एक नई सोच, एक नई धारा

n59306238017109005227297074a643f49eec39948fce76aa7daad1f0d938a0c15cafb213c26d54add94ecd
महुआ मोइत्रा की बढ़ीं मुश्किलें, लोकपाल ने CBI जांच को दी मंजूरी
n59306238017109005227297074a643f49eec39948fce76aa7daad1f0d938a0c15cafb213c26d54add94ecd

लोकपाल ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच के आदेश दिए. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) धारा 20(3)(ए) के तहत यह जांच करेगी। लोकपाल ने अपने आदेश में कहा कि जांच की रिपोर्ट 6 महीने के भीतर दाखिल की जानी चाहिए।

जांच एजेंसी द्वारा समय-समय पर रिपोर्ट दाखिल की जाएगी: लोकपाल लोकपाल ने अपने आदेश में कहा, “हम धारा 20(3)(ए) के तहत सीबीआई को शिकायत में लगाए गए आरोपों के सभी पहलुओं की जांच करने और 6 महीने की अवधि के भीतर जांच रिपोर्ट की एक प्रति जमा करने का निर्देश देते हैं।” लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले में समय-समय पर अंतरिम रिपोर्ट दाखिल करने का भी आदेश दिया है. उन्हें हर महीने भ्रष्टाचार निरोधक लोकपाल को जांच की स्थिति बतानी होगी। दरअसल लोकपाल के आदेश पर सीबीआई पहले से ही मोइत्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच कर रही है। इनमें कैश फॉर क्वेरी घोटाला भी शामिल है।

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1

महुआ मोइत्रा पर आरोप महुआ मोइत्रा पर मुख्य आरोप यह है कि उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के कहने पर गौतम अडानी को निशाना बनाते हुए संसद में सवाल पूछे थे. हालांकि टीएमसी नेता ने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि अडानी समूह के अवैध सौदों पर सवाल उठाने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

हालाँकि जांच के दौरान उसने बताया कि उसने अपने संसदीय लॉगिन क्रेडेंशियल हीरानंदानी के साथ साझा किए थे। उन्होंने बिजनेसमैन को अपना ‘दोस्त’ बताया। जब हिरणंदानी से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि उन्होंने मोइत्रा के लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल किया था। उन्होंने संसद के निचले सदन में जमा किए गए एक हस्ताक्षरित हलफनामे में स्वीकार किया कि उन्होंने वास्तव में अदानी के खिलाफ सवाल उठाने के लिए मोइत्रा के लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल किया था। हीरानंदानी ने कथित तौर पर ऐसा तब किया जब सरकार द्वारा संचालित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का हीरानंदानी समूह के बजाय अडानी के साथ सौदा हुआ।

IMG 20240309 WA0026 1
n593090290171090016109098dc2e57470f1f27e8ce12c756d4c98ad7f7b0308ece15b51e59124500cc809e
कार्यक्रम को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कहा- स्टार्टअप की दुनिया में भारत की प्रगति बेजोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में वे उद्यमियों और सभी हितधारकों से बात करेंगे। कार्यक्रम के बारे में पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि स्टार्टअप की दुनिया में भारत की प्रगति पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व रही है। ट्वीट में पीएम ने आगे कहा कि आज सुबह 10:30 बजे, मैं स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधि करुंगा। बता दें, स्टार्टअप महाकुंभ एक मंच है, जो स्टार्टअप, इनोवेटर्स और उभरते उद्यमियों को एक साथ लाता है।

IMG 20240309 WA0028 1

कार्यक्रम का थीम- भारत इनोवेट्स
स्टार्टअप महाकुंभ- 2024 का शुभारंभ 18 मार्च को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ था। कार्यक्रम का थीम है- भारत इनोवेट्स। स्टार्टअप महाकुंभ भारत का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला स्टार्टअप इवेंट है। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि हितधारकों और विशेषज्ञों के संगम से डीपटेक, एग्रीटेक, बायोटेक, मेडटेक, एआई, गेमिंग आदि जैसे उभरते क्षेत्रों को और विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम 2000 से अधिक स्टार्टअप, 1000+ निवेशक, 100+ यूनिकॉर्न, 300+ इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर की मेजबानी कर रहा है। 3,000 से अधिक सम्मेलन प्रतिनिधि, 10 से अधिक देश के प्रतिनिधिमंडल, 3000 से अधिक भावी उद्यमी और देश भर से 50,000 से अधिक व्यापारिक मेहमान कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
n5926108241710765204384016dfc6240736b185984aefab21fe7447b1c2be2366085114de781e90b38f298
पहले चरण के नामांकन के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, 19 अप्रैल को 102 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए आज को अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर उम्मीदवार 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

बिहार में होली के चलते नामांकन पत्र 28 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। पहले चरण में सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 39 सीटों पर चुनाव होगा। इसके साथ, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, असम, उत्तराखंड और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर व मेघालय की 2-2, मिजोरम, नगालैंड, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर मतदान होगा।

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
n593052010171086738249984bda8045b3a1675a347a797d3514de8e218925fd64d0cc7e348db3e672c9cdb
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कब चलेगी देश में पहली बुलेट ट्रेन और कितनी होगी स्पीड
n5930520101710867439283334983ba212fea3a32758acd1db0323aaa45aebc5bfb410f5b2946b19ade19a0

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के विकास का ब्योरा देते हुए कहा कि देश की पहली बुलेट ट्रेन वर्ष 2026 में चलने लगेगी। यह हाईस्पीड ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर सूरत से एक खंड पर चलेगी।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि इस साल के अंत तक भारत में पहले स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप को तैयार कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने मंगलवार को X पर पोस्ट में कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में बुलेट ट्रेन के लिए तैयार रहें। विभिन्न स्टेशनों के निर्माण में खासी प्रगति हुई है।

IMG 20240309 WA0028 1

320 किमी प्रति घंटा होगी स्पीड

मुंबई से ठाणे के लिए समुद्र के अंदर सुरंग बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। इससे पहले रेल मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन का एक वीडियो साझा करते हुए कहा था कि दो शहरों के बीच 508 किमी लंबे मार्ग की दूरी महज दो घंटे में तय हो जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इस मार्ग पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

स्लैब ट्रैक प्रणाली तकनीक का हुआ यूज

इस कारिडोर के लिए भारत में पहली बार स्लैब ट्रैक प्रणाली तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। बुलेट ट्रेन इस रूट पर कुल 24 नदी पुलों, 28 स्टील ब्रिज और सात पर्वतीय सुरंगों को पार करेगी। इस कॉरिडोर में सात किमी लंबी समुद्र के अंदर टनल भी होगी।

IMG 20240309 WA0027 1

सेमीकंडक्टर चिप को लेकर भी दी जानकारी

अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि इस साल के अंत तक दिसंबर महीने में देश की पहली सेमीकंडक्टर चिप को लांच कर दिया जाएगा। इसे बनाने का पहला प्रयास बहुत साल पहले 1962 में किया गया था। लेकिन जब तक आपकी नीति सही नहीं होती है, सफलता नहीं मिलती है। सही प्रतिबद्धता के साथ इसे साकार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रुचि ली है। जब इस विषय पर चर्चा के लिए उनसे 45 मिनट का समय मांगा गया, तो उन्होंने इस पर लगातार तीन घंटे तक चर्चा की। विगत एक मार्च को उन्होंने घोषणा की कि भारत सेमीकंडक्टर के निर्माण में ग्लोबल हब बनेगा।

IMG 20240309 WA0026 1
n5930526121710866305393eb351f2207b02caa6482d39c9c897401fca49c1db50eb98bbeb63f7b296f68cb
न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ वाला होगा कांग्रेस का घोषणापत्र

कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में जिस चुनावी घोषणापत्र के साथ उतरने जा रही है वो पार्टी के पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ की घोषणा पर आधारित होगा। पार्टी का कहना है कि यह दस्तावेज उसके लिए ‘न्याय पत्र’ है जिसे वह ‘घर-घर गारंटी’ के मंत्र के साथ देश के हर मतदाता तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

कांग्रेस कार्य समिति ने इस घोषणापत्र के मसौदे पर साढ़े तीन घंटे की चर्चा के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इसे मंजूर करने और जारी करने की तिथि निर्धारित करने के लिए अधिकृत किया।

घोषणापत्र को लेकर चर्चा हुई

कांग्रेस घोषणापत्र में जिन पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ का प्रमुख रूप से उल्लेख होगा उनकी घोषणा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान की गयी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हमारे 5 न्याय और 25 गारंटियों समेत पार्टी के घोषणापत्र पर गहन चर्चा हुई। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के माध्यम से हम लगातार गांव-गांव, गली-गली लोगों के बीच गए और ‘देश की आवाज़’ सुनी। हमने लोगों के साथ हो रहे अन्याय और उनके जीवन के संघर्षों को करीब से जाना और समझा।

IMG 20240309 WA0028 1

राहुल गांधी ने कही ये बात

उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए हमारा घोषणा पत्र और गारंटी महज़ दस्तावेज नहीं, करोड़ों देशवासियों के साथ हुए संवाद से निकला रोडमैप है, जो रोज़गार क्रांति और अधिकारपूर्ण भागीदारी के माध्यम से हर वर्ग का जीवन बदलने जा रहा है।’’ राहुल गांधी का कहना है, ‘‘हम 5 न्याय का संकल्प लेकर किसानों, युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं और वंचितों के बीच जाएंगे और सीधे तौर पर लोगों के जीवन से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की गारंटियां देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प हैं।

IMG 20240309 WA0027 1

क्या है कांग्रेस का पांच न्याय

कांग्रेस के अनुसार, उसका घोषणापत्र पार्टी के पांच न्याय – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- पर आधारित होगा। पार्टी ने ‘युवा न्याय’ के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है। पार्टी ने ‘हिस्सेदारी न्याय’ के तहत जाति जनगणना कराने और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करने की ‘गारंटी’ दी है। उसने ‘किसान न्याय’ के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा, कर्ज माफी आयोग के गठन तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है।

शहरी रोजगार गारंटी का वादा

कांग्रेस ने ‘श्रमिक न्याय’ के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया है। उसने ‘नारी न्याय’ के अंतर्गत ‘महालक्ष्मी’ गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे किए हैं।

IMG 20240309 WA0026 1
n593044752171086590823128e57a61b5b51d125de95d4bc03891a196624230d8081f8b4c769aa9a0aac5ca
अब पत्रकार भी डाल सकेंगे लोकसभा चुनाव में वोट; बस करना होगा यह काम

देश में सफलतापूर्वक लोकसभा चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग पूरी तैयारियों से लगा हुआ है।इस बीच, पोस्टल वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने नई अधिसूचना जारी की है। आयोग ने इस अधिसूचना में बताया है कि अब मीडियाकर्मी भी चुनाव में अपना प्रतिभाग कर सकेंगे।

आयोग ने उन्हें पोस्टल बैलेट की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके मुताबिक, वोटिंग ड्यूटी में लगे सभी मीडियाकर्मी अपनी तैनाती स्थल से ही पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाल सकेंगे। हालांकि ये सुविधा केवल उन्हें ही मिलेगी जिनके लिए चुनाव आयोग ने प्राधिकार पत्र जारी किया है। पत्रकारों के साथ ही आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को भी यह सुविधा मिलेगी।

IMG 20240309 WA0028 1

चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि दिल्ली में जो मीडियाकर्मी मतदान के दिन कवरेज के लिए आयोग द्वारा अधिकृत हैं, वे डाक मतपत्रों के माध्यम से अपना वोट डालने के विकल्प का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र के संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से फॉर्म 12डी लेना होगा। हालांकि उनके पास मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड करने का भी विकल्प होगा। चुनाव आयोग (ईसी) ने इस सुविधा के लिए सभी राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ अपनी अधिसूचना साझा की है।

गौरतलब है कि मतदान दिवस की कवरेज के लिए पत्रकारों और आवश्यक सेवाओं में लगे लोग विधानसभा चुनावों में पहले ही इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। अब यह सुविधा लोकसभा चुनावों के लिए बढ़ा दी गई है। बता दें कि आवश्यक सेवाओं में मेट्रो, रेलवे और स्वास्थ्य देखभाल जैसे क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
n5929972101710865422314821ff534244a6cc5a4d494900450d1e493070e7d4dbcd62f4f22f1f083fdf082
चौकाने की तैयारी में भाजपा, रायबरेली से नुपुर शर्मा, मेरठ से कुमार विश्वास

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। अब बाकी बचे हुए कैंडिडेट्स को लेकर पार्टी चौंका सकती है।

सूत्रों के अनुसार, रायबरेली से मेरठ तक पार्टी कई नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है। गांधी परिवार का गढ़ रायबरेली से बीजेपी नूपुर शर्मा को टिकट दे सकती है तो मेरठ से प्रख्यात कवि कुमार विश्वास को टिकट देने की अटकलें लग रही हैं। इसके अलावा, बृजभूषण शरण सिंह का भी टिकट कट सकता है।

अपनी पहली लिस्ट में बीजेपी ने कुल 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जिसमें 51 यूपी के थे। इसमें बृजभूषण, वरुण गांधी, मेनका गांधी आदि के नाम नहीं होने की वजह से कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। कहा जा रहा है कि पार्टी कई जगह नए उम्मीदवार देने की तैयारी कर रही है। वरुण और बृजभूषण के टिकट काटे जा सकते हैं। वरुण गांधी की पीलीभीत सीट से जहां योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद या संजय गंगवार को उतारा जा सकता है तो बृजभूषण सिंह की जगह कैसरगंज से उनकी पत्नी केतकी का नाम भी चल रहा है। अगर उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिला तो बेटे प्रतीक को भी चुनाव लड़वाया जा सकता है। बृजभूषण पिछले कई बार से सांसद हैं और अपने क्षेत्र में खासा दबदबा रखते हैं। पिछले साल महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया, जिसके बाद अब पार्टी उनका टिकट काटकर उनके ही परिवार से किसी अन्य को देने की तैयारी कर रही है।

IMG 20240309 WA0028 1

वहीं, मेरठ सीट से बीजेपी जाने-माने कवि कुमार विश्वास को चुनाव लड़वा सकती है। कुमार विश्वास के पहले भी कई बार राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगती रही हैं। सूत्रों के अनुसार, यूपी कोर कमेटी की बैठक में कुमार विश्वास के नाम की भी चर्चा हुई है और सीईसी उनके नाम पर मुहर लगा सकती है। अभी मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल सांसद हैं। इससे पूर्व टीवी सीरियल रामायण के चर्चित नाम अरुण गोविल के नाम भी पर विचार हो चुका है। पार्टी वैश्य, ब्राह्रण, ठाकुर के समीकरण को विशेष तौर पर ध्यान में रखकर अपने उम्मीदवार पर विचार कर रही है।

IMG 20240309 WA0027 1

रायबरेली से कौन लड़ेगा?
यूपी की हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली से सोनिया गांधी लगातार जीतती आई हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजस्थान से राज्यसभा चली गईं। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स ऐसी भी आईं कि प्रियंका शायद यह लोकसभा चुनाव न लड़ें। अब रायबरेली की अहम सीट पर बीजेपी चौंकाने वाला नाम देने जा रही है। यहां पार्टी नूपुर शर्मा को टिकट दे सकती है। नूपुर को बीजेपी ने पैगंबर विवाद के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। लंबे समय तक वह ज्यादातर सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखाई देती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय में वह कार्यक्रमों में दिखने लगी हैं। सोशल मीडिया पर भी नूपुर चर्चित नाम रही हैं। ऐसे में बीजेपी उन्हें रायबरेली सीट से मैदान में उतार सकती है।

IMG 20240309 WA0026 1
n5929553441710864392169963d4bb22b5a686d48ab51018f9b984e1854a856e55ed3bea900a3563730749d
‘हिंदू धर्म को कोसने में एक सेकेंड नहीं लगाते INDI अलायंस के नेता’ तमिलनाडु में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 5 दिनों से दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. इसी क्रम में पीएम मंगलवार सुबह केरल के पलक्कड़ में रोड शो के बाद तमिलनाडु के सेलम पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो कर एक जनसभा को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक सहित तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज डीएमके पर जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी ने सेलम में जनसभा को संबोधित INDI अलायंस के नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि INDI गठबंधन जानबूझकर बार-बार हिंदू धर्म का अपमान कर रहा है. हिंदू धर्म के खिलाफ उनके सभी बयान सोच-समझकर बोले जाते हैं. वे कभी भी किसी दूसरे धर्म का अपमान नहीं करते. उनके मुंह से किसी दूसरे धर्म के खिलाफ एक शब्द भी नहीं निकलता, लेकिन वो हिंदू धर्म को गाली देने में एक सेकंड भी बर्बाद नहीं करते. ऐसा कैसे हो सकता है?

IMG 20240309 WA0028 1

‘इंडिया ब्लॉक ने जानबूझकर किया सेनगोल का विरोध’

पीएम ने आगे कहा कि इन्होंने नई संसद भवन में पवित्र सेनगोल की स्थापना का विरोध किया. सेनगोल टीएन में मठों से जुड़ा हुआ है. इसीलिए इंडिया ब्लॉक ने जानबूझकर सेनगोल का अपमान किया जो लोग शक्ति को नष्ट करने की सोचेंगे उनका विनाश अवश्य होगा. ऐसे विचारों को हराने की लड़ाई तमिलनाडु द्वारा पहले चरण 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से शुरू हो जाएगी.

‘DMK ने महिला आरक्षण बिल का किया विरोध’

प्रधानमंत्री ने जनसभा में डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जयललिता जीवित थीं तो आप सभी जानते हैं कि डीएमके ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया था. यही डीएमके का असली चेहरा है. इसीलिए उन्होंने संसद में भी महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था. राज्य में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं.

IMG 20240309 WA0027 1

‘एक ही सिक्के के दो पहलू हैं DMK-कांग्रेस’

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि डीएमके और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. डीएमके और कांग्रेस का मतलब है बड़ा भ्रष्टाचार और एक ही परिवार का शासन. जब देश को कांग्रेस से मुक्ति मिली तो देश 5जी तकनीक तक पहुंच गया है, लेकिन तमिलनाडु में डीएमके है जो खुद अपना 5जी चला रही है. यानी एक ही परिवार की 5वीं पीढ़ी तमिलनाडु पर कब्जा कर रही है. 5जी परिवार 2जी घोटाले में शामिल था और दुनिया में तमिलनाडु का नाम खराब किया. अगर मैं उनके घोटालों की संख्या गिनना शुरू कर दूं तो पूरा दिन निकल जाएगा.

पीएम मोदी ने के. कामराज की जमकर की तारीफ

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज जीके मूपनार को याद करना चाहता हूं. वो राष्ट्रीय राजनीति में बहुत आगे तक जा सकते थे. वो देश के पीएम बन सकते थे, लेकिन वंशवादी पार्टियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया. तमिलनाडु एक ऐसी भूमि है, जिसने के. कामराज जैसे महान नेता दिए हैं. चाहे वह राजनीति हो या मध्याह्न भोजन योजना जैसी उनकी क्रांतिकारी कल्याणकारी योजनाएं, वह हमारे लिए एक बड़ी प्रेरणा रहे हैं. उन्होंने गरीब बच्चों तक शिक्षा पहुंचाई. मैं दुनिया को यह बताने के मिशन पर हूं कि मेरा देश दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक तमिल का घर है. ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कि पहले किसी ने ऐसा करने की कोशिश नहीं की.

IMG 20240309 WA0026 1
0341613e1f9f93627c4bfb9e8c90de0cc31a0d1602abd95d7412004cba0fa973.0
आदित्यपुर कॉलोनी में एक साथ पहुंचा 4 युवकों का शव, मचा कोहराम, उमड़े लोग

आदित्यपुर 2 कॉलोनी निवासी चार युवकों के चांडिल एनएच- 33 कंदरबेड़ा में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंगलवार को शवो का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच 4 शवो के कॉलोनी में पहुंचने पर मातमी सन्नाटा पसर गया।

IMG 20240309 WA0028 1

सोमवार शाम तकरीबन 4:30 बजे रांची- टाटा नेशनल हाईवे- 33 के कंदरबेड़ा में जोरदार सड़क हादसे में आदित्यपुर दो कॉलोनी के चार युवक बाबा आश्रम कॉलोनी निवासी निखिल ,रोड नंबर 17 निवासी संस्कार मिश्रा, रोड नंबर 22 निवासी सूरज कुमार, रोड नंबर 21 निवासी नवनीत शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी, घटना के बाद मंगलवार को चारों युवको के शव का जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, इधर मंगलवार दोपहर आदित्यपुर कॉलोनी में सभी चारों शव के पहुंचने पर हर तरफ चीत्कार मच गया।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
Screenshot 2024 0319 173526
नीतीश कुमार को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने जदयू के सभी पदों से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता दल यूनाइटेड ने कमर कस ली है। जेडीयू बिहार की 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस सबके बीच नीतीश कुमार को बड़ा झटका भी लगा है। जदयू के दिग्गज नेता अली अशरफ फातमी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर खुद जानकारी दी है।

अली अशरफ फातमी ने कहा, “मैंने आज इस्तीफा दे दिया है। मैंने राष्ट्रीय महासचिव के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। कारण व्यक्तिगत नहीं है… महागठबंधन सरकार बिहार में ठीक से चल रही थी। नीतीश कुमार की छवि स्थापित हो रही थी और उनके उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यों की भी सराहना हो रही थी”।

IMG 20240309 WA0028 1

इसलिए छोड़ी पार्टी

उन्होंने आगे कहा कि संविधान और भारत के भविष्य को बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि इंडी गठबंधन चुनाव जीते। मैं इस बात से आहत था कि जदयू इंडी छोड़ एनडीए में चली गई और इसलिए मुझे पार्टी छोड़ने और अन्य विकल्प तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
error: Content is protected !!