एक नई सोच, एक नई धारा

a99c69c403ce07dc322c58ac2901fdf467f663fe401ac9d956224ded8a0a1997.0
गम्हरिया : बास्को बेसरा के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी

गम्हरिया: चांडिल के शहरबेड़ा में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मारे गए भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा उर्फ चीकू के मौत की सूचना पर रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा श्री बेसरा के गम्हरिया स्थित आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने अपनी संवेदना में भाजपा नेता बास्को बेसरा को ढांढस बनाते हुए कहा पूरा भाजपा परिवार दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है, हिम्मत से काम ले और परिवार को संबल प्रदान करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, गणेश महाली, बॉबी सिंह, संजय सरदार, शारदा देवी सहित अन्य मौजूद रहे। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे के आसपास ट्यूशन के बाद अपने दोस्तों संग घूमने निकले बास्को बेसरा के पुत्र अनमोल बेसरा का चांडिल के शहरबेड़ा के समीप स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घटना इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे। स्कॉर्पियो में अनमोल बेसरा उसकी ट्यूशन की दोस्त अनन्या वर्मा एवं युवराज सिंह शामिल थे। सभी को गंभीर चोटें आई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद अनमोल एवं अनन्या को मृत घोषित कर दिया था, जबकि युवराज की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद भाजपा नेता बास्को बेसरा के घर मातम छा गया है। अनमोल बास्को बेसरा का छोटा पुत्र था और बारहवीं में पढ़ता था।

AddText 08 02 01.40.24
05a87ac59d65d5254e9413b78c6a18b415755f113bd987c374c3e50f041f9148.0
मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव संपन्न, दूसरी बार प्रधान बने अर्जुन सिंह

मुसाबनी : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह अब अन्य की उपस्थिति में मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद का चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से वर्तमान प्रधान सरदार अर्जुन सिंह को अगले 3 वर्षों के लिए पुनः प्रधान चुना गया। साथ ही चेयरमैन गुरबचन सिंह उपाध्यक्ष जगमीत सिंह लाडी, महासचिव धर्मेंद्र सिंह, राजू सलाहकार बलविंदर सिंह बिंदा को बनाया गया। इन सभी पदाधिकारियों को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से शाल एवं स्वरूपा भेंट कर उन्हें पदाधिकारी बनाए जाने की घोषणा करते हुए सम्मानित किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में शांतिपूर्वक तरीके से प्रधान पद का चुनाव संपन्न करने पर स्थानीय संगत के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही गुरु घर की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए गुरु घर की सेवा करने वाले ग्रंथि साहब को 6 हजार हर महीने सेवा भत्ता सीजीपीसी की ओर से देते रहने की घोषणा की। चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने समूह साध संगत से आपस में मिलजुल कर गुरु घर की सेवा करने का अनुरोध किया एवं नई कमेटी को बधाई दी। बैठक का संचालन सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरचरण सिंह बिल्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र सिंह राजू द्वारा किया गया। इस मौके पर डब्बू सिंह, कुलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, कलसी एवं कई अन्य लोग मौजूद थे।

AddText 08 02 01.40.24
3e6fb97330116a78fb64b1ac35958c8f62b6f348e738109eda0c55666667da12.0
जमशेदपुर : उपायुक्त ने किए कई जगह औचक निरीक्षण, 6 चिकित्सकों को शोकॉज, जाने पूरी ख़बर

जमशेदपुर : प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बहारागोड़ा में सामुदायिक अस्पताल, प्रखंड कार्यालय बहरागोड़ा व थाना तथा घाटशिला में अनुमंडल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, कुपोषण उपचार केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम बहरागोड़ा में सामुदायिक अस्पताल पहुंचे उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में बने नालियों को स्लैब से ढकने तथा सीढ़ियों पर रेलिंग बनाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होने अस्पताल के सभी वार्ड में घूम-घूम कर मरीजों एवं तीमारदारों से उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली, चिकित्सक नियमित जांच के लिए आते हैं या नहीं यह भी पूछा। (जारी…)

c1434023ce0cfa206e43b8876d9049b247ce5338b89f30efa32dab65fda9d9de.0

दवा का स्टॉक, प्रतिनियुक्त मानव बल(चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ), एंबुलेंस, स्टाफ क्वार्टर के रखरखाव की भी जानकारी ली. मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ ऋतुराज से उन्होने अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली तो क्वार्टर में होने की बात बताई गई, उपायुक्त ने क्वार्टर पहुंचकर देखा तो ताला बंद पाया गया। बिना अनुमति के ड्यूटी से गायब पाये जाने पर डॉ उत्पल मुर्मू, डॉ गोपीनाथ महली, डॉ नेहा कुमारी, डॉ संगीता केरकेट्टा, डॉ सुपर्णा नायक, डॉ अर्चना सिन्हा को शो कॉज का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। वहीं एक अन्य चिकित्सक के श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्ति की बात बताई गई। सीएसची के निरीक्षण पश्चात जमशेदपुर के जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया व नवनिर्मित बीडीओ एवं सीओ आवास के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा। निर्माण कार्य अधूरा रहने पर विशेष कार्य प्रमंडल के अभियंता से कारण पृच्छा की गई। मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं पाये जाने पर भी अप्रसन्नता जताई। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर के खाली स्थानों पर पौधारपोण का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही परिसर को साफ-सुथरा रखने एवं आम जनता की समस्याओं पर समयबद्ध कार्रवाई की बात कही गई। जमशेदपुर के जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त द्वारा बहरागोड़ा थाना में हाजत, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। डकैती, रंगदारी, मर्डर, एससी एसटी एक्ट से जुड़े मामले या अन्य मामलों की जानकारी ली। उन्होने एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी से थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समीक्षा की तथा विधि व्यवस्था के संधारण में किसी तरह की समस्या तो नहीं है इसकी भी जानकारी ली। (जारी…)

b88b40fe3228d873228ee4cba421682a93ddd3a86a34f2f577e4ed49b9398120.0

बहरागोड़ा प्रखंड में निरीक्षण के पश्चात जमशेदपुर के जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर के क्रियाशील नहीं पाये जाने पर यथोचित कार्रवाई किये जाने की बात कही जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके। मरीजों से बात कर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं से वे संतुष्ट हैं या नहीं यह जाना, दवा का स्टॉक, डॉक्टर व पारामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में ही संचालित कुपोषण उपचार केन्द्र का निरीक्षण कर माताओं से सुविधाओं की जानकारी ली, कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में क्या सुधार हो रहा चिक्त्सकों से पूछा, पोषाहार समय पर मिलता है या नहीं इसकी भी जानकारी ली तथा मेन्यू को देखा। कुपोषित बच्चे अस्पताल में जन्म लिए या घर पर यही भी जाना। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

उन्होने सिर्फ संस्थागत प्रसव के लिए आम जनता को प्रेरित करने का निदेश चिकित्सकों एवं अन्य पदाधिकारियों को दिया ताकि जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की समुचित निगरानी की जा सके। निरीक्षण के क्रम में मौके पर डीसीएलआर-सह- नजारत उपसमाहर्ता रविन्द्र गागराई, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला योजना पदाधिकारी-सह- गोपनीय प्रभारी अरूण द्विवेदी, बीडीओ बहरागोड़ा राजेश कुमार साहू, सीओ जीतराय मुर्मू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सीओ घाटशिला राजीव कुमार, बीडीओ कुमार एस अभिनव, डीएसई निशु कुमारी व अन्य मौजूद रहे।

ba4083745ee976c35a74e90a1280e0258b085b06698ea21694039124aa036805.0
c49e911c8bdeed1dea1a3edc9dc179a43a0684c4d02c91b6c59b6f64c8a1eff4.0
बागबेड़ा में दुर्गा पूजा को लेकर दो कमेटी के बीच विवाद, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बहुचर्चित बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 दुर्गा पूजा इस समय विवादों के घेरे में है। जहां विगत कई वर्षों से पूजा करते आ रही कमेटी माई दरबार और श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी आमने- सामने है। इस विवाद को देखकर जिला प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर स्थानीय लोगों को समझाने- बुझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि 1962 से बागबेड़ा रोड नंबर 4 में दुर्गा पूजा की नींव रखी गई। लगातार कई वर्षों से यहां पूजा का आयोजन होता आ रहा है. पिछले कई वर्षों में बागोड़ा रोड नंबर 4 ने पूरे जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पर इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

प्रशासन ने बढ़ते विवाद को देखकर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती कर स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया पर निष्कर्ष शून्य निकला। एक तरफ माई दरबार कमेटी के मनोनीत अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 1962 से बागबेड़ा में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता आ रहा है, कई वर्षों से माई दरबार कमेटी द्वारा दुर्गा पूजा संभाला जा रहा है। (जारी…)

c49e911c8bdeed1dea1a3edc9dc179a43a0684c4d02c91b6c59b6f64c8a1eff4.0

कमेटी के ही पवन कुमार ओझा लाइसेंस धारी हैं, पर गलत तरीके से कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा दुर्गा पूजा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष महिलाओं के आग्रह पर उन लोगों को पूजा करने की अनुमति दे दी गई थी और अब वे उसी परंपरा को लागू करना चाह रहे हैं जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चुनाव हो चुनाव के बाद स्थानीय लोग जिनको अध्यक्ष घोषित करेंगे उनके द्वारा ही पूजा की जाएगी और आज उन्हें स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष के रूप में चुन लिया है। इसलिए पूजा माई दरबार के द्वारा की जाएगी। दूसरी तरफ क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य और श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की संचालन करता कविता परमार ने कहा कि माई दरबार कमेटी द्वारा कई वर्षों से पूजा किया जा रहा था यह बात बिल्कुल सच है, पर जब वे पूजा करते थे तो किसी तरह का पूजा का कोई माहौल नहीं रहता। क्षेत्र की महिलाओं ने पिछले साल पूजा करने का ठाना और भव्य तरीके से पूजा का आयोजन किया। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

उन्होंने कहा जो आज विरोध कर रहे हैं उनको भी पूजा में आमंत्रित किया गया था कि वे अपने घर की महिलाओं को अध्यक्ष बनाएं, सब साथ में मिलकर पूजा करेंगे लेकिन उस समय उन्होंने अपने आपको पूजा से अलग रखा और जब आज पंडाल बुक हो चुका है, अप्रैल महीने में महिलाओं ने कमेटी घोषित कर दी है, आज भूमि पूजन का आयोजन था तब इनके द्वारा कमेटी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा पूजा श्री श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा ही किया जाएगा चाहे कुछ भी हो। वही विवाद बढ़ता देख बागबेड़ा पुलिस ने पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया जहां धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से आए मजिस्ट्रेट के तौर पर सुमित प्रकाश ने दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया बात नहीं बनने पर दोनों पक्षों को अनुमंडल कार्यालय बुलाया गया है। तब तक पूजा स्थल पर किसी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं करने का आदेश दिया गया है।

bbdcc94494e6bad404e48728d47f4e9edf787bcd917996d07a1b7b6b697e0f86.0
8 अगस्त को आजसू पार्टी मनाएगा निर्मल डहर संकल्प यात्रा.. सुप्रीमो सुदेश महतो संग सांसद विधायक होंगे शामिल

जमशेदपुर: आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक निर्मल गेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता आजसू जिला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार ने किया जबकि संचालन अप्पू तिवारी ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन हेमंत पाठक ने किया। बैठक में उपस्थित बतौर अतिथि आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बताया की आगामी 8 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, सुनीता चौधरी, केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता देवशरण भगत, कुशवाहा शिवपूजन मेहता समेत केंद्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

साथ ही सहिस ने बताया की आजसू पार्टी ने अपने संस्थापक स्वर्गीय निर्मल महतो के शहादत दिवस को निर्मल डहर संकल्प यात्रा के नाम से कोल्हान स्तरीय कार्यक्रम करने का निर्णय आजसू पार्टी ने लिया है। कार्यक्रम बुद्धू मंदिर मैदान नियर राजेंद्र विद्यालय साकची में होगा। उक्त स्थल पर एक सभा का आयोजन होगा, जिसमें हजारों पार्टी के पदाधिकारियों को निर्मल महतो के जीवनी और उससे जुड़े कार्यों खासकर उनके द्वारा अलग राज्य का सपना वृहद राज्य की परिकल्पना को याद दिलाते हुए संकल्प दिलाएंगे। (जारी…)

ef626e4bcd719e3b43900937cba8db1fd6dad06c354b938fb0ab528aff763784.0

उसके बाद एक संकल्प यात्रा जिस पथ से निकले उसे निर्मल डहर संकल्प यात्रा के नाम से निकलेगी, जो शहादत स्थल चमरिया गेस्ट हाउस में माल्यार्पण और पुष्पांजलि दी जाएगी और पुनः यात्रा जुस्को ऑफिस चौक से सर्किट हाउस रोड होते हुए कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर जाएगी। उक्त स्थल पर उन्हें याद कर उनके द्वारा किए कार्यों को नमन किया जायेगा।

AddText 08 02 01.40.24
IMG 20230517 WA0100
पटना साहिब की दक्षिण बिहार सीट से झारखंड को किया गया बाहर, सीजीपीसी ने जाहिर किया रोष

आखिर वही हुआ जिस बात का अंदेशा था तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना का संचालन करने वाली प्रबंधक कमिटी ने दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड के सिखों को बाहर का रास्ता दिखा ही दिया है। रविवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अंतिम सांस तक हक़ की लड़ाई लड़ने की बात कही है।
वहीँ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने इसे झारखण्ड के सिखों का अपमान करार दिया है। संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू से इसे अस्तित्व पर हमला कहा है जिसे मिलकर लड़ने की बात कही है। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

अब आर-पार की होगी लड़ाई, क़ानूनी कार्यवाई के लिए तैयार रहे प्रबंधन समिति: भगवान सिंह

IMG 20230525 WA0075

भगवान सिंह ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में कहा की जिन लोगों ने यह निर्णय लिया है उन्हें यह निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। यह एक मनमाना फैसला है। सीजीपीसी झारखण्ड के सिखों के हक़ की लड़ाई के लिए न्यायपालिका का भी सहारा ले सकती है।

झारखण्ड के सिखों का अपमान बर्दाश्त योग्य नहीं, धरना प्रदर्शन करेंगे: शैलेन्द्र सिंह

IMG 20230619 WA0054

सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जरुरत पड़ी तो झारखण्ड के सिख पटना साहिब जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा है कि जनसँख्या क्षेत्रफल के हिसाब से झारखंड को मिनी पंजाब कहा जाता है और इस तरह के झारखण्ड के सिखों को वंचित रखना नाइंसाफी है जिसका वे घोर विरोध करते हैं।

गौरतलब है कि तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह सोही की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में लिया गया जहाँ प्रबंधन कमेटी ने दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड को बाहर कर दिया है। यानि अब झारखंड भौगोलिक क्षेत्र में स्थित 124 गुरुद्वारों के सिंह सभाएं आगामी मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। यह फैसला कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह सोही की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में लिया गया। इतना ही नहीं बल्कि पटना निर्वाचन क्षेत्र एक के निवर्तमान प्रतिनिधि राजा सिंह की जीत को सुनिश्चित करने के लिए भक्तों के सभी कर्मचारियों की दो- दो हज़ार रूपए वेतन वृद्धि का फैसला लिया गया। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमेटी का कार्यकाल 14 जुलाई को खत्म हो चुका है और कोई भी नीतिगत निर्णय नहीं लिया जा सकता है। चुनावी प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची अद्यतन करने की प्रक्रिया चल रही है और इस चुनाव में किसी भी हाल में किसी चुनाव क्षेत्र का परिसीमन नहीं किया जा सकता है। उनके अनुसार इसका फैसला तो अब बिहार उच्च न्यायालय एवं कस्टोडियन जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा बिहार सरकार के स्तर से ही लिया जा सकेगा।

IMG 20230806 000346 335
गिरिडीह अपडेट : नदी में गिरी बस हादसे में 6 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार में चल रही एक बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नदी में डूब रहे लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग

IMG 20230708 WA0057

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि सम्राट ट्रेवल्स की बस रांची से गिरिडीह के लिए निकली थी। जैसे ही बस गिरिडीह-डुमरी पथ पर पहुंची तो अनियंत्रित हुई बस पुल की रेलिंग की तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, लोगों की चिल्लाने की आवास सुनकर राहगीर ने पुलिस को सूचित किया और स्थानीय लोग तत्काल ही लोगों को बस से निकालने में जुट गए।

केंद्रीय मंत्री और विधायक मौके पर पहुँचे

AddText 08 02 01.40.24

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही गिरिडीह के, डीसी नमन प्रियेस लकड़ा और स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी पहुंची और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। लोगों को चीखते सुन ग्रामीणों के साथ विधायक खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रहे कांवरियों ने भी नदी में से लोगों को निकालने में मदद की।

49829574916a98f5e9329f04c93f85e40fbf6b84377d1083c6801c056fc4ff61.0
आदित्यपुर के आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, बदमाशों ने हथियार की नोंक पर घटना को दिया अंजाम, सीसीटीवी भी साथ ले गए

गम्हरिया : रविवार की अहले सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास आदित्यपुर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर जेवरात लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि शादी की जेवरात खरीदारी के नाम पर अपराधी दुकान में घुसे और जेवरात निकलवाया इसके बाद पिस्तौल सटाकर थैले में जेवरात भर कर चलते बने. जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया इससे पहले सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सभी स्टाफ का मोबाइल तोड़ दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे. फिलहाल कितने की लूट हुई है इसका आकलन किया जा रहा है.

49829574916a98f5e9329f04c93f85e40fbf6b84377d1083c6801c056fc4ff61.0

जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया इससे पहले सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सभी स्टाफ का मोबाइल तोड़ दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे. फिलहाल कितने की लूट हुई है इसका आकलन किया जा रहा है.

n5253968521691283305359913a3120afb3f3459a6bae24c5a4e998e6a6adb9e16a0c0bedd228df161a344f
झारखंड: जमीन घोटाले में राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ नया केस दर्ज, जेल में चली लंबी पूछताछ

रांची में जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने एक नया केस इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट दर्ज किया है। यह केस रांची के सदर थाने में एक जून 2023 को दर्ज कांड संख्या 272/2023 के आधार पर दर्ज किया गया था।

इस केस का आरोपित बड़ागाईं अंचल का राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद है, जिसे ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत छानबीन के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है।

ईडी ने 13 अप्रैल व 26 अप्रैल को भानु प्रताप प्रसाद के आवास में छापेमारी की थी, जिसमें उसके आवास से ईडी ने बड़ागाईं अंचल से संबंधित 17 सरकारी दस्तावेज (पंजी-2) बरामद किये थे।

उक्त दस्तावेज को भानु प्रताप ने अपने यहां अवैध तरीके से रखा था। सभी पंजी-2 में हेराफेरी की पुष्टि हुई थी। इन सभी दस्तावेजों को भानु प्रताप प्रसाद ने अपने आवास में रखे 11 अलग-अलग ट्रकों में रखा था।

जालसाजी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

ईडी की अनुशंसा के आधार पर रांची के उपायुक्त के आदेश से बड़ागाईं के अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गत एक जून को जालसाजी से संबंधित धाराओं में भानु प्रताप प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसी केस को ईडी ने टेकओवर करते हुए अब नया केस किया है। अब इस केस के दायरे में पूरा बड़ागाईं अंचल मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के दायरे में आ जाएगा।

IMG 20230708 WA0057

बरामद सरकारी दस्तावेजों पर ईडी ले रही बयान

केस दर्ज करने के बाद ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार को होटवार स्थित केंद्रीय कारा में भानु प्रताप प्रसाद से दिनभर पूछताछ की। अब ईडी इस नए केस में उसका बयान ले रही है। ईडी ने उससे बरामद दस्तावेज के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पूछा कि उसने कौन-कौन से जमीन दलाल की मदद की। ईडी ने यह जानने की कोशिश की कि वह सरकारी दस्तावेज किसकी अनुमति से अपने घर में ले जाकर रखा था। दस्तावेजों में हेराफेरी के लिए उसे कौन निर्देशित करता था।

इस हेराफेरी में उसने किसकी-किसकी मदद ली। दस्तावेजों में हेरफेरी कर उसने कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की है। अवैध कमाई का हिस्सा कहां-कहां बंटा।

इन सभी बिंदुओं पर ईडी ने विस्तार से जानने की कोशिश की है। उसने पूर्व में दिए गए बयान को भी दोहराया है कि वह तत्कालीन रांची के उपायुक्त छवि रंजन तक हर महीने ढाई लाख रुपये पहुंचाता था। तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन के कहने पर कई जमीन के दाखिल खारिज में उसने पद का दुरुपयोग किया।

AddText 08 02 01.40.24

बीमार पड़ जा रहा है विष्णु अग्रवाल

जमीन घोटाले में गिरफ्तार न्यूक्लियस माल के संचालक विष्णु अग्रवाल ईडी की रिमांड पर है। इस दौरान तीसरे दिन ईडी ने उससे जब स्मार्ट सिटी में निवेश से संबंधित सवाल किया तो वह बीमार पड़ गया।

ईडी ने उसका इलाज भी करवाया है, साथ ही उससे सिरमटोली व पुगड़ू की जमीन की खरीद-बिक्री में किए गए निवेश के संबंध में भी सवाल किया है।

कहां से कितने पैसे आए, किसने-किसने उसके साथ मिलकर निवेश किया, इन सभी बिंदुओं पर ईडी उससे पूछताछ कर रही है।

अब तक की पूछताछ में ईडी को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है, जिसे फिलहाल गोपनीय रखा गया है। ईडी उक्त गोपनीय जानकारियों पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

jharkhand
रिपोर्ट नहीं देने पर झारखंड के 400 बिल्डर्स से जुर्माना वसूलेगा झारेरा

राज्य के करीब चार सौ बिल्डर्स से झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (झारेरा) जुर्माना वसूलेगा। प्रोजेक्ट की क्वार्टर रिपोर्ट देने में लगातार कोताही बरतने वाले बिल्डर्स की झारेरा ने सूची तैयार करके कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

झारेरा के मुताबिक इन बिल्डर्स ने जनवरी से अब तक किसी भी क्वार्टर की अपडेट रिपोर्ट नहीं दी है। बता दें कि झारखंड के अधिकतर बिल्डर समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इस लापरवाही का खामियाजा फ्लैट खरीदारों को उठाना पड़ रहा है। बता दें कि राज्य के वैसे बिल्डर जिनका प्रोजेक्ट झारेरा से निबंधित है, उन्हें हर तीन माह में प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट अथॉरिटी की वेबसाइट पर अपलोड करनी होती है।

IMG 20230708 WA0057

झारेरा से निबंधित प्रोजेक्ट

झारेरा के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल राज्य के 567 प्रोजेक्ट ही झारेरा से ऑनलाइन निबंधित हैं। इसके अलावा 617 प्रोजेक्ट ऑफलाइन निबंधित हैं। 43 बिल्डर्स ने झारेरा से प्रोजेक्ट एक्सटेंशन की अनुमति ली है। पूरे राज्य में सिर्फ चार ही एजेंट्स झारेरा से निबंधित हैं।

AddText 08 02 01.40.24
error: Content is protected !!