एक नई सोच, एक नई धारा

एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के पास हुए सड़क हादसे में घायल तीन में से दो युवको की मौत

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला इलाके के पास अनियंत्रित कार के पलटने से घायल तीन युवकों में से दो की मौत हो गयी. एक घायल की हालत गंभीर है. मरने वालों में टुइलाडुंगरी निवासी अस्मित छाबरा और दूसरा युवक मानगो का आशिफ कमाल है. घायल युवक शुभम है. बताया जाता है कि दोनों मृतक केरला समाजम मॉडल स्कूल साकची के 12वीं का छात्र था. इस साल ही इन लोगों ने परीक्षा दी थी और कार लेकर घुमने निकले थे. सोमावार की शाम करीब 5 बजे उनकी कार अचानक से पलट गयी. वे लोग घाटशिला की ओर से जमशेदपुर वापस आ रहे थे कि अचानक कार पलट गयी, जिससे दोनों दोस्त की मौत हो गयी. 

IMG 20240309 WA0028 1

एक युवक घायल है. तीनों को घायल हालत में तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया था, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले अस्मित की मां मौके पर पहुंची और बेटे के शव को देखकर रोने लगी. उनके क्रंदन से हर लोगों की आंखे नम हो गयी. दोनों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
एनडीए से मिला झटका तो नाराज हुए पशुपति पारस, ले सकते हैं बडा फैसला

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूला का सोमवार को ऐलान हो गया. सीट न मिलने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस नाराज बताए जा रहे हैं. वे मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं.

पशुपति पारस ने आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इसमें वे आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे.

IMG 20240309 WA0028 1

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सोमवार को NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान हुआ. बीजेपी 17 सीटों के साथ बड़े भाई की भूमिका रहेगी. जबकि 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, चिराग पासवान 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे. इसके अलावा एक-एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी के खाते में गई है. वहीं, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली है. एनडीए में सीट न मिलने से पशुपति पारस नाराज बताए जा रहे हैं.

पशुपति पारस ने पहले ही दिखा दिए थे बगावती तेवर

एनडीए में सीट न मिलता देख पशुपति पारस ने पहले ही बगावती तेवर दिखा दिए थे. हाल ही में पशुपति पारस ने बगावती तेवर दिखाते हुए कहा था, मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं. हम 2014 से बहुत ईमानदारी से एनडीए का साथ देते आ रहे हैं. लेकिन हमारे साथ अन्याय हुआ है. हमें लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं दी गई. उन्होंने बीजेपी से लिस्ट पर दोबारा विचार करने की मांग की थी. इतना नहीं उन्होंने कहा था कि हमारे सामने विकल्प खुला था. पशुपति पारस ने कहा था, मैं बीजेपी की लिस्ट के बाद फैसला लूंगा.

IMG 20240309 WA0027 1

हाजीपुर सीट पर फंसा पेच

पशुपति पारस बिहार की हाजीपुर सीट पर चुनाव लड़ने पर अड़े हैं. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें राज्यपाल पद का ऑफर दिया गया था. हालांकि, वे इस पर राजी नहीं है. उधर, सीट शेयरिंग के बाद चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. हाजीपुर सीट रामविलास पासवान की सीट रही है. अभी इस सीट से उनके भाई पशुपति पारस सांसद हैं.

IMG 20240309 WA0026 1
अवैध शराब से भरी कार जब्त, 400 बोतलें हुई बरामद
n592763000171078777982210937e9e6512462b6d9df79cfa4fc6b7b3b284a92f91fe0cc5c458974c67e17e

गोड्डा : गोड्डा जिला पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ एक कार को जब्त किया है. कार से शराब की 400 बोतलें बरामद की गईं. शराब बिहार की ओर ले जाई जा रही थी. घटना पथरगामा थाना अंतर्गत झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित उर्कुसिया मोड़ की है. एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार की देर रात सीमा पर वाहन चेकिंग लगाकर सफेद रंग की टाटा निक्सन कार नंबर बीआर 11 एके 6870 को पकड़ा. पुलिस को देखकर कार पर सवार तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. पुलिस ने कार से शराब की बोतलें बरामद की.

IMG 20240309 WA0026 1

सभी बोतलों पर इंपीरियल ब्लू का लेबल लगा हुआ है. पथरगामा थाना में कांड संख्या 43/24 दर्ज कर पुलिस अपराधियों की खोज में जुट गई है. छापामारी टीम में पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद, गजेश कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे. एक अन्य घटना में पुलिस ने मोतिया थाना क्षेत्र के ग्राम गंगटा फसिया के मिथुन मंडल के घर पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की 70 से अधिक बोतले जब्त की. मिथुन मंडल पहले ही घर से फरार हो चुका था.

कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या करने के अगले दिन एनकाउंटर में मारा गया गैंगेस्टर राणा
n5927120941710787016555b2fd7df9defecaaa1211f594ce9cf59d86884c35bed46a243b656b9487440d5d

पंजाब : पंजाब के मुकेरियां के पास मंसूरपुर में रविवार को पुलिस कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या करने वाले गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकेरियां के पुराना भंगाला गांव के पास गोली लगी है। पुलिस को पुराना भंगाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खेतों में उसकी लोकेशन मिली थी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो गोलीबारी हुई और राणा की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत हो गई।

IMG 20240309 WA0028 1

रविवार को पंजाब में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी के तहत मुकेरियां के गांव मनसूरपुर में गैंगस्टर के घर पर हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि गैंगस्टर मौके से फरार हो गया था।
मुकेरियां के डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ को अवैध हथियार की सूचना मिली थी, जिसके बाद मनसूरपुर में छापा मारा गया। गैंगस्टर सुखविंदर राणा ने पुलिस जाब्ते को आते देखकर फायरिंग कर दी।

IMG 20240309 WA0027 1

इस दौरान सीने में गोली लगने से सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुकेरियां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के दौरान अमृतपाल सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, गैंगस्टर के घर पर हुई फायरिंग के बीच जब तक पुलिस ने मोर्चा संभाला, तब तक आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था।

छावनी में बदला था गांव मंसूरपुर

IMG 20240309 WA0026 1

पुलिस ने बताया कि गांव मंसूरपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी सुखविंदर राणा पर पहले भी हत्या के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद ही छापा मारा था, लेकिन आरोपी एक पुलिसकर्मी को सीने में गोली मारकर फरार हो गया था। अब आरोपी ढेर हो गया है।

25 हजार रुपये का रखा था इनाम

सुखविंदर राणा पर पहले से हत्या के दो मामले दर्ज थे। वारदात के बाद एक और मामला दर्ज कर बाकी रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपी की फोटो जारी करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।

राष्ट्रपति ने सिविल सेवा के अधिकारियों को किया संबोधित, “प्रबंधन के लिए करें नई तकनीकों का प्रयोग”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों से कुशल प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा विश्लेषण जैसी नई तकनीकों का उपयोग करने को कहा।

एलबीएसएनएए (मसूरी) में 125वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ऐसी स्थिति में हैं जहां वे दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

IMG 20240309 WA0028 1

अखिल भारतीय परिप्रेक्ष्य विकसित करना जरूरी

इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी के रूप में आपको प्रशासनिक कामकाज और सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों पर अखिल भारतीय परिप्रेक्ष्य विकसित करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से डिजिटल प्रशासन की बदलती दुनिया को अपनाने और उसके अनुरूप अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कहा। आज सहयोग और एक साथ आना समय की मांग है।

नई तकनीकों को अपनाने से आ सकता है प्रभावशाली परिवर्तन

उन्होंने कहा कि कम समय में वांछित परिणाम के लिए संगठनात्मक, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग जरूरी है। इसी प्रकार समृद्ध और विविध अनुभवों के साथ नए विचारों व नई तकनीकों को अपनाने से प्रभावशाली परिवर्तन आ सकता है।

उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आपके काम करने का तरीका और आपके निर्णय देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
बचपन की तस्वीर अपलोड करना युवक को पड़ा भारी, पोर्न बताकर अकाउंट ब्लॉक किया गया

अपने नियमों को लेकर काफी सख्त है. जहां एडल्ट कंटेंट दिखता है तो गूगल अकाउंट को बंद कर देता है. लेकिन इस बार गूगल ने जो किया, वो हैरान करने वाला है. टीओआई की खबर के मुताबिक, एक शख्स ने गूगल ड्राइव पर अपनी बचपन की तस्वीर पोस्ट की तो गूगल ने पॉर्न बताकर उसके अकाउंट को ही ब्लॉक कर दिया.

इसके बाद गुजरात हाई कोर्ट ने राज्य सरकार, केंद्र और गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है. तस्वीर जो अपलोड हुई थी, उसमें दादी दो साल के बच्चे को नहलाती दिख रही थीं.

IMG 20240309 WA0028 1

टीओआई की खबर के मुताबिक, शख्स का नाम नील शुक्ला बताया जा रहा है. 24 साल के नील शुक्ला को शक है कि गूगल के किसी AI प्रोग्राम ने उनकी गूगल ड्राइव को ब्लॉक कर दिया. ये प्रोग्राम लोगों की फोटो देखकर उनके बारे में राय बनाता है और उन्हें आंकता है. पिछले साल अप्रैल में नील ने अपनी फोटोज ड्राइव पर डाली थीं, उसी दौरान उनका अकाउंट बंद हो गया. हाल ही में गूगल के AI वाले ऐप्स कई बार गलत फैसले दे चुके हैं.

बंद होने से हो रहीं कई दिक्कतें

नील शुक्ला के वकील दीपेन देसाई ने हाई कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल न तो ईमेल देख पा रहे हैं और न ही उनका व्यापार ठीक से चल पा रहा है. शुक्ला एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं और उनका ज्यादातर काम इंटरनेट के जरिए होता है. उनके लिए अकाउंट बंद होना मानो उनकी पहचान ही छिन जाना जैसा है. शुक्ला ने गूगल से अकाउंट वापस दिलाने की कोशिश की थी मगर कोई फायदा नहीं हुआ.

IMG 20240309 WA0027 1

26 मार्च तक मांगा जवाब

नील शुक्ला के वकील ने हाल ही हुई हाई कोर्ट की सुनवाई में ये कहते हुए जल्दी फैसला सुनाने का आग्रह किया कि गूगल ने उन्हें एक नोटिस भेजा है जिसमें बताया गया है कि उनके अकाउंट से जुड़ा डाटा अप्रैल में डिलीट कर दिया जाएगा, जब अकाउंट बंद हुए एक साल पूरा हो जाएगा. जस्टिस वी.डी. नानावटी ने तब अधिकारियों और गूगल को नोटिस जारी किया और उन्हें 26 मार्च तक जवाब देने को कहा.

Google से शिकायत करने के बाद भी नील शुक्ला की समस्या का सॉल्यूशन नहीं निकला. इसके बाद उन्होंने गुजरात पुलिस और भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से भी संपर्क किया. लेकिन शुक्ला का कहना है कि किसी भी अधिकारी ने उनकी कोई मदद नहीं की, जिसकी वजह से उन्हें कोर्ट जाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

IMG 20240309 WA0026 1
दिल्ली-एनसीआर में ईडी की छापेमारी से खलबली, कैंसर की नकली दवाओं पर प्रहार
n592695792171077339722803dde047e6656aac71646bcdffff4f55de9bc4bdb874e72e8281b6d7fdfe6d27

दिल्ली एनसीआर में चल रहे ‘कैंसर की नकली दवाइयों’ के मामले में कई खुलासे हुए हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरोह के आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी के 10 लोकेशन पर छापेमारी की. इसमें जांच एजेंसी को अब तक 65 लाख से अधिक कैश बरामद हुए हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये एक संगठित गिरोह है जो कैंसर की नकली दवा बनाता और बेचता है.

दिल्ली में चल रहे ‘कैंसर की नकली दवा’ बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस की क्राइम विभाग ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह का तार, दिल्ली सहित देश के कई राज्यों के साथ-साथ विदेश में फैला हुआ है. आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद, उनके पास से क्राइम विभाग को 90 लाख के करीब कैश बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है.

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1

बीन बैग में छुपा रखे थे लाखों रुपये.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एफआईआर को आधार बनाते हुए ईडी ने इनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामला के तहत कार्रवाई करते हुए, आरोपी विफल जैन, सूरज शाट, नीरज चौहान, परवेज मालिक, कोमल तिवारी, अभिनय और तुषार चौहान के दिल्ली और एनसीआर के 10 ठिकानों पर छापेमारी की. यहां से विभाग को लगभग, 65 लाख कैश बरामद हुआ.

ईडी ने बताया कि सूरज शाट के घर में बीन बैग में छिपाकर रखे गए 23 लाख रुपये मिले थे. एजेंसी ने बताया कि संदिग्धों के कब्जे से चल और अचल संपत्तियों के बारे में कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

IMG 20240309 WA0026 1
धालभूमगढ़ : बाइक सवार युवकों ने ट्रेलर को मारी ठोकर, तीन घायल, एक गंभीर
IMG 20240318 WA0021

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका धालभूमगढ़ प्रखंड के पुनसा गांव में एक ट्रेलर की चपेट में आने से तीन मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां वे लोग घायल है. मिली जानकारी के मुताबिक, सारे युवक धालभूमगढ़ के पास बनकाटी फुलपाल के रहने वाले है. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक कहीं जा रहे थे.

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1

इसी बीच धालभूमगढ़ के पुनसा गांव के पास हाईवे का वाशिंग सेंटर के पास एक दस चक्का ट्रक को इन तीनों युवकों ने पीछे से ठोकर मारी और वे लोग खुद घायल हो गये. जब तक अस्पताल या एंबुलेंस पहुंचती तब तक सेवा ही धर्म नामक सामाजिक संस्था से जुड़े लोग पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया, जहां उनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को मदद पहुंचाने में नौशाद अहमद, विमल कालिंदी, चंदन नामता, राकेश समेत अन्य लोग शामिल है.

IMG 20240309 WA0026 1
कांदरबेड़ा में सड़क हादसे में मारे गये चारों युवकों की हुई पहचान, चारो युवक आदित्यपुर के
c4bfcea49c2a696c696afef757bef5adef7e7d2b2360b3470b2e045a8d9d37a9.0

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गये चारो युवकों की पहचान हो गयी है. चारों युवक आदित्यपुर कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इनकी पहचान अभय रंजन सिंह उर्फ निखिल (आदित्यपुर बाबा आश्रम), सूरज आर्यन (आदित्यपुर रोड नंबर 22) संस्कार मिश्रा (आदित्यपुर रोड नंबर 17) और नवनीत कुमार शर्मा (आदित्यपुर रोड नंबर 21) के रूप में हुई है. सभी युवक 20 से 25 साल के बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. विदित हो कि इसी साल पहली जनवरी की अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाबा आश्रम के छः युवकों की दर्दनाक मौत हुई थी.

Screenshot 2024 0318 195410
IMG 20240309 WA0028 1

बताया जाता है कि चारों युवक वरना कार पर सवार होकर कांदरबेड़ा से जमशेदपुर की ओर मुड़ रहे थे. वे लोग काफी स्पीड में थे, जिनके कंट्रोल से बाहर गाड़ी हो गयी है और वे लोग सीधे ट्रक के नीचे घुस गये. गाड़ी इतनी तेज थी कि सारे चारों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह गाड़ी से युवकों को निकाला. लहुलुहान स्थिति में चारों को अस्पताल लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया. चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. कार की स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी स्पीड में गाड़ी थी और कितनी भीषण हादसा था.

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
बागबेड़ा निवासी युवक को ससुरालवालों ने तीसरे तल्ले से नीचे फेंका, युवक की हालत गंभीर
Screenshot 2024 0318 194444

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी के रहने वाले बंटी शर्मा को ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद में तीसरे तल्ले से नीचे फेंक दिया जिससे बंटी शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना के बाद परिजनों ने बंटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उधर घटना के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए हैं.

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1

घटना की जानकारी देते हुए बंटी के भाई ने बताया कि बंटी और उसकी पत्नी ऋतु के बीच विवाद चल रहा है. ऋतु सोनारी स्थित मायके में रहती है. बंटी ऑटो चलाता है. दो दिन पूर्व उसने ऋतु को किसी और युवक के साथ घूमते देखा था. इस दौरान उसने ऋतु का मोबाइल छीन लिया एवं घर आ गया. मोबाइल में ऋतु के कई सारे अश्लील फोटो मौजूद थे. आज ऋतु और उसके घरवालों के साथ ही 10-12 अन्य युवक घर पहुंचे और मां-पिता के साथ मारपीट की. यही नहीं, बंटी को उन्होंने मिलकर बालकनी से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए. जानकारी मिलने पर पहुंची बागबेड़ा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

IMG 20240309 WA0026 1
error: Content is protected !!