एक नई सोच, एक नई धारा

f731c41e1a81e043deed1d9f5f8f26976b02efca1acd61799734c3c6fed904da.0
धनबाद : दैनिक भास्कर के पत्रकार को मारी गोली, रिम्स रेफर, जाँच में जुटी पुलिस

बलियापुर में बुधवार की रात लगभग 10 बजे अज्ञात अपराधियों ने दैनिक भास्कर के पत्रकार प्रवीण कुमार महतो को गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी प्रवीण को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बलियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। डाक्टरों के अनुसार गोली उसके कमर बाएं हिस्से से गुजरते हुए रीढ़ की हड्डी में जा फंसी।

एसएनएमएमसीएच में चिकित्सकों ने इलाज किया लेकिन लगातार गिर रहे आक्सीजन लेवल को देखते उसे बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। इससे पहले अस्पताल में प्रवीण ने बताया कि वे रात 10 बजे के करीब बलियापुर बाजार से बाइक पर सवार होकर अपना घर रघुनाथपुर जा रहा था। इस दौरान रखितपुर के समीप तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। सभी लोगों का चेहरा खुला हुआ था, लेकिन वह किसी को नहीं पहचानता है।

वह कुछ समझ पाता इससे पहले अपराधियों ने किसी नुकीले औजार से उस पर हमला कर दिया, हालांकि हमले के दौरान हुई आवाज से पता चला की उसे गोली मारी गई है। हमले के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बलियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी होगी। प्रवीण के बेटे ने कहा कि मेरे पिता के साथ किसी की भी दुश्मनी नहीं थी।

प्रवीण पर हमले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पत्रकार सहित अन्य लोग एसएनएमएमसीएच पहुंचे। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। “पत्रकार प्रवीण कुमार महतो पर हुए हमले की छानबीन की जा रही है। हमलावर जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा। बलियापुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।” (संजीव कुमार, एसएसपी, धनबाद)

“संवाददाता प्रवीण कुमार महतो पर हुए हमले के बाद इलाज के लिए धनबाद पहुंचाया गया है। उसकी स्थिति को देखते हुए बयान नहीं लिया जा सका है। बयान के बाद भी आगे कुछ कहा जा सकता है। पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।” (पंकज वर्मा, थानेदार बलियापुर)

b6d0989e01266ccd50d5637a93bc0fc5de57ea23bf5f60fb3103a01fdc528539.0
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, शिवपाल ने जताया शोक

लखनऊ : श्रीराम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद केस में बाबरी मस्जिद की ओर से पक्ष रखने वाले सीनियर वकील जफरयाब जिलानी का बुधवार को निधन हो गया। जफरयाब जिलानी पिछले दो सालों से बीमार चल रहे थे। वे यूरीन की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने लखनऊ के निशातगंज के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें यूरीन नहीं आने की समस्या लंबे समय से थी। पिछले दिनों यह समस्या बढ़ गई थी। इसी बीच ब्लड प्रेसर फ्लक्चुएट होने लगा। उनकी मौत हो गई। जिलानी का इलाज मेदांता अस्पताल में भी हुआ था। ब्रेन हैमरेज होने के बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। जफरयाब जिलानी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव भी थे। हालांकि, उनकी चर्चा बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक के तौर पर काफी होती रही है। वे उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता के तौर पर भी काम कर चुके थे। उन्होंने निशातगंज के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर वकीलों और बाबरी मस्जिद कमेटी की ओर से जुड़े सदस्यों ने शोक जताया है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और सीनियर वकील जफरयाब जिलानी 73 वर्ष के थे। दो साल पहले मई 2021 में उनको ब्रेन हैमरेज का सामना करना पड़ा था। 20 मई 2021 को यह घटना सामने आई थी। इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दिनों यूरीन समस्या से ग्रस्त जिलानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को सीनियर वकील ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जफरयाब जिलानी के निधन पर सपा नेता शिवापल यादव ने दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में शिवपाल ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व अपर महाधिवक्ता जनाब जफरयाब जिलानी साहब के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।

bc8d88dbd50313009ef2b4473f3b35e20f7910c31931ec7e7ad3a3d8c89c99f7.0

समाजवादी पार्टी की ओर से भी पूर्व अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी साहब का इंतकाल पर दुख प्रकट किया गया है। पार्टी ने इसे अपूरणीय क्षति करार दिया। इसके अलावा मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया।

9379bb24ad2bc4b067baf11df646b4a021e60d0868e29f0c758e050153a58c33.0
जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 9 शातिर चोर गिरफ्तार, गाड़ियाँ बरामद, जाने पूरा मामला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जमशेदपुर की गोलमुरी पुलिस ने चोरी की छह गाड़ियों के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में गोलमुरी टुइलाडुंगरी 125 बी ब्लॉक निवासी अमित मुंडा उर्फ टोंटो, बर्मामाइंस हनुमान मंदिर के पास रहने वाले बिट्टू कालिंदी, टुइलाडुंगरी निवासी सागर कालिंदी, टुइलाडुंगरी निवासी बासुदेव बेहरा, टुइलाडुंगरी निवासी रवि महानंद, सिदगोड़ा टाटा लाइन निवासी अमित लोहरा उर्फ गोलू, बर्मामाइंस निवासी रोहित कुमार जायसवाल उर्फ धरती, गुरमित उर्फ गोलू और चाईबासा निवासी पंकज शर्मा शामिल है।

73d50aaa86a455a1c5af3c0c9af0bbbe3f6000b6c1080e38806daa5d11c3eac7.0

उनके पास से होंडा साइन संख्या जेएच 05सीएच 7907, हीरो डिलक्स ओआर 14 टी 0602, स्कूटी जेएच 05 एयू 8587, हीरो होंडे स्पलेंडर प्लस जेएच 05 जे 9671, एक्टिवा जेएच 05 डीइ 4586 और हीरो स्प्लेंडर प्लस जेएच 05 जी 0776 को जब्त किया है. गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में अवर निरीक्षक की टीम कुंदन कुमार सिंह, रितेश तिग्गा, गोपाल कृष्णा, निलेश कुमार, अरविंद कुमार और आरक्षी दिलीप कुमार राम ने सबको पकड़ा है।

IMG 20230517 WA0100
सीजीपीसी करेगा सिख प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

शिक्षा की मजबूत नीवं से होगा सिख समाज के उज्जवल भविष्य का निर्माण: भगवान सिंह

जमशेदपुर में सिखों की सर्वोच्य धार्मिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) 10वीं व 12वीं सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभावान सिख विद्यार्थियों का सम्मान करेगी।
बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में इस बाबत जानकारी देते हुए प्रधान भगवान सिंह ने बताया की कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में शिक्षा विंग इस कार्य में जुट गया है और इसकी रुपरेखा तैयार कर रहा है। भगवान सिंह ने बताया कि सभी आंकड़े प्राप्त करने और जरुरी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद सम्मान समारोह कार्यक्रम तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

IMG 20230517 WA0101

उन्होंने सफल हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी काफी होनहार है यह इस परीक्षा परिणाम देखने से पता चलता है। भगवान सिंह का कहना है कि शिक्षा सबका अधिकार है और शिक्षा की मजबूत नीवं से ही सिख समाज के उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा।

सीजीपीसी ने महासचिव अमरजीत सिंह और शिक्षा विंग के सुखवंत सिंह सुखु को आंकड़े जुटाने के कार्य लिए विशेषतौर पर अधिकृत किया है। सीजीपीसी ने अपील की है कि वैसे सिख बच्चे जिन्होंने 10वीं व 12वीं सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये हैं वे मोबाइल संख्या 9006174272 तथा 9934191808 पर संपर्क साध कर अपने प्राप्तांक की जानकारी साझा कर सकते हैं।

IMG 20230514 WA0007 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीजीपीसी केवल होनहार विद्यार्थियों का सम्मान ही नहीं करेगी बल्कि छात्रों के लिए करियर कॉउंसलिंग की भी व्यवस्था करवाएगी। करियर कॉउंसलिंग में बच्चे शिक्षाविद, डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस, उद्योगपति और भी कई क्षेत्रों के महारथियों से आगे भविष्य में सफल होने के गुर सीखेंगे।

IMG 20230517 WA0082
कदमा प्रकरण मामले में अधिवक्ता चंदन चौबे सहित सात लोगों को मिली जमानत

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में गिरफ्तार हिंदूवादी नेताओं में से आज सात लोगों को अदालत से जमानत मिल गयी है। इससे पूर्व सोमवार को अदालत ने 17 मई को सुनवाई की तारीख दी थी। जहाँ अधिवक्ता चंदन चौबे के साथ 6 अन्य को जमानत मिली एवं अन्य की सुनवाई के लिए 22 तारीख मुकर्रर की गई।

अदालत ने BP 523/23 के तहत भोला लोहार, शंकर राव, कन्हैया पांडेय, भीम यादव, राजेश चौबे एवं अनिरुद्ध कुमार गिरी को जमानत दी और BP 500/23 के तहत चंदन चौबे को जमानत मिली। इसके अलावा अदालत ने BP 490/23 के तहत जीतेश झा की जमानत याचिका ख़ारिज़ कर दी एवं अन्य लोगों की सुनवाई के लिए 22 मई 2023 की तारीख दी गयी।

गौरतलब हो कि 10 अप्रैल को कदमा के शास्त्री नगर हिंसा मामले में भाजपा नेता अभय सिंह सहित कई हिंदूवादी नेताओं को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देने गए अधिवक्ता चंदन चौबे सहित विहिप के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके लिए विगत कई दिनों से प्रशासन की कार्यशैली और राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए आंदोलन के माध्यम से विरोध किया जा रहा था।

cb9895d284f3237b55832e3d09ef8a0dcebc4809b92bb804cd58f2ad6c94c2c4.0
हिट एंड रन मुआवजा योजना के तहत मृत्यु होने पर मिलेगा 2 लाख तक मुआवजा

घाटशिला : हिट एंड रन मुआवजा योजना को जल्द लागू करने की मांग अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से की गई। सोमवार को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने अंचलाधिकारी राजीव कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव से मांग की। हिट एंड रन मुआवजा योजना के संबंध में दोनों पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें इस योजना के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि परिवहन विभाग झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 162, 18 अप्रैल 2022 के अनुसार सड़क दुर्घटना को हिट एंड रन (वाहन द्वारा दुर्घटना कर भाग जाने की परिस्थिति में) पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रावधान है। इस दुर्घटना में हिट एंड रन मामले में मौत हो जाने पर 2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुआवजा दिलाने के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया है। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद से लगभग सात लोगों की एनएच पर अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो चुकी है जिन्हें एक लाख रुपया का मुआवजा दिया जा चुका है। योजना के लागू होने से मृतक के परिवार को एक लाख रुपया देकर आर्थिक मदद पहुंचाई जा सकती है। इसलिए इस योजना को जल्द से जल्द लागू करने की जरूरत है।

IMG 20230515 WA0006
सिंगल मदर गीता नायक से मिलीं उपायुक्त, कहा- आपके आत्मविश्वास को सलाम, आप बहुत बहादुर हो

जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में मदर्स डे के मौके पर सिंगल मदर गीता नायक को लेकर छपी खबर पढ़ने के बाद उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने मिलने की इच्छा जताई थी । आज गीता नायक जब उपायुक्त से मिलीं तो उनकी आपबीती एवं संघर्षों को सुनकर उपायुक्त भी भावविह्वल हो गईं। उन्होने गीता नायक की तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत बहादुर हो, जिस परिस्थिति में लोगों के हौसले जवाब दे देते हैं उसमें आप एक विशेष जरूरतों वाली बेटी को ना सिर्फ पाल पोष रही हैं बल्कि शिक्षा दीक्षा से लेकर सभी जरूरतों को पूरा कर समाज में मिसाल कायम किया है । उपायुक्त ने गीता नायक के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि आपमें जीवटता कूट कूट कर भरी है तथा विषम परिस्थिति में भी हार नहीं मानने का जज्बा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होने पारिवारिक, आर्थिक स्थिति की जानकारी ली तथा मौके पर ही पेंशन का आवेदन भी भरवाया, साथ ही आश्वस्त किया कि किसी भी वक्त कोई सहयोग की जरूरत पड़े तो बेझझक संपर्क कीजिएगा ।

IMG 20230515 WA0007

गीता नायक वर्तमान में अपने मायका में सिदगोड़ा में रहती हैं। पति ने दिव्यांग बेटी के जन्म लेने पर बेटी को अपनाने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद 21 साल की उम्र में गीता नायक ने सिंगल मदर बन बेटी को पालने का बीड़ा उठाया जिसे आज खुशी खुशी पूरा भी कर रही हैं । उन्होने उपायुक्त के प्रति आभार प्रकट किया जो इतने व्यस्त समय में खुद से मिलने बुलाईं । गीता नायक ने कहा कि उपायुक्त के स्नेहिल भाव एवं प्रेम से बात करना निश्चित ही उन्हें अपनी लड़ाई में बड़ा हौसला देगी ।

06180c20a6be3b42f493397d0861dfc6508589b69fbb5414d1c065adfc6b292b.0
झारखण्ड के आंदोलनकारी ने डीसी कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला मुख्यालय धालभूमगढ़ के रहने वाले झारखंड आंदोलनकारी अजीत कुमार साव ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आत्मदाह का प्रयास किया. जहां जिला मुख्यालय में मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद पुलिस के जवानों ने अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पिछले 10 वर्षों से कोकपाड़ा प्रखंड में हुए भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड आंदोलनकारी अजीत कुमार साव लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जहां अजीत कुमार के द्वारा पत्राचार के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ग्रह मंत्री, को जानकारी देने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से निराश और हताश होकर अजीत कुमार साव ने अपने आंदोलन को जीवित रखने के लिए खुद को आग के हवाले करने का निर्णय इसके तहत हाथ में पेट्रोल का डब्बा लेकर अजीत कुमार जिला मुख्यालय पहुंचे।

जहां पहले से मौजूद पुलिस के जवानों ने अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस संदर्भभ में आंदोलनकारी अजीत कुमार ने कहा कि कोकपाड़ा प्रखंड में एक करोड़ की योजना में 90 लाख का घोटाला हुआ है जिसकी सही से जांच होने पर कई अधिकारी सलाखों के पीछे जाएंगे. वहीं जिला मुख्यालय में मौजूद मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने कहा कि आत्महत्या करने आए व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।

IMG 20230515 WA0003
जेठ महीने की संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार

जल्द पूर्ण हो जायेगा साकची गुरुद्वारा के सौंदर्यीकरण का कार्य : निशान सिंह

जेठ महीने की संग्राद को समर्पित कीर्तन तथा कथा दरबार के आयोजन में संगत ने शामिल हो सतगुरु की ओट में बैठकर जेठ माह का स्वागत किया। सोमवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में कथा वाचक भाई अमृतपाल सिंह ने संगत के साथ गुरमत विचार साझा किये जबकि रागी जत्था भाई साहब भाई गुरदीप सिंह जी निक्कू टाटानगर वाले ने मधुर शब्द-कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। बीबी इंदरप्रीत कौर ने भी इस अवसर पर कीर्तन गायन किया।

IMG 20230515 WA0004

कीर्तन दरबार की समाप्ति और गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख अरदास के उपरांत संगत के बीच कड़ाह प्रसाद एवं गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर संगत को सम्बोधित करते हुए गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा की साकची गुरुद्वारा के सौन्दर्यीकरण का कार्य जल्द ही पूर्ण हो जायेगा इसके लिए वे अपील करते हैं कि संगत तन, मन और धन से इस सेवा में अपना सहयोग करे। संग्रांद कार्यक्रम को सफल बनाने में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची (एसजीपीसी) सहित स्त्री सत्संग सभा साकची और सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था आदि ने सहयोग किया।

IMG 20230515 WA0001
n499836880168415100901808cd56d13ad6b44d74a2dfc6d5600b289322be97947ca8c5a68240b860b68414
गुरुद्वारे में शराब पी रही महिला की श्रद्धालु ने की हत्या, एक अन्य घायल

पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार रात 10 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। वहीं गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी प्रॉपर्टी डीलर निर्मल सिंह सैनी के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस मामले में पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बतयाा कि, मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी पीजी में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला है कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। उसका पटियाला में ही एक डी-एडिक्शन सेंटर में इलाज भी चल रहा था। महिला कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। वहीं आरोपी ने जिस रिवॉल्वर से गोली मारी है वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है।

दरअसल, महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी, तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया। सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। ऐसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!