एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230808 WA0000
अपना हक लेने कल पटना साहिब रवाना होंगे झारखण्ड के सिख

भगवान सिंह से सहयोग से झारखण्ड की अगुवाई करेंगे शैलेन्द्र सिंह

हल निकलने की उम्मीद; नहीं निकलने पर आंदोलन के लिए होंगे बाध्य: भगवान सिंह

IMG 20230808 WA0003

प्रबंध समिति से मिल रखेंगे अपने अधिकार की बात: शैलेन्द्र सिंह
पटना साहिब संचालन समिति द्वारा झारखण्ड के सिखों को दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किये जाने पर सीजीपीसी चुप न बैठते हुए अगली रणनीति के तहत मंगलवार को पटना साहिब रवाना होगी और अपनी बात मौजूदा प्रबंध समिति सामने रखेगी।
सोमवार को इस सिलसिले में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय में कोल्हान के सभी गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों संग इसी मुद्दे पर एक अहम बैठक रखी गयी थी। जिसकी अध्यक्षता सरदार भगवान सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल यानि मंगलवार को अहले सुबह सीजीपीसी सहित अन्य गुरुद्वारों के प्रतिनिधि तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंचकर तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह सोही से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जायेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के सहयोग से पटना साहिब में झारखण्ड के सिखों की अगुवाई करेंगे।

IMG 20230808 WA0002


बैठक उपरांत सरदार भगवान सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस समस्या का कोई न कोई हल अवश्य निकलेगा यदि नहीं निकलता है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि केवल कोल्हान ही नहीं बल्कि बोकारो, रांची और धनबाद से भी प्रतिनिधि पटना साहिब पहुंच रहे हैं। सीजीपीसी के चेयरमैन और झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सरदार जगजीत सिंह सोही से मिलकर झारखण्ड के सिखों के अधिकार की बात रखी जाएगी। शैलेन्द्र सिंह ने आगे कहा की सोही के अलावा पटना जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा जायेगा।

IMG 20230808 WA0001


भगवान सिंह ने सीधे-सीधे कहा कि सीजीपीसी चाहती है कि हल शांतिपूर्ण तरीके से निकले ऐसा नहीं होने पर लोकतान्त्रिक आंदोलन और धरना प्रदर्शन ही एकमात्र रास्ता बचता है।
बैठक में प्रधान भगवान सिंह केअलावा चेयरमैन एवं झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, रविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, दलबीर सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, रणजीत सिंह माथारू, प्रकाश सिंह, त्रिलोक सिंह, सलविंदर सिंह, सुजीत सिंह, परमजीत सिंह काले, बलदेव सिंह, जगजीत सिंह गांधी, कुलविंदर सिंह, जोगा सिंह, इंदरजीत सिंह, सुखबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, हरभजन सिंह, परमजीत सिंह विक्की, ज्ञानी कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह काले, जोगिंदर सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, ओंकार सिंह एवं हरविंदर सिंह शामिल हुए।

IMG 20230808 WA0000
c23766face2c942dc3aad194e1723b0006e75575b4c41056d1e855f6a337b05a.0
Jamshedpur Jalabhishek- गोलमुरी में बाबा भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समेत अन्य नेता हुए शामिल
Screenshot 2023 0807 212243

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित द टिनप्लेट न्यू काली मंदिर के प्रांगण में बाबा भोलेनाथ का पूजनकर जलाभिषेक किया गया. यह कार्यक्रम सावन के पांचवे सोमवार को किया गया. वहीं इसके पश्चात जरूरतमंदों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया. इसके साथ ही अथिति सम्मान और भोग का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, टिनप्लेट यूनियन महामंत्री मनोज सिंह, इंटक नेता ददन सिंह उपस्थित रहे.

IMG 20230708 WA0057

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, फिर बाबा भोलेनाथ का पूजन कर, वहां उपस्थित जरूरतमंदों के बीच 51 साड़ी और धोती का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के महामंत्री खोखन चकलाधार, विश्वजीत, मनोज पाठक, प्रीतपाल सिंह, आदि मंदिर के सदस्य गण उपस्थित रहे.

AddText 08 02 01.40.24
IMG 20230429 WA0000
सारे प्रतिनिधि एक मंच में आकर इसका विरोध करें और आगे की कार्रवाई की शुरुआत करें – रविंदर सिंह रिंकू

जमशेदपुर : बीर खालसा दल के अध्यक्ष और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने तख्त श्री पटना साहिब से झारखंड के सिखों के प्रतिनिधित्व को खत्म किये जाने पर रोष जताते हुए कहा कि यह पूरी तरह से अनैतिक है और झारखंड के सम्पूर्ण सिख समाज इसकी घोर निंदा करता है।

IMG 20230708 WA0057

उन्होंने ने झारखंड के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा है कि झारखण्ड में इतनी ज्यादा सिख जनसंख्या होने के बावजूद तख्त श्री पटना साहिब से खत्म कर देना एक गंभीर मामला है और इसके लिए सभी प्रतिनिधियों को एक मंच पर आकर इसका विरोध करना होगा और विचार विमर्श करते हुए आगे की कार्रवाई की शुरुआत करनी होगी। हमें अपना हक़ के लिए आवाज़ बुलंद करना ही होगा और एक साथ करना होगा।

AddText 08 02 01.40.24
97523712bc20c7a02a0958d596713ae9abe80e6edbf5787c054a6a8e35cbf9dc.0
शराब माफ़िया ने युवक को मारी गोली, स्थिति गंभीर, टीएमएच रेफर

जमशेदपुर : शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर चौक पर सोमवार को दिन-दहाड़े शराब माफियाओं ने मनीष यादव को गोली मारी गयी। घटना में मनीष के कंधे और पेट में गोली लगी है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।

शराब पीकर घर के पास कर रहा था हंगामा

मनीष यादव का दोस्त कुंदन कुमार ने बताया कि घटना के समय वह भी मौजूद था। उसका कहना है कि घटना के समय शराब माफिया विक्रांत, विपुल व अन्य शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इसका ही विरोध मनीष यादव ने किया था। इस बीच ही विक्रांत ने हथियार निकाला और दो गोली मनीष को मार दी।

शराब माफियाओं की शिकायत करने पर नहीं सुनती है पुलिस

IMG 20230708 WA0057

कुंदन का कहना है कि आरोपियों की शिकायत बस्ती के लोगों ने कई बार उलीडीह थाने पर जाकर की है, लेकिन पुलिस इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करती है। कुंदन का कहना है कि सभी आरोपी घर के पास ही अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने का काम करते हैं।

पड़ोस के ही रहनेवाले हैं सभी आरोपियों

AddText 08 02 01.40.24

आरोपियों के बारे में बताया गया कि सभी शंकोसाई रोड नंबर 5 के ही रहनेवाले हैं। जिसे गोली लगी है और जिसने गोली मारी है सभी पड़ोसी ही है। घटना के बाद पुलिस टीएमएच पहुंची और मनीष से पूछताछ करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

IMG 20230803 WA0036
झारखण्ड के सभी सिख प्रतिनिधि एक होकर अपने हक़ के लिए मिलकर लड़ें – गुरमीत सिंह

बेरमो : तख्त श्री पटना साहिब में झारखंड के सिखों का प्रतिनिधित्व खत्म कर दिए जाने के बाद झारखण्ड के सिख समुदाय में एक रोष देखने को मिल रहा है। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने अपने हक़ के लिए आवाज़ तेज कर दी है। इस बाबत सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, बेरमो के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि तख्त श्री पटना साहिब में झारखंड के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधित्व खत्म कर दिया गया जो काफी गंभीर और गलत है। हम झारखंड प्रदेश के प्रबंधक कमेटियों को पहले से कहते आ रहे हैं कि इस मामले में ध्यान दें, आखिरकार रविवार को वही हुआ जिसका अंदेशा था। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

गुरमीत सिंह ने झारखंड के सभी सिख प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अब भी झारखंड के सभी सिख प्रतिनिधि एक हो कर इस मामले को गंभीरता से विचार करें एवं अपने हक के लिए मिलकर लड़े।

AddText 08 02 01.40.24
1bb2d7e2ceec78537fbf9bd51fa1e9f399381257b43535e75faba337b4e5e132.0
राहुल गाँधी की संसद सदस्यता बहाल, अधिसूचना जारी

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता वापस मिलने के दरवाजे खुल गए थे। (जारी…)

20230807 113346
IMG 20230708 WA0057

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी। मार्च 2023 में उन्हें निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

AddText 08 02 01.40.24
n5257033401691375220697bfc527687ce20ed7ba59c55ef5c0c9e82a8b4d03badb52c6b58e9cc4ccb1d42b
सावन का पांचवा सोमवार आज, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान शिव का पूजन

सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस माह भक्त पूरी श्रद्धा से उनकी अराधना करते हैं. इस साल सावन का महीना बेहद ही खास है क्योंकि इस बार एक नहीं बल्कि दो सावन पड़ रहे हैं.

क्योंकि इस बार अधिकमास यानि मलमास भी है जिसे अंग्रेजी भाषा में लीप ईयर कहते हैं. इसलिए सावन का 30 दिन का नहीं, बल्कि 59 दिनों का होगा. ऐसे में सावन के सोमवार भी 4 नहीं, बल्कि 8 होंगे. आज यानि 7 अगस्त को सावन अधिकमास का पांचवा सोमवार है. कहते हैं कि यदि कोई भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस दिन भगवान शिव की अराधना करता है तो भोलेनाथ उसे कभी निराश नहीं करते. आइए जानते हैं आज भोलेनाथ की अराधना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा की सही विधि.

IMG 20230708 WA0057

सावन सोमवार 2023 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार यदि कोई भी पूजा-पाठ शुभ मुहूर्त में की जाए तो वह शुभ फल प्रदान करती हैं. आज आज सावन के पांचवे सोमवार के दिन दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. आज रवि योग और शूल योग रहेगा जो कि पूजा के लिए बेहद ही खास माना गया है. पंचांग के अनुसार आज सुबह 5 बजकर 46 पर रवि योग शुरू होगा और इसका समापन कल यानि 8 अगस्त को रात 1 बजकर 16 मिनट पर होगा. वहीं शूल योग आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. यदि आप शुभ मुहूर्त में पूजा न कर पाएं तो अभिजित मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं. इसे भी शुभ मूहूर्त माना जाता है और यह आज दोपहर 12 बजकर 53 पर शुरू होगा.

AddText 08 02 01.40.24

सावन सोमवार पूजन विधि

सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करना बेहद ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर भगवान शिव के मंदिर जाएं और उनका जलाभिषेक करें. ध्यान रखें कि जल में थोड़ा सा दूध और कुछ दाने चीनी के भी मिलाएं. इसके बाद शहद अर्पित करें और चंदन का तिलक लगाएं. फिर उन्हें भांग, धतूरा, बेलपत्र और फूल अर्पित करें. इसके बाद मीठे का भोग लगाएं और आरती करें. अगर आप सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो पूजा के बाद व्रत कथा अवश्य पढ़ें.

n5254681461691374968158741629095f00e8a2424cc2d28a06664ae88e7d4be026c5c97c365269aec61ac9
अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में शामिल रामास्वामी का लाजवाब जवाब, हिंदू धर्म से जुड़ा था सवाल

ईसाई मूल्यों पर आधारित देश अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल भारतीय मूल के विवेक जी रामास्वामी ने खुद के हिंदू होने का बड़े ही जोरदार तरीके से बचाव किया है। उन्होंने धार्मिक मान्यता से जुड़े एक सवाल का इस ढंग से जवाब दिया है कि अमेरिका से लेकर भारत तक में इसकी चर्चा हो रही है।

ट्विटर पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा दिखावा नहीं करूंगा जो मैं हूं ही नहीं। वैसे भी मैं पादरी प्रमुख के रेस में नहीं हूं। मुझे इस देश का कमांडर इन चीफ बनना है।”

IMG 20230708 WA0057

उनकी हिंदू आस्था के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने सबसे पहले समानता बताई कि कैसे वह बाइबल को एक औसत ईसाई से बेहतर जानते हैं। अपने जवाब से उन्होंने उस तर्क को ध्वस्त कर दिया है जो उनके खिलाफ उनके धर्म के आधार पर बनाया जा रहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है, ”ईश्वर साकार है। हम अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं लेकिन एक समान पंथ से बंधे हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को वह पैट्रिक बेट-डेविड और वैल्यूटेनमेंट टीम के साथ एक विशेष लाइव टाउन हॉल कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह अपनी पार्टी रिपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की रेस में शामिल हैं।

AddText 08 02 01.40.24

क्या भारत विश्व शक्ति के रूप में चीन की जगह ले सकता है?
रामास्वामी से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”उनके पास अपने कुछ साथी उम्मीदवारों की तुलना में विदेश नीति का कम अनुभव है, लेकिन पुतिन और शी जिनपिंग जैसे लोगों के साथ काम करते समय भी वह इसे कमजोरी के रूप में नहीं देखते हैं। व्यापारिक लेन-देन के इतिहास ने उन्हें सच बोलने और अमेरिकी हितों को प्राथमिकता देने के लिए तैयार किया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी वृद्धि होगी। भारत के साथ साझेदारी चीन के खिलाफ एक अच्छा कदम साबित हो सकता है। रामास्वामी ने युद्ध से बचते हुए उस साझेदारी को मजबूत करने और अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी योजना प्रस्तुत की।

n5256611521691345301527bdd9ae119b60f458edd1a1f9617ebfaf148ebe4e9fb64250238a7040f876d2e3
चंद्रयान-3 ने भेजा चांद का पहला वीडियो, देखे अद्भुत वीडियो

चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंच गया है और चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो चूका है। 23 अगस्त को लैंडिंग की संभावना है। 5 अगस्त को चंद्रयान 3 चांद की कक्षा में दाखिल हुआ, इस दौरान उसने चांद का एक वीडियो बनाया। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

चंद्रयान ने अंतरिक्ष से अपना पहला वीडियो भेजा है, जिसमें हैरान कर देने नजारा दिखा। वीडियो में दिख रहा कि कैसे चंद्रयान 3 चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा है। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

14 जुलाई को हुई लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 ने शुक्रवार तक दो तिहाई दूरी तय कर ली थी। इस वक्त चंद्रयान-3 तेज गति से चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी।

n5256027061691341941320008a9d8c4c50840d6cf70aab95d6470362d02c9928afff60113b870199173e6d
नशे में धुत्त पति ने की पत्नी की हत्या, पिटाई के बाद बेहोश हुई तो रस्सी से बांधकर कुंए में लटकाया

झारखंड में चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर कला गांव में एक निर्दयी पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका सरिता देवी एक घरेलू महिला थी और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रही थी। अभियुक्त पति शुकुल भुइयां पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। हत्या की सूचना के बाद सिमरिया थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही, अभियुक्त पति शुकुल भुइंया को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताई हत्या की कहानी

IMG 20230708 WA0057

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मृतका का शव रस्सी से बंधा था। उसके शरीर में मारपीट के कई निशान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, पति नशे में था और पत्नी से झगड़ा कर रहा था। नशे में धुत्त पति ने कुछ ही देर में पत्नी पर हमला कर दिया। उसने अपनी पत्नी को तबतक पीटा जबतक वह अचेत नहीं हो गई।

पत्नी के अचेत होने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा। पत्नी के अचेत होने के बाद सनकी पति ने उसे रस्सी से बांधा और कुंए में लटका दिया। वह उसे तबतक प्रताड़ित करता रहा, जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। पत्नी के अचेत हो जाने के बाद भी उसका मन नहीं भरा। महिला के अचेत होने के बाद उसके पति ने उसके शरीर को रस्सी से बांधा और कुएं में लटका दिया। पति ने उसके साथ तब तक हिंसा की, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

धारा- 302 के तहत मामला दर्ज

AddText 08 02 01.40.24

पति पर धारा- 302 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि मृतका के शव को अंत्य परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर गांव में इस प्रकार हुई जघन्य हत्याकांड से ग्रामीण सकते में हैं।

error: Content is protected !!