हराया था. इससे पहले बीजेपी को अमेठी सीट पर सिर्फ एक बार साल 1998 में ही जीत मिली थी. वहीं बीजेपी ने फिर से अमेठी सीट के लिए स्मृति ईरानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
अपनी फसल के उचित दामों के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को एक बड़ी खुशखबरी दी है. अर्जुन मुंडा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, “आज एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है.
E-NAM (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के माध्यम से, यह स्थापित किया जा रहा है कि विक्रेताओं और खरीदारों को डिजिटल लाभ मिले. अब ONDC (डिजिटल के लिए ओपन नेटवर्क) के माध्यम से यह निर्णय लिया गया है कि एफपीओ (फार्मर प्रड्यूसर ओर्गेनाइजेशन ) के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों की उपज लोगों तक सीधे होम डिलीवर हो”
कृषि मंत्री अर्जुन मुडा ने कहा, ‘E-NAM जो राष्ट्रीय कृषि बाजार हैए वो मंडियो के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से किसान और खरीदार का डिजिटल संपर्क कराएगा. यह सुनिश्चित हुआ कि लोगों को डिजिटल लाभ मिले. अब इसे ओपन नेटवर्क फॉर्म डिजिटल पेमेंट (ONDC) से एकीकृत किया गया है. FPO के साथ जुड़कर इसे एक तरह से होम डिलीवर किया जाए. हमारा यह मकसद है कि ONDC के माध्यम से जोड़ते हुए यह सुनिश्चित करना कि किसानों के गांव के FPO के माध्यम से तैयार उत्पाद लोगों तक पहुंचे.
अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि FPO के माध्यम से किसानों को नया बाजार मिलेगा. E-NAM को और बेहतर बनाया है, उससे किसानों और बेहतर लाभ मिलेगा. यह कार्यक्रम बहुत महत्वकांक्षी है. भारत सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को बेहतर लाभ कैसे हो. 3,600 से ज्यादा एफपीओ E-NAM से जुड़ चुके हैं. इस प्लेटफार्म के माध्यम से फरवरी 2024 तक 332 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का करोबार दर्ज किया गया है. मुझे आशा है कि आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतर होगी.’