लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के दौरान शिवसेना सांसद और एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. साथ ही उन्होंने कहा कि एक समय महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने पर भी रोक थी.
दरअसल, उनके संबोधन के दौरान किसी महिला सांसद ने उनसे पूछा कि क्या आपको हनुमान चालीसा आती है. इस सवाल के बाद श्रीकांत ने सदन में ही हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया. वे तब तक हनुमान चालीसा कहते गए, जब तक कि उन्हें रोका नहीं गया. करीब 30 सेकेंड तक उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया.
अविश्वास प्रस्ताव के बाद बढ़ गई NDA सदस्यों की संख्या
इससे पहले शिवसेना सांसद ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2018 में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा दिया था कि विपक्ष उनके खिलाफ 2023 में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगा और आज वैसा ही हो रहा है.
उन्होंने कहा कि जब 2018 में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था, तब 2019 में एनडीए के और ज्याता सांसद सदस्य चुनकर आए. 2014 में एनडीए सांसदों की संख्या 336 थी, जो बढ़कर 353 तक पहुंच गई. अब विपक्ष फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाया है, तो 2024 में यह संख्या 400 पर हो जाएगी.
विपक्षी दलों को यूपीए नाम से शर्म आती है
श्रीकांत शिंदे ने अपने संबोधन में कहा कि आज सदन में चर्चा अविश्वास की नहीं, अविश्वास के खिलाफ जनता के विश्वास की है क्योंकि जनविश्वास मोदी के साथ है. विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम UPA से बदलकर INDIA कर दिया है. इन्हें यूपीए नाम से शर्म आती है, क्योंकि यूपीए का नाम सुनते ही लोगों को भ्रष्टाचार, घोटाला, आतंकी हमले याद आते हैं.
विपक्षी गठबधंन का कोई नेता, नियत, नीति नहीं
शिवसेना नेता ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ये कहते हैं कि नफरत की दुकान में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं. मुझे लगता है कि एक आदमी के विरोध में ये सभी लोग एक साथ आ रहे हैं. जिसका कोई नेता नहीं, जिसकी कोई नियत नहीं है, जिसकी कोई नीति नहीं है, विपक्ष का ऐसा गठबंधन यहां खड़ा है.
ये स्कीम vs स्कैम की लड़ाई है…
शिंदे ने कहा कि गठबंधन का नाम INDIA रखकर ये लोग समझते हैं कि लोकतंत्र के नाम पर लोगों को बहलाया जा सकता है. आज इस गठबंधन में हर नेता PM In Waiting है. इस टीम के पास कोई कैप्टन नहीं है और इन्हें वर्ड कप जीतना है. यह विनाश का गठबंधन है. यहां NDA vs INDIA की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह स्कीम vs स्कैम की लड़ाई है.
देखिए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की पूरी कवरेज
विपक्ष मणिपुर पर सिर्फ राजनीति करना चाहता है. सच्चाई यह है कि कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट को लेकर कभी गंभीर नहीं थी. इसलिए कांग्रेस का साथ छोड़कर नॉर्थ ईस्ट ने मोदीजी का हाथ थामा.
पलामू : एमपी-एमएलए के स्पेशल कोर्ट ने पांकी विधायक शशिभूषण मेहता को वन विभाग से जुड़े एक मामले में बरी किया है.
मंगलवार को सतीश कुमार मुंडा की अदालत में पांकी के विधायक शशिभूषण मेहता उपस्थित हुए. जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उन्हें बरी कर दिया.
पलामू जिले के तीन आधार ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई, काली सूची में डालने को लेकर किया गया पत्राचार
पलामू जिले में आधार में गड़बड़ी व निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली एवं आधार में अन्य तरह की गड़बड़ी कर रहे आधार ऑपरेटरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की कवायद प्रारंभ कर दी गयी है. इसी कड़ी में जिले में कुल 3 आधार ऑपरेटरों को काली सूची में डालने के लिए विभाग को चिट्टी लिखा गया है. उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने यूआईडी के डीपीओ उदय प्रताप सिंह को आधार में गड़बड़ी कर रहे ऑपरेटरों के विरुद्ध लगातार औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया. उप विकास आयुक्त श्री आनंद ने जिले में कार्य कर रहे सभी आधार ऑपरेटर से यूआईडीएआई द्वारा तय मानकों के अनुरूप ही कार्य करने की अपील की. आधार में गड़बड़ी कर रहे कुल तीन ऑपरेटर के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इनमें उंटारी रोड के लहरबंजारी पंचायत के लिए नामित जैश कुमार मेहता व नौडीहाबाजार के शाहपुर पंचायत के लिए नामित समोज कुमार शामिल है. ये पंचायत भवन में आधार का कार्य न करके अपने निजी दुकान में आधार का काम करते थे व मनमाना रकम की वसूली करते थे. वहीं, एक अन्य पाटन के कसवाखांड़ पंचायत के लिए नामित ऑपरेटर हुसैन अंसारी को भी काली सूची में डालने के लिए विभाग को लिखा गया है इनके विरुद्ध विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके पश्चात डीपीओ के जांच में शिकायत को सही पाया गया।ज्ञातव्य है कि यूआईडीएआई की ओर से गड़बड़ी कर रहे ऑपरेटरों के विरुद्ध चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश है.
जमशेदपुर के करनडीह फाटक आज और कल चार घंटे तक रहेगा बंद
जमशेदपुर : करनडीह स्थित रेलवे फाटक को 8 और 9 अगस्त को दोपहर दो बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद रखा जायेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे के बहालदा रोड के अभियंता ने यह आदेश जारी किया है. टाटा हल्दीपोखर रेलवे लाइन में काम होने यह निर्णय लिया गया है.
देवघर में खराब मौसम की वजह से आज की सभी फ्लाइट कैंसिल
देवघर में लगातार बारिश और खराब मौसम की वजह से देवघर एयरपोर्ट से उड़ान कैंसिल हो रही है. रविवार की शाम से ही देवघर एयरपोर्ट पर खड़ी विमान सोमवार को सवा एक बजे कोलकाता के लिए उड़ान भर सकी. वहीं, कोलकाता एवं दिल्ली की उड़ान कैंसिल कर दी गयी. एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि, मौसम खराब रहने के कारण दिल्ली से आनी वाली विमान (ई-6191) देवघर पहुंची ही नहीं. यह विमान (ई-6192) नंबर से दिल्ली के रवाना होती है. वहीं कोलकाता से भी आने वाली (ई-7939) नंबर की विमान नहीं आयी. इंडिगो प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को निबंधित मोबाइल पर विमान कैंसिल होने की सूचना उपलब्ध करा दी गयी थी. सूचना पूर्व से प्रेषित कर देने के कारण यात्री एयरपोर्ट नहीं आये. मंगलवार को भी सभी फ्लाइट कैंसिल रहेगी.
आज रद्द रहेगी भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू
धनबाद. दक्षिण पूर्व रेलवे में रोलिंग ब्लाॅक को लेकर अलग-अलग दिनों में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है. जहां कई ट्रेनों काे रद्द किया गया है, वहीं 14 ट्रेनों को गंतव्य के बीच के स्टेशनों पर रोक दिया जायेगा. इसमें गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस व महुदा होकर चलने वाली भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू भी शामिल है. 08665 भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू व 08666 चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू आठ अगस्त को रद्द रहेगी. 18023 खड़गपुर-गोमो एक्सप्रेस आठ, 11 व 13 अगस्त को विष्णुपुर से चलेगी. 18024 गाेमो – खड़गपुर एक्सप्रेस आठ, 11 व 13 अगस्त को विष्णुपुर तक चलेगी.
साहिबगंज कॉलेज में 11वीं में आज से नामांकन शुरू होगा
साहिबगंज. कॉलेज में 11वीं में नामांकन मंगलवार से शुरू होगा. प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष ने बताया कि इंटर 11वीं में नामांकन के लिए इंटर आर्ट्स की चयन सूची जारी कर दी गयी है, जिसका नामांकन 8 से 17 अगस्त तक होगा. छात्र अपने साथ मैट्रिक अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन पत्र, एसएलसी, सीसी, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माइग्रेशन फॉर्म का हार्ड कॉपी, चालान का ओरिजिनल कॉपी सहित कागजात का फोटोस्टेट कॉपी लेकर छात्र-छात्राएं अपने से नामांकन कराएंगे. जारी सूची में जनरल कैटेगरी में 320, अनुसूचित जनजाति में 166, अनुसूचित जाति में 64,बीसी वन में 51, बीसी-2 में 39 छात्र-छात्राओं का नामांकन होना है.
प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन आज से
रांची. झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए आठ अगस्त से ऑनलाइन आवेदन जमा होना शुरू होगा. जेएसएससी की ओर से आहूत उक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में इंटरमीडिएट व स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 26001 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. नौ सितंबर की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए 11 सितंबर की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा. फिर 13 से 15 सितंबर की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, इमेल आइडी व मोबाइल नंबर को छोड़ कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए पुन: लिंक उपलब्ध कराया जायेगा.
निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आज
रांची/जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर आठ अगस्त को होनेवाली श्रद्धांजलि सभा में शिबू सोरेन मुख्य अतिथि व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशिष्ट अतिथि होंगे. इसके अलावा मंत्री चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन के साथ कोल्हान के सभी झामुमो विधायक शामिल होंगे. समाधि स्थल के चमरिया गेस्ट हाउस में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी जायेगी.
लोकसभा में मंगलवार को भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस की नेता के सामने आज बड़ी चुनौती हैं कि उन्हें बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है।
निशिकांत दुबे ने कहा, ‘सोनिया गांधी का मैं बहुत सम्मान करता हूं। सोनिया जी..मुझे लगता है कि उनकी पार्टी और उनकी दो मनोस्थिति है। वो एक हिंदू सभ्यता-संस्कृति में विश्वास कर रही है। इसलिए अलौकिका पंडिता की तरह जो किताब में लिखा हुआ है कि क्या-क्या करना चाहिए हिंदू महिला को…बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है।’
दुबे के इस बयान के बाद कांग्रेस के सांसदों ने ऐतराज भी जताया। वहीं, सोनिया गांधी मुस्कुराती नजर आईं। इस दौरान राहुल गांधी भी लोकसभा में मौजूद थे।
इससे पहले कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और ‘डबल इंजन’ सरकार पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया ताकि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मौनव्रत’ तोड़ा जा सके।
गोगोई ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को चर्चा के लिए रखते हुए यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पद पर क्यों बनाए रखा? उन्होंने दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मौन रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी छवि से लगाव है और वह अपनी सरकार की विफलताओं को सामने नहीं आने देना चाहते।
भारत के स्वतंत्रता दिवस को जल्द ही अमेरिका में भी राष्ट्रीय दिवस के जश्न के तौर पर मनाया जा सकता है। सांसद श्री थानेदार के नेतृत्व में भारतीय-अमेरिकी सांसदों के एक दल ने अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउज ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत भारत के स्वतंत्रता दिवस को दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रीय दिवस के जश्न के तौर पर घोषित करने का आग्रह किया गया है।
इस प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका और भारत के बीच मजबूत साझेदारी, जिसकी जड़ें दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है, वह वैश्विक लोकतंत्र और शांति, स्थायित्व और समृद्धि बढ़ाने के लिए साथ काम करती रहेगी।
प्रस्ताव में क्या कहा गया? इस प्रस्ताव को हाउज ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में सांसद श्री थानेदार की तरफ से पेश किया गया है। इसे सांसद बडी कार्टर और ब्रैड शर्मन की तरफ से भी प्रायोजित किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर आए थे और उन्होंने दोनों देशों के समान हितों और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, बहुलतावाद, कानून के शासन, मानवाधिकार के सम्मान के प्रति साझा प्रतिबद्धताओं के आधार पर विश्वास और आपसी समझ को एक नए स्तर पर स्थापित किया।
प्रस्ताव में कहा गया है कि भारतीय विरासत वाले अमेरिकी नागरिक देश में सार्वजनिक जीवन को सरकारी अधिकारी, सैन्यकर्मी और कानून लागू करने वाले अफसर बनकर बढ़ाते हैं। यह लोग अमेरिकी संविधान के सिद्धांतों का समझदारी से पालन करते हैं। देश की अनेकता को समृद्ध करने में अहम योगदान देते हैं।
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न को अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के साथ मनाया जाना जरूरी और अहम है। इससे दोनों देशों उन लोकतांत्रिक सिद्धांतों की तसदीक कर सकते हैं, जिनके आधार पर उनका जन्म हुआ था।
दिल्ली सेवा बिल के राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद ही अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में आतिशी मार्लेना को अब सर्विस और विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है.
अभी तक यह जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज के पास थी. बता दें कि इस बदलाव के साथ ही आतिशी के पास कई विभाग हो गए. आतिशी पहले से ही वित्त, रेवेन्यू एजुकेशन विभाग संभाल रही थी. उनके पास अब 14 डिपार्टमेंट हो गए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि दिल्ली सेवा बिल के पास होने के महज 24 घंटे के बाद यह बदलाव देखा गया.
दिल्ली सेवा बिल को लोकसभा में पहले ही पास हो गया था. इसके बाद जबरदस्त हंगामे के बाद इसे सोमवार को राज्यसभा में भी पारित कर दिया है. राज्यसभा में वोटिंग के दौरान बिल के पक्ष में 131 और विपक्ष में 102 वोट पड़े. इस बिल के पास होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने इसे भारत के इतिहास का काला दिन बताया था. केजरीवाल ने कहा था कि 75 साल बाद मोदी जी ने आजादी छीन ली. दिल्ली के लोगों के वोट की कोई कीमत नहीं बची.
इस बिल से क्यों खफा हैं केजरीवाल?
दिल्ली सेवा बिल दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ा देगा. ये एलजी को दिल्ली सरकार के अधीन सेवारत सभी नौकरशाहों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से संबंधित मामलों में अंतिम प्राधिकारी बनाता है. दिल्ली प्रशासन में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों और तबादलों पर निर्णय लेने की शक्ति उपराज्यपाल के पास होगी. उपराज्यपाल को दिल्ली विधानसभा द्वारा अधिनियमित बोर्डों या आयोगों के प्रमुखों को नियुक्त करने की शक्ति भी होगी.
शाह ने बताय क्यों लाना पड़ा ये बिल?
राज्यसभा में इस बिल को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर यह बिल जल्द न आता, तो आम आदमी पार्टी की सरकार अपने सभी घोटालों की फाइल गायब कर, फाइल गायब करने का एक और घोटाला कर देती. कांग्रेस पार्टी का विरोध करके ही AAP सत्ता में आई है और अब उसी के समर्थन से अनाधिकृत अधिकार पाना चाहती है. शाह ने कहा कि आप सरकार नियमों का पालन नहीं करना चाहती, इसलिए यह बिल लाना पड़ा. दिल्ली सेवा बिल पास होते ही केजरीवाल जी पलट जाएंगे और गठबंधन टूट जाएगा.
देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी, वर्टस मोटर्स ने आज घरेलू बाजार में अपने इलेक्ट्रिक साइकिलों के नए अल्फा सीरीज को लॉन्च किया है. इसमें दो इलेक्ट्रिक साइकिलें शामिल हैं, जिन्हें ‘अल्फा A’ और ‘अल्फा I’ नाम दिया गया है.
कंपनी का दावा है कि ये नई सीरीज पारंपरिक और इलेक्ट्रिक साइकिलों के गैप को फिल करने में मदद करेंगे.
Alpha सीरीज में क्या है ख़ास:
दोनों इलेक्ट्रिक साइकिलों में 8.0 Ah की क्षमता का फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है. इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिलता है और कंपनी का दावा है कि, इसका सिंगल-स्पीड डिजाइन हर तरह के रोड कंडिशन पर बेहतर राइड उपलब्ध कराता है. इन साइकिलों में कई यूजर फ्रैंडली फीचर्स दिए गए हैं, जो कि इन्हें और भी बेहतर बनाते हैं. इसमें 1 इंच का LCD स्क्रीन मिलता है, जिसे थ्रोटल के पास लगाया गया है. इस डिस्प्ले पर आपको रियल टाइम इंफॉर्मेशन मिलती है.
बैटरी और परफॉर्मेंस:
इस इलेक्ट्रिक साइकिल में कंपनी ने 250W की क्षमता का इलेक्ट्रिक हब मोटर दिया है, जो कि 36V 8AH के बैटरी पैक से लैस है. एक बार फुल चार्ज करने के बाद ये साइकिल 30 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देती है वहीं पैडल सपोर्ट के साथ ये रेंज बढ़कर 60 किमी तक पहुंच जाती है. इस साइकिल की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है और इसका वजन महज 20 किलोग्राम है. ट्यूब टायर, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक्स से लैस इस साइकिल में MTB फ्रेम और इनबिल्ट बैटरी पैक दिया गया है. इसके डिस्प्ले में बैटरी लेवल, ऑडोमीटर, स्पीडोमीटर जैसी जानकारियां मिलती हैं.
कीमत और वेरिएंट्स:
कंपनी ने इन साइकिलों को 7वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च किया है, इसलिए कंपनी इसे स्पेशल प्राइस के तहज पेश कर रही है. इसकी ओरिजनल कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन शुरुआत के 50 ग्राहकों को ये साइकिल महज 15,999 रुपये में मिलेगी. इसके बाद अगले 100 ग्राहकों के लिए 17,999 रुपये तय की गई है. वहीं स्पेशल डिस्काउंट पीरियड के दौरान ये साइकिल 19,999 रुपये में उपलब्ध होगी. ये साइकिल दो रंगों में उपलब्ध है, जिसमें ग्रे और ब्लू शामिल है. इसके कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक किया जा सकता है.
स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में डॉयल 108 आपातकालीन सेवा के तहत एंबुलेंस की तैनाती के आदेश दिये गये हैं. पहले चरण में धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा एवं रामगढ़ के 69 बेस लोकेशन पर एंबुलेंस का ठहराव सुनिश्चित करते हुए उनके नियमित संचालन की मंजूरी दी गयी है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर निदेशक, अभियान ने इससे संबंधित पत्र को जारी कर दिया है. एनएचएम परिसर में खड़ी सभी 206 नयी एंबुलेंस को धीरे-धीरे तय जगहों पर तैनात किया जा रहा है. दूसरे चरण में रांची, गिरिडीह, दुमका, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और पाकुड़ में एंबुलेंस सेवा शुरू की जायेगी, इसके लिए चालकों और पैरा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की भर्ती की जा रही है.
मालूम हो कि पुरानी कंपनी मेसर्स जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड की जगह पर अब सिकंदराबाद की नयी कंपनी जीबीके इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (इएमआरआइ ग्रीन हेल्थ सर्विसेज) इसकी जिम्मेदारी संभालेगी. पुरानी कंपनी जिकित्जा को 18 अगस्त की रात बारह बजे तक संंबंधित कंपनी को हैंडओवर करने को कहा गया है. एंबुलेंस सर्विस का लाभ घायलों, सामान्य मरीजों व प्रसूताओं को इमरजेंसी सेवा के तहत मिलेगा. झारखंड में 14 नवंबर 2017 से निःशुल्क 108 एंबुलेंस सेवा चलायी जा रही है. एमओयू के तहत 14 नवंबर 2022 को कंपनी का सरकार के साथ एग्रीमेंट समाप्त हो गया था.
कहां कितनी एंबुलेंस
जिला कुल लोकेशन
धनबाद 27
हजारीबाग19
रामगढ़ 10
लोहरदगा 06
खूंटी 06
अस्पतालों में 24 घंटे सेवा
संबंधित जिलों में किसी हादसे में घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना हो, परिवार में किसी बीमार व्यक्ति या बुजुर्गों को घर से स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए अस्पताल ले जाना है या फिर गर्भवती महिला को डिलिवरी के लिए, लोगों को 108 नंबर पर कॉल करने पर केस के अनुसार तुरंत सेवा उपलब्ध होगी. सभी एंबुलेंस की सेवा 24 घंटे उपलब्ध करायी जा रही है.
झारखंड के मसीहा शहीद निर्मल महतो का मंगलवार को समूचे राज्य में शहादत दिवस मनाया जायेगा. वे सूदखोरी व अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के साथ अलग झारखंड राज्य के लिए हमेशा संघर्षरत रहे, जिससे आम जनता के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे.
आज निर्मल दा के गांव उलियान में बतौर मुख्य अतिथि दिशोर गुरु शिबू सोरेन, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कैबिनेट के कई मंत्री, सांसद, विधायक समेत झारखंड, बंगाल व ओडिशा के नेता व कार्यकर्ता उन्हें पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे हैं. उनके संघर्ष से जुड़ी यादों को ताजा करती लाइफ@जमशेदपुर के लिए कुमार आनंद की रिपोर्ट.
घर से बुला कर किया गया था हमला
शहीद निर्मल महतो के संघर्ष को याद करती हुईं उनकी बड़ी बहन शांतिबाला महतो ने बताया कि 80 के दशक में सूदखोरी व अन्य सामाजिक अत्याचार, शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर उन पर हमला किया गया था. टुसू पर्व के एक दिन पूर्व 13 जनवरी को घर से बुलाकर कदमा शास्त्रीनगर क्वार्टर में निर्मल महतो पर भुजाली से वार में उनकी बांह, पेट व पीठ में गहरे जख्म हो गये थे, लेकिन वह किसी तरह भाग कर बच गये.
भागने के क्रम में घायल अवस्था में बेहोश भी हो गये थे. घटना के बाद उन्हें पांचवें नंबर के भाई सुधीर महतो व चचेरा भाई चीनू महतो ने पहले साइकिल से उठाकर अस्पताल ले जाना चाहा, लेकिन निर्मल के बेहोश होने के कारण किराये का टैक्सी लेकर टीएमएच ले गये. करीब एक माह तक टीएमएच में इलाज कराने के बाद उनकी जान बची थी. अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने पुन: सूदखोरी के खिलाफ संघर्ष शुरू किया. यह संघर्ष उनके मरने के दिन यानी 8 अगस्त 1987 तक जारी रहा.
सूदखोरी के खिलाफ कानून सच्ची श्रद्धांजलि
अलग झारखंड राज्य बनने के 20 वर्ष बाद हेमंत सोरेन सरकार द्वारा सूदखोरी के खिलाफ कानून बनाकर गरीबों को सुरक्षा देने का काम करने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके भाई को सच्ची श्रद्धांजलि है. कानून बनने से कोई गरीब, मजदूर, कामगारों पर सूदखोर किसी प्रकार का कोई शोषण व अत्याचार नहीं कर सकेंगे.
उलियान ही नहीं, जमशेदपुर सहित कई जगहों से लोग बुलाते थे
निर्मल महतो सत्य व न्याय प्रिय थे. उलियान गांव में किसी भी घर, परिवार, समाज में झगड़ा, विवाद होने पर उन्हें लोग सम्मानपूर्वक बुलाते थे. अधिकांश समस्या को बैठकर बातचीत के माध्यम से सुलझाने का काम करते थे. न्यायप्रिय छवि के कारण कम समय में जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि बंगाल, ओडिशा में लोकप्रिय हो गये थे. राजनीति स्तर के अलावा सामाजिक स्तर के अधिकांश कार्यक्रम, सभा में बढ़कर हिस्सा लेते थे.
किशोरावस्था में बेलबॉटम व बाद में कुर्ता-पायजामा पहनते थे
बड़ी बहन ने बताया कि आठ भाइयों में निर्मल महतो किशोरावस्था में अधिकांश समय बेलबॉटम व बाद में कुर्ता-पायजामा पहनना पसंद करते थे. जाड़े के दिनों में कुर्ता के ऊपर हमेशा साल ओढ़ते थे. पिता जब भी एक थान का कपड़ा सभी भाइयों व बहन के लिए लाते थे, तब निर्मल एक जैसा कपड़ा कभी नहीं पहनते थे. बाद में अपने लिए अलग कपड़ा लेकर ही शांत होते थे.
बचपन से ही सादा भोजन करते थे
निर्मल महतो बचपन से ही शाकाहारी खाना खाते थे. सब्जी में झाल बिल्कुल नहीं खाते थे. खाने में चावल, रोटी में गाय का घी हमेशा लेते थे. घर में उसके लिए सादा खाना बनाकर पहले रख दिया जाता था और घर में आने पर पूछकर दिया जाता था. एक बार गलती से झाल वाली सब्जी खाने में निर्मल बेहोश तक हो गये थे. फिर घर पर उन्हें कभी भी झाल सब्जी या झालवाली कोई चीज नहीं दी गयी.
निर्मल महतो की हत्या की खबर ने राज्य के लोगों को झकझोर दिया था
निर्मल महतो महज 37 वर्ष की उम्र में ही राजनीतिक क्षितिज के शीर्ष पर पहुंच गये थे. अचानक बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस के समीप 8 अगस्त 1987 को निर्मल महतो की हत्या कर दी गयी. इस खबर ने लोगों को झकझोर दिया था. निर्मल को जानने व मानने वाले लोगों की स्थिति काटो तो खून नहीं वाली हो गयी थी. हत्या के दो दिन बाद 10 अगस्त 1987 को टीएमएच से उलियान उनके घर तक उन्हें देखने व श्रद्धांजलि देने वालों का जनसैलाब जमशेदपुर में अद्वितीय रहा था. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि बड़ी संख्या में झारखंड के लोग अपने घरों में उनकी पूजा तक करते हैं.
-शैलेंद्र महतो, निर्मल महतो के साथी सह पूर्व सांसद, जमशेदपुर
निर्मल न किसी से गलत बात करते थे, न गलत सुनते और सहते थे
निर्मल में एक बात सबसे गौर करने वाली ये थी कि वह न गलत बात करते थे, न गलत किसी की सुनते-सहते थे. गलत के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहते थे. कहीं से कोई गलत करने की सूचना या शिकायत मिलने पर तुरंत वहां पहुंचकर गलत के खिलाफ संघर्ष करने से पीछे नहीं रहते थे. राजनीतिक क्षेत्र में ही नहीं, सामाजिक जीवन में कम समय में ही लोगों के दिलों में राज करने वाले निर्मल के दुर्लभ साथ को कभी भूल नहीं सकता हूं. निर्मल को जानने वाले उससे कभी दूर हो नहीं सकते हैं. यही कारण है कि निर्मल झारखंड के लोगों के दिलों में काबिज हैं. उनकी हत्या के बाद झारखंड अगल राज्य के आंदोलन में तेजी आयी थी. इसे राजनीतिक दृष्टिकोण में निर्णायाक मोड़ मानते हैं.
– कृष्णा मार्डी, निर्मल महतो के साथी सह पूर्व सांसद, सिंहभूम
कोविड काल में नहीं हुआ बड़ा आयोजन, इस बार होगा भव्य समारोह
कोविड महामारी को लेकर भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुपालन के कारण पिछले तीन वर्षों से शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस व जयंती समारोह का कार्यक्रम भव्य रूप से नहीं हो पा रहा था. इस बार कदमा उलियान में पूर्व की भांति शहादत दिवस पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया है. इसमें श्रद्धांजलि व जनसभा भव्य रूप से होगा. इसमें राज्य सहित ओडिशा व बंगाल के लोग शामिल होंगे.
एसएसपी प्रभात कुमार के काम की खूब वाहवाही होती है. इसी क्रम में उनके काम करने का स्टाइल सोमवार देर रात देखने को मिला, जो बहुत ही सराहनीय है. जहां सीतारामडेरा थाना उरांव बस्ती में जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ मिशन छेड़ रखा है. इसी कड़ी में पुलिसिया कार्रवाई में रविवार रात खूब बवाल हुआ था. थाना पर पथराव भी हुआ. पुलिस ने पथराव और हंगामा करने के मामले में सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इधर, मिशन “दाग हटाना” के तहत सोमवार देर रात एसएसपी प्रभात कुमार, धालभूम के एसडीओ पीयूष सिन्हा पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ सीतारामडेरा उरांव बस्ती पहुंचे. जहां उरांव बस्ती में पैदल मार्च किया. इस दौरान एसएसपी ने बस्ती के कई घरों में छापामारी की. पुलिस बल ने कई घरों के लोगों को देर रात जगाया और उनके घर की तलाशी ली. कुछ घरों में पुलिस ने देसी शराब की बोतल और बैलेंस भी बरामद किया, जिसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.
शराब भट्टी के अलावा सड़क पर खड़ी गाड़ियों की जांच भी एसएसपी ने की. बारी बारी से जिस घर के सामने गाड़ी खड़ी थी. उस घर के लोगों को चाबी लेकर बुलाया गया. उसके बाद चाबी से गाड़ी को खोलकर स्टार्ट किया गया. जांच के बाद घर के लोगों को वापस नहीं दिया गया. जांच के दौरान पुलिस नंबर प्लेट की एक गाड़ी को पुलिस लाइन भेज दिया. छापामारी के दौरान सड़क से गुजरने वाले या बस्ती में घूमने वाले लोगों की भी जांच की गई, हालांकि पूरी छापामारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई.
अवैध शराब को लेकर लगातार यह अभियान जारी रहेगा. एसएसपी ने लोगों से बातचीत की तो उन्हें बताया गया कि किसी की हिम्मत नहीं होती. यहां कार्रवाई करने की. मालूम हो कि इस तरह का अभियान एक बार बर्मामाइंस ट्यूब गेट हरिजन बस्ती में तत्कालीन सिटी एसपी ने चलाया था. तब वहां पुलिस को इसी तरह कि चुनौती से जूझना पड़ा था.
हालांकि आजतक उक्त बस्ती में भी खुलेआम अवैध कारोबार संचालित हो रहा है. सीतारामडेरा उरांव बस्ती की तर्ज पर ही उलीडीह, परसुडीह, बिरसानगर, बागबेड़ा, सुंदरनगर में भी कई टोले ऐसे हैं जहां दिन रात अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है. वहां पुलिस के हाथ कब तक पहुंचते हैं. यह देखने वाली बात होगी.
एसएसपी ने बताया कि उरांव बस्ती शराब के अवैध कारोबार को लेकर पूरे शहर में बदनाम है. यहां देर रात तक लोग शराब पीते हैं और पिलाते हैं. ऐसे में इस पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शराब बेचने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि वह इस कारोबार को छोड़कर सरकार से मिलने वाली योजनाओं से जुड़े और समाज के मुख्य धारा से जुड़कर बेहतर जिंदगी जीने का प्रयास करें. उन्होंने बताया कि रविवार देर रात थाना घेरने पहुंचे कुछ स्थानीय नेताओं के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है और कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. एसएसपी ने बस्ती के लोगों से अपील की है कि वह इस अवैध कारोबार को छोड़ दें, ताकि बस्ती का माहौल ठीक हो व उनके बच्चे पढ़-लिख सके. जिला प्रशासन के द्वारा पहल करते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा ताकि वह आप आ जीविकोपार्जन कर सके.
तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब के प्रबंधन से झारखंड के 124 गुरुद्वारों के नाम काटे जाने पर विधायक सरयू राय ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और इस निर्णय में सुधार की मांग की है।
विधायक का कहना है कि श्री हरमंदिरजी पटना साहिब के पर्यवेक्षण के लिए एक 15 सदस्यीय समिति गठित है। 1955 में तख्त श्री हरमंदिरजी पटना साहिब प्रबंधन समिति में जिस समय दक्षिण बिहार की सिख सभाओं और सोसाइटी द्वारा एक सदस्य निर्वाचित होने का प्रावधान किया गया था, उस समय झारखंड और बिहार एक थे। समिति के लिए सदस्य निर्वाचन में झारखंड के गुरुद्वारों की भी भागीदारी थी। समिति के एक सदस्य के निर्वाचन के लिए चिन्हित दक्षिण बिहार के झारखंड क्षेत्र में कुल 124 गुरुद्वारे हैं, जबकि शेष क्षेत्र में मुश्किल से डेढ़ दर्जन गुरुद्वारे हैं।
संविधान के अनुसार, प्रबंधन समिति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, जो पूरा हो गया है। इसके बाद सदस्यों ने बैठक कर दक्षिण बिहार से निर्वाचित होने वाले सदस्यों में से राज्य के सिखों की भागीदारी समाप्त कर दी, जो अनुचित है। जब अमृतसर, कोलकाता, लखनऊ आदि की भागीदारी सदस्य के रूप में समिति में रह सकती है, तो झारखंड के प्रतिनिधि का भी भागीदारी अवश्य होनी चाहिए।