एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240123 WA0013
सेवा परमो धर्मः द्वारा 1001 दीप प्रज्वलित कर मनाया दीप उत्सव
IMG 20240123 WA0012

जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश ने हर्षोल्लास के साथ उत्साह मनाया। रामभक्तों ने अपने अपने तरीके से श्री रामलला का स्वागत अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में किया।इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर के धर्म सेवा कार्यों से जुड़ी संस्था सेवा परमो धर्मः ने भी टिनप्लेट स्थित काली मंदिर में 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। मंदिर में दीपक द्वारा जय श्री राम लिखा गया और मंदिर को पूरी तरह से दीया जलाकर रौशन किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

इस मौके पर मंदिर में आने वाले भक्तजनों ने भी दीप प्रज्वलित करने में सहयोग करते हुए धर्म कार्य किया। प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व संस्था द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में कुल 2000 दीया और बाती का दान भी किया गया।
इस पावन अवसर पर संस्था के प्रकाश सिंह, मंटू कुमार, विशाल साव, अजय, तारक, सोनू कैशल, भूपेंद्र सोनार, शुभम सिंह, विजय, आकाश, रोहित कुमार वर्मा एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।

IMG 20240123 WA0021
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
Picsart 24 01 23 00 35 45 340 scaled
बीणापानी ट्रेड सेंटर एसोसिएशन ने किया महाप्रसाद वितरण
IMG 20240123 WA0000

जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आज पूरा देश राममय हो गया। इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साकची के मानसरोवर लाइन स्थित बीणापानी ट्रेड सेंटर एसोसिएशन द्वारा भी भक्तिमय आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने प्रभु राम की छवि के आगे दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की और उसके उपरांत भक्तों में भोग स्वरूप महाप्रसाद का वितरण किया गया। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

इस मौके पर जसबीर सिंह ऋषि, सुभाष रोहिला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सुरेश चौरसिया, रविंदर के साथ एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी शामिल थे।

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
IMG 20240121 WA0011
सोनारी राम मंदिर से निकला कलश शोभा यात्रा, भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल
IMG 20240121 WA0010

जमशेदपुर : अयोध्या में राम जन्मभूमि में नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर सोनारी राम मंदिर द्वारा आयोजित कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस) सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किए। भगवान श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

इस पुण्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार के केंद्र मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी, सांसद विद्युत वरण महतो जी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिए।

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
IMG 20240121 WA0008
जन जागरण सेवा समिति द्वारा 22 जनवरी को की जाएगी 21 फीट ऊंची श्री राम जी की तस्वीर की महाआरती
IMG 20240121 WA0007

जमशेदपुर : 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव द्वारा श्रीरामलला जी के नूतन विग्रह का शुभागमन होने वाला है। इस चिर प्रतीक्षित, यादगार, उल्लेखनीय आध्यात्मिक खुशी के अवसर पर जमशेदपुर स्थित “जन जागरण सेवा समिति” के सनातनी धर्मालंबियों द्वारा पूजन अर्चन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

समिति द्वारा बताया गया कि पुरातन सनातन संस्कृति में ईश्वरीय अंश के प्रतिरूप की तस्वीर, मूर्ति, पताका आदि पूजित हैं, तो इसी के अनुरूप “जन जागरण सेवा समिति” द्वारा शहर में स्थित बारीडीह बस्ती, बजरंग चौक पर अवस्थित श्री बजरंगबली शिव मंदिर के प्रांगण में 21 फीट के श्रीराम जी की तस्वीर की “महाआरती” करने का कार्यक्रम तय किया गया है। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

शहरवासियों से अपील करते हुए समिति ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के समस्त सनातन धर्मियों से अपील है कि आप इस आयोजन को तन मन धन धान्य से सफल बनाने की कृपा करें और अपने अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर के भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करके दीपुत्सव मनाएं।

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
n5761583461705826083393f1be34d1207f8e49b2116ad4ab2e88599e4f57f118a72ac4a4727d55bc1b7ba1
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर गोलमुरी पुलिस लाइन में किया गया पूर्वाभ्यास
n5761583461705826078045521807df95b7df9c4d04114d99013ecf3bba475aada2738c3f1f429ae503242a

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास गोलमुरी पुलिस लाईन मैदान में रविवार से शुरू हुआ. इसमें कुल नौ प्लाटून शामिल है. इसके साथ ही एक बैंड पार्टी और एक राष्ट्रीय गान की टीम सम्मिलित है. परेड में एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, एक प्लाटून सहायक पुलिस, एक प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एनसीसी (बालक-बालिका) के अलावा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल है. (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

21 एवं 22 जनवरी को गोलमुरी पुलिस लाइन मैदान तथा 23 व 24 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान परेड का पूर्वाभ्यास होगा. 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में होगा, जिसका निरीक्षण उपायुक्त एवं सीनियर एसपी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम और रंजीत कुमार के निर्देशन में परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है.

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
n57613512617058257624171bb1c835c16901b3585b978c3e66f1ccf855334b62c9dd2280ecfa8987c4c5b4
मानगो : जाम की वजह से हार्ट अटैक मरीज की गई जान, परिजन लगाते रहे गुहार

जमशेदपुर : मानगो पुल के जाम में फंसकर शनिवार को मानगो के जवाहरनगर मध्य विद्यालय के पीछे रहने वाली रिटायर शिक्षिका रफत शकीला (73) की गाड़ी में ही मौत हो गई। वह टीएमएच में इलाज कराने जा रही थीं। परिजनों का कहना है कि पुल पर जाम नहीं रहता तो जान बच सकती थी। 15 मिनट तक जाम में फंसी रही और तबीयत बिगड़ गई। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

परिजन जाम हटाने के लिए पुलिसवालों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई उपाय नहीं निकला, क्योंकि आगे-पीछे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार थी। 15 मिनट के बाद जब जाम खुला तो आनन-फानन में परिजन उन्हें टीएमएच ले गए,जहां मृत घोषित कर दिया। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

रफत शकीला टाटा स्कूल गोलमुरी में कार्यरत थीं और रिटायरमेंट के बाद अपनी एक बेटी शाइस्ता रफत और तीन बेटों तारिक सिद्दीकी, आरिफ सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी के साथ बगानशाही में रह रही थी। पति अब्दुल वाहिद सिद्दिकी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनके जनाजे की नमाज उनके बेटों के सऊदी से आने के बाद सोमवार को होगी। महिला के रिश्तेदार सह मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने बताया कि रफत दिल की मरीज थीं,अचानक तबीयत बिगड़ गई।

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
IMG 20240121 WA0001
काशीडीह हाई स्कूल ने मनाया अपना वार्षिक खेल दिवस, विजेताओं को किया गया सम्मानित
IMG 20240121 WA0003

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल (जेईएम फाउंडेशन की एक इकाई) ने 20 जनवरी 2023-2024 को अपना वार्षिक खेल दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और सौहार्द के बीच मनाया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सम्माननीय अतिथियों में जेईएम फाउंडेशन के प्रशासक श्री ए.एफ.मैडन, शिक्षा विभाग के प्रमुख श्री जीजू थॉमस, केएचएस के प्रिंसिपल श्री फ्रांसिस जोसेफ और केएचएस के उप-प्रिंसिपल श्री राकेश पांडे थे।
प्राचार्य ने अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पहार और औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल ध्वज फहराया गया और मीट ओपन की घोषणा की गई। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

स्कूल और हाउस टुकड़ियों के निरीक्षण के लिए अतिथियों के साथ प्रिंसिपल भी थे, उसके बाद सीनियर और मिडिल छात्रों के चार हाउस टुकड़ियों द्वारा एक शानदार और अच्छी तरह से समन्वित मार्च पास्ट किया गया, जिसमें अभिभावक अवाक और अचंभित दर्शक बने रहे। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052

इसके बाद अतिथियों ने स्कूल नियुक्तियों को शपथ दिलाई। इस घटना को सुशोभित करने वाला सबसे दिलचस्प पहलू पिरामिड निर्माण था। इसमें प्री-प्राइमरी द्वारा मनोरंजक दौड़, प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल द्वारा 4×100 मीटर रिले दौड़ और मिडिल विंग और सीनियर विंग द्वारा 100 मीटर दौड़ सहित ट्रैक इवेंट शामिल थे। इसके बाद पुरस्कार वितरण में विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। (जारी…)

AddText 01 13 01.07.03

बेस्ट एथलीट ब्वॉय जूनियर स्कूल अग्नि हाउस के सोमनाथ मंडल रहे, बेस्ट एथलीट गर्ल जूनियर स्कूल सूर्या हाउस की संगीता पूर्ति रहीं, सीनियर विंग के बेस्ट एथलीट बॉय सूर्या हाउस के मिथिलेश यादव रहे, सर्वश्रेष्ठ एथलीट गर्ल्स सीनियर विंग नेहा कुमारी इंद्रा हाउस। मार्च पास्ट में अग्नि हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस और खेल स्पर्धाओं में वरुण (ब्लू) को समग्र सर्वश्रेष्ठ हाउस चुना गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00574

अंतिम स्कोर में वरुण हाउस 447 अंकों के साथ पहले स्थान पर, सूर्या हाउस 363 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, इंद्रा हाउस 338 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर और अग्नि हाउस 309 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। (जारी…)

IMG 20230802 WA00754

कार्यक्रम का समन्वयन श्रीमती चैताली रूद्रा, श्रीमती टुम्पा कुमारी, श्री शाहबानुल हक और मोहम्मद जमशेद के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इसका संचालन गतिविधियों की प्रभारी श्रीमती शिल्पा कौर, प्राथमिक विंग के संकाय सदस्यों सुश्री नेहा कुमारी और सुश्री पूजा वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वाइस प्रिंसिपल राकेश पांडे ने किया। मीट का समापन स्कूल गान के साथ हुआ।

IMG 20240121 WA0004
रॉक फोर्ड पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिक खेलकूद उत्सव का आयोजन किया गया
IMG 20240121 WA0005

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश के ऊर्जापूर्ण शहर जमशेदपुर में स्थित रॉक फोर्ड पब्लिक स्कूल द्वारा स्थानीय हुरलुंग फुटबॉल मैदान में स्कूल के हर वर्ग के विद्यार्थियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अंत में उन बच्चों की शिक्षिकाओं ने भी अपनी फिटनेस प्रदर्शित की। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25


इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तथा विजयी छात्र छात्राओं को शहर के गणमान्य महानुभावों द्वारा पुरस्कृत भी करवाया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों के माता पिता अपने बच्चों की प्रतिभा देखकर खुशी से झूम उठे और उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन का आभार भी प्रकट किया।

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
n57592289417057441390992f6048971496ab3ef53ac8b1aa449961a64374c741905a40324f79cb500ec2bc
मुख्यमंत्रीसे ईडी की पूछताछ को लेकर साकची में धरना प्रदर्शन
n57592289417057441390992f6048971496ab3ef53ac8b1aa449961a64374c741905a40324f79cb500ec2bc

जमशेदपुर : झारखंड युवा मोर्चा (झायुमो) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इडी की पूछताछ के विरोध में शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर रहा है। साकची गोलचक्कर पर इसका आयोजन किया गया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबन राय इसका नेतृत्व कर रहे हैं। झायुमो का आरोप है कि जब से झामुमो नेतृत्व वाली सरकार राज्य में बनी है, तभी से उसे येन-केन प्रकारेण अस्थिर करने के लिए कथित रूप से हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सभी धरनार्थियों ने अपने हाथों में केन्द्रीय एजेंसियों व केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लिखे प्ले कार्ड थाम रखे हैं।

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
n5759086121705741993122dab6ee7f38dfeb580d3584ae220f9c7859739a9bbfa93ed13bfb90cd9f691e1d
डॉक्टर संतोष निःशुल्क सेवा देकर 22 जनवरी को ऐतिहासिक बनाने में जुटे
n5759086121705741993122dab6ee7f38dfeb580d3584ae220f9c7859739a9bbfa93ed13bfb90cd9f691e1d

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय बना हुआ है. सभी लोग अपने-अपने स्तर से तैयारी में लगे हुए हैं. श्रद्धालु अपना-अपना सहयोग देकर इस पल को यादगार बनाना चाहते हैं. इसी क्रम में मानगो डिमना रोड निवासी डॉक्टर संतोष गुप्ता द्वारा एक अनोखी पहल की गई है. वे अपने यहां आने वाले मरीजों का इलाज नि:शुल्क कर रहे हैं. 15 से लेकर 21 जनवरी तक डॉक्टर संतोष लोगों का मुफ्त में इलाज करेंगे. इसके साथ ही यहां किसी भी तरह की जांच में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

क्लीनिक में आने वाले सभी मरीजों का स्वागत जय श्री राम के साथ किया जा रहा है और हनुमान चालीसा के साथ पांच-पांच दीपक भेंट की जा रही है. डॉक्टर सभी से 22 जनवरी को दीये जलाने का आग्रह कर रहे है. पूरे क्लिनिक को भगवान राम के पोस्टरों से पाट दिया गया है. इस संबंध में डॉक्टर संतोष गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को लेकर पूरा देश काफी उत्साहित है. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने में रामभक्त जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि हमारे प्रभु श्री राम को 500 साल के बाद अपना घर मिल रहा है. इतने सालों के संघर्ष के बाद स्थाई जगह मिलने से लोगों में काफी खुशी है. इस खुशी को लोग साझा कर रहे है.

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
error: Content is protected !!