एक नई सोच, एक नई धारा

73725c62d585507d1f54759e37f4f51c4f60ffcfc979fb66a0e047defd74b197.0
राज्य सरकार ने सिख दंगा मामले में कमीशन की रिपोर्ट पर जवाब देने के लिए हाई कोर्ट से मांगा समय

राँची : झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को वर्ष 1984 के सिख दंगा में झारखंड में प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने एवं सिख दंगा से संबंधित केस क्रिमिनल केस की मॉनिटरिंग करने को लेकर दायर सतनाम सिंह गंभीर जनहित याचिका पर सुनवाई की।
मामले में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि हाई कोर्ट द्वारा गठित वन मैन कमीशन की रिपोर्ट आ चुकी है। वन मैन कमीशन की रिपोर्ट के आलोक में राज्य सरकार अपना अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करेगी। इसके लिए सरकार की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गई। मामले की अगली सुनवाई आठ अगस्त निर्धारित की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पैरवी की।

इससे पहले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि हाई कोर्ट के आदेश पर सिख दंगा मामले को लेकर रिटायर्ड जस्टिस डीपी सिंह की अध्यक्षता में वन मैन कमिशन बनाई गई है। कमीशन ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को दे दी है। झारखंड के सिख दंगे से प्रभावित चार जिलों रांची, धनबाद, बोकारो, पलामू के लोगों को मुआवजा देने के संबंध में कमीशन ने आदेश पारित किया है और सिख दंगा मामले में झारखंड में दर्ज क्रिमिनल केस का डिटेल भी राज्य सरकार से मांगा है।

n5012725741684497869932bfc0c0f878bf4e69a809a1f0534e6ccd6025d4413eb7caaca980ed5914ac6e72
धनबाद : राजनीति में हर स्तर पर शुचिता स्थापित करती है भाजपा- पीएन सिंह

धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने 19 मई को धनबाद महानगर भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा की भाजपा राजनीति में हर स्तर पर शुचिता व शुद्धता स्थापित करती है। पार्टी में एक ओर जहां विशिष्ट विचारधारा है, वहीं दूसरी ओर आजीवन सहयोग निधि जैसी अनूठी पारदर्शी व्यवस्था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान से जुड़ने की अपील की।

समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। मौके पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, संजीव अग्रवाल, रमेश राही, नितिन भट्ट, श्रवण राय, संजय झा, चंद्रशेखर मुन्ना, दीपक गुप्ता, कर्पूर रवानी आदि उपस्थित थे।

Screenshot 2023 0519 171844
होटल सिटी इन के समीप एलपीजी भरा टैंकर पलटा, मची अफरा तफरी

जमशेदपुर: आजादनगर थाना अंतर्गत होटल सिटी इन के पास एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना के बाद हाइवे की एक लेन में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आवागमन को पुनः शुरू करवाया।

सुरक्षा को लेकर मौके पर दो दमकल को भी तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार टैंकर चांडिल की ओर जा रहा था। सिटी इन से थोड़े आगे टैंकर अचानक से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हालांकि टैंकर की जांच कराई गई है उसमे कहीं से भी लीकेज नहीं है। टैंकर को उठाने के दौरान सावधानी बरती जा रही है।

n50125925416844964221642bccb6b68a6bb41ce97bce2a873a2978c6cc3d58133625c13f79ee925cac977a
अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए एसएनएमएमसीएच के संविदा कर्मी, चिकित्सीय व्यवस्था चरमराई

धनबाद: एसएनएमएमसीएच के संविदा कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संविदा कर्मियों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया है। 120 संविदा कर्मियों को हटाए जाने का सभी हड़ताल के माध्यम से विरोध जता रहे हैं। संविदा कर्मियों की हड़ताल से अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था चरमरा गई है। ओपीडी और इमरजेंसी समेत अन्य विभागों के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संविदा कर्मियों का कहना है कि डॉक्टर अस्पताल में सिर्फ इलाज करते हैं, लेकिन मरीजो की देखभाल की जिम्मेदारी स्वास्थ्य कर्मियों के कंधे पर है। इमरजेंसी से मरीजों को वार्ड तक पहुंचाने का जिम्मा स्वास्थ्य कर्मी के कंधे पर रहता है। यदि स्वास्थ्य कर्मी नहीं रहेंगे तो उन मरीजों को इमरजेंसी से वार्ड आखिर कौन ले जाएगा, यही नहीं इमरजेंसी तक पहुंचने वाले मरीजों की स्वास्थ्य कर्मी ही शुरुआती दौर में देखभाल करते हैं। सभी विभागों में इसकी जिम्मेवारी स्वास्थ्य कर्मियों के कंधे पर ही है। ऐसे में सरकार संविदा कर्मियों को हटाने पर आमादा है। सरकार जब तक 120 संविदा कर्मियों के छंटनी का फैसला वापस नहीं लेती है, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल की वजह से अस्पताल के ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। चतरा से अपनी आंख का इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने बताया कि वह काफी परेशान है, कोई भी स्टाफ यहां मौजूद नहीं है।

21 मई को हो जाएगी सेवा समाप्त

वहीं एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक अरूण कुमार वर्णवाल ने कहा कि हड़ताल उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। अब इस पर फैसला सरकार को लेना है। बता दें कि सरकार के द्वारा 120 संविदा कर्मियों के छंटनी का निर्देश जारी किया गया है। 21 तारीख को इन सभी 120 संविदा कर्मियों की सेवा सामाप्त हो जाएगी। ऐसे में सरकार के इस फैसले को वापस लेने की मांग की जा रही है।

22222804a92cddcb691b425ce3fbfda0ae104617e8e4cbde6af0303f9c4ca33a.0
सर कटी लाश मिली पाइपलाइन में, उसी का पानी पी रहे थे लोग, जाने पूरी खबर

गुजरात : गुजरात के पाटन जिले में एक हैरान करने वाली घटना इन दिनों सुर्खियों मे है। यहां पानी की पाइप लाइन में इंसानी शव के टुकड़े मिले। बुरी तरह से सड़ चुके शव का सिर वाला हिस्सा और पैर का हिस्सा गायब है। इलाके के घरों में कुछ दिनों से बदबू वाला पानी आने की शिकायत किए थे। दो दिन से पानी आना बंद हो गया था। शिकायत के बाद जब जल विभाग की टीम ने जांच की तो पानी की पाइप लाइन में शव को फसा देख हर कोई हैरान था।

पिछले 6 दिनों से पानी की सप्लाई को लेकर लोग परेशान चल रहे थे। शहर के पूर्वी इलाके में बीते चार दिन से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा था। रोज-रोज गंदे पानी की सप्लाई के कारण रहवासी बहुत परेशान हो गए थे। बीते दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। जिसकी शिकायत जल निगम को किए गई थी उसके बाद विभाग ने पाइपलाइन को साफ करने का निर्णय लिया था।

जब पाइप लाइन को काटा गया तो टीम ने देखा कि उसमें इंसानी शरीर के टुकड़े मौजूद हैं। शरीर का धड़ वाला हिस्सा पाइप लाइन में फंसा हुआ था और सिर वाला भाग गायब था। जिसे देख अधिकारियों के होश उड़ गए और पुलिस को तुरंत इसकी सुचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव के टुकड़ों को बाहर निकाला और पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया।

मामले पर एसपी का कहना है कि पानी की पाइप लाइन के अंदर से शव के टुकड़े मिले हैं। फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है कि शव पाइप लाइन में कैसे आया। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी ने किसी की हत्या करके शव को ओवरहेड टंकी में तो नहीं फेंक दिया हो। फिलहाल जांच जारी है।

57c9e86ece83c8419099e6f7dfc7549f4c693063447796e849463c264a892540.0
झारखण्ड बिग स्कैम : 10 हजार करोड़ का हिसाब नहीं मिल रहा वित्त मंत्रालय को, यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करने आदेश

झारखंड में हमेशा से ही योजना के नाम पर सरकारी राशि की लूट का खुलासा होता रहा है लेकिन इस बार जो खुलासा हुआ है वो चौंकाने वाला है। विभाग के लिये तय बजट राशि का 10 हजार करोड़ रुपये कहां खर्च हुए इसका कोई हिसाब-किताब नहीं मिल रहा है। AG को भेजे जाने वाले यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट के नहीं होने के बाद इस हकीकत का खुलासा हुआ। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि 20 साल के बाद इसका ऑडिट कराया तो 10 हजार करोड़ रुपये का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला। अब वित्त विभाग ने जून माह में इसको लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है।

खास बात ये है कि ये घोटाले किसी एक सरकार के कार्यकाल के नहीं है। 20 साल के बाद ऑडिट में ये खुलासा हुआ है लेकिन किस विभाग से जुड़ा ये मामला है इसका खुलासा वित्त विभाग ने नहीं किया है। माना जा रहा है कि ये घोटाले एक दर्जन से ज्यादा विभागों के हैं। वित्त विभाग को इस बात की आशंका है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा गबन हो सकता है। अगर ऐसा हुआ है कि संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। सड़क से लेकर पुल-पुलिया और भवन से लेकर दूसरी योजनाओं के नाम पर ये खेल हुआ है।

विभाग ने सरकार की योजना के नाम पर जिस राशि की निकासी की उसका यूटिलाइजेशन सर्टीफिकेट आज तक जमा नहीं किया, मतलब काम हुआ या नहीं इस पर भी संशय है। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ये मानते हैं कि ये विभाग की लापरवाही है। विधायक और सांसद निधि से खर्च होने वाली राशि का भी यही हाल है। अब सरकार ने सभी विभाग को ये आदेश जारी कर दिया है कि हर हाल में यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा किया जाए। विभागों के द्वारा यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट आने के बाद इस बात का सही अंदाज लग पायेगा की 10 हजार करोड़ की राशि कहां खर्च हुई है। जितनी राशि का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं होगा, मतलब साफ है उतनी राशि का गबन हुआ है और सरकार संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिये बाध्य होगी।

311ab5c3f40fafed3f66cabf059236e1ad9028e986e62c1a60cba19530907de2.0
संगत को पाकिस्तान ननकाणां साहिब के दर्शन कराने के लिए श्याम सिंह हुए सम्मानित

जमशेदपुर : श्री गुरु नानक देव जी के धर्म स्थल पाकिस्तान ननकाणा साहेब के दर्शन कर 13 सदस्यीय संगत का जत्था शहर पहुंचा। जहां जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में सभी को सम्मानित किया गया। इधर, पाकिस्तान गुरुद्वारा साहिब भेजने की मुख्य भूमिका निभाने वाले श्री गुरुनानक सेवा दल के महासचिव सरदार श्याम सिंह भाटिया को जुगसलाई गुरुद्वारा कमिटी ने सारोपा देकर सम्मानित किया गया। श्याम सिंह ने बताया मई माह को सबका वीजा तैयारी पूरी कर 7 अप्रैल को जत्था पाकिस्तान सिखों के जत्थे को धार्मिक स्थल दर्शन करने के लिए रवानगी की गई। जहां संगत पंजा साहेब, सच्चा सौदा, लाहौर डेरा साहेब, रोड़ी साहेब, करतारपुर साहेब, दर्शन कर बाघा बॉर्डर के रास्ते वापस आए।

श्याम सिंह ने बताया कि दर्शन कर लौटी संगत ने अपने अनुभव को बताते हुए कहा की आज हम अपने आपको बहुत भाग्यशाली समझ रहे हैं, जिनको वाहेगुरुजी की किरपा से सारे धार्मिक और ऐतिहासिक गुरुद्वारा का दर्शन करने का मौका मिला। संगत ने बताया कि जमशेदपुर कि हर सिख को एक बार पाकिस्तान अपने ऐतिहासिक गुरुद्वारे का दर्शन जरूर करना चाहिए, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अपने गुरुओं का इतिहास बता सकें। श्याम सिंह ने बताया नवंबर महीने में श्री गुरुनानक देव जी महाराज के जन्म दिवस पर फिर जत्था पाकिस्तान जायेगा, जो इच्छुक श्रद्धालु हो। वो सितंबर महीने अपना पासपोर्ट के साथ श्याम सिंह से संपर्क करें। उनके मोबाइल नंबर 9431380604, 9110197659 पर भी संगत पूछताछ कर सकती है।

b26662baec4b2c4dd87ccd42ca6ac32264e762bca3b8c1909183aa84204951d8.0
कानून मंत्री के पद से हटे किरेन रिजिजू , मेघवाल को सौंपा गया जिम्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में बदलाव का दौर शुरू होता नजर आ रहा है। खबर है कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को हटा दिया गया है। उन्होंने अर्थ साइंस मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। सरकार ने कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा है।
खबर है कि केंद्र सरकार में मंत्रियों की समीक्षा का दौर जारी है और मंत्रालयों के कामों की रिपोर्ट तलब की गई थी। इसके बाद ही सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अब तक अन्य मंत्रालयों के संबंध में जानकारी साफ नहीं है।

मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपने के तार राजस्थान विधानसभा चुनाव से भी जोड़े जा रहे हैं। वहीं, रिजिजू का भी मानना है कि यह फेरबदल चुनाव के चलते हुआ है। साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानभा चुनाव होने हैं। वहीं, 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं।

बीते कुछ समय में सरकार और न्यायपालिका के बीच तनातनी देखने को मिल रही थी। हालांकि, फरवरी में उन्होंने साफ कर दिया था कि देश में कोई भी ‘सरकार बनाम न्यायपालिका’ नहीं चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट भी जजों के नाम पर मंजूरी में देरी को लेकर कई बार केंद्र सरकार से सवाल पूछ चुका था। शीर्ष न्यायालय ने देरी के मुद्दे को ‘बेहद गंभीर’ बताया था।
एक भाजपा नेता ने जानकारी दी कि रिजिजू को हटाने की एक वजह न्यायपालिका और सरकार के बीच टकराव भी रही है। जनवरी में उन्होंने कहा था कि जज न्याय करने के बजाए आधा समय इसमें निकाल देते हैं कि किसी जज के तौर पर नियुक्त किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि न्यायाधीशों को चुनाव नहीं लड़ना पड़ता। उनके इसी तरह के बयानों के चलते बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

साल 2023 की शुरुआत से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर फेरबदल कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा था कि पीएम मोदी ने संकेत दिए थे कि ‘बदलाव करने’ का समय आ गया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों को हटाने के साथ-साथ राज्यों में स्टार प्रचारक रहे कुछ सांसदों को जगह मिल सकती है।

n50085423816843966551347dffa554318599279c6dbad1e21a5042a86f6995347b709839c151d1a4024e26
गुमला : शादी समारोह के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार

गुमलाः जिले के बिशुनपुर प्रखंड के एक सुदूरवर्ती गांव में शादी समारोह के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बिशुनपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नाबालिग पीड़िता अपने गांव में रिश्तेदार के चाचा के घर में शादी समारोह थी। वह उसी घर में थी जहां पर नाच गान हो रहा था। इसी बीच रात करीब 10 बजे पीड़िता के फोन पर उसकी सहेली का फोन आया तो वह जहां नाच गान हो रहा था, वहां से कुछ दूर चली गई ताकि उसे साफ आवाज सुनाई दे। इसी दौरान आरोपी अवधेश चिक बड़ाइक और गुलेंद्र उरांव ने उसे पकड़ लिया। दोनों उसे वहां से दूसरी जगह ले गए। वहां पहले से अन्य आरोपी मौजूद थे। सभी ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा सुबह बिशुनपुर थाना में सभी आरोपियों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल लूट लिया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
पूर्व में भी उस गांव में हुआ है सामूहिक दुष्कर्म : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के उस गांव में 2022 मार्च में भी एक नाबालिग के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी आज भी जेल में बंद हैं। वही एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने कहा कि ऐसे घृणित काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

9f6838de8a46ceddf69d0bc0eedaef209fb817093fe86da622f753d1cb2f4edb.0
महिला नेत्री ने फेक आईडी बनाकर बदनाम करने के खिलाफ साईबर थाना में दी लिखित

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी की महिला नेत्री नलिनी सिन्हा के नाम से फेक आईडी बनाकर नलिनी सिन्हा को बदनाम करने की साजिश के खिलाफ बिष्टुपुर साइबर थाना में लिखित आवेदन देते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के क्रांतिकारी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं जिला कमेटी के सदस्य। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे जिला कमिटी में कई महिलाएं काम करती हैं आज जो घटना इनके साथ हुई है कल किसी और के साथ भी हो सकती है इसीलिए इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिससे दोबारा इस तरह की घटना ना हो सके।

error: Content is protected !!