एक नई सोच, एक नई धारा

9affe012999aeec01346ed54c9319afd4d260dca524a01f5e2497ed15732e841.0
जुगसलाई : वाहन चेकिंग के नाम पर भयादोहन को लेकर आमलोगों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : जुगसलाई के आम लोगों ने गुरुवार को जुगसलाई ट्रॉफिक पुलिस द्वारा नव निर्मित ओवर ब्रिज पर वाहन जांच के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और आम जनता के भयादोहन करने का विरोध किया। ज्ञापन में माध्यम से उपायुक्त से कहा गया कि जुगसलाई ओवर ब्रिज के निर्माण का उद्देश्य जुगसलाई, बागबेड़ा और अन्य क्षेत्र के लोगों को जाम से मुक्त करवाना था। जिससे लोगों का समय। परंतु जुगसलाई यातायात पुलिस की बर्बरतापूर्ण एवं मनमाना कार्यशैली एवं वाहन एवं हेलमेट जांच के नाम पर भयादोहन हो रहा है। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24
IMG 20230708 WA0057

जिसके कारण मजदूरों और आम नागरिकों को काम से अपने घर वापसी के समय संध्या 7 से रात्रि 9 बजे तक काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन पुल में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। चेकिंग से बचने के लिए कई दुर्घटना भी हो चुकी हैं। ज्ञात है कि पुल से कुछ दूरी पर जुगसलाई ट्रॉफिक थाना है, जहां प्रतिदिन वाहन चेकिंग होती है। साथ ही यह भी कहा गया कि जुगसलाई चौक बाजार में हमेशा ट्रॉफिक जाम रहता है। जाम हटाने के लिए ट्रॉफिक पुलिस नहीं रहती। सभी ने उपायुक्त से आग्रह किया कि मामले की जांच करें और पुल पर चेकिंग रोकने की कृपा करें।

IMG 20230810 WA0001
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उन्हें याद करते हुए उनका शहादत दिवस मनाया। भारतीय मानवाधिकार ऐसोशिएशन के कोल्हान उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह एवं संगठन के सदस्यों द्वारा शहीद निर्मल महतो जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उनके बलिदान और समाज के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को याद करते उनके बताए राह में चलने का संकल्प लिया गया।

IMG 20230708 WA0057
AddText 08 02 01.40.24
97292a719f6aa2128e1e56af2f2074b075eaddaaa88c5378d3436a4629df5756.0
जमशेदपुर : एक दिन में चार लोगों ने खुद की जीवन लीला की समाप्त, कदमा, सोनारी, गोलमुरी और बिरसानगर का है मामला

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 9 अगस्त को चार लोगों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में ख़ुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद बन रहे हैं आत्महत्या की मुख्य वजह।

केस 1

जमशेदपुर के मेहरबाइ टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच कैंसर अस्पताल) के लैब टेक्निशियन रवींद्र कुमार दास ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कदमा वर्कर्स फ्लैट निवासी रवींद्र दास 56 साल के थे और वे अस्पताल के कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष थे। रवींद्र कुमार दास ने अपने घर में फांसी लगायी। उनकी पत्नी कदमा आंध्रा स्कूल की टीचर है जबकि दो बेटे है, जो बंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है। बताया जाता है कि रवींद्र दास घर पर अकेले थे, पत्नी स्कूल गयी थी। स्कूल से लौटी तो अंदर से दरवाजा घर का बंद था। आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

केस 2

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कारमेल स्कूल के पास भाड़े के मकान में रहने वाले 18 वर्षीय आदित्य राज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम संघ का 11वीं का स्टूडेंट था। उसके पिता संजय सिंह है, जो बनारस में रहते है जबकि उसकी मां सरिता देवी चांडिल के एक स्कूल की टीचर है, जो सोनारी में भाड़े के मकान लेकर अपने बेटे के साथ रहती है। बताया जाता है कि वह अकेले था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। मां घर पर नहीं थी, जब वह घर लौटी तो देखा कि बेटा फांसी पर लटका हुआ है।

केस 3

जमशेदपुर के गोलमुरी में भी 50 वर्षीय मिथलेश कुमार झा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह केबुल बस्ती के रहने वाले थे, जो कारपेंटर का काम करते थे। वह आर्थिक परेशानी से त्रस्त होकर आत्महत्या कर ली। गोलमुरी पुलिस आत्महत्या के कारणों का तलाश कर रही है। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

केस 4

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के टीआरएफ कॉलोनी में एक सिक्योरिटी गार्ड 19 वर्षीय साहिल ने घरेलू विवाद में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। गुरुवार को इसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसने एबीएम कालेज से पढाई की है। वह बाराद्वारी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। बिरसानगर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले को जांच कर रही है।

IMG 20230809 WA0016
तख्त श्री हरमिंदर साहिब में झारखण्ड के सिखों की सदस्यता एवं मताधिकार बरकरार

भगवान सिंह-शैलेन्द्र सिंह का प्रयास रंग लाया, बैठक में बन गयी बात

IMG 20230809 WA0015


सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह का प्रयास आख़िरकार रंग लाया वे तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना में दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र में झारखंड के सिखों की सदस्यता और मताधिकार को बरकरार कराने में कामयाब हो गए हैं। चार से पांच दौर की बातचीत और बैठकों के बाद झारखण्ड के सिखों का मान सम्मान बचाने दोनों धार्मिक नेता सफल हो ही गए।
बुधवार को पटना साहिब से पुष्टि करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह और झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी (जेरजीसी) के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के संचालन समिति के सदस्यों विशेषकर अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महिंद्रपाल सिंह ढिल्लों और हरपाल सिंह जोहल के साथ काफी सौहाद्रपूर्ण माहौल में बैठक हुए और सदस्यों ने झारखण्ड के सिखों के साथ किसी भी तरह के भेद-भाव से इंकार करते हुए झारखण्ड की सदस्यता और मताधिकार बरकरार रखने की बात कही है।

IMG 20230809 WA0016


सरदार शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी), झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी (जेरजीसी) और झारखण्ड सिख प्रतिनिधि बोर्ड की ओर से एक-एक ज्ञापन बिहार उच्च न्यायालय एवं कस्टोडियन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन सिंह को भी सौंपा गया उन्होंने अपने कार्यालय कच्छ में बुलाकर प्रतिनिधिमंडल से बात की और उन्होंने राजीव रंजन सिंह ने आश्वस्त किया है झारखण्ड से सिखों के साथ किसी भी प्रकार भेद-भाव और नाइंसाफी नहीं होगी और जैसा चल रहा रहा है यथावत चलता रहेगा। भगवान सिंह का कहना है कि इसको तूल देना अब व्यर्थ होगा क्योंकि इस प्रकरण का अब पटाक्षेप हो गया है। सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल कल जमशेदपुर लौटेगा। जमशेदपुर से तख्त श्री हरमंदिर साहिब गए प्रतिनिधिमंडल में भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, चंचल सिंह, कुलदीप सिंह बुग्गे, रविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह छिंदे, रणजीत सिंह मथारू, जसविंदर सिंह जस्सी और राजू पांडे शामिल थे।

n5257573321691598691316f3099829d07b6762d20d66f49470e7b544d060e56f8bed4bd68222d1b2a8a869
सोमवारी पर देवघर में आस्था का उल्लास, तस्वीरों में देखें बाबाधाम का नजारा
n5257573321691598691316f3099829d07b6762d20d66f49470e7b544d060e56f8bed4bd68222d1b2a8a869

सावन सोमवारी पर बोल बम और हर हर महादेव से नारों से बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर गुंजायमान हो गया है. बाबा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के रंग से सराबोर हो गया है.सरकारी पूजा के बाद अहले सुबह 03 बजकर 48 मिनट से श्रद्धालु अर्घा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर रहे हैं.

सावन की पांचवीं और पुरुषोत्तम मास व बांग्ला सावन की तीसरी सोमवारी पर भारी संख्या में कांवरिये बाबा मंदिर पहुंचे हैं. इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भगवा रंग से पटा है और चारों ओर बोल-बम के जयकारे लग रहे हैं, पूरा माहौल भक्तिमय है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर उपायुक्त लगातार मंदिर प्रांगण व रुटलाइन का निरीक्षण कर रहे हैं. शिवगंगा में एनडीआरएफ की टीम उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रख रही है. सम्पूर्ण रूट लाइन के साथ-साथ सभी होल्डिंग पॉइंट व महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारी उपस्थित हैं. इस बीच पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला. सूचना सहायता कर्मी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हैं और श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग कर रहे हैं.

बाबा मंदिर में रविवार से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. वहीं सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार देर रात से ही कांवरिये रूटलाइन में कतार में लग गये थे. इस बार श्रावणी मेला दो माह का होने के बाद भी हर दिन भारी संख्या में कांवरियों का आगमन जारी है.

इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर रुटलाइन के अलावा अहले सुबह से बाबा मंदिर प्रांगण में उपस्थित हैं. सोमवारी को जलार्पण को लेकर रात्रि पहर में ही श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुंच गयी. कड़ी सुरक्षा के बीच कतारबद्ध होकर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कर रहे हैं.

बाबा मंदिर आने वाले कांवरिये जलार्पण के बाद कांवर यात्रा की यादों में समेट कर ले जाने का मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं. इस कारण बाबा मंदिर परिसर में कांवरियों को सेल्फी लेते देखा जा रहा है.

सावन के पावन महीने में हमेशा की तरह आज भी बाबा धाम का दृश्य काफी मनमोहक है.

n526546292169159791760678f873cd410c970909cc0c4c09a000952bed7e6698761417417927d410954144
झारखंड की कंचन उगुरसंडी ने बाइक से की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क की यात्रा

2021 के जून में शून्य से माइनस 40 डिग्री से भी कम ठंड वाले इलाके में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर यात्रा पूरी करनेवाली सरायकेला के बिदरी गांव की कंचन उगुरसंडी ने कहा कि यह साहसिक यात्रा काफी रोमांचकारी थी.

n526546292169159791760678f873cd410c970909cc0c4c09a000952bed7e6698761417417927d410954144

उन्होंने अब भारत-चीन सीमा पर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सड़क तक सोलो बाइक राइड (एकल बाइक की सवारी) करने का मन बनाया है.

आदिवासी किसी से पीछे नहीं : कंचन उगुरसंडी

उन्होंने कहा कि आदिवासी किसी से पीछे नहीं हैं. वह मेहनती होते हैं. अपनी मेहनत के बल पर किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं. पहले से सोच भी बदली है, लेकिन अब भी कई सारी रुढ़ियों को तोड़ने की जरूरत है, ताकि आदिवासी समुदाय की लड़कियां भी आगे आ सकें. आदिवासियों के लिए दुनिया काफी बड़ी है.

भारत-चीन सीमा की सड़क यात्रा पर निकल चुकीं थीं कंचन उगुरसंडी

कंचन उगुरसंडी ने बताया कि सबसे ऊंची सड़क की यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण काम था. इसके लिए परिवार को समझाना पड़ा कि उन्हें सफलता मिलेगी, इसके बाद यात्रा पूरी कर पायी. वहीं, इस यात्रा के बाद के बाद आगे की भी तैयारी जारी है. वह भारत-चीन सीमा की सड़क की यात्रा पर भी निकल चुकी थीं, लेकिन सेना ने भू-स्खलन के कारण उन्हें फिलहाल जाने से रोक दिया है.

कंचन उगुरसंडी को बाइक चलाने का शौक था, जिसने उनका आत्मबल बढ़ाने का काम किया. उन्होंने कहा कि वह नामुमकिन नहीं, बस मुमकिन करना जानती हैं. वह अकेले बाइक से चारों धाम की यात्रा भी कर चुकी हैं.बाइक से चार धाम यात्रा

बाइक चलाने के शौक ने बढ़ाया आत्मबल

कंचन उगुरसंडी को बाइक चलाने का शौक था, जिसने उनका आत्मबल बढ़ाने का काम किया. उन्होंने कहा कि वह नामुमकिन नहीं, बस मुमकिन करना जानती हैं. वह अकेले बाइक से चारों धाम की यात्रा भी कर चुकी हैं.

बच्चों व बड़ों को सिखा रहीं ओलचिकी लिपि

लौहनगरी जमशेदपुर के कदमा निवासी कारना मुर्मू झारखंड, बंगाल व ओडिशा में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्हें छोटे से लेकर बड़े, हर आयु वर्ग के लोग भलीभांति जानते हैं. उन्हें हर कोई प्यार से दीदी कहकर पुकारते हैं. दरअसल कारना मुर्मू करीब पिछले 30 सालों से संताली भाषा, लिपि व साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं. वह झारखंड, बंगाल व ओडिशा के सुदूर आदिवासी बहुल गांव में जाकर बच्चों व बड़ों को ओलचिकी लिपि को लिखना व पढ़ना सिखाती हैं. वर्तमान समय के साथ कदमताल करते हुए कारना मुर्मू अब ऑनलाइन भी संताली पढ़ाती हैं. इसके अलावा वह कदमा बीएसएस व करनडीह दिशोम जाहेरथान में संचालित संताली शिक्षण केंद्र में भी जाकर बच्चों को ओलचिकी लिपि लिखना व पढ़ना सिखाती हैं.

कारना मुर्मू करीब पिछले 30 सालों से संताली भाषा, लिपि व साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं. वह झारखंड, बंगाल व ओडिशा के सुदूर आदिवासी बहुल गांव में जाकर बच्चों व बड़ों को ओलचिकी लिपि को लिखना व पढ़ना सिखाती हैं.

चार दशकों से भाषा-साहित्य को कर रहे हैं समृद्ध

पोटका के बालीजुड़ी निवासी ईश्वर सोरेन आदिवासी समाज के भाषा-साहित्य व संस्कृति को समृद्ध व विकसित करने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं. वे साहित्य सृजन व ड्रामा के माध्यम से लोगों को जागृत कर रहे हैं. वे एक साहित्यकार व नाटककार हैं. वे पिछले चार दशक से संताली नाटक को लिख रहे हैं. उनका अपना एक नाट्य संस्था बंगी आसरा है. इसके बैनर तले वे झारखंड, बंगाल, ओडिशा व बिहार में सैकड़ों नाटकों का मंचन कर चुके हैं. वे हमेशा समाज के ज्वलंत मुद्दों को लेकर नाटक तैयार करते हैं और प्रभावी तरीके से मंचन करते हैं. वर्तमान समय में पोटका के बालीजुड़ी में वर्कशॉप का आयोजन कर ड्रामा को तैयार करवा रहे हैं. ईश्वर सोरेन ड्रामा खुद लिखते हैं और उसका निर्देशन भी खुद ही करते हैं.

ईश्वर सोरेन आदिवासी समाज के भाषा-साहित्य व संस्कृति को समृद्ध व विकसित करने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं. वे साहित्य सृजन व ड्रामा के माध्यम से लोगों को जागृत कर रहे हैं. वे एक साहित्यकार व नाटककार हैं. वे पिछले चार दशक से संताली नाटक लिख रहे हैं.

IMG 20230809 WA0014
सीजीपीसी की धार्मिक कमिटी ने पाठीयों का मानदेय बढ़ाया

अखंड पाठ रखाने और पाठ ड्यूटी शुल्क में भी की गयी बढ़ोतरी

IMG 20230809 WA0014


सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की धार्मिक कमिटी ने हितों के ख्याल रखते हुए श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ करने वाले पाठीयों (पाठी सिंह) के मानदेय बढ़ाने के फैसला किया है।
सीजीपीसी के महासचिव और धार्मिक कमिटी के अमरजीत सिंह ने बताया की पिछले दिनों धार्मिक कमिटी की एक बैठक प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में रखी गयी थी जिसमे यह निर्णय लिया गया की विभिन गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ करने वाले पाठीयों (पाठी सिंह) मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी। इस पर सरदार भगवान सिंह का कहना है कि मंहगाई के इस दौर में पाठी सिंहो के मानदेय को बढ़ाना अत्यंत आवश्यक हो गया था। अमरजीत सिंह ने बताया की धार्मिक कमिटी के अन्य सदस्य मुख्य रूप से अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, भाई गुरप्रताप सिंह, भूपिंदर सिंह, रविंदरपाल सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, त्रिलोचन सिंह, दलजीत सिंह, बलजीत सिंह, अमरीक सिंह, रणजीत सिंह एवं अमृतपाल सिंह ने बैठक में पाठीयों (पाठी सिंह) के मानदेय बढ़ोतरी करने पर एकस्वर में हामी भरी।
कमिटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि अगामी एक अक्टूबर से जमशेदपुर की संगत को अखंड पाठ रखाने के लिए 3600 रूपए के बजाय 4800 रूपए प्रबंधकों को देने होंगे जिसका सीधा लाभ पाठीयों (पाठी सिंह) को होगा। अमरजीत सिंह ने बताया कि पाठीयों की दो घंटे होने वाली पाठ ड्यूटी शुल्क में इजाफा किया गया है।

IMG 20230809 WA0013
भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने विश्व आदिवासी दिवस पर  समाज के लोगो के साथ शुभकामनाएं बांटी।
IMG 20230809 WA0010

मानगो। बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भाजपा नेता श्री राजीव रंजन सिंह(पूर्व डीआईजी)उलीडीह स्थित मुंडा समाज के लोगों के बीच भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने सभी आदिवासी भाइयों को विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई संदेश दिए।

IMG 20230809 WA0012

साथ ही साथ युवा पीढ़ी में खेल की एक अपनी अभिरुचि होती है जिसमें उलीडीह क्षेत्र में सबसे ज्यादा पॉपुलर खेल फुटबॉल है। श्री सिंह ने सभी प्रतिभागियों को जर्सी और फुटबॉल भेंट स्वरूप दिया एवं युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिए एवं युवाओं में स्वरोजगार जागृत और समाज के लोगो को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया।

IMG 20230809 WA0013

मौके पर उलीडीह बूथ संख्या 214 के भाजपा अध्यक्ष देवराज मुंडा,सहदेव मुंडा,रवीश मुंडा,समाजसेवी बलविंदर सिंह कलसी,जगतार सिंह नागी,बीजेपी नेता घनश्याम गोश्वामी,रमाकांत सिंह,जितेंद्र ठाकुर एवं 50 की संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20230809 WA0011
हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ED का नोटिस,पूछताछ के लिए 14 अगस्त को बुलाया

cmjharkhand09042021 1

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन

प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा है। ईडी इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार की संलिप्तता भी मान रही है, इसमें परिवार के सदस्य के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। केस नंबर 25/23 के आधार पर यह नोटिस भेजा गया है। 14 अगस्त को हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया है। इससे पहले ईडी ने अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 18 नवंबर 2022 को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। ई़डी ने इस पूछताछ में पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी। अब एक बार फिर हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में ईडी की रडार में हैं।

जमीन घोटाले में सीएम का नाम
रांची में हुए जमीन घोटाले की जांच में अब मुख्यमंत्री का नाम भी सामने आ रहा है। इसी मामले में रांची प्रमंडल के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर जांच हो रही है। सेना के कब्जे वाली जमीन के सिलसिले में जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।

जांच रिपोर्ट में फर्जी नाम पते से अवैध कब्जे का खुलासा
रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी नाम और पते के आधार पर सेना की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। रांची नगर निगम ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। ईडी ने इसी प्राथमिकी को इसीआइआर के रूप में दर्ज कर इसकी जांच शुरू की है। नवंबर 2022 में व्यापारी विष्णु अग्रवाल, अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापा पड़ा था। इस छापे में कई अहम दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं। ईडी ने दूसरी बार छापा मारा 13 अप्रैल को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के अंचलाधिकारी मनोज कुमार, कर्मचारी भानु प्रताप समेत जमीन के कारोबार से जुड़े 21 ठिकानों पर छापा मारा था। रिमांड पर इन अभियुक्तों से हुई पूछताछ के दौरान जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ करने में शामिल अन्य लोगों की जानकारी मांगी गयी थी।

IMG 20230708 WA0057

कारोबारी विष्णु अग्रवाल से पूछताछ जारी
रांची लैंड स्कैम के आरोपी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से ईडी पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड दी। इससे पहले 2 अगस्त को विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए ईडी ने 5 दिनों का रिमांड दिया था।

31 जुलाई को पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
लैंड स्कैम मामले में ईडी के अधिकारियों के सवालों का जवाब देने के बाद कारोबारी विष्णु अग्रवाल को 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। लैंड स्कैम में नाम आने के बाद वे शाम तकरीबन चार बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने उनसे पांच घंटे से अधिक पूछताछ की। उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद दूसरे दिन कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें ईडी को पांच दिनों की रिमांड पर भेजा गया।

ऐसे हुआ था स्कैम का खुलासा
जमीन से जुड़े मामले को लेकर खुलासा तब हुआ जब रांची के अफसर अली को ईडी ने गिरफ्तार किया। इससे पहले साल 2022 के चार नवंबर को जमीन घोटाले में विष्णु अग्रवाल के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। बाद में तीन बार विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा गया। जमीन के तमाम मामलों के साथ चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद में उनका नाम सामने आया था। जांच में ईडी ने पाया कि जमीन की इस डील में प्रेम प्रकाश की भूमिका भी सामने आयी थी। वहीं पुगडू में 9.30 एकड़ खास महल जमीन की खरीद में भी फर्जीवाड़े की बात सामने आयी थी।

कौन है कारोबारी विष्णु अग्रवाल
कारोबारी विष्णु अग्रवाल मूल रूप से पुरुलिया के रहने वाले हैं। रांची में कई सालों से रह रहे हैं। रांची के सर्कुलर रोड का चर्चित न्यूक्लियस मॉल इन्हीं का है। न्यूक्लियस मॉल का फेज टू कांके रोड चांदनी चौक में है। वह भी इन्हीं का है। रांची में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के जमीन का मालिक भी हैं। बताया जाता है कि कई मंत्री और विधायकों से विष्णु अग्रवाल के अच्छे संबंध हैं। विष्णु अग्रवाल के संपर्क में हैं कई आईएएस-आईपीएस अधिकारी भी हैं।

AddText 08 02 01.40.24

सीएम पर कैसे कसा शिकंजा
19 जुलाई साल 2022 को गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर पर 8 जुलाई को छापेमारी के दौरान ईडी को सीएम हेमंत सोरेन के बैंक खाते से जुड़ा चेक बुक मिलने की सूचना थी । ईडी के पास कई और ऐसे सबूत हैं जिसके संबंध में मुख्यमंत्री से सवाल किए जाने हैं। ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में जिक्र किया है कि 2 ब्लैंक चेक पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर भी थे। प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद भी कई खुलासे हुए हैं । अब जमीन घोटाला मामले में भी सीएम और उनके परिवार का नाम सामने आ रहा है।

1000 करोड़ रुपए से अधिक अवैध खनन का दावा
अब तक, ईडी ने इस मामले में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन से संबंधित पीओसी की पहचान की है। मामले में ईडी द्वारा की गई जांच के दौरान, कई तारीखों पर पूरे भारत में 47 स्थानों पर तलाशी ली गई। जिसके परिणामस्वरूप 5.34 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई, बैंक की शेष राशि को फ्रीज कर दिया गया। 13.32 करोड़, एक अंतर्देशीय पोत एमवी इंफ्रालिंक – III की पंजीकरण संख्या – डब्ल्यूबी 1809, 5 स्टोन क्रशर, दो हाइवा ट्रक, दो एके -47 असॉल्ट राइफलों के साथ कई आपत्तिजनक दस्तावेजों की जब्ती की गयी।

12d392400602a6642b54f83feff032ee9ea49bf4a5a4d45ff1e781f1ac64d457.0
सीतारामडेरा में गुरुद्वारा की प्रधान से ढ़ाई लाख के सोने की चेन की छिनतई
12d392400602a6642b54f83feff032ee9ea49bf4a5a4d45ff1e781f1ac64d457.0

जमशेदपुर : शहर में चोरी और छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है. आये दिन किसी न किसी इलाके में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है. ताजा घटना बीती रात सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी क्षेत्र में घटी. यहां गोलमुरी नामदा बस्ती गुरुद्वारा की प्रधान से ढ़ाई लाख मूल्य की सोने की चेन छिनतई कर अपराधी फरार हो गए.

a585dd5a0d08cf89bb5b74a9701edff8960fcdb367fc5379e4ecfe55234e76b0.0

घटना के बारे में नामदा बस्ती की रहने वाली गुरुद्वारा की प्रधान एवं सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी की सचिव बलविंदर कौर की पुत्री स्वीटी कौर ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अपने पिता और मां की दवा लेने बारद्वारी गयी थी. वहां से दोनो घर लौट रहे थे, तभी कुम्हारपाड़ा मेन रोड में रूककर मिट्टी का दिया खरीदने लगे. उसी बीच एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आये और मां के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए.

d88aa5594d9ad9c86f0e31c261e8a6225ebf79474a892089420d2970ac6822d2.0

रेकी कर दिया घटना को अंजाम

स्वीटी ने बताया कि दो युवक श्री दुर्ग सेंटर के पास से ही उनकी रेकी कर रहे थे. घटना के बाद सीतारामडेरा पुलिस को सूचना दी गई. उसके बाद पुलिस ने श्री दुर्ग सेंटर पहुंच कर सीसीटीवी खंगाला. उसमें मिले हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

error: Content is protected !!